सोमवार, 27 सितंबर 2021

सेनानी की पेंशन रोके जाने को अनुचित बताया

कविता गर्ग    
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने एक स्वतंत्रता सेनानी की विधवा की पेंशन रोके जाने को अनुचित बताया और महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। स्वतंत्रता सेनानी की 90 वर्षीय पत्नी ने याचिका में सरकार की पेंशन योजना का लाभ देने का अनुरोध किया है। महिला के पति की 56 साल पहले मौत हो गई थी।
न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति माधव जमादार की पीठ ने 24 सितंबर को आदेश जारी किया और इसकी एक प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। अदालत रायगढ़ जिले की निवासी शालिनी चव्हाण की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने ‘स्वतंत्र सैनिक सम्मान पेंशन योजना, 1980’ का लाभ देने का अनुरोध किया क्योंकि उनके दिवंगत पति एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
याचिका के अनुसार महिला के पति लक्ष्मण चव्हाण स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। चव्हाण को सजा सुनाई गई जिसके बाद उन्हें 17 अप्रैल, 1944 से 11 अक्टूबर, 1944 तक मुंबई की भायखला जेल में रखा गया। चव्हाण की 12 मार्च 1965 को मृत्यु हो गई। याचिकाकर्ता के वकील जितेंद्र पाठाडे ने अदालत को बताया कि शालिनी चव्हाण को पेंशन योजना का लाभ इस आधार पर नहीं दिया गया कि उनके पति की गिरफ्तारी और कारावास का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
पाठाडे ने दलील कि याचिकाकर्ता ने 1966 में अपने दिवंगत पति के कारावास का प्रमाण पत्र राज्य सरकार को प्रस्तुत किया था, लेकिन इसका सत्यापन नहीं हो सका क्योंकि भायखला जेल के पुराने रिकॉर्ड जिसमें उनके पति के कारावास का विवरण था, नष्ट हो गया था। अदालत ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई के बाद कहा कि रिकॉर्ड में उपलब्ध सामग्री से लक्ष्मण

चव्हाण के स्वतंत्रता सेनानी होने की स्थिति और याचिकाकर्ता के उनकी विधवा होने के संबंध में कोई विवाद नहीं लगता है। उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर ऐसा है भी तो एक स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन को इतनी लंबी अवधि के लिए रोकना उचित नहीं है। पीठ ने सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया को राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त करने और 30 सितंबर को वस्तुस्थिति से अदालत को अवगत कराने का निर्देश दिया।

सेडान यारिस की बिक्री तत्काल प्रभाव से होगीं बंद

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को कहा कि वह ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी उत्पाद रणनीति के तहत भारत में अपनी मध्यम आकार की सेडान यारिस की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर देगी। कंपनी ने भारतीय बाजार में मई 2018 में यारिस उतारी था।
इसकी कीमत 8.75 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी थी। यह सेडान होंडा सिटी, ह्यूंदे वरना और मारुति सुजुकी सियाज के वर्ग में पेश की गयी थी। हालांकि, लगभग 19,800 इकाइयों की थोक बिक्री के
साथ, बाजार में इसे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 27 सितंबर, 2021 से भारत में यारिस को बंद करने की घोषणा की है। यह कदम उन्नत तकनीकों और उत्पाद की पेशकश के माध्यम से ग्राहकों की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए टोयोटा की उत्पाद रणनीति का एक हिस्सा है।

अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हुआ

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। आजकल की भागदैड़ वाली जिंदगी में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो गया है। अपने आप को खूबसुरत बनाने के लिए आजकल महिलाएं पता नहीं कितने पैसे पार्लर में कर्च कर देती हैं साथ ही खुद भी अलग-अलग उपाय ढूंढती रहती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। बॉडी के बालों को वैक्सिंग, रेजर और अन्य टीट्रमेंट्स की मदद से हटाया जा सकता है। लेकिन चेहरे के बाल बहुत नाजुक होते है। इन बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग करा सकते हैं, लेकिन ये कारागर माध्यम नहीं है। इसके अलावा रैशेज, रेडनेस की समस्या भी हो सकती है।
ऐसे में फेशियल हेयर को हटाने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाने से आसानी से बालों को हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसका कोई कई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने दा रहे हैं। इन उपायों से आप जल्द ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
हल्दी और बेसन है लाभकारी।
हल्दी और बेसन त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है।हल्दी में कुदरती गुण और तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे की त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं। हल्दी और बेसन का इसका इस्तेमाल कई सालों से स्किन केयर रूटीन में किया जाता है। लेकिन बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। ये प्राकृतिक तरीका है जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन और पांच चम्मच दूध मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे हटा दें।

खेल: मुंबई इंडियंस को अंदाज में 54 रनों से हराया

कविता गर्ग            
मुबंई। आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 54 रनों से हरा दिया। बेंगलोर से मिले 166 रनों के लक्ष्य में मुंबई का मिडिल ऑर्डर एकदम बिखर गया, जिसकी वजह से टीम को यूएई में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि इनको अगले महीने नेशनल टीम की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। बेंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद किशन काफी निराश नजर आए। ऐसी स्थिति में आरसीबी के कप्तान विराट ने इस युवा खिलाड़ी से बात की और उनको हिम्मत दी। इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपने प्रदर्शन से निराश ईशान विराट के सामने लगभग रोते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इस मुश्किल समय में किशन को हिम्मत दी और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बात की। विराट भी जानते हैं कि यह खिलाड़ी अगर फॉर्म में लौटेगा तो उनका और देश का ही फायदा होगा।
ईशान के मौजूदा फॉर्म पर नजर दौड़ाई जाए तो वे अब तक आईपीएल 2021 के यूएई लेग में खेले गए तीन मैचों में मात्र 34 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन बनाए और उसके बाद अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रन ही बना पाए। उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला आरसीबी के खिलाफ भी देखने को मिला, जहां वे मात्र 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। बेंगलोर से हारने के बाद मुंबई लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में 10 मैचों में छठी हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा पर निशाना

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ने जातिगत आधार पर सिर्फ वोट बैंक को साधने के लिए नए मंत्री बनाए हैं।
सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने कल उत्तर प्रदेश में जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए जिनको भी मंत्री बनाया है, बेहतर होता कि वे लोग इसे स्वीकार नहीं करते,क्योंकि जब तक वे अपने-अपने मंत्रालय को समझकर कुछ करना भी चाहेंगे, तब तक यहाँ चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगी।
उन्होने कहा, " पिछड़े समाज के विकास तथा उत्थान के लिए अभी तक वर्तमान भाजपा सरकार ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाये हैं, बल्कि इनके हितों में पूर्व की बसपा सरकार ने जो भी कार्य शुरू किये थे, उन्हें भी अधिकांश बन्द कर दिया गया है। इनके इस दोहरे चाल-चरित्र से इन वर्गाें को सावधान रहने की सलाह है। 
 मायावती ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, " भाजपा सरकार पूरे साढ़े चार वर्षों तक यहाँ के किसानों की घोर अनदेखी करती रही व गन्ना का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया, जिस उपेक्षा की ओर सात सितम्बर को बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मेरे द्वारा इंगित किया गया। अब चुनाव से पहले इनको गन्ना किसान की याद आई है, जो इनके स्वार्थ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, " केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की किसान-विरोधी नीतियों से पूरा किसान समाज काफी दुःखी व त्रस्त है, लेकिन अब चुनाव से पहले गन्ना का समर्थन मूल्य को थोड़ा सा बढ़ाना खेती-किसानी की मूल समस्या का सही समाधान नहीं। ऐसे में किसान इनके किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है।"

एसएसपी घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकलें

हरिओम उपाध्याय        
गोरखपुर। एसएसपी सवेरे-सवेरे घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकलें। उनके पीछे-पीछे चार अन्य घुड़सवार पुलिसकर्मी भी चल दिए। एसएसपी का अश्व जैसे ही एक चौराहे पर मुड़ा तो साथ चल रहा लाव लश्कर भी उनके पीछे-पीछे हो लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सवेरे की सैर करने निकले लोगों को देखा तो उनसे बातचीत करने के लिए घोड़े से नीचे उतर गए। एसएसपी ने सवेरे की सैर करने निकले लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और भरोसा दिलाया कि सवेरे शहर के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। स्टन्टबाज बाइकर्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सवेरे-सवेरे घोड़े पर महानगर के हालात जानने के लिए निकल पड़े मॉर्निंग वॉक पर निकले। लोगों ने जब एसएसपी को घोड़े पर सवार होकर सड़क पर घूमते देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गए। एसएसपी घोड़े पर आगे-आगे चल रहे थे और उनके पीछे अन्य घुड़सवार पुलिसकर्मी थे। पैडलेगंज से सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर जैसे ही उनके घोड़े ने टर्न लिया वैसे ही उनके पीछे चल रहे पुलिसकर्मी भी सचेत हो गए। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से बातचीत की और फिर घोड़े को लेकर आगे की तरफ बढ़ गए। अभी एसएसपी कुछ दूर आगे ही चले थे कि उन्हें सवेरे की सैर पर निकले लोग दिखाई दे गए। उन्हें देखते ही एसएसपी घोड़े से नीचे उतरे वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके घोड़े की लगाम पकड़ ली। एसएसपी ने सैर कर रहे लोगों से बातचीत की और उनसे सवाल किया कि सवेरे के समय सैर करते हुए तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होती। एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ युवक सवेरे की सैर करने वाले लोगों के बीच अपनी बाइक पर सवार होकर पहुंच जाते हैं और स्टंट करने लगते हैं। इस दौरान यह चिंता बनी रहती है कि कहीं बाइक अनियंत्रित होकर किसी के घायल होने का कारण ना बन जाए। एसएसपी ने भरोसा दिलाया की स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसान संगठनों के 'भारत बंद' का समर्थन किया

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में पूरा देश अन्नदाताओं के साथ खड़ा है।
वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया " खेत किसान का,मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।
उन्होने दावा किया कि पूरा लखनऊ हिंदुस्तान किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काले क़ानून को वापस लें।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़ कर समूचे राज्य में हालांकि बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।

दर्दनाक: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की आंखों में ग्लू डाला

ब्रासीलिया। ब्राजील में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की आंखों में ग्लू डाल दिया।जिससे उसकी आंखें चिपक गईं और वो दर्द से छटपटाने लगी। पीड़ित महिला को इस बात की चिंता है कि उसकी आंख पहले की तरह ठीक हो पाएंगी या नहीं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर ऐसा किया या फिर ये महज एक गलती थी।
‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, चौंकाने वाली ये घटना ब्राजील के कचोइरो डी इतापेमिरिम शहर की है। यहां रहने वालीं रेजिना अमोरम को ग्लूकोमा नाम की आंखों की एक गंभीर बीमारी है। इसके लिए वह रोजाना अपनी आखों में ड्रॉप डालती हैं। एक दिन रेजिना के बॉयफ्रेंड ने उनकी आंखों में आई ड्रॉप की जगह सुपरग्लू डाल दिया, जिससे उनकी दाईं आंख बुरी तरह चिपक गई।
रेजिना अपनी आंखों की दवाएं फ्रिज में रखती हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ने एक सुपरग्लू की ट्यूब उसी जगह पर रख दी। 
दोनों ट्यूब के एक ही जगह पर होने की वजह से कन्फ्यूजन हो गया और रेजिना को पता ही नहीं चला कि जिसे वो आंखों में डालने जा रही हैं वो सुपरग्लू है। रेजिना आईड्राप के इस्तेमाल के लिए बॉयफ्रेंड की मदद मांगी। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने आईड्रॉप की जगह सुपरग्लू की कुछ बूंदें रेजिना की आंखों मे डाल दीं। कुछ ही देर बाद रेजिना को आंखों में तेज जलन के साथ असहनीय दर्द होने लगा।
दरअसल, सुपरग्लू और आईड्रॉप के नाम लगभग एक जैसे थे, इसलिए रेजिना को कुछ अहसास ही नहीं हुआ। आनन-फानन में रेजिना को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि ग्लू में केमिकल होता है, इसलिए उन्हें असहनीय पीड़ा हुई। इससे कॉर्निया भी डैमेज हो सकता था। रेजिना ने कहा, ‘घटना वाले दिन पूरी रात मेरी आंखों से पानी बहता रहा। हालांकि, वक्त पर इलाज मिलने के कारण मेरी आंखों की रोशनी जाने से बच गई। हालांकि, आंखों सूजन अभी भी है।

शामली: कृषि मंत्री तोमर ने किसानों से आग्रह किया

हरिओम उपाध्याय      
मुजफ्फरनगर। 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में 27 सितम्बर को किसानों ने भारत बंद करने का ऐलान किया गया था। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अन्नदाता लगभग 10 महीनों से आंदोलन कर रहा है। आज इन्हीं कानूनों के विरोध में किसानों ने पूरी तरह से गाजीपुर बॉर्डर के साथ पूरे भारत में बंद का असर दिख रहा हैं। बताया जा रहा है कि सिंधु बॉर्डर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। इसी बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों से आग्रह किया है कि सरकार उनसे बातचीत को तैयार है।
तीन कृषि कानून के विरोध में 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में की गई महापंचायत में भारत बंद का ऐलान किया गया था। आज किसानों ने भारत बंद करना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसान विभिन्न क्षेत्रों के हाईवे को जाम करने में लग गये हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पंजाब और हरियाणा के बीच सिंधु बॉर्डर को भी किसानों ने जाम कर दिया है। किसान काफी महीनों से कृषि कानूनों के विरेाध में आंदोलन कर रहे हैं। कई बार सरकार और किसानों लीडर के बीच वार्ता भी हुई है, लेकिन यह वार्ता सफल नहीं हो पाई है।
जनवरी में किसानों और सरकार के बीच लास्ट बैठक हुई थी। आज इसके विरोध में ही पूरे देश को किसानों ने बंद करने का फैसला लिया था। दिल्ली और गाजीपुर बॉर्डर को किसानों ने पूरी तरह से जाम लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने भारत बंद के ऐलान के पश्चात ही 15 जनपदों की पुलिस को सतर्क कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने भारत बंद से पूर्व देश की राजधानी सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दिया और इसके अलावा कर्मियों को तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है किसान शाम चार बजे तक भारत बंद रखेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से बताई गई आपत्ति पर विचार करने के लिये तैयार हैं। इससे पूर्व में भी सरकार और किसानों के बीच वार्ताएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि बात बची है तो सरकार उस पर जरूर बात करेगी।

सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा है कि दंभी भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं बचा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता का मान न करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। उन्होंने अपने ट्वीट का अंत करते हुए टैग करते हुए लिखा #भाजपा खत्म।

सीएम धामी ने ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ किया

पंकज कपूर       
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 का शुभारंभ एक अच्छा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले। ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा की बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती होती है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां चल रही है।
शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि कोविड के दौरान ऑनलाइन शिक्षण का प्रचलन शुरू हुआ। आज ऑनलाइन माध्यम से अनेक शैक्षणिक गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि ज्ञानवाणी चैनल के माध्यम से पीएम ई विद्या के कंटेंट को भी शामिल किया जाय। जो पूर्णतः एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है।
शिक्षा सचिव राधिका झा ने कहा कि ऑफलाइन शिक्षण के साथ ही बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से ही शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञानवाणी- 1 प्राथमिक कक्षाओं एवं ज्ञानवाणी- 2 माध्यमिक कक्षाओं के लिए चलाया जा रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जियो विशाल अग्रवाल ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े सभी एनजीओ भी शिक्षा विभाग के माध्यम से ज्ञानवाणी में कंटेंट का प्रसारण कर सकते हैं। उन्होंने बताया की जल्द ही धारचूला में जियो की 4जी कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल सती, जियो के स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक सिंह एवं वर्चुअल माध्यम से सभी मुख्य शिक्षाधिकारी एवं प्रधानाचार्य मौजूद थे।

सीएम ने फैसला लेते हुए लाखों लोगों को राहत दी

पंकज कपूर      
देहरादून। धामी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए लाखों लोगों को राहत दी है। अब सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 के अन्तर्गत अधिसूचित सेवा आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 06 माह के स्थान पर 01 वर्ष बढ़ाये जाने के आदेश जारी कर दिए गए है ।बता दे कि उत्तराखंड के लोगों लो आय प्रमाण पत्र को लेकर कठिनाईयों बक सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारियों द्वारा आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 06 माह के स्थान पर एक वर्ष किये जाने की संस्तुति करते हुए कार्यवाही का अनुरोध किया गया है। देखिये आदेश। 

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...