गुरुवार, 9 सितंबर 2021

केंद्र बदलने की अनुमति देने पर इनकार किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय प्रवेश एवं पात्रता परीक्षा (नीट) पीजी 2021 के लिए केंद्र बदलने की अनुमति दिये जाने संबंधी याचिका की सुनवाई से गुरुवार को इनकार कर दिया।
याचिकाकर्ता डॉक्टरों ने नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दिये जाने तक परीक्षा के आयोजन पर रोक संबंधी दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध किया था।
न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि देश में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है और मामूली यात्रा प्रतिबंध शेष हैं।
न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हो रही वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा की उन दलीलों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

जमीन विवाद को लेकर झगड़े में 1 वृद्ध की मौंत

हरिओम उपाध्याय              
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। जबकि दोनो पक्षों के 17 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में बदलापुर खुर्द गांव निवासी लालजी और दूसरे पक्ष के जयनाथ के बीच पट्टे की भूमि को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस 18 लोग घायल गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद, लालजी, संजय, विशाल और मुलेमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि हालत गंभीर देखते हुए 60 वर्षीय शीतला को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

सोनाक्षी के साथ काम करते नजर आयेंगे अक्षय

कविता गर्ग             
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म 2 एक्स.एल में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करते नजर आयेंगे।
अक्षय कुमार ने फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म भी साइन कर ली है। फिल्म का नाम 2 एक्स.एल होगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार निभाती नजर आयेंगी। इस फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिलम 2 एक्स. एल. के लिए अक्षय कुमार अपना लुक चेंज करेंगे। यह फिल्म एक मोटे व्यक्ति की कहानी होगी। अक्षय कुमार मेकअप की मदद से मोटे व्यक्ति का रूप धारण करेंगे और फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।

अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौंत हुईं

स्कोप्जे। उत्तरी मेसिडोनिया के पश्चिमोत्तर शहर टेटोवो में स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी।
अल्साट न्यूज चैनल के मुताबिक आग को काबू में करने के लिए 30 दमकलकर्मियों तथा सात वाहनों का इस्तेमाल किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री वेंको फिलिप्स ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है तथा इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को बेहतर उपचार के देश की राजधानी स्कोप्जे भेजा गया है।

बीमारियों से बचाने में वाइन पीना बेहद फायदेमंद

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। वाइन और दिल के बीच के रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता है। वैज्ञानिक शोधों में भी ये बात स्पष्ट की गई है कि लोअर हार्ट की बीमारियों से बचाने में वाइन पीना फायदेमंद साबित होता है। अब ताज़ा रिसर्च के मुताबिक एल्कोहॉल फ्री वाइन पीना भी दिल को उतना ही फायदा देने वाला है, जितना एल्कोहॉल वाली रेड वाइन देती है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक एल्कोहॉल फ्री वाइन भी सेहत को उतना ही फायदा देती हैं, जितनी एल्कोहॉल वाली वाइन। ये बात हैं की ओर से किए गए एक शोध में बताई गई है। इनके शरीर पर सीमित मात्रा में एल्कोहॉल लेने के प्रभाव देखे जा रहे थे।
रिसर्च में 40 से 69 साल की उम्र के 4 लाख 50 हज़ार लोगों को शामिल किया गया था।  शोध में पाया गया कि उन लोगों में दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया, जिन्होंने एक हफ्ते में 11 ग्लास वाइन पी थी। इन लोगों में ड्रिंक नहीं करने वाले और ज्यादा ड्रिंक करने वाले से 40 फीसदी कम कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ का खतरा था। ऐसा ही रिजल्ट उन लोगों में भी देखने को मिला, जो रोज़ाना नॉन एल्कोहॉल वाली वाइन पी रहे थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि वाइन की खूबियां एल्कोहॉल से नहीं, बल्कि अंगूर के ज़रिये आ रही थीं। अंगूर में पाए जाने वाले हाई एंटी ऑक्सीडेंट्स या पॉलीफेनल्स के चलते दिल की इनर लाइनिंग अच्छे से फंक्शन करने लगती है।
शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने हफ्ते में 8-11 ग्लास रेस वाइन पी, उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम हुआ। ठीक ऐसा ही उन लोगों के साथ भी हुआ, जिन्होंने एल्कोहॉल फ्री वाइन पी. मुख्य रिसर्चर डॉक्टर रुलोल्फ  का कहना है कि अंगूर से बनी हुई एल्कोहॉल और दिल के बीच के अच्छे रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एल्कोहॉल फ्री वाइन के साथ भी है, क्योंकि पॉलीफेनल्स दोनों ही वाइन में पाए जाते हैं। हालांकि रिसर्च में ये बात भी कही गई है कि जो लोग बियर, साइडर और स्पिरिट जैसी चीज़ें पीते हैं, उनमें कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

 

वास्तुशास्त्र के लिए भी पौधे का इस्तेमाल किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। बोन्साई प्लांट एक ऐसा पौधा, जिसको आजकल लोगों का गुडलक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस पौधे के जरिए अच्छी कमाई कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस पौधे की खेती कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें आजकल सजावट और गुडलक के अलावा ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र के लिए भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र सरकार भी इस खेती के लिए आर्थिक सहायता देती है।
बता दें आप इस बिजनेस को 20 हजार रुपये में भी शुरू कर सकते हैं फिलहाल शुरुआत में आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े लेवल पर शुरु करें। इसके बाद प्रॉफिट और सेल बढ़ने पर आप बिजनेस का आकार बढ़ा सकते हैं। आजकल इसको लकी प्लांट के रुप में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल घर और ऑफिस में सजावट के लिए भी किया जाता है।  इसकी वजह से आजकल इनकी डिमांड काफी ज्यादा है। आजकल बाजार में इन पौधों की कीमत 200 रुपये से लेकर करीब 2500 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा बोनसाई प्लांट के शौकीन लोग इसकी मुंह मांगी कीमत भी देने के लिए तैयार रहते है।
पहला तरीके में आप बहुत ही कम पूंजी से इस बिजनेस को शुरू कर सकती है।
 लेकिन इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि बोनसाई प्लांट को तैयार होने में कम से कम दो से पांच साल का समय लगता है. इसके अलावा आप नर्सरी से तैयार प्लांट लाकर उन्हें 30 से 50 परसेंट अधिक कीमत पर भी बेच सकती है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको साफ पानी, रेतीली मिट्टी या रेत, गमले व कांच के पॉट, जमीन या छत , 100 से 150 वर्ग फुट, साफ कंकड़ या कांच की गोलियां, पतला तार, पौध पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बॉटल, शेड बनाने के लिए जाली. बता दें अगर आप ये बिजनेस छोटे पैमाने पर शुरू करेंगे तो करीब 5 हजार रुपये का निवेश होगा। वहीं, थोड़ा स्केल बढ़ाएंगे तो 20 हजार तक का खर्च आएगा। तीन साल में औसतन 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी, जिसमें से 120 रुपये प्रति प्लांट सरकारी सहायता मिलेगी। नार्थ ईस्ट को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसकी खेती के लिए 50 फीसदी सरकार और 50 फीसदी किसान लगाएगा। 50 फीसदी सरकारी शेयर में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य की हिस्सेदारी होगी। जबकि नार्थ ईस्ट में 60 फीसदी सरकार और 40 फीसदी किसान लगाएगा। 60 फीसदी सरकारी पैसे में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी राज्य सरकार का शेयर होगा। जिले में इसका नोडल अधिकारी आपको पूरी जानकारी दे देगा।
जरूरत और प्रजाति के हिसाब से एक हेक्टेयर में 1500 से 2500 पौधे लगा सकते हैं। अगर आप 3 गुणा 2.5 मीटर पर पौधा लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट लगेंगे। साथ में आप दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल उगा सकते हैं। 4 साल बाद 3 से 3.5 लाख रुपये की कमाई होने लगेगी। 
हर साल रिप्लांटेशन करने की जरूरत नहीं। क्योंकि बांस की पौध करीब 40 साल तक चलती है। दूसरी फसलों के साथ खेत की मेड़ पर 4 गुणा 4 मीटर पर यदि आप बांस लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में चौथे साल से करीब 30 हजार रुपए की कमाई होने लगेगी। इसकी खेती किसान का रिस्क फैक्टर कम करती है। क्योंकि किसान बांस के बीच दूसरी खेती भी कर सकता है।

लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटी हुई है कांग्रेस

पंकज कपूर                
हल्द्वानी। चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस अपने कुनबे को मजबूत करने के लिए लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटी हुई है। ग्राम हिम्मतपुर चौम्वाल में एक दर्जन लोगों ने भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की घोषणा करते हुए सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र के पूर्व प्रधान की अध्यक्षता तथा बूथ अध्यक्ष हरीश शर्मा के संचालन तथा क्षेत्र के कई ग्राम वासियों की उपस्थिति पूर्व काबीना मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के हाथों उनके समर्थन में कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कै.बी.डी.पांडे,अम्बादत्त शर्मा, उमेश चन्द्र दुर्गापाल,लीलाधर शर्मा,त्रिलोचन पांडे, लक्षमण सिंह भंडारी, गोबिन्द बल्लभ जोशी, बहादुर सिंह, ऊर्बादत्त गुणवंत, पद्मादत्त पांडे, हेमवतीनंदन दुर्गापाल,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,महेश चन्द्र जोशी, पूजा जोशी, मुन्ना सिंह राठौर, तारादत्त शर्मा, दीपक जोशी, पंकज शर्मा, मोहन सिंह राणा, राकेश जोशी, पूर्व प्रधान इंदरलाल, भाष्कर भट, प्रमोद चंद, कु.रेनू सिंह, दयाकिशन कांडपाल, केशबदत्त,पंकज मिश्रा, उमेश कबड्वाल, संजय राणा, सुरेश जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, संजय शर्मा, प्रकाश चन्द्र जोशी, तनुज जोशी, प्रकाश जोशी, खष्टी जोशी, मोहनी देवी, गोकुल कांडपाल, केवलानंद पांडे, जगदीश जोशी सहित भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।

कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यो की समीक्षा बैठक

पंकज कपूर                        
रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल के माध्यम से जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारी व चिकित्सा अधीक्षको से किये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यो की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन सतप्रतिशत नही हो पा रहा है उस क्षेत्र के लोगों की लिस्ट तैयार कर छूटे हुये लोगों को विशेष अभियान चलाकर सतप्रतिशत वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिये कि जिस स्थानो में छूटे हुये लोगों की लिस्ट तैयार हो गयी है वे सीएमओ डाॅ. डीएस पंचपाल व वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डाॅ. हरेन्द्र मलिक से समन्वय करते हुये प्लानिंग के तहत वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रतिदिन कम से कम प्रत्येक विकास खण्ड में आठ हजार से अधिक वैक्सीनेशन होना चाहिये ताकि लक्ष्य को समय पर पूर्ण किया जा सकें। उन्होने सीएमओ व एसीएमओ को निर्देश दिये कि वे फिल्ड में जाकर माॅनिट्रिगं करें व प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 
उन्होने कहा कि वैक्सीनेश के कार्यो को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बरदास्त नही की जायेगी यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों द्वारा कार्यो में हिला हवाली बरती जा रही है उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि वे कम वैक्सीनेशन वाले क्षेत्र के ग्राम प्रधानो से छूटे हुये लोगों की लिस्ट लेकर आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी, आशा को वैक्सीनेशन से छुटे हुये लोगों की लिस्ट शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्यो में यदि कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो वे सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराये ताकि समस्या का त्वरित गति से समाधान किया जा सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एएसपी मिथलेश सिंह, सीएमओ डाॅ0 डीएस पंचपाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 महेश कुमार, एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, डाॅ0 अविनाश खन्ना, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वर्चुअल के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी व चिकित्साधिकारी जुड़े थे।

खेल: 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी गयी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) नियुक्त करके सभी को हैरान कर दिया। धोनी (40 वर्ष) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिये अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम न्यूजीलैंड से हार गयी थी।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगे।” उन्होंने कहा, ”मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान (विराट कोहली) और उप कप्तान (रोहित शर्मा) से बात की और सभी सहमत हैं।”
माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिये चुना गया है। वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिये किस तरह से योजना बनायी जा सकती है जबकि कोहली अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को कोई भी ट्राफी नहीं दिला सके हैं।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप – जीते हैं। धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर धोनी के संन्यास की घोषणा ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था और इसके बाद से उन्होंने एक बार भी इसके बारे में बात नहीं की है।
धोनी ने भारत के लिये 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 4876, 10773 और 1617 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने खुद को अपनी निजी प्रतिबद्धताओं तक सीमित रखा है। उनका पूरा ध्यान अपनी आईपीएल की प्रतिबद्धताओं और रांची में अपने घर में आर्गेनिक खेती पर लगा हुआ है।

यूपी: जल्द परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा

सदींप मिश्र             
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीएड, एमएड, बीपीएड व अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं जल्द होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही छात्रों ने बीएड व बीएलएड की परीक्षाएं न होने को लेकर परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया था। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने जल्द ही परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था। 
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बीएड (महाविद्यालयों के लिए), एमएड, बीपीएड और बीएलएड वार्षिक परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इसके अलावा वार्षिक व्यवसायिक परीक्षा स्नातक स्तर पर बीएससी (गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, ऑनर्स), बीकॉम ऑनर्स व कम्प्यूटर, एमएससी गृह विज्ञान व विभिन्न स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के भी परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं।
एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, बीकॉम वित्त व वित्तीय सेवाएं, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब के सम सेमेस्टर 2021 (द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम, व दशम) के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, परीक्षा सुधार और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। इनके फार्म 9 सितंबर तक भरे जाएंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों की जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म की त्रुटियां 13 सितंबर तक ठीक करा लें। किसी के फार्म भरने में दिक्कत है तो उसे भी दूर करा लें।

बरेली कॉलेज ने अर्ह छात्रों को अंतिम मौका दिया

सदींप मिश्र              
बरेली। बरेली कॉलेज ने पूर्व की चार मेरिट में अर्ह छात्रों को अंतिम मौका दिया है। इन छात्रों को 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक सेमिनार कक्ष में अपना आवेदन देना होगा। उसके बाद उन्हें मेरिट के हिसाब से प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज पांचवीं मेरिट जारी करेगा। बरेली कॉलेज में 5 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक चार मेरिट जारी हो चुकी हैं। कुछ ही सीटें खाली रह गई हैं।
हालांकि इनमें भी ईडब्ल्यूएस की सीटें ज्यादा हैं। बरेली कॉलेज ने बुधवार को पूर्व की मेरिट में शामिल उन 60 छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया था, जिन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन दिया था लेकिन बुधवार को काफी संख्या में वह छात्र भी पहुंच गए, जिन्होंने आवेदन नहीं किया था। इसकी वजह से ऐसे छात्रों को एक दिन का और मौका दिया गया है।
प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि पूर्व की मेरिट में अर्ह छात्र में जो छात्र 9 सितंबर 12 बजे तक आवेदन कर दें, उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद पूर्व की मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उसके बाद बची सीटों की मेरिट जारी कर प्रवेश बंद कर दिये जाएंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-390 (साल-02)
2. शुक्रवार, सितंबर 10, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 8 सितंबर 2021

ताइवान की हवाई सीमा में भेजें 19 लड़ाकू विमान

बीजिंग/ ताइपे। दक्षिण चीन सागर पर कब्‍जे के मंसूबे देख रही चीन की सेना ने रविवार को एक साथ 19 लड़ाकू विमान ताइवान की हवाई सीमा में भेजे। इनमें कई ऐसे बॉम्‍बर थे जो परमाणु बम गिराने में भी सक्षम हैं। चीन की इस आक्रामक कार्रवाई के बाद ताइवान की वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और अपने फाइटर जेट दौड़ाए। 
माना जा रहा है कि चीन ने इतने विमान एकसाथ भेजकर ताइवान को डराने का प्रयास किया है।
इससे पहले 15 जून को 28 चीनी विमानों ने ताइवानी हवाई सीमा का उल्‍लंघन किया था। चीनी मिशन में 10 जे-16 और चार सुखोई-30 विमान शामिल थे। इसके अलावा 4 परमाणु बम गिराने में सक्षम H-6 बॉम्‍बर भी ताइवान के करीबी पहुंचे थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन ने एक एंटी सबमरीन विमान को भी भेजा था। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीनी विमानों को भगाने के लिए ताइवान ने भी अपने विमान भेजे और मिसाइल सिस्‍टम को भी तैनात किया गया।

किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश, कार्रवाई की

राणा ओबरॉय       

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के बसताड़ा टोल प्लाजा पर गत 28 अगस्त काे किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई तथा आईएएस अधिकारी और करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा के विवादित आदेशों को लेकर उन्हें निलम्बित करने की मांग को लेकर किसानों का आज यहां लघु सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं राकेश टिकेत, गुरनाम सिंह चड़ूणी और योगेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच दो दौर की बातचीत हुई लेकिन ये बेनतीजा रहीं। किसान नेताओं की मांग है कि बसताड़ा टाेल प्लाजा पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं श्री सिन्हा को निलम्बत किया जाये। किसान नेता लाठीचार्ज में गम्भीर रूप से घायल होने और इलाज के दौरान दम तोड़ देने वाले किसान सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायल किसानों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने लेकिन किसान प्रतिनिधिमंडल की ये मांगे नहीं मानी और कहा कि इस सम्बंध में जांच चल रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। लेकिन किसान नेता इस पर संतुष्ट नहीं हुये और इन्होंने मांगे माने जाने तक अपना धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं लघु सचिवालय के अंदर और वाहर सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और अर्द्ध सुरक्षा बलों की 40 कम्पनियां तैनात की गई हैं।

टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन हमारी नहीं सुन रहा है और जो मांगे उसके समक्ष रखी गई है उन पर भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उनके पास अब धरना आगे जारी रखने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। जब तब मांगे नहीं मानी जाएंगी यह धरना जारी रहेगा। उधर, लघु सचिवालय के बाहर किसानों का जमावड़ा आज दिन भर जारी रहा। किसानों ने पक्का माेर्चा लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टैंट और तम्बू मगाये जा रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों के खाने पीने की व्यवस्था के लिय लंगर की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले गत सात सितम्बर को स्थानीय अनाज मंडी में उक्त मांगों को लेकर आयोजित किसान महापंचायत के दौरान भी किसानों की 11 सदस्यीय समिति की जिला प्रशासन के साथ तीन दौर की वार्ता हुई थी लेकिन यह विफल रही थी। इसके बाद किसानों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार लघु सचिवालय का घेराव करने के लिये अनाज मंडी से उस ओर कूच कर दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान रास्ते में स्थापित अनेक अवरोधको को तोड़ते हुये लघु सचिवालय तक पहुंच गये थे जहां इन्हें तितर बितर करने के लिये वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिये टिकैत समेत कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था लेकिन इन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर गत 28 अगस्त को पुलिस ने किसानों पर उस समय लाठीचार्ज किया था जब वे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं को एक बैठक जाने से रोकने के लिये वहां एकत्रित हुये थे। इस लाठीचार्ज में घायल करनाल के रायपुर जाटान गांव के किसान सुशील काजल ने अगले दिन दम तोड़ दिया था। वहीं अनेक किसान घायल हो गये थे। गत 30 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन ने घरौंडा अनाज मंडी में महापंचायत कर राज्य सरकार से सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घायल किसानों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा और लाठीचार्ज के आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा और पुलिस उपाधीक्षक और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रजातंत्र में सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने और आंदोलन करने का अधिकार लेकिन इससे किसी अन्य नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिये।

टी-20 कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आज 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और यूएई में किया जाएगा। टीम में चार सालों के लंबे इंतजार के बाद स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन की वापसी देखने को मिली है। इस विश्व कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के रूप में लिया गया।इंटरनेशनल डेब्यू के बाद लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव और लेग स्पिनर राहुल चाहर को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा बनाया गया है। सूर्यकुमार ने चार टी-20 आई मैच खेले हैं और 169.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 139 रन बनाए हैं। तीन पारियों में यादव दो फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं, राहुल चाहर ने भी पांच टी-20 आई मैचों में सात विकेट अपनी झोली में डाले हैं।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में रविचंद्रन अश्विन ने अपने चयन से सभी को काफी हैरान किया। अश्विन की 4 साल बाद टी-20 में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी मैच 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसमें अश्विन ने 4 ओवर में 39 रन दिए थे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वेस्टइंडीज के इसी दौरे में अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच भी खेला था। इसके बाद से वे लिमिडेट ओवर वाले मैच से बाहर ही रहे।ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दूल ठाकुर को वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाई खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का खेल दिखाया। पहली पारी में उनके बल्ले से 57 और दूसरी पारी में 60 रन देखने को मिले। साथ ही पहली पारी में टाकुर ने एक और दूसरी पारी में जो रूट के विकेट के साथ 2 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अफसरों द्वारा मनमानी करने पर नाराजगी दिखाई

बृजेश केसरवानी           

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुंडा एक्ट की कार्यवाही करने में अफसरों द्वारा मनमानी किए जाने पर गहरी नाराजगी दिखाई है। वैवाहिक विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी को गुंडा एक्ट के अंतर्गत नोटिस भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि बिना किसी आधार के गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने का नोटिस जारी करना प्रथम दृष्टया अधिकारियों का शरारत भरा कदम है। ऐसी कार्यवाही की पुनरावृति रोकने के लिए हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया गया है।

बुधवार को सोनभद्र के शिव प्रसाद गुप्ता की याचिका पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा है कि नोटिस में कोई भी ऐसा तथ्य नहीं है। जिससे गुंडा एक्ट की धारा 2 बी के अंतर्गत याची के खिलाफ कोई मामला बनता हो। स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संबंधित की ओर से नोटिस बिना क्षेत्राधिकार के ही जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अब अधिकारी वैवाहिक विवाद में भी गुंडा एक्ट के अंतर्गत नोटिस जारी करने लगे हैं। प्रथम दृष्टया यह अधिकारियों का शरारती भरा कदम है। इसी प्रकार के एक अन्य मामले में भी जब कोर्ट की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तो अधिकारियों की ओर से वह केस वापस ले लिया गया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी देने के साथ हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 9 सितंबर को होगी।

2022 के संबंध में सुपरवाइजरों के साथ बैठक की

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में सुपरवाइजरों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरो से अब तक प्राप्त फार्म-06 व फार्म-07 आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बी.एल.ओ की सूची मोबाइल नम्बर सहित अपने पास रखें तथा सभी बी.एल.ओ की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि उनके द्वारा एक हफ्ते बाद पुनः बैठक की जायेगी, बैठक में प्रगति न पाये जाने पर संबंधित सुपरवाइजर को निलम्बित करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले बी.एल.ओ के विरूद्ध लिखित रूप में सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी को दिया जाय, जिससे बी.एल.ओ के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके। 
उन्होने कहा कि किसी भी बी.एल.ओ एवं सुपरवाइजर की ड्यूटी नहीं काटी जायेगी उन्होने पर्याप्त संख्या में फार्म सुपरवाइजरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये बैठक में सुपरवाइजर द्वारा बताया कि बी.एल.ओ सुशील कुमार तिवारी सहायक अध्यापक से फार्म मांगने पर उनके द्वारा नहीं दिया गया एवं कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि दो दिन के अन्दर कार्य में प्रगति न लाये जाने पर सुशील कुमार तिवारी सहायक अध्यापक को निलम्बित कर दिया जाय। बैठक में सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि बी.एल.ओ  रीता सोनी सहायक अध्यापिका कॉल रिसीव नहीं करतीं एवं फार्म जमा नहीं किया है, जिस पर जिलाधिकारी ने निलम्बित करने के निर्देश दिये बैठक में बताया गया कि बी.एल.ओ सारिका सोनकर सहायक अध्यापिका मेडिकल पर हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इनका मेडिकल चेक कराया जाय, कि क्या वास्तव में बीमार हैं। मेडिकल सही न पाये जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिये बैठक में बताया गया कि बी.एल.ओ कृष्ण प्रताप सिंह एवं लवलेश कुमार मिश्र द्वारा ठीक प्रकार से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए फोन पर वार्ता करने के निर्देश देते हुए कहा कि सही जवाब न पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाय बैठक में बताया गया कि सोनाली गुप्ता एवं सारिया कमल द्वारा बी.एल.ओ ड्यूटी की आदेश पत्र नहीं लिया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दोनो से वार्ता कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिलाधिकरी ने ठीक प्रकार से कार्य न करने पर सुपरवाइजर ईश्वर शरण सिंह एवं प्रमोद कुमार मिश्रा को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये है। उन्होने रजिस्टार कानून-गो, चायल को भी कार्य में लापरवाही बतरने पर कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये बैठक में अपर जिलाधिकारी मनोज उपजिलाधिकारी चायल एवं सिराथू सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।  
सुशील केशरवानी 

पुलिस ने वाहन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया

अतुल त्यागी        
हापुड़। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने वाहन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन लुटेरों के पास से लूट की 5 ई-रिक्शा, मोबाइल, नशीली गोलियां, 10 हजार की नगदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।वहीं पुलिस पकड़े गए पांचो शातिर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पांच शातिर लुटेरे कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर ई-रिक्शा चालकों को पिलाने के बाद ई-रिक्शा लूट कर फरार हो जाया करते थे। 
दरअसल आपको बता दे कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने टियाला मार्ग से पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए लुटेरे पहले तो कहीं जाने के लिए किराए पर ई-रिक्शा कर लेते थे वही रास्ते में जाते वक्त ई रिक्शा चालकों को किसी बहाने से नशीली गोली डालकर कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। जिसके बाद ई-रिक्शा चालकों को बेहोश होने के बाद शातिर लुटेरे अपने साथियों के साथ मिलकर लूट कर बड़े आराम से फरार हो जाया करते थे। वही लूटी हुई ई-रिक्शा को 30 से ₹40000 में बेच दिया करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आसपास के जनपदों में इसी तरह से लूट की वारदात को अंजाम देते थे वहीं पुलिस ने लुटेरों के पास से लुटे हुए 5 ई-रिक्शा, 9 मोबाइल, 10000 की नकदी,करीब 40 नशीली गोलियां, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वही पुलिस अभी भी लुटेरों से पूछताछ कर रही है।

सीजी: बैठक से पहले 'किसान पोर्टल' लॉन्च किया

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक से पहले एकीकृत किसान पोर्टल लॉन्च किया। कृषि विभाग द्वारा तैयार एकीकृत किसान पोर्टल पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना तथा कोदो-कुटकी, रागी उपार्जन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एक बार ही पंजीयन कराना होगा।
विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया का इस पोर्टल के माध्यम से सरलीकरण किया गया है।
इससे विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों का सुगमतापूर्वक पंजीयन हो सकेगा। एकीकृत पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन, पर्यवेक्षण एवं रिपोर्टिंग में आसानी होगी। एकीकृत किसान पोर्टल में भूमि एवं गिरदावरी के भुंईया पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन होगा तथा सटीक एवं त्वरित डाटा प्राप्त किया जा सकेगा। किसानों की जमीन के भौतिक सत्यापन तथा योजनाओं के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि का गणना में भी पोर्टल से आसानी होगा। इस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा को आवश्यकतानुसार कैरी फार्वर्ड भी किया जा सकेगा।

10 सितंबर से 10 तक चलेगा उपचार अभियान

दुष्यंत टीकम          
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2023 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की सघन खोज एवं उपचार अभियान 10 सितंबर से 10 अक्टूबर- 2021 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान डोर टू डोर सर्वे के लिए 120 टीमें लगभग 10 लाख की जनसंख्या को कवर करेंगीं और जिसमें लक्षण नजर आएगा उनकी जांच कराई जाएगी। जिले में अभियान शुरु करने से पहले सीएमएचओ कार्यालय में जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय उन्मूलन सम्पत्ति बंजारे, डीपीएम अनुपमा तिवारी, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बीएमओ व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आरएमओ की एक बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें अभियान की रणनीति पर चर्चा की जायेगी। टीवी के संदेहास्पद मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए जन जागरूकता को विशेष महत्व देते हुए जनपद पंचायत, सरपंच, सचिव, पंच व पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा ।जिला टीबी उन्न्मूलन अधिकारी डॉ. जीएस ठाकुर ने बताया, “टीबी को हराने के लिए ग्राम स्तर पर मितानिन, आरएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम टीबी मरीजों की खोज करेगी। डॉ. ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, डोर टू डोर सर्वे में यदि टीम के सदस्य किसी के घर पहुंचे तो टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति अपने रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि लक्षणों के बारे में खुलकर बताएं। टीबी रोग की पुष्टि होने पर उनका समुचित इलाज होगा। उन्होंने कहा, टीबी हारेगा देश जीतेगा थीम पर चलने वाले अभियान के दौरान टीम के लोग जन सामान्य को माइकिंग, पंपलेट, हाउस स्टीकर के माध्यम से भी टीबी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। टीबी रोगी के बारे में सूचना देने वाले को 500 रुपए प्रोत्साहन स्वरूप दिए जा रहे है। डॉ. ठाकुर ने बताया, टीबी रोग पाए जाने पर रोगियों को मुफ्त दवाएं देने के साथ ही प्रतिमाह पांच सौ रुपये निक्षय पोषण योजना से देने का भी प्रावधान है। जिले को टीबी मुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग जरुरी है।
सीएमएचओ डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने बताया, “टीबी और कोविड के लक्षण मिलते-जुलते हैं, इसलिए ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे बचने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल जैसे- मास्क पहनना अनिवार्य है, क्योंकि इन दोनों ही बीमारियों में खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से संक्रमण की संभावना रहती है। इसलिए अपने साथ दूसरों को सुरक्षित करने के लिए मास्क से मुंह और नाक को ढककर रखें।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...