सोमवार, 27 सितंबर 2021

शामली: कृषि मंत्री तोमर ने किसानों से आग्रह किया

हरिओम उपाध्याय      
मुजफ्फरनगर। 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में 27 सितम्बर को किसानों ने भारत बंद करने का ऐलान किया गया था। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अन्नदाता लगभग 10 महीनों से आंदोलन कर रहा है। आज इन्हीं कानूनों के विरोध में किसानों ने पूरी तरह से गाजीपुर बॉर्डर के साथ पूरे भारत में बंद का असर दिख रहा हैं। बताया जा रहा है कि सिंधु बॉर्डर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। इसी बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों से आग्रह किया है कि सरकार उनसे बातचीत को तैयार है।
तीन कृषि कानून के विरोध में 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में की गई महापंचायत में भारत बंद का ऐलान किया गया था। आज किसानों ने भारत बंद करना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसान विभिन्न क्षेत्रों के हाईवे को जाम करने में लग गये हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पंजाब और हरियाणा के बीच सिंधु बॉर्डर को भी किसानों ने जाम कर दिया है। किसान काफी महीनों से कृषि कानूनों के विरेाध में आंदोलन कर रहे हैं। कई बार सरकार और किसानों लीडर के बीच वार्ता भी हुई है, लेकिन यह वार्ता सफल नहीं हो पाई है।
जनवरी में किसानों और सरकार के बीच लास्ट बैठक हुई थी। आज इसके विरोध में ही पूरे देश को किसानों ने बंद करने का फैसला लिया था। दिल्ली और गाजीपुर बॉर्डर को किसानों ने पूरी तरह से जाम लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने भारत बंद के ऐलान के पश्चात ही 15 जनपदों की पुलिस को सतर्क कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने भारत बंद से पूर्व देश की राजधानी सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दिया और इसके अलावा कर्मियों को तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है किसान शाम चार बजे तक भारत बंद रखेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से बताई गई आपत्ति पर विचार करने के लिये तैयार हैं। इससे पूर्व में भी सरकार और किसानों के बीच वार्ताएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि बात बची है तो सरकार उस पर जरूर बात करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...