मंगलवार, 24 अगस्त 2021

अफगानिस्तान से लोगों को लाने में जुटा है 'भारत'

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से लोगों को लाने में भारत जुटा है। मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया भारत। जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को आए लोगों के बाद, अब तक अफगानिस्तान से निकालकर लाये गए लोगों की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है।

काबुल पर तालिबान के कब्जा के एक दिन बाद 16 अगस्त से लोगों को निकालने की प्रकिया शुरू की गई थी। पुरी ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप काबुल से दिल्ली लाए गए। इनका स्वागत कर धन्य हुआ।” मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत किया जो अफगानिस्तान से लोगों के साथ लाए गए हैं।” इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि 78 लोगों को एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली लाया जा रहा है।

मांगों के अनुरूप गन्ने की कीमतें बढ़ाई जानी चाहिए

अमित शर्मा       

चंडीगढ़। गन्ने की कीमतों पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ किसानों की बैठक से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि गन्ना किसानों की मांगों के अनुरूप गन्ने की कीमतें तत्काल बढ़ाई जानी चाहिए। सिद्धू ने यह भी कहा कि गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य (एसएपी) वर्ष 2018 से नहीं बढ़ाया गया है। जबकि इसका लागत मूल्य 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।मुख्यमंत्री गन्ने की कीमतों और बकाए के भुगतान पर किसान नेताओं से मंगलवार को मुलाकात करने वाले हैं। अपनी मांगों को ले कर किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी है और इन प्रदर्शनों से रेल सेवाएं तथा सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि गन्ना किसानों के लिए एसएपी 2018 के बाद से नहीं बढ़ा है। जबकि लागत मूल्य में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

पाकिस्तान को लेकर की गई टिप्पणियों की निंदा की

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं की ओर से पाकिस्तान को लेकर की गयी टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यह स्पष्ट करे कि क्या वह ऐसी बयानबाजी का समर्थन करते हैं। 
मंगलवार को जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं की हालिया टिप्पणियां, जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ दिल्ली में हाईकमान का संरक्षण प्राप्त है, निंदनीय हैं। 
वे बार-बार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़: केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया

दुष्यंत टीकम           
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर सीएम हाउस में केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। ये अवसर पर राजभवन में राधा राजपाल भी मौजूद रही। वही सिविल लाइन रोड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
जिसमें मुख्य रूप से पार्षद नीलम जगत, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वार्ड के कार्यकर्ता शामिल थे। जिसकी जानकारी राधा राजपाल महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सिंधी समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी।

जिलाध्यक्ष अनिल ने कौशांबी डीएम को दिया ज्ञापन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 में बूथ लेवल ऑफीसर बीएलओ के अतिरिक्त दायित्व से शिक्षक शिक्षिकाओं को मुक्त किया जाए। उन्होंने शिक्षा अधिकार अधिनियम के तमाम धाराओं का हवाला देते हुए कहा कि अतिरिक्त दायित्व से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी काल का भी हवाला देते हुए कहा कि छात्रों की शैक्षणिक क्षति हुई है तथा शिक्षक छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बीएलओ के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया जाए। इस दौरान कई शिक्षक मौजूद रहे।
गणेश साहू 

हादसा: कैंटर के टक्कर मारने से 2 सिपाही घायल हुए

नरेश राघानी                       
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर से भरतपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की ड्यूटी में जा रहे पुलिस बल की एक बस में कल देर रात जयपुर- दौसा हाईवे पर आंधी थाना क्षेत्र में एक कैंटर के टक्कर मार देने से पुलिस के तीन हवलदार और दो सिपाही घायल हो गए।
पुलिस दल में शामिल उपनिरीक्षक रामप्रकाश ने बताया कि भरतपुर जिले में तीन चरणों में आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में ड्यूटी लगने पर श्रीगंगानगर जिले से 350 पुलिसकर्मी कल दोपहर कई बसों से रवाना हुए थे। इनमें एक निजी बस में करीब 45 पुलिसकर्मी थेउन्होंने बताया कि कल रात जयपुर-दौसा हाईवे पर एक होटल में खाना खाने के बाद बस दौसा के लिए रवाना हुई थी। दौसा से करीब 17 किमी पहले रात 12.30 बजे लघुशंका से निवृत्त होने के लिए बस को रुकवाया गया। चालक ने सड़क किनारे बस रोक दी, एक सिपाही बस से उतरा था और 2-3 सिपाही और उतरने वाले थे, तभी पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठे पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आईं। कैंटर को चालक मौके पर छोड़कर भाग गया।
घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से दौसा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में श्रीगंगानगर पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुभाष, ताराचंद, राजेंद्र और सिपाही दलीप एवं कुलदीप शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों हवलदारों के फ्रैक्चर हुए हैं जबकि सिपाहियों के भी काफी चोट आई हैं। कैंटर चालक पर आंधी थाना में लापरवाही और तेजी बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है।
इधर श्रीगंगानगर में कल रात करीब एक बजे इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन दौसा रवाना हो गए। यहां के पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गए अधिकारियों को घायल पुलिसकर्मियों का समुचित इलाज करवाने के निर्देश दिए।

हड़ताल आशाओं के हक और सम्मान की लड़ाई हैं

पंकज कपूर       

हल्द्वानी। "यह हड़ताल आशाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है, जिसे हम जरूर जीतेंगे।" आशा हड़ताल और धरने के तेइसवें दिन ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा जारी बयान में यह बात कही गई। यूनियन ने कहा कि, "आशा वर्करों ने उत्तराखण्ड राज्य की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने दम पर जी-जान से चलाकर ताकत दी है। लेकिन अफसोस की बात है कि आशा कामगारों को प्रदेश की धामी सरकार सम्मानजनक मानदेय तक देने का फैसला तक नहीं ले पाई है, जबकि वे नियमित वेतनमान पाने की हकदार हैं।" यूनियन ने कहा कि, "राज्य सरकार द्वारा इस तरह से आशा वर्करों की मांगों को अनसुना करना जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में इसका जवाब दिया जायेगा। इसलिए सरकार तत्काल आशाओं को मासिक वेतन देने की घोषणा करे।"

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...