गुरुवार, 15 जुलाई 2021

सपाइयों ने सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन किया

हरिओम उपाध्याय         
लखीमपुर खीरी। किसानों और महंगाई के मुद्दे को लेकर सपाइयों ने जिला मुख्यालय व सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया। विलोबी गेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में करीब पौन घंटे तक दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती रही। हालांकि इसी बीच जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोडकर सड़क पर पहुंच गए और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरना प्रदर्शन के आह्वान पर गुरुवार को सुबह से ही सपा कार्यकर्ता विलोबी मैदान में जुटने लगे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सतर्क रहे। विलोबी मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने कानून व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।

सपा कार्यकर्ता विलोबी गेट के बाहर न निकल पाएं इसको लेकर थाना खीरी और फरधान पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य थानों की भी पुलिस तैनात की गई थी। साथ ही मोबाइल बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। सभा के बाद जब कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ तहसील के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और जबरन जाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर पहले तो उनकी तीखी नोकझोंक हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...