शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

सोने के दाम में 4 दिनों से लगातार गिरावट देखी गई

कविता गर्ग                
मुबंई। सोने के दाम में पिछले दिनों काफी वृद्धि के बाद अब सोने के दामों में गिरावट आ रही है। सोना फिर सस्ता हो गया है। सोने के दाम में पिछले 4 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है।
अगर आप भी सोना खरीदना चाहते है तो गिरते रेट के अनुसार आप सोना खरीद सकते हैं जाने 10 ग्राम सोने की नए रेट।
30 अगस्त को सोने के दाम में 199 रुपये की गिरावट आई थी जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 46389 रुपये हो गई थी।
31 अगस्त को सोने के दाम में 100 रुपये की गिरावट आई थी जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 46,272 रुपये हो गई थी।
1 सितंबर को सोने के दाम में 6 रुपये की गिरावट आई थी जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 46,123 रुपये हो गई थी।
2 सितंबर को सोने के दाम में 28 रुपये की गिरावट आई थी जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 46,193 रुपये हो गई है।

गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा महोत्सव

पंकज कपूर          
नैनीताल। आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
श्री गर्ब्याल ने कहा कि कदली वृक्ष के साथ नगर भ्रमण नहीं होगा, साथ ही मेले के दौरान भण्डारा एवं प्रसाद वितरण भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव के अन्तिम दिन डोला नगर भ्रमण नहीं किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि मन्दिर दर्शन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन किया जायेगा। सीमित संख्या में मन्दिर परिसर के अन्दर श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर के अन्दर कोविड नियमों का पूर्ण पालन करते हुए दर्शन कराये जायेंगे साथ ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन सुनिश्चि होगा। देर सांय जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का भ्रमण किया और मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि व जल संस्थान, पर्यटन, पुलिस विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक एवं भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।

अफगानिस्तान में सरकार का ऐलान करेगा तालिबान

काबूल। अफगानिस्तान फतह करने के बाद तालिबान आज सरकार का ऐलान कर सकता है। जो कमोबेश ईरानी मॉडल पर होगा। माना जा रहा है कि आज जुमे की नमाज के बाद तालिबान अफगानिस्तान में सरकार का ऐलान करेगा। जिसके सर्वेसर्वा हिबतुल्लाह अखुंदजादा होगा। सरकार के ऐलान से ठीक पहले तालिबान ने बताया है कि आखिर वह किसकी मदद से अफगानिस्तान को संकट से उबारेगा। तालिबान ने कहा है कि वह चीन से आर्थिक मदद के सहारे देश की हालत सुधारने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि चीन ही उसके लिए सबसे भरोसेमंद सहयोगी है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि तालिबान चीन को सबसे अहम भागीदार के रूप में देखता है और मुख्य रूप से चीन से फंडिंग पर निर्भर होगा।जबीउल्लाह मुजाहिद ने इटली के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में चीन के करीबी रिश्तों का इजहार किया। मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान की आर्थिक हालत काफी खराब है और उन्हें देश चलाने के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। उन्होंने स्वीकारा कि शुरुआती तौर पर हम चीन की मदद से आर्थिक हालात सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन हमारे लिए एक मौलिक और असाधारण अवसर का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि वह निवेश करने और हमारे देश के पुनर्निर्माण के लिए तैयार है। मुजाहिद ने यह भी कहा कि चीन की महत्वकांक्षी योजना वन बेल्ट वन रोड को तालिबान काफी तवज्जो देता है। बता दें कि कुछ दिन पहले तालिबान में नंबर दो माने जाने वाले मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने बीजिंग का दौरा किया था। इस दौरान चीन के विदेश मंत्री से बातचीत की थी। अब इस दौरे का नतीजा तालिबान के गुरुवार को दिए बयान से साफ हो रहा है। अफगानिस्तान में करीब 200 लाख करोड़ की खनिज संपदा है, जिस पर चीन नजर गड़ाए है।
दरअसल, तालिबान चीन को भरोसा दिला चुका है कि वो उइगर मुस्लिमों के कट्टरपंथी तत्वों पर नकेल कसकर रखेगा। अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल चीन के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, तालिबान ने भारत समेत पूरी दुनिया को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल किसी मुल्क के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा।
तालिबान का चीन ही एक मात्र सहारा
अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद दुनिया के अन्य देशों से आने वाली सहायता राशि या तो कम या बंद हो गई है। मनी ट्रांसफर जैसी सुविधा भी बंद हो गई है। लोगों को मजबूरी में अपने गहने बेचने पड़ रहे हैं। अमेरिका ने अफगानिस्तान के लिए अपनी तिजोरी में ताला जड़ दिया है, वहीं आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक ने भी उसकी वित्तीय सहायता को रोक दिया है।
दरअसल, तालिबान चीन को भरोसा दिला चुका है कि वो उइगर मुस्लिमों के कट्टरपंथी तत्वों पर नकेल कसकर रखेगा। अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल चीन के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, तालिबान ने भारत समेत पूरी दुनिया को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल किसी मुल्क के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा।
तालिबान का चीन ही एक मात्र सहारा
अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद दुनिया के अन्य देशों से आने वाली सहायता राशि या तो कम या बंद हो गई है। मनी ट्रांसफर जैसी सुविधा भी बंद हो गई है। लोगों को मजबूरी में अपने गहने बेचने पड़ रहे हैं। अमेरिका ने अफगानिस्तान के लिए अपनी तिजोरी में ताला जड़ दिया है, वहीं आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक ने भी उसकी वित्तीय सहायता को रोक दिया है।
पाकिस्तान की तरह अफगान को फंसाएगा चीन
बीते कुछ सालों में पाकिस्तान भी चीन की ओर आकर्षित हुआ है या यूं कहें ड्रैगन ने उसे अपनी जाल में फंसाया है। मध्य एशिया क्षेत्र में अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए चीन इन देशों के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, ताकि उसका दबदबा इस क्षेत्र में बढ़ जाए और वह सुपर पावर अमेरिका को टक्कर दे सके। चीन पाकिस्तान में कई परियोजना को स्पॉन्सर कर रहा है, इतना ही नहीं इमरान सरकार को कर्ज भी देता रहा है।

ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक ने बच्चे को पीटा, मौंत

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के मथुरा में एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक ने इस तरह पीटा की उसकी मौत हो गई। पिटाई के पश्चात् बच्चे की सेहत अचानक बिगड़ गई थी, उसे आगरा ले जाया गया जहां उपचार के समय ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अपराधी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के रदोई गांव में 12 साल के शिवम को ट्यूशन पढ़ाने वाली अध्यापक द्वारा की गई पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। शिवम के परिवार वालों ने अध्यापक द्वारा पिटाई से उसकी मौत हो जाने का आरोप लगाया है। शिवम पड़ोस में रहने वाले अध्यापक केशव से ट्यूशन पढ़ने जाया करता था। दो-तीन दिन पूर्व शिवम को बुखार आया था, जिसकी वजह से वह ट्यूशन नहीं गया। कहा जाता है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी, जिसकी वजह से उसकी सेहत और अधिक खराब हो गई।
वही उसे इलाक़ के लिए आगरा में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बालक के परिजन अपराधी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत बालक के परिवार वालों का कहना है कि वह ट्यूशन गया था, जहां उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जांच कर रहे अधिकारियों को तलब किया जाएगा

मिनाक्षी लोढी         
कोलकाता। बता दें कि सुजय दास सोनारपुर में एक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में जांच अधिकारी हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस बार हर मामले की जांच कर रहे राज्य अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से तलब किया जाएगा। राज्य के जांच अधिकारियों से चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों पर कई अहम जानकारियां हासिल की जा सकती है। सीबीआई किसको गिरफ्तार किया गया, किसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। राज्य के जांच अधिकारियों से राज्य पुलिस के हाथ में क्या सबूत आए, इसका ब्योरा जानना चाहती है।
बता दें कि सीबीआई टीम सबसे पहले हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के घर जाकर उसके भाई से मिली थीं और बाद में उन्हें अपने साथ बयान दर्ज करवाने के लिए निजाम पैलेस ले गई थी। अभिजीत सरकार की इसी साल बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद 2 मई को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अभिजीत सरकार के बड़े भाई विश्वजीत सरकार ने सीबीआई कार्यालय पहुंच कर कई सबूत सीबीआई अधिकारियों को दिए थे। परिवार का आरोप था कि कोलकाता पुलिस उनकी एफआईआर तक नहीं दर्ज कर रही थी। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभिजीत के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर ही डीएनए टेस्ट भी कराया गया था। प्रदेश के अधिकारियों की मदद के लिए दिल्ली से टीमें भेजी गई हैं और मुख्यालय के कई अधिकारी कोलकाता में मौजूद हैं और विधानसभा चुनाव के बाद जिस जिले में भी हिंसा की खबर है वहां सीबीआई की टीम गई है और अभी तक उसने कुल 34 एफआईआर दर्ज किए हैं। इसमें हत्या के मामले हैं और हत्या का प्रयास व बलात्कार के मामले भी हैं। इससे पहले हाल के दिनों में सीबीआई की ऐसी सक्रियता और इतने बड़े पैमाने का अभियान देखने को नहीं मिला था।

मास्क न पहनने पर 1 जवान को बेरहमी से पीटा

रांची। हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। लेकिन फिर भी बहुत से लोग मास्क ठीक से नहीं पहनते। ऐसे में सजा के तौर पर जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है।यह घटना झारखंड की है। जहां मास्क न पहनने पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय सेना के एक जवान को बेरहमी से पीटा। जब मामला सुर्खियों में आया तो जवान को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यह मामला झारखंड के चतरा जिले का है। जहां बुधवार को मास्क न पहनने पर भारतीय सेना के एक जवान को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। 
दरअसल, मयूरहुंड प्रखंड के कर्मा चौक पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पवन कुमार यादव (सेना के जवान) को मास्क नहीं पहनने पर रोका था। इसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। बाद में चश्मदीद ने इस बात की पुष्टी की कि मास्क पहनने के लिए कहने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, और उसके बाइक की चाबी छीन ली, जिसका पवन ने खूब विरोध किया। 
एसपी राकेश रंजन ने टीओआई से कहा मुझे इस मामले की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। इस 22 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसवाले मिलकर मास्क न पहनने पर एक जवान को लाठी, डंडों और लातों व घूंसों से पीट रहे हैं। विडंबना तो यह है कि उसे पिटाने वाले पुलिसकर्मियों ने खुद मास्क ठीक से नहीं पहना है। जब गांव के लोगों ने इस हरकत का विरोध किया तो पुलिस के खिलाफ मयूरहंद थाने में केस दर्ज किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा, मैंने डीएसपी मुख्यालय से जांच करने को कहा है। हालांकि, दोनों पक्षों की गलती थी, हमने एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। चाहे वह सेना का जवान हो या आम आदमी, पुलिसकर्मियों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती है।

केंद्र सरकार संसद में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दें

बृजेश केसरवानी                            
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि गो मांस खाना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। जीभ के स्वाद के लिए जीवन का अधिकार नहीं छीना जा सकता। बूढ़ी बीमार गाय भी कृषि के लिए उपयोगी है। इसकी हत्या की इजाजत देना ठीक नहीं। यदि गाय को मारने वाले को छोड़ा गया तो वह फिर अपराध करेगा। हाई कोर्ट ने वैदिक, पौराणिक, सांस्कृतिक महत्व व सामाजिक उपयोगिता को देखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि भारत में गाय को माता मानते हैं। यह हिंदुओं की आस्था का विषय है। आस्था पर चोट करने से देश कमजोर होता है।

हाईकोर्ट के सुझाव के अनुसार केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर गायों को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि जब गायों का कल्याण होगा, तभी देश का कल्याण होगा। गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। संसद जो भी कानून बनाए सरकार उस पर सख्ती से अमल भी कराए।
बुधवार को जावेद नाम के शख्स की याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस शेखर कुमार यादव ने ये टिप्पणी की है। जावेद पर गोहत्या रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 5 और 8 के तहत आरोप लगे हुए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि गोरक्षा सिर्फ किसी एक धर्म की जिम्मेदारी नहीं है। गाय इस देश की संस्कृति है और इसकी सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। फिर चाहे आप किसी भी धर्म से ताल्लुक क्यों ना रखते हों।
मौलिक अधिकार केवल गौमांस खाने वालों का ही नहीं है, बल्कि जो गाय की पूजा करते हैं और आर्थिक रूप से गायों पर निर्भर हैं, उनके पास भी है।
जीवन का अधिकार मारने के अधिकार से ऊपर है और गोमांस खाने के अधिकार को कभी भी मौलिक अधिकार नहीं माना जा सकता है।
गाय बूढ़ी और बीमार होने पर भी उपयोगी है, और उसका गोबर और मूत्र कृषि, दवा बनाने और सबसे बढ़कर, एक के लिए बहुत उपयोगी है।
ऐसा नहीं है कि केवल हिंदू ही गायों के महत्व को समझ चुके हैं, मुसलमानों ने भी गाय को भारत की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना है।
5 मुस्लिम शासकों ने गायों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाबर, हुमायूं और अकबर ने भी अपने धार्मिक त्योहारों में गायों की बलि पर रोक लगा दी थी।
ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां गौशाला में गायों की भूख और बीमारी से मौत हो जाती है। उन्हें गंदगी के बीच रखा गया है। वो पॉलीथीन खाकर मर जाती हैं।
पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं, जो अलग-अलग तरह से पूजा करते हैं, लेकिन उनकी सोच एक ही है।
देश की तरक्की भी अधूरी रह जाएगी
जस्टिस शेखर कुमार यादव ने ये फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार को अब सदन में एक बिल लाना चाहिए। गाय को भी मूल अधिकार मिलने चाहिए। समय आ गया है कि अब गाय को एक राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। जो भी गाय को परेशान करते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जज ने जोर देकर कहा है कि जब तक देश में गायों को सुरक्षित नहीं किया जाएगा, देश की तरक्की भी अधूरी रह जाएगी।
जस्टिस शेखर कुमार यादव ने तर्क दिया कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां पर विभिन्न धर्म के लोग साथ रहते हैं। हर कोई अलग पूजा करता है, लेकिन फिर भी सभी की देश के प्रति एक सोच दिखती है। ऐसे में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग ऐसे अपराध कर देश को कमजोर करने का प्रयास हैं। उनके विचार देश हित में नहीं होते हैं।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाय की हत्या के आरोपी जावेद को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति शेखर यादव की खंडपीठ ने कहा कि आवेदक ने गाय की चोरी करने के बाद, उसे मार डाला था, उसका सिर काट दिया था और उसका मांस भी रखा था। आवेदक का यह पहला अपराध नहीं है, इस अपराध से पहले भी उसने गोहत्या की थी।


70 विधानसभाओं में भाजपा के नेताओं के दौरे शुरू

पंकज कपूर             
देहरादून। भाजपा द्वारा आगामी 2022 चुनाव के मध्य नजर 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल ग़ोयल अलग अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्ययक्षों ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है। पदाधिकारियों के इन दौरों में पार्टी के द्वारा चलाये जारहे अभियान एवं सांगठनिक कार्याे की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन, बूथ पर होने वाले अन्य कार्याे, पन्ना प्रमुखो व पन्ना प्रमुखो की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया

पंकज कपूर                  
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ग्राम्या श्री जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया। 

बुमराह ने हसीब को एक ही ओवर में आउट किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। भारत के 191 रन के जवाब में इंग्लैंड ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये। जसप्रीत बुमराह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को एक ही ओवर में आउट किया।
इसके बाद उमेश यादव ने फॉर्म में चल रहे जो रूट को पवेलियन भेजा। भारत की पारी में कप्तान विराट कोहली ने 50 और शारदुल ठाकुर ने 57 रन बनाये।

बरेली कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा से इनकार किया

सदींप मिश्र                       
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, बीडीएस व एमएससी कृषि पशुपालन व दुग्ध उद्योग और बीयूएमएस (मुख्य व पूरक) की परीक्षा के लिए चार कॉलेजों का केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया था। विवि ने इसकी सूचना भी जारी कर दी लेकिन बरेली कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया।
इसके बाद गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत परीक्षा केंद्र को बदल दिया। अब इन कॉलेजों की परीक्षा महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि बीएएमएस, बीडीएस व अन्य की परीक्षा 7 सितंबर से कराई जा रही है।
एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और चौधरी हरनाम सिंह महाविद्यालय भुता का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया था। अब इसे संशोधित कर दिया है। अब इन कॉलेजों की परीक्षा महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-384 (साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 4, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

एयरबेस को हासिल करने की फिराक में है 'चीन'

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही चीन अफगानिस्तान के सबसे बड़े बगराम एयरबेस को हासिल करने की फिराक में है। मौजूदा हालात में वह पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेगा। अमेरिका की संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहीं भारतवंशी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बगराम एयरबेस अमेरिका का बीस साल तक सबसे बड़ा सैन्य अड्डा रहा और यहीं से उसने आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए हवाई हमलों को अंजाम दिया था।

अमेरिकी नेता निक्की हेली ने वर्तमान स्थितियों के संदर्भ में बाइडन प्रशासन से कहा है कि सबसे पहली जरूरत है कि अमेरिका अपने मित्र देश भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और सभी सहयोगी देशों के साथ मजबूती से समन्वय बनाए और उनको साथ देने के प्रति आश्वस्त करे। इस समय ताइवान, यूक्रेन, इजरायल जैसे देशों के साथ भी खड़ा होने की जरूरत है।

रायपुर: सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। राजधानी में आज महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खरोरा समीपस्थ ग्राम सिरसी में धरसीवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा के मुख्य अतिथि में महिला एवं बाल विकास विभाग विकासखंड तिल्दा के तत्वाधान में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीने नारियों को सदैव पूर्ण आतम विश्वास से कार्य करने तथा ना हार मानते हुए पुरुषों से कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी वर्मा ने निडरता से सभी नारियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की बात कहीं गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुमन देवव्रत नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा श्रीमती सोना वर्मा जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री देवव्रत नायक तोम लाल वर्मा कनकी जनपद सदस्य श्रीमती कंचन टोकन गायकवाड स्वाति वर्मा सरजा ठाकुर झरना वर्मा संतोषी वर्मा सरोजिनी वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ लोकेश्वरी वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष धरसीवा महिला पंचों में महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी तिल्दा अमित सिन्हा सभी सेक्टर पर्यवेक्षक गण सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तिल्दा विकास खंड रेडी टू ईट निर्माणकर्ता सभी समूह सदस्य ग्राम पंचायत शिर्डी के सभी जनप्रतिनिधि गण संकुल केंद्र युवराज व कनकी के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे सभी उपस्थित का आभार सरपंच ग्राम पंचायत श्री राजकुमार वर्मा जी ने सहृदय व्यक्त किया मंच संचालन भुनेश्वर वर्मा कैलाश बघेल समन्वयक वंदना शर्मा शिक्षिका के द्वारा किया गया।
सरपंच लक्ष्मी बाई साहू, बिटिया श्रीमती रतन भाई, पारदी सीनरी, श्रीमती गायत्री कुर्रे पर टोकरी श्रीमती कचरा मारकंडे, मोतीपुर करा, श्रीमती मंजू लता वर्मा पाड़ा, श्रीमती भगवती वर्मा, उपसरपंच हरदा, श्रीमती शांता साहू सरपंच, श्रीमती मोगरा साहू, पंच कनकी, श्रीमती वीणा वर्मा, सरपंच घेवरा, श्रीमती उर्मिला वर्मा,
श्रीमती नीना वर्मा, पंच पहचान, शायरी छतरी, श्रीमती रुकमणी निषाद सरपंच, श्रीमती ईश्वरी पंच तुलसी, श्रीमती द्रोपती वर्मा सरपंच, सिर्री पंच, श्रीमती बरखा नशीने, श्रीमती राजेश्वरी बंजारे, श्रीमती लक्ची रात्रे, श्रीमती पुलेश्वरी सेन, श्रीमती चंपेश्वरी वर्मा जनपद सदस्य मुरा श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, बरडीह पंच उत्तरी सोनवानी श्रीमती संतोषी गेंडरे।

अनुयायियों द्वारा धन को ठिकाने लगाने से रोका

पंकज कपूर            

सतपुली। कमीशन बाजी की वजह से सरकारी बजट को ठिकाने लगातार लगाया जा रहा है। जो मामला हम आपको बता रहे हैं। उसमें हनुमान के अनुयायियों द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने से रोक दिया गया। मामला सतपुली नगर पंचायत का है। जहाँ पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से एक टीन शेड सेंटपॉल हॉस्पिटल के सामने बनाया जा रहा है। जिसमे पूरे शेड का निर्माण हो गया था। लेकिन शेड इतना मजबूत बनाया गया कि, हनुमान के अनुयायियों का वजन नही झेल पाया और 10 ही दिन में बीच से झुक गया। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, यहाँ टीन शेड के रूप में सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा था। लेकिन कुदरत ने इस पर पहले ही सवाल खड़े कर दिये।

ठेकेदार को बोल दिया गया है कि, इसको और मजबूत किया जा रहा है। पहले हल्का था अब मजबूत एंगल लागये जा रहे हैं। सुशील बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली। अब देखिये यदि ये ठेकेदार को पेमेंट होने के बाद झुकता तो फिर कौन रिपेयर करवाता? क्या फिर से उसके लिए बजट दिया जाता? ईओ नगर पंचायत के कथन के अनुसार ठेकेदार कल मजबूत बनाने के लिए बोल दिया गया है, तो क्या पहले कमजोर बनाने के लिए कहा था? यह एक बड़ा सवाल है। 

जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित की

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा विकसित पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित टैम्पलेट की प्रगति, जनपद के केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित संशोधित पोर्टल पर जिला पर्यावरण योजना तैयार किये जाने की प्रगति के सम्बंध में, जनपद की झीलों, तालाबों, पोखरों के पुनरोद्धार की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने, नगरीय क्षेत्र प्रयागराज व जनपद के अन्य नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण के स्थिति के सम्बंध में, गोशालाओं/डेरियों को नगरीय सीमा के बाहर विस्थापित किये जाने तथा अन्य विषयों के प्रगति के सम्बंध में बिंदुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने बाॅयोमेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त करते हुए निरंतर उसकी जांच करते रहने के निर्देश दिये है। 
उन्होंने सभी पौधों की जीओ टैगिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये है। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कराये जा रहे कार्य स्थलों का निरंतर अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने श्रमिकों के भुगतान को समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तालाबों एवं पोखरों की सूची तैयार कराने के साथ-साथ तथा कितने तालाबों का पुनरोद्धार किया गया है, इसकी भी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर डीएफओ सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

लाभार्थिंयों से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरूवार को लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थिंयों के खातों में धनराशि के ऑनलाइन हस्तांतरण एवं लाभार्थिंयों से संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज केें भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अगस्त तक के नवीन स्वीकृत 5532 पेंशन लाभार्थिंयों के साथ-साथ पुराने 1,52,626 लाभार्थिंयों के खाते में भी निर्धारित धनराशि का हस्तांतरण हुआ है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में प्रथम तिमाही के रूप में 1500 रूपये, इस तरह से 1 वर्ष में इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थिंयों के खाते में 6000 रूपये प्राप्त होता है। आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने महाराजगंज के लाभार्थी प्रहलाद, हाथरस के लाभार्थी श्रीमती शान्ति देवी, सोनभद्र के लाभार्थी बसन्ती, सुल्तानपुर के लाभार्थी श्री मनीराम एवं चित्रकूट के लाभार्थी छोटे लाल से संवाद भी किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार के द्वारा सभी पात्र लोगो को निःशुल्क गैस सिलेण्डर, स्काॅलरशिप, राशनकार्ड, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, मकान सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे। 

बुजुर्गो की जरूरत पूरी, कटिबद्ध है यूपी सरकार

हरीओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गो की हर जरूरत को पूरा करने के लिये कटिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 55 लाख 77 हजार बुज़ुर्गों के खाते में उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर 836.55 करोड़ रूपये डिजिटली ट्रांसफर किए। इसमें 04 लाख 56 हजार ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हैं। जो पहली बार पेंशन की राशि मिली।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है। यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं, बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है। जहां 24×7 कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है।

युवाओं को सरकारी नौकरी करने का मौका दिया

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं को सरकारी नौकरी करने का एक और मौका दिया है। जी हां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, उद्योग निदेशालय के अंतर्गत सहायक भू-वैज्ञानिक एवं खान अधिकारी (समूह ख) के लिए 8 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। 
जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

भारतीय राजदूत दीपक ने भारत का रुख स्पष्ट किया

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। भारत ने तालिबान से स्पष्ट रूप में कहा है कि उसकी प्राथमिकता और तात्कालिक चिंता इस बात को लेकर है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां सवालों के जवाब में कहा कि दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख के साथ हुई बातचीत में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने भारत का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि इस पर तालिबान की ओर से सकारात्मक रुख दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास के साथ हुई इस बातचीत को केवल एक बैठक के रूप में देखा जाना चाहिए और अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि तालिबान के साथ भविष्य में कोई और बैठक भी होगी।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...