गुरुवार, 15 जुलाई 2021

अफगानिस्तान में संगठनों की वापसी रोकेगा यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तीन साल तक अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले जनरल मिलर अपने देश पहुंच गए हैं। यहां उनका पेंटागन में रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने स्वागत करते हुए कहा कि अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना की वापसी अगस्त तक जरूर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद भी अफगान सेना को बराबर मदद दी जाती रहेगी। किसी भी आतंकवादी संगठन को वापस नहीं आने दिया जाएगा। 

इसके लिए सैन्य मदद के अलावा अन्य तरीके से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रायटर के अनुसार, पाक सीमा से लगे व्यापारिक शहर स्पिन बोल्डक पर कब्जे को लेकर परस्पर विरोधी दावे किए गए हैं।अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने व्यापारिक शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इधर तालिबान ने कहा है कि उसका कब्जा बना हुआ है। स्पिन बोल्डक महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर है और यहां से हर रोज नौ सौ ट्रक सामान की आवाजाही होती है।

सपा प्रमुख ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तथा बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं कृषि कानून के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अह्वान पर जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा गाजियाबाद तहसील का घेराव करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तहसील में घुसने से रोक दिया। 

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक ने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। जिसमें भाजपा सरकार नियंत्रण लगाने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिला और बच्चियां असुरक्षित है। प्रत्येक वर्ष अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न वस्तुएं प्रतिदिन महंगी होती जा रही और जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

शामली: बढ़ती हुईं महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय               
शामली। आज बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप शामली पर श्रीमती प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी, अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देशों के पालन में शामली  जिला कांग्रेस कमेटी  व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सरसों के तेल व खाद्य पदार्थों पर असीमित बढ़ती हुई  महंगाई के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया। क्योंकि आज महगाई इस कदर हावी हो गई हैं। भाजपा सरकार के द्वारा जनता की कमर तोड़ रखी है। सरकार एक काम तो कर रही है। 
सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने के लिए तानाशाही करा कर आज भारत देश की हालत बहुत खस्ता हो गई है तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सैनी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष, अनुज गौतम, शेखर पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, डाॅ चैनसिंह पुण्डीर जिला महासचिव, जावेदखान जिला सचिव, अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रामपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर असरफ राव श्रीपाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, निन्ना अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी लोकेश कटारिया, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग अमित कटारिया सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, शहर महासचिव रिजवान अहमद, सजीव मलिक, वरिष्ठ कांग्रेस शहर सचिव महावीर सैनी, शहर सचिव मुकर्रम राव, अंकुर मलिक जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सरफराज, राव राजेंद्र कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

डीएम के माध्यम से यूपी सरकार को ज्ञापन: शामली

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। प्रशासनिक अधिकारी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने जिलाधिकारी शामली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के प्रवीण कुमार निर्वाल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को देते हुए आरोप लगाया, कि दीपक बंसल निवासी शामली व्यक्ति द्वारा जिला शामली के एसडीम महोदय तहसीलदार महोदय आदि के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में साक्ष्य सहित एक न्यूज़ चैनल पर 7 जुलाई को बयान दिया था जो काफी हाईलाइट हुआ था और आम नागरिकों की चर्चाओं में था। प्रवीण कुमार निर्वाल ने कहा भ्रष्टाचार किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए चौधरी चंद्रशेखर ने कहा भ्रष्टाचार वह दीमक है जो देश को खोखला कर रहा हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार निर्वाल, चंद्रशेखर ,नरेश कुमार, प्रभात मलिक, राम नरेश ,संजय निर्वाल, लक्ष्मण सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

क्षेत्रीय लोंगो सहित थाना स्टाफ ने प्रदीप को विदाई दी

कौशाम्बी। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर गुरुवार को क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी है। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से विदाई देते कहा कि प्रदीप कुमार राय का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके मधुर व्यवहार के चलते आम जनमानस उनके कार्यों से संतुष्ट होती थी। वहीं क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अपराधों की कमी आई है। प्रदीप कुमार राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर विदा किया गया। 
इस दौरान सरवानिया पत्रकार विष्णु सोनी, पत्रकार वेदांत उपाध्याय, पत्रकार अजीत कुशवाहा, पत्रकार मुस्तफा, पत्रकार मोहम्मद शाहिद सिद्दकी, इरशाद सईदुर, रहमान मेराज, मंसूर राजेंश वर्मा, रामनरेश चौरसिया, नीरज वैश्य, तफ़्सीर अहमद, पंकज जयसवाल, अलाउद्दीन अहमद, तौकीर अहमद, उमैर सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान समाजसेवी सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
अजीत कुशवाहा 

गारंटी योजना: 1200 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

राणा ओबरॉय               

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि सरकार का चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग भी है, ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-20 में जहां 370 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे, वहीं 2020-21 में 802 करोड़ रुपये खर्च किये गये। इस वर्ष लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये के खर्च का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, बागवानी, वन, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल विभाग समेत तमाम विभागों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों की शिनाख्त करें।

उप मुख्यमंत्री ने इसीके साथ अधिकारियों से कहा कि किसानों में पारंपारिक फसल के बजाय 'कैश क्रॉप्स' पर जोर देने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से दूसरे प्रदेशों में 'सफल' किसानों की तकनीकों का अध्ययन करने को भी कहा ताकि प्रदेश के किसान वह तकनीकें अपनाकर समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश के 80 फीसदी किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है और अधिकतर किसान पारंपारिक फसलें बोते हैं जबकि ज्यादा आय कैश क्रॉप्स में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य छोटे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनकी आय बढ़े।

बुजुर्ग पति-पत्नी का गला काटकर हत्या की : हापुड़


अतुल त्यागी         
हापुड़। मामला जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान का है। जहां घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पति-पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किया। शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग पति पत्नी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। बुजुर्ग पति-पत्नी की खून से लथपथ पड़ी लाश को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन वही पुलिस जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।

मैदान में दर्शकों के आने पर नहीं होगा प्रतिबंध: इंग्लैंड

लंदन। कोरोना संक्रमण मामलों के बढ़ते प्रभाव और अंग्रेजी क्रिकेट पर निकट संपर्क आईसोलेशन के बावजूद अगले महीने शुरू हो रही इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज के लिए कोई सख्त बायो-बबल लागू नहीं होगा। इतना ही नहीं मैदान पर दर्शकों के आने पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि शासकीय निकाय भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सख्त बायो-बबल फिर से नहीं लगाएगा।

पिछले कुछ हफ्तों में इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिसकी वजह देश में प्रतिबंधों में ढील दिए जाना है। केवल 14 जुलाई को ही कोरोना संक्रमण के नए 42302 मामलों की पुष्टि की गई थी। इसके अलावा एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस) ट्रैक एंड ट्रेस ऐप द्वारा सात जुलाई तक संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 520000 से अधिक लोगों की पहचान की गई थी। संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर इसके प्रभाव के बावजूद हैरिसन का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भलाई का मतलब है कि ईसीबी पिछली गर्मियों की तरह सख्त बायो-बबल व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेगा, जिसने उनकी आवाजाही और स्वतंत्रता को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।

इस समर सत्र में एक शिथिल वातावरण बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को निर्दिष्ट क्षेत्रों में होटलों के बाहर व्यायाम करने की अनुमति देने के साथ-साथ परिवारों के साथ समय बिताना भी शामिल है। भीड़ को भी मैदान में जाने की अनुमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से पहले इंग्लैंड की मूल टीम के सात सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इस कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को मजबूरन संशोधित टीम की घोषणा करनी पड़ी थी, जिसमें बेन स्टोक्स को कप्तान नियुक्त किया गया था। अब भारत की टेस्ट टीम भी इस समस्या से जूझ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ डरहम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत और टीम के प्रशिक्षण सहायक दयानंद गरानी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

धारा-124 को कायम रखने पर सवाल खड़े कियें

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह के प्रावधानों के इस्तेमाल को निरंतर जारी रखने पर गुरुवार को सवाल खड़े किये और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इस तरह के प्रावधान को बनाये रखना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस जी वोम्बटकेरे की याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के सबसे बड़े विधि अधिकारी एटर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124(ए) को कायम रखने के औचित्य पर सवाल खड़े किये। 

सपाइयों ने सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन किया

हरिओम उपाध्याय         
लखीमपुर खीरी। किसानों और महंगाई के मुद्दे को लेकर सपाइयों ने जिला मुख्यालय व सभी तहसीलों में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया। विलोबी गेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में करीब पौन घंटे तक दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती रही। हालांकि इसी बीच जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोडकर सड़क पर पहुंच गए और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धरना प्रदर्शन के आह्वान पर गुरुवार को सुबह से ही सपा कार्यकर्ता विलोबी मैदान में जुटने लगे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सतर्क रहे। विलोबी मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने कानून व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।

सपा कार्यकर्ता विलोबी गेट के बाहर न निकल पाएं इसको लेकर थाना खीरी और फरधान पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य थानों की भी पुलिस तैनात की गई थी। साथ ही मोबाइल बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। सभा के बाद जब कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ तहसील के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और जबरन जाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर पहले तो उनकी तीखी नोकझोंक हुई।


फायरिंग की घटना, आरोपी को 7 वर्ष की सजा सुनाई

हरिओम उपाध्याय                 

मुज़फ्फरनगर। पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा रोके जाने पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को विद्वान न्यायाधीश द्वारा 7 वर्ष की सजा सुनाई गई है और अर्थदंड के रूप में उसके ऊपर 5000 रुपए का जुर्माना भी किया गया है। वर्ष 2012 की 27 मई को शामली कोतवाली इलाके में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रोके जाने पर फायरिंग करने के एक मामले में आरोपी नसीम उर्फ चोपड़ा को न्यायाधीश द्वारा सात वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जानलेवा हमले के इस मामले की सुनवाई ए डी जे 7 कमलापति की कोर्ट में हुई। 

अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने पैरवी की। आरोपी घटना के दिन से लेकर अभी तक जेल मेंं अभियोजन की कहानी के अनुसार, गत 27 मई 2012 को शामली में पुलिस की चेकिंग के दौरान कई बदमाश दिखाई देने से रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। बाद में घेरा बंदी कर पुलिस द्वारा आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे दंडित किया गया।


पलायन रोकने के लिए गतिविधियां शुरू की जाएंगीं

अकांशु उपाध्याय                         

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने, युवाओं को अवसर देने और मजदूरों का पलायन रोकने के लिए गांव स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ऑनलाइन आयोजित किए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आत्मनिर्भर गांव का सपना पूरा करने के दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा 'माइक्रो इकोनोमी' की अवधारणा के अनुरूप गांव में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने का है। 

इससे गांव स्तर पर ही उद्योग लगाने को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह योजना पहली बार प्रयागराज जिले में शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेंगे और उनकी प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से मजदूरों का पलायन भी रोका जा सकेगा।

उस उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना 'एक जिला एक उत्पाद' की योजना के अनुरूप है सरकार ने जिलों में उनके विशेष उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं शुरू की है। इससे इन जिलों के उत्पादों को विदेशों में भी बाजार मिला है। उन्होंने सिद्धार्थनगर के 'काला नमक चावल' का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान और सिंगापुर में इसकी विशेष मांग है। इसी तरह से अन्य जिलों के उत्पादों को भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य में स्थानीय स्तर पर उद्योग धंधे शुरू हुए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान इन पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान 40 लाख मजदूर राज्य में वापस आए थे, लेकिन दूसरी लहर में केवल चार लाख मजदूर वापस आए। इससे साफ है कि मजदूरों को उत्तर प्रदेश में ही काम मिला और वह दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में नहीं गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों से संपर्क किया है और उनके कौशल के अनुरूप की उन्हें उद्योग धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके लिए उन्हें विशेष ऋण उपलब्ध कराया गया है और मुद्रा ऋण भी दिया गया है। सरकार ऐसे उद्योग धंधों को वित्त, कौशल और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराती है।

उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने छोटे उद्योगों को ढाई लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया है। यह ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। 

रांची: पुलिस ने कई शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

इकबाल अंसारी                 

रांची। झारखंड में हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि हजारीबाग शहर के लोहार टोली मोहल्ला निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के घर के एक कमरे में आज तड़के आग लगने से गृहस्वामी, उसकी पत्नी और उसके छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में गृहस्वामी मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ सरोज विश्वकर्मा (45 वर्ष) के अलावा उनकी पत्नी सोनम देवी (42 वर्ष) और पुत्र आयुष (6 वर्ष) शामिल है। सरोज की दो बेटिया दूसरे कमरे में सोई होने के कारण हादसे का शिकार होने से बच गयी। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

राजनीति: बिना नाम लिए राहुल का पीएम पर हमला

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की कमी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका नाम लिए बिना हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ अपने प्रचार प्रसार पर ध्यान दे रहे हैं और देश में मौजूद चुनौतियों की उन्हें कोई परवाह नही है। राहुल गांधी ने कविता शैली में ट्वीट किया, "सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है, कौन ये कठिन दौर लाया।"
उन्होंने वैक्सीन की कमी, चीन के साथ सीमा पर तनाव, बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा किसानों के मुद्दों को ट्वीट के साथ हैश टैग किया और कहा कि देश में मौजूद इन गंभीर संकटों के समाधान की बजाय श्री मोदी अपने पीआर पर ही ध्यान केंद्रित किए हैं।

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, मौंत

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। बिहार में रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र मेंसड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा रहे थे। तभी मलियाबाग चौक के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 30 पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र बसाव कला मठिया गांव निवासी प्रिंस कुमार, विकास यादव और सोनू गोंद के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

सीएम योगी ने पार्टी नेताओं को जमकर लताड़ लगाई

हरिओम उपाध्याय             
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दरम्यान भारतीय जनता पार्टी के नेताओ की ओर से किये उग्र बबाल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं को जमकर लताड़ लगाई। मुख्यमंत्री इटावा के भाजपा नेताओ से इतने गुस्से मे दिखे उन्होंने साफ शब्दो मे कहा कि जब सब सीटे हार गए तो केवल एक सीट के लिए इतने बबाल की जरूरत क्या थी।
भारतीय जनता पार्टी के भरोसेमंद सूत्रो ने दावे के साथ बताया कि मुख्यमंत्री की नाराजगी प्रधानमंत्री की ओर से मिले संकेत के बाद दिखाई दी है। सूत्रो के बताया कि वैसे तो विपक्षी दल सत्तारूढ दल के लोगो पर आरोप लगाते थे लेकिन भाजपाइर्यो के उग्र व्यवहार से कुपित एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने अपने अफसर को दी जानकारी मे भाजपाई की कलई खोल दी। वायरल वीडियो को खुद प्रधानमंत्री ने भी देखा उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की जिसके बाद उग्र भाजपाई के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। इस कार्यवाही से बचने के लिए भाजपाई ने लखनऊ की दौड लगाई। 
भाजपाई सूत्रो का दावा है कि इटावा के भाजपाईयो के उग्र तांडव से देश के प्रधानमंत्री बेहद नाराज दिखे है क्योकि इससे उत्तरप्रदेश की छवि खराब हुई। इसी कारण प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से भी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी के बाद इटावा के भाजपाई बगले झांकते हुए नजर आये है ।10 जुलाई को मतदान वाले दिन इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में दोपहर बाद हुए हंगामे के बीच इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल भदौरिया ने उस वक्त थप्पड़ मार कर के जमीन पर गिरा दिया था। 
जब मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे और इटावा सदर की एमएलए श्रीमती सरिता भदौरिया भारी भीड़ के साथ मतदान को प्रभावित करने के लिए जा पहुंची थी। बड़ी तादाद में यहां पर गोलियां भी चलाई गई थी। डीएम एसएसपी के पहुंचने के बाद भी गोलियों का चलाया जाना बदस्तूर जारी रहा। इस प्रकरण के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के हिस्ट्रीशीटर नेता विमल भदौरिया समय समय 125 लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी करके आरोपियों की गिरफ्तारी करना भी शुरू कर दिया। 
इस गिरफ्तारी से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी सफाई देने के लिए और बचाव में मदद के लिए राजधानी लखनऊ जाकर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से जाकर के मिले। बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख चुनाव में फायरिग, पथराव व एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में नामजद भाजपा नेता विमल भदौरिया की तलाश पुलिस बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन करती रही । हालांकि बुधवार को पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली । विमल भदौरिया की तलाश में मध्य प्रदेश के ग्वालियर भिड समेत दूसरे जिलों में छापामारी की थी। सोमवार की रात को पुलिस ने दो आरोपितों विवेक चौधरी व श्याम सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस की छह टीमें लगातार छापे मार रहीं हैं।



सिद्धू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को तैयार संगठन

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू का सिक्सर आखिरकार बाउंड्री के पार पहुंच ही गया है। पार्टी अब नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को तैयार हो गई है। हाईकमान द्वारा सुझाए गए नए फॉर्मूले के मुताबिक राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद अब नवजोत सिंह सिद्धू के हवाले किया जाएगा। उधर कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। द्वारा सुझाए गए फार्मूले से शायद अब खत्म हो जाए। दरअसल नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी अब आखिरकार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने को तैयार हो गई है।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह समझौते के फार्मूले को अब तैयार कर लिया गया है। नए फार्मूले के तहत राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद अब नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपा जाएगा। उधर कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से दी गई है। दरअसल पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब में चल रही कलह को सुलझाने के लिए बनाई गई सुलह कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया है कि तय किए गए फार्मूले के मुताबिक दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। इनमें से एक हिंदू स्वर्ण समुदाय से होगा और एक दलित समुदाय से बनाने की तैयारी चल रही है। खबर के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत का का कहना है कि कैप्टन और सिद्धू ने यह माना है कि उनका एक साथ रहना जरूरी है। पंजाब में अब किसी को कोई गिला शिकवा नहीं है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि उनका अंदाज ए बयां ही कुछ ऐसा है कि तारीफ भी आलोचना लगती है। इसे तो नहीं बदला जा सकता।

सौर तूफान किसी भी वक्त पृथ्वी से टकरा सकता हैं

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान किसी भी वक्त पृथ्वी से टकरा सकता है। इससे पहले रविवार और सोमवार (11 से 12 जुलाई) के बीच इसके धरती से टकराने की भविष्यवाणी की गई थी। सूर्य की लपटों के कारण उपजा यह तूफान 16 लाख किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
वैज्ञानिकों को आशंका है कि इस तूफान के वायुमंडल से टकराने के कारण खासी हलचल हो सकती है। यह टक्कर सैटेलाइट सिग्नल को बाधित कर सकती है। इसका सीधा असर रेडियो सिग्नल, संचार और मौसम पर भी पड़ सकता है। यूं कहें कि ये तेज हवाएं पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर में जियोमैगनेटिक तूफान ला सकती हैं, जिससे मोबाइल, जीपीएस, सैटेलाइट टीवी, हवाई यात्राओं आदि पर असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह तूफान पृथ्वी के मैगनेटिव फील्ड में आने वाले अंतरिक्ष पर भी अहम असर डाल सकता है। सूर्य के वातावरण में एक होल बन गया है, जिससे आवेशित कण और तेज गति वाली सौर हवाएं निकल रही हैं। तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा यह तूफान आज ग्रह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि 16 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही इन हवाओं की गति बढ़ भी सकती है।

ड्राइवर की पिटाई किए जाने से भीड़ में उबाल आया

हरिओम उपाध्याय                          
लखनऊ। सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में हुई चोरी की घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाए गए ड्राइवर की पिटाई किए जाने से भीड़ में उबाल आ गया। पुलिस चौकी में घुसकर भीड़ ने दारोगा को पीट दिया और जमकर हंगामा मचाया। चौकी के एक कमरे में बंद कर किसी तरह से दारोगा ने खुद की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पीएसी ने किसी तरह चौकी में घुसे दारोगा को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र की पेपर मिल कॉलोनी में मेट्रो चौकी पर तैनात इंचार्ज सुधाकर पांडे ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में हुई चोरी के मामले में उनके ड्राइवर को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान दारोगा ने बेरहमी के साथ ड्राइवर की पिटाई की। 
जिससे वह बेहोश हो गया। ड्राइवर को दारोगा द्वारा इस तरह पीटे जाने से नाराज उसके परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस चौकी के पास इकट्ठा होकर दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
इस दौरान दारोगा सुधाकर पांडे अपने मोबाइल से मौके पर मौजूद लोगों की रिकॉर्डिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि इससे भीड़ के गुस्से में उबाल आ गया और उन्होंने पुलिस चौकी में घुसकर दारोगा पर हमला बोल दिया। इस दौरान दारोगा से उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। 
दारोगा सुधाकर पांडे ने खुद को भीड़ के चंगुल में फंसता हुआ देखकर किसी तरह से चौकी का दरवाजा बंद कर दारोगा ने खुद को भीतर बंद कर लिया। इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। भीड़ ने जब चौकी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए तो आलाधिकारियों को सूचना देकर पीएसी बुलाई गई। मौके पर पहुंची पीएसी ने किसी तरह भीड़ को शांत करते हुए दारोगा को चौकी से बाहर निकाला। पुलिस चौकी में दारोगा पर हमला किए जाने के मामले में अधिकारियों की ओर से कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। डीएसपी देवेश पांडे ने कहा है कि उग्र भीड़ ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। जो भी यूनिफार्म में मौजूद पुलिसकर्मी पर हमले की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...