शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

ईसाइयों का कराया जा रहा है जबरन धर्म परिवर्तन

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं और ईसाइयों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से क्षेत्र में अमेरिकी मदद सुनिश्चित करने को कहा है। सांसद ब्रैड शरमन ने यूएसएड प्रशासक सामंथा पावर के साथ कांग्रेस की सुनवाई के दौरान श्रीलंका में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा भी उठाया। सुनवाई के दौरान शरमन ने कहा, ”श्रीलंका के गृह युद्ध ने देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से को तबाह कर दिया है। मुझे आशा है कि पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित सिंध में उन इलाकों तक हमलोग सहायता पहुंचाएंगे। 
उन्होंने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि आप यह सुनिश्चित करेंगी कि क्षेत्र को अमेरिकी सहायता का उचित हिस्सा मिले, खासकर इसलिए क्योंकि वे हिंदू और ईसाई लड़कियों के गायब होने और उनके जबरन धर्म परिवर्तन से जूझ रहे हैं।” सामंथा पावर ने हालांकि शरमन द्वारा उठाए गए मुद्दे का सीधा जवाब नहीं दिया।

एमपी: मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग मलबे में दबें

मनोज सिंह ठाकुर                 
विदिशा। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। गंजबासौदा में रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य मध्यरात्रि के बाद भी जारी है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, चार लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव में लगीं हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अब भी जारी है। चौहान ने मीडिया को दिए एक संदेश में कहा, ” मैं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से संपर्क में हूं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा हूं।” उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा मुफ्त इलाज इलाज देने की घोषणा की है।
वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाए गए दो लोगों ने बताया कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गए। 
उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गए। उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।
वहां मौजूग लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। चौहान ने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बचाव अभियान को तीव्र गति से चलाने के निर्देश दिए।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए भोपाल से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम एवं आवश्यक उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या-3,10,26,829 हुईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई। वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,30,422 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है।
 पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,619 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,00,23,239, नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,55,910 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की दैनिक दर 1.99 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है।
नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.14 प्रतिशत है। 
अभी तक कुल 3,01,83,876 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-335 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 17, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -38 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

अफगानिस्तान में संगठनों की वापसी रोकेगा यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तीन साल तक अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले जनरल मिलर अपने देश पहुंच गए हैं। यहां उनका पेंटागन में रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने स्वागत करते हुए कहा कि अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना की वापसी अगस्त तक जरूर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद भी अफगान सेना को बराबर मदद दी जाती रहेगी। किसी भी आतंकवादी संगठन को वापस नहीं आने दिया जाएगा। 

इसके लिए सैन्य मदद के अलावा अन्य तरीके से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रायटर के अनुसार, पाक सीमा से लगे व्यापारिक शहर स्पिन बोल्डक पर कब्जे को लेकर परस्पर विरोधी दावे किए गए हैं।अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने व्यापारिक शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इधर तालिबान ने कहा है कि उसका कब्जा बना हुआ है। स्पिन बोल्डक महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर है और यहां से हर रोज नौ सौ ट्रक सामान की आवाजाही होती है।

सपा प्रमुख ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तथा बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं कृषि कानून के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अह्वान पर जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा गाजियाबाद तहसील का घेराव करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तहसील में घुसने से रोक दिया। 

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक ने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। जिसमें भाजपा सरकार नियंत्रण लगाने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिला और बच्चियां असुरक्षित है। प्रत्येक वर्ष अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न वस्तुएं प्रतिदिन महंगी होती जा रही और जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

शामली: बढ़ती हुईं महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय               
शामली। आज बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप शामली पर श्रीमती प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी, अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देशों के पालन में शामली  जिला कांग्रेस कमेटी  व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सरसों के तेल व खाद्य पदार्थों पर असीमित बढ़ती हुई  महंगाई के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया। क्योंकि आज महगाई इस कदर हावी हो गई हैं। भाजपा सरकार के द्वारा जनता की कमर तोड़ रखी है। सरकार एक काम तो कर रही है। 
सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने के लिए तानाशाही करा कर आज भारत देश की हालत बहुत खस्ता हो गई है तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सैनी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष, अनुज गौतम, शेखर पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, डाॅ चैनसिंह पुण्डीर जिला महासचिव, जावेदखान जिला सचिव, अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रामपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर असरफ राव श्रीपाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, निन्ना अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी लोकेश कटारिया, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग अमित कटारिया सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, शहर महासचिव रिजवान अहमद, सजीव मलिक, वरिष्ठ कांग्रेस शहर सचिव महावीर सैनी, शहर सचिव मुकर्रम राव, अंकुर मलिक जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सरफराज, राव राजेंद्र कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

डीएम के माध्यम से यूपी सरकार को ज्ञापन: शामली

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। प्रशासनिक अधिकारी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने जिलाधिकारी शामली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के प्रवीण कुमार निर्वाल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को देते हुए आरोप लगाया, कि दीपक बंसल निवासी शामली व्यक्ति द्वारा जिला शामली के एसडीम महोदय तहसीलदार महोदय आदि के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में साक्ष्य सहित एक न्यूज़ चैनल पर 7 जुलाई को बयान दिया था जो काफी हाईलाइट हुआ था और आम नागरिकों की चर्चाओं में था। प्रवीण कुमार निर्वाल ने कहा भ्रष्टाचार किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए चौधरी चंद्रशेखर ने कहा भ्रष्टाचार वह दीमक है जो देश को खोखला कर रहा हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार निर्वाल, चंद्रशेखर ,नरेश कुमार, प्रभात मलिक, राम नरेश ,संजय निर्वाल, लक्ष्मण सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

क्षेत्रीय लोंगो सहित थाना स्टाफ ने प्रदीप को विदाई दी

कौशाम्बी। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर गुरुवार को क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी है। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से विदाई देते कहा कि प्रदीप कुमार राय का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके मधुर व्यवहार के चलते आम जनमानस उनके कार्यों से संतुष्ट होती थी। वहीं क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अपराधों की कमी आई है। प्रदीप कुमार राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर विदा किया गया। 
इस दौरान सरवानिया पत्रकार विष्णु सोनी, पत्रकार वेदांत उपाध्याय, पत्रकार अजीत कुशवाहा, पत्रकार मुस्तफा, पत्रकार मोहम्मद शाहिद सिद्दकी, इरशाद सईदुर, रहमान मेराज, मंसूर राजेंश वर्मा, रामनरेश चौरसिया, नीरज वैश्य, तफ़्सीर अहमद, पंकज जयसवाल, अलाउद्दीन अहमद, तौकीर अहमद, उमैर सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान समाजसेवी सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
अजीत कुशवाहा 

गारंटी योजना: 1200 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

राणा ओबरॉय               

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि सरकार का चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग भी है, ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-20 में जहां 370 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे, वहीं 2020-21 में 802 करोड़ रुपये खर्च किये गये। इस वर्ष लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये के खर्च का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, बागवानी, वन, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल विभाग समेत तमाम विभागों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों की शिनाख्त करें।

उप मुख्यमंत्री ने इसीके साथ अधिकारियों से कहा कि किसानों में पारंपारिक फसल के बजाय 'कैश क्रॉप्स' पर जोर देने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से दूसरे प्रदेशों में 'सफल' किसानों की तकनीकों का अध्ययन करने को भी कहा ताकि प्रदेश के किसान वह तकनीकें अपनाकर समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश के 80 फीसदी किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है और अधिकतर किसान पारंपारिक फसलें बोते हैं जबकि ज्यादा आय कैश क्रॉप्स में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य छोटे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनकी आय बढ़े।

बुजुर्ग पति-पत्नी का गला काटकर हत्या की : हापुड़


अतुल त्यागी         
हापुड़। मामला जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान का है। जहां घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पति-पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किया। शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग पति पत्नी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। बुजुर्ग पति-पत्नी की खून से लथपथ पड़ी लाश को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन वही पुलिस जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।

मैदान में दर्शकों के आने पर नहीं होगा प्रतिबंध: इंग्लैंड

लंदन। कोरोना संक्रमण मामलों के बढ़ते प्रभाव और अंग्रेजी क्रिकेट पर निकट संपर्क आईसोलेशन के बावजूद अगले महीने शुरू हो रही इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज के लिए कोई सख्त बायो-बबल लागू नहीं होगा। इतना ही नहीं मैदान पर दर्शकों के आने पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि शासकीय निकाय भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सख्त बायो-बबल फिर से नहीं लगाएगा।

पिछले कुछ हफ्तों में इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिसकी वजह देश में प्रतिबंधों में ढील दिए जाना है। केवल 14 जुलाई को ही कोरोना संक्रमण के नए 42302 मामलों की पुष्टि की गई थी। इसके अलावा एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस) ट्रैक एंड ट्रेस ऐप द्वारा सात जुलाई तक संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 520000 से अधिक लोगों की पहचान की गई थी। संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर इसके प्रभाव के बावजूद हैरिसन का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भलाई का मतलब है कि ईसीबी पिछली गर्मियों की तरह सख्त बायो-बबल व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेगा, जिसने उनकी आवाजाही और स्वतंत्रता को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।

इस समर सत्र में एक शिथिल वातावरण बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को निर्दिष्ट क्षेत्रों में होटलों के बाहर व्यायाम करने की अनुमति देने के साथ-साथ परिवारों के साथ समय बिताना भी शामिल है। भीड़ को भी मैदान में जाने की अनुमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से पहले इंग्लैंड की मूल टीम के सात सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इस कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को मजबूरन संशोधित टीम की घोषणा करनी पड़ी थी, जिसमें बेन स्टोक्स को कप्तान नियुक्त किया गया था। अब भारत की टेस्ट टीम भी इस समस्या से जूझ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ डरहम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत और टीम के प्रशिक्षण सहायक दयानंद गरानी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

धारा-124 को कायम रखने पर सवाल खड़े कियें

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह के प्रावधानों के इस्तेमाल को निरंतर जारी रखने पर गुरुवार को सवाल खड़े किये और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इस तरह के प्रावधान को बनाये रखना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस जी वोम्बटकेरे की याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के सबसे बड़े विधि अधिकारी एटर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124(ए) को कायम रखने के औचित्य पर सवाल खड़े किये। 

सपाइयों ने सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन किया

हरिओम उपाध्याय         
लखीमपुर खीरी। किसानों और महंगाई के मुद्दे को लेकर सपाइयों ने जिला मुख्यालय व सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया। विलोबी गेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में करीब पौन घंटे तक दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती रही। हालांकि इसी बीच जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोडकर सड़क पर पहुंच गए और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरना प्रदर्शन के आह्वान पर गुरुवार को सुबह से ही सपा कार्यकर्ता विलोबी मैदान में जुटने लगे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सतर्क रहे। विलोबी मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने कानून व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।

सपा कार्यकर्ता विलोबी गेट के बाहर न निकल पाएं इसको लेकर थाना खीरी और फरधान पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य थानों की भी पुलिस तैनात की गई थी। साथ ही मोबाइल बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। सभा के बाद जब कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ तहसील के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और जबरन जाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर पहले तो उनकी तीखी नोकझोंक हुई।


फायरिंग की घटना, आरोपी को 7 वर्ष की सजा सुनाई

हरिओम उपाध्याय                 

मुज़फ्फरनगर। पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा रोके जाने पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को विद्वान न्यायाधीश द्वारा 7 वर्ष की सजा सुनाई गई है और अर्थदंड के रूप में उसके ऊपर 5000 रुपए का जुर्माना भी किया गया है। वर्ष 2012 की 27 मई को शामली कोतवाली इलाके में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रोके जाने पर फायरिंग करने के एक मामले में आरोपी नसीम उर्फ चोपड़ा को न्यायाधीश द्वारा सात वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जानलेवा हमले के इस मामले की सुनवाई ए डी जे 7 कमलापति की कोर्ट में हुई। 

अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने पैरवी की। आरोपी घटना के दिन से लेकर अभी तक जेल मेंं अभियोजन की कहानी के अनुसार, गत 27 मई 2012 को शामली में पुलिस की चेकिंग के दौरान कई बदमाश दिखाई देने से रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। बाद में घेरा बंदी कर पुलिस द्वारा आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे दंडित किया गया।


पलायन रोकने के लिए गतिविधियां शुरू की जाएंगीं

अकांशु उपाध्याय                         

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने, युवाओं को अवसर देने और मजदूरों का पलायन रोकने के लिए गांव स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ऑनलाइन आयोजित किए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आत्मनिर्भर गांव का सपना पूरा करने के दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा 'माइक्रो इकोनोमी' की अवधारणा के अनुरूप गांव में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने का है। 

इससे गांव स्तर पर ही उद्योग लगाने को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह योजना पहली बार प्रयागराज जिले में शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेंगे और उनकी प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से मजदूरों का पलायन भी रोका जा सकेगा।

उस उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना 'एक जिला एक उत्पाद' की योजना के अनुरूप है सरकार ने जिलों में उनके विशेष उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं शुरू की है। इससे इन जिलों के उत्पादों को विदेशों में भी बाजार मिला है। उन्होंने सिद्धार्थनगर के 'काला नमक चावल' का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान और सिंगापुर में इसकी विशेष मांग है। इसी तरह से अन्य जिलों के उत्पादों को भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य में स्थानीय स्तर पर उद्योग धंधे शुरू हुए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान इन पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान 40 लाख मजदूर राज्य में वापस आए थे, लेकिन दूसरी लहर में केवल चार लाख मजदूर वापस आए। इससे साफ है कि मजदूरों को उत्तर प्रदेश में ही काम मिला और वह दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में नहीं गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों से संपर्क किया है और उनके कौशल के अनुरूप की उन्हें उद्योग धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके लिए उन्हें विशेष ऋण उपलब्ध कराया गया है और मुद्रा ऋण भी दिया गया है। सरकार ऐसे उद्योग धंधों को वित्त, कौशल और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराती है।

उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने छोटे उद्योगों को ढाई लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया है। यह ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। 

रांची: पुलिस ने कई शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

इकबाल अंसारी                 

रांची। झारखंड में हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि हजारीबाग शहर के लोहार टोली मोहल्ला निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के घर के एक कमरे में आज तड़के आग लगने से गृहस्वामी, उसकी पत्नी और उसके छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में गृहस्वामी मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ सरोज विश्वकर्मा (45 वर्ष) के अलावा उनकी पत्नी सोनम देवी (42 वर्ष) और पुत्र आयुष (6 वर्ष) शामिल है। सरोज की दो बेटिया दूसरे कमरे में सोई होने के कारण हादसे का शिकार होने से बच गयी। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

राजनीति: बिना नाम लिए राहुल का पीएम पर हमला

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की कमी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका नाम लिए बिना हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ अपने प्रचार प्रसार पर ध्यान दे रहे हैं और देश में मौजूद चुनौतियों की उन्हें कोई परवाह नही है। राहुल गांधी ने कविता शैली में ट्वीट किया, "सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है, कौन ये कठिन दौर लाया।"
उन्होंने वैक्सीन की कमी, चीन के साथ सीमा पर तनाव, बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा किसानों के मुद्दों को ट्वीट के साथ हैश टैग किया और कहा कि देश में मौजूद इन गंभीर संकटों के समाधान की बजाय श्री मोदी अपने पीआर पर ही ध्यान केंद्रित किए हैं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...