रविवार, 25 अप्रैल 2021

हापुड़: 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी                    
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अपमिश्रित/अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक बुलेरो पिकअप से 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कीमत लगभग 1.76 लाख रूपये) व दो मोबाइल फोन बरामद।

यूके में कोरोना के 4368 नए मामलें सामने आएं

पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। हालांकि, आज गत दिवस के मुकाबले मरने वालों की संख्या कम रही है। आज यहां 4 हजार 368 नये मामले आये हैं। जबकि 44 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। इधर उत्तराखंड सरकार कोरोना को लेकर और अधिक सख्ती बरतने का मन बना चुकी है। आज भी सबसे अधिक संक्रमितों में देहरादून के लोग शामिल हैं। यहां 1670 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हरिद्वार में 1144 हैं। नैनीताल में 438 तथा पौड़ी गढ़वाल में 390 पाॅजिटव नए केस आये हैं। आप नीचे दी गई सूची में अपने जिले का हाल जान सकते हैं।

मुंबई: राशि ने तेलुगु फिल्म 'थैंक यू' की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग      
मुंबई। अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मिलान (इटली) में अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "थैंक यू" की शूटिंग शुरू कर दी है। टीम शूटिंग के लिए 20 दिनों तक ट्यूरिन शहर में तैनात रहेगी। राशि के साथ चैतन्य की यह दूसरी फिल्म है। "थैंक यू" विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित है। जिन्होंने इससे पहले "मनम" पर भी शॉट्स बुलाए थे। "थैंक यू" के अलावा राशी की आने वाली परियोजनाओं में "तुगलक दरबार", "अरणमनई 3", "मेथवी" और "भ्रामम" शामिल हैं। "अरणमनई 3" एक सफल तमिल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और इसका पहला लुक हाल ही में सामने आया था।

सेंट्रल जेल में 17 केदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

नरेश राघानी         

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में 17 केदियोंं की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने आज बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। रविवार को पीबीएम अस्‍पताल से आई टीम ने जेल परिसर में कोविड वार्ड सहित पूरी जेल को सेनेटाइज किया है। सभी आवश्‍यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि बाहर से आये बंदियों की रविवार को भी जांच की गई है।

देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर ‘इंडिया फाइट्स विद कोविड’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’

पाक ने आधिकारिक तौर पर समर्थन की पेशकश की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर से मचे हाहाकार को देखते हुए पाकिस्तान ने मदद की पेशकश की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार की रात एक ट्वीट कर कहा, कि कोरोना वायरस की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूप में, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद की पेशकश से पहले ईदी फाउंडेशन सामने आया था। इस फाउंडेशन ने भारत में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने का ऑफर दिया। ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन फैसल ईदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर भारत में अपनी टीम को भेजकर मदद की पेशकश की थी। शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘कोविड-19 की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूम में, पाकिस्तान ने वेंटिलेटर, बीए पीएपी, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई और अन्य संबंधित वस्तुओं सहित भारत को आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। हम मानवता पहले की नीति में विश्वास करते हैं।’

आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया से हटवाएं 100 पोस्ट

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। लेकिन इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया पर फेक और गलत खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है। प्याज, तेल, अदरक, सेंधा नमक ना जाने क्या-क्या खाने से कोविड खत्म होने के दावा किए जाए रहे हैं। यहां तक की पुरानी फोटो और वीडियो को संक्रमण से जोड़कर शेयर किया रहा है। इन सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इस तरह से 100 से ज्यादा पोस्ट हटवा दिए हैं। सूचना मंत्रालय ने ट्विटर एवं फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगभग 100 पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कोरोना वायरस पर पोस्ट गलत जानकारी के साथ फैलाएं जा रहे हैं। संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में बाधा और सार्वजनिक व्यवस्थाओं में रुकावट डाल रहे थे। इस लिए हटाने को कहा गया है। बता दें नोवल कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी खबरें, गलत फोटो और आंकड़ों को इंटरनेट पर शेयर किया है। ट्विटर ने कहा कि भारत सरकार के अनुरोध पर कदम उठाया गया है। उन अकाउंट होल्डर्स को सूचित किया गया है। हालांकि कंपनी ने प्रभावित यूजर्स की जानकारी नहीं दी है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...