शनिवार, 11 सितंबर 2021

बस की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौंत हुईं

बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में शनिवार को बस की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शिक्षक दीपक कुमार (30) चास स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास रोड स्थित अलका गिलास दुकान के समीप बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के निकट सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बस को जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

तैयारी की समीक्षा करने में मशगूल हुईं प्रियंका गांधी

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लखनऊ में डेरा जमाये कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जोनवार बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी है।

अपने लखनऊ दौरे के तीसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह ही पार्टी दफ्तर पहुंच गयी और बचे हुये चार जोन के नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक और तैयारी की समीक्षा करने में मशगूल हो गयी। कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार देर रात तक चली बैठक में चार जोन के पदाधिकारियों से फीडबैक हासिल किया था और उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिये थे। उनके आज शाम तक रायबरेली जाने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जोन के पदाधिकारियों से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रणनीति के अलावा संगठनात्मक ढांचे और प्रचार के बारे में बारीकी से फीडबैक ले रही है। वह हर नेता और पदाधिकारियों से गांव गांव के बारे में जानने समझने की कोशिश में लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 96 ब्लाक और 874 न्याय पंचायत की समीक्षा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होने किसान आंदोलन और इसे लेकर ग्रामीणों के रूझान के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

पार्टी महासचिव ने संगठन के कामकाज और पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की जमीनी सच्चाई के बारे में पड़ताल की। उन्होने 20 सितम्बर से शुरू होने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभायेंगे के सफल आयोजन के लिये कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमर कस के जुटने का आवाहन किया । 12 हजार किमी का सफर तय करने वाली इस यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। यात्रा का रूट आगामी बैठक में साफ किया जायेगा।

पार्टी की पांच अक्टूबर को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

विजय रूपानी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

गांधीनगर। गुजरात में आज एक बड़े और बहुत हद तक नाटकीयता भरे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। यहां राजभवन में अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौपने के बाद विजय रूपाणी ने पत्रकारों कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। अब वह पार्टी में जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे निभायेंगे। दो बार मुख्यमंत्री रहे विजय रूपाणी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी प्रकट किया। ज्ञातव्य है कि अगले साल ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विजय रूपाणी के इस्तीफ़े को इससे जुड़ी सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।

द्वितीय चरण के छात्रावास का भूमि पूजन किया

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया यह मानने लगी है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत द्वारा सिखाए गए मानवीय मूल्यों में पाया जा सकता है। उन्होंने हमलों की 20वीं बरसी पर कहा कि ‘9/11’ की तारीख को मानवता पर प्रहार के लिए याद किया जाता है और इसने हमें कई चीजें सिखाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया जहां पर रोजगार के आकांक्षियों और छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सरदार धाम – द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी किया।


जलभराव की तस्वीरें व वीडियो मीडिया पर पोस्ट की

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश से मोती बाग और आरके पुरम समेत शहर के कई हिस्सों से जलभराव की खबरें आई हैं। हवाई अड्डे समेत सड़कें तालाब बन गई। नगर निकायों के अनुसार, मोती बाग और आरके पुरम के अलावा मधु विहार, हरी नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के समीप रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनीरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव देखा गया।

लोगों ने सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मधु विहार में कथित तौर पर सड़कों में जलभराव दिखाया गया है। जिसमें कुछ डीटीसी क्लस्टर बसों को पानी में खड़ा दिखाया गया और अन्य यात्री जलमग्न सड़कों से अपने वाहन को निकालते दिखे।

एससी ने आवास पर अपना अवैध खाली नहीं किया

पंकज कपूर           
नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका ने मल्लीताल गोपाला सदन के एक करीब 30 वर्ष पुराने अवैध कब्जेदार से बड़ी जंग जीत ली है। देश की सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचे एक अवैध कब्जेदार सभासद मसरूर अहमद खान को, जो खुद अधिवक्ता भी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पालिका के आवास पर अपना अवैध खाली ही खाली नहीं कर दिया है। 
बल्कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 11 लाख 13 हजार रुपए से अधिक का अवैध कब्जे की अवधि का किराया भी नगर पालिका में चुका दिया है। इसके बाद नगर पालिका के होंसले जहां बुलंद हैं, वहीं नगर पालिका के आवासों पर काबिज सैकड़ों अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचना तय है। अब उन पर भी न केवल अवैध कब्जा खाली करने, वरन उन पर भी अवैध कब्जे की अवधि का किराया भी चुकाने की दुधारी तलवार लटक गई है।

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 की मौंत हुईं

मॉस्को। कोटे डी आइवर के उत्तरी हिस्से में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। एजेंस फ्रांस-प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमआई-24 बुर्किना फासो के साथ सीमा के पास एक टोही मिशन के दौरान शुक्रवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...