शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। मंत्री, नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिफ वक्फ एवं हज विभाग श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रयागराज के विकास कार्यों, कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों, लम्बित कार्यों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। जिसपर उन्हें बताया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में बेड़ों की संख्या को बढ़ाया गया है। ऑक्सीजन की कोई कमी न हो। 
इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से निपटने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रोप्लान बनाने के लिए कहा साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव रोस्टर के अनुसार कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में कूड़े का ढे़र कहीं पर भी नहीं दिखना चाहिए। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाकर नियमित रूप से सफाई का कार्य कराया जाएं। साथ इन कर्मियों की लगातार मानीटरिंग भी की जाये। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शेष बचे वार्डों में भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाये।
बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने स्मार्ट सिटी से जुड़े हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कार्य कराया जा रहा है। वहां पर निकलने वाले मलवे को रोड़ पर न छोड़े, मलवे का सही तरीके से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्थाओं के अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कार्य कम पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि जमीन पर स्मार्ट सिटी का कार्य दिखना चाहिए। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाले समय, बिल की गड़बड़ी की शिकायत पर  मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 
मंत्री ने जनपद में तहसीलों में लम्बित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समय से निस्तारण करवानें के लिए जिलाधिकारी को कहा है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने चालान की कार्यवाही करते समय पुलिस द्वारा लोगो के साथ पूरी शालीनता बरती जाये। गम्भीर प्रकरणों पर पुलिस अधिकारी स्वयं से उनका परिवेक्षण करें साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाये। जिससे लोगो के अंदर विश्वास की भावना बढ़े। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को तेजी के साथ निस्तारित करने के लिए कहा है। थानों में एफआईआर न लिखे जाने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाये। मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा, कि वरासत दर्ज करने में आ रही समस्याओं को विशेष अभियान चलाकर दूर कराने को कहा साथ ही तहसीलों में पैमाइश/सीमांकन कराने वालों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
समय से पैमाइश/सीमांकन का कार्य न होने से विवाद की आशंका बनी रहती है। सम्बंधित अधिकारी पैमाइश/सीमांकन के कार्य की मानीटरिंग कर समय से कार्य को कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, पुलिस अधीक्षक नगर सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, ज्ञापन दिया

गोपीचंद           
बागपत। जनंसख्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनंसख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़े जोर-शोर से नारे बाजी करते हुए सरकार से दो बच्चों के कानून की मांग की और संगठन के जिला अध्यक्ष तरुण तोमर ने कहा कि राष्ट्र व समाज हित में जनंसख्या नियंत्रण कानून बनाना आज बहुत ही ज्यादा आवश्यक हैं। देश में बढ़ती बेरोजगारी व बेकारी और आवश्यक संशाधनों की कमी जीवन की अन्य व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करती हैं। देश व समाज के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं। इस अवसर पर जिला कार्यकरणी के अनिल गुज्जर अनुराग जैन, भूपेश बब्बर, हरबीर सिंह, अमरपाल सिंह, वह अन्य मुख्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

पूर्व विधायक अलीहसन ने प्रेस को जारी किया बयान

गोपीचंद             
बागपत। विधानसभा क्षेत्र बडौत के पूर्व विधायक प्रत्याशी अलीहसन मुल्तानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बडौत विधानसभा क्षेत्र का डवलपमेंट नहीं हो पा रहा है। आज बडौत नगर की नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष भाजपा का है। बडौत का विधायक भाजपा का है। सांसद भी भाजपा का है और उत्तर प्रदेश में सरकार भी भाजपा की ही है और केन्द्र में सरकार भी भाजपा की है। इतना सब कुछ होने के बाद भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा सीमा विवाद खत्म नहीं हुआ। 
छपरौली का पुल नहीं बना, रेलवे लाईन का दोहरीकरण भी नहीं हुआ। कोई बस अड्डा, कोई अस्पताल भी नहीं बना। रोजगार का कोई साधन नहीं बना। कोई मेडिकल कालेज नहीं बना। कोई यूनिवर्सिटी नही बनी, कोई गन्ना मिल भी नहीं बना। रोड चकरोड की हालत बेहाल है। और खराब पड़े कोई भी नदी नाले, नहर नहीं बने। भाजपा के कार्यकाल में तानासाही और घुष खोरी को या फिर साम्प्रदायिकता को ही बढ़ावा मिला हैं। क्या इससे देश और समाज का विकास हो सकता है ? कानून बनाने के साथ उसे मानना भी जरूरी है। नही तो कानून बनाने की बात कर अपने राजनीतिक फायदे के लिये जनता को गुमराह करना भी एक धोखा हैं।

हत्या की घटना का अनावरण, 2 को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी            
हापुड़। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत आज अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार के कुशल निर्देशन में थाना बहादुरगढ़ पुलिस व उनकी टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत 8 दिन पूर्व हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्त सुमित पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम गालन्द थाना पिलखुवा व दूसरा महेन्द्र उर्फ पुष्पाल पुत्र रघुराज निवासी ग्राम भदस्याना थाना बहादुरगढ को गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तार अभियुक्तों से जब थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो अभियुक्त सुमित तौमर ने पूछताछ पर बताया कि ग्राम भदस्याना उसकी ननिहाल है ओर दो साल पहले वह अपने मामा महेन्द्र उर्फ पुष्पाल के घर पर रहकर गढ़मुक्तेश्वर में फाईनेन्स कम्पनी में नौकरी करता था ओर प्रदीप तौमर की लडकी से सुमित शादी करना चाहता था। परन्तु, शादी के लिए लड़की व उसके घर बाले तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर करीब दो वर्ष पहले सुमित व लड़की के पिता प्रदीप तोमर के बीच कहासुनी हो गयी थी। चूँकि, लड़की के पिता प्रदीप तोमर का मृतक अनिल कुमार के घर पर करीब दो साल से काफी आना जाना है और मृतक के घर का सारा काम देखता है। 
प्रदीप की लड़की की दिनांक 15.7.2021 को शादी अयन्त्र जगह तय होने से क्षुब्द होकर अभियुक्त सुमित तोमर द्वारा अपने मामा महेन्द्र उर्फ पुष्पपाल के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अनिल की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। ताकि, प्रदीप व मृतक की पत्नी जेल चले जाए और प्रदीप की बेटी की शादी न हो सके। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने निशादेही पर आलाकत्ल दरांती व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं, ओर गिरफ्तार अभियुक्तों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, घायल

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के गुरुकुल महाविद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गम्भीर घायल हुआ। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार प्रेमचंद्र उम्र तकरीबन 41 वर्ष पुत्र स्व सीतल दीन निवासी मलाका सैनी गुरुवार की देर शाम किसी काम से सैनी गए थे। रास्ते मे गांव के ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। 
जिससे प्रेमचन्द गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के 2 बच्चे थे। जिनकी शादी हो गयी है। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली सैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सन्तलाल मौर्य 

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष की याचिका पर सुनवाई

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में लोगों को प्रभावित करने की ताकत होती है। इन प्लेटफार्मों पर बहस और पोस्ट में समाज का ध्रुवीकरण करने की क्षमता हो सकती है। क्योंकि समाज के कई सदस्यों के पास सामग्री की सत्यता को सत्यापित करने के लिए संसाधन नहीं होते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी दिल्ली दंगों से जुड़ी फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष अजीत मोहन की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। मोहन ने याचिका में दिल्ली विधानसभा समिति द्वारा उनके खिलाफ जारी समन को चुनौती दी है। 
समिति दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण फैलाने में फेसबुक की भूमिका की जांच कर रही है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति की ओर से जारी समन के खिलाफ अजित की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। पीठ ने मोहन की याचिका को अपरिपक्व बताया और कहा कि दिल्ली विधानसभा के समक्ष उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ है। याचिका में कहा गया था कि समिति के पास यह शक्ति नहीं है कि वह अपने विशेषाधिकारों का उल्लंघन होने पर याचिकाकर्ताओं को तलब करे। यह उसकी संवैधानिक सीमाओं से बाहर है।
दरअसल, विधानसभा ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में मोहन को गवाह के तौर पर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद उन्हें समन भेजे गए। जस्टिस संजय किशन कौल ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा दिल्ली दंगों में कथित भूमिका के बारे में फेसबुक व उसके अधिकारियों से जानकारी मांग सकती है, लेकिन वह कानून-व्यवस्था और अभियोजन के मुद्दे पर नहीं जा सकती। शीर्ष अदालत ने कहा कि कार्यवाही की पारदर्शिता पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की राज्यपाल से मुलाकात

मनोज सिंह ठाकुर                       
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात के बाद आरोप लगाया कि राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति समेत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सुबह राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद राजभवन के बाहर मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। 
उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। इसके अलावा किसान परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं हैं। आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे इन सबको मामलों को देखें। खासतौर से अनुसूचित जनजाति के लाेगों पर अत्याचार के मामलों में गौर करने का अनुरोध किया गया है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...