शनिवार, 17 अप्रैल 2021

हरियाणा: 10 से 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया

राणा ओबराय    
चडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कड़े फैसले लिये हैं। सरकार ने प्रदेश में रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। वहीं प्रदेश के सभी हिस्सों में पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। बिना मास्क और नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। इधर रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चंरजीव सिंह राव ने सरकार से हरियाणा में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से ही कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं और भारी संख्या में रोजाना कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं, ऐसे में नाइट कर्फ्यू से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू इस बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब कुछ समय के लिए फिर से लॉकडाउन लगाकर नियमों का पालन करवाना चाहिए।

‘तू चीज लाजवाब’ फिर से किया जाएंगा वायरल

राणा ओबराय        
चडीगढ। सपना चौधरी को आज तक डांस में कोई टक्कर नहीं दे पाया है। सपना चौधरी अपने शानदार और बेबाक अंदाज में डांस करती है। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि उनके फैंस हरियाणा तक ही सीमित नहीं सपना का बेबका अंदाज और ठुमके लाखों दिलों को घायल कर देने के लिए काफी है। सपने के डांस के आज करोड़ों कायल हैं। स्टेज पर उनका डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती है। लेकिन कोविड के बाद से उनके फैंस उनके डांस को काफी मिस कर रहे है। लेकिन सपना चौधरी के पूराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सपना का हरियाणवी गाने ‘तू चीज लाजवाब’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। यह गाना सपना चौधरी और प्रदीप पर फिल्माया गया है ।इस गाने की खासियत ये है कि गाने में दोनों के बीच रूठना मनाना चल रहा होता है। इस गाने को राजू पंजाबी ने गाया था। खबर लिखे जाने तक इस गाने 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना चौधरी का डांस और अदाएं देखने लायक हैं।

व्हाट्सएप में संवेदनशील सूचनाएं हो सकतीं है लीक

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने तुरंत संदेश भेजने वाले लोकप्रिय ऐप व्हाट्सऐप में कुछ कमजोरियों का पता लगाया है और उपयोक्ताओं को आगाह किया है कि इनके कारण संवेदनशील सूचनाएं लीक हो सकती हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी ‘अति गंभीर’ श्रेणी के परामर्श में कहा गया है कि ‘एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन 2.21.4.18 से पहले और आईओएस के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन v2.21.32 से पहले के’ सॉफ्टवेयर में कमजोरियां सामने आई हैं।
सीईआरटी-इंडिया देश में साइबर हमलों के खिलाफ सुरक्षा और भारत के साइबर स्पेस की रक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली तकनीकी शाखा है। शनिवार को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘व्हाट्सऐप एप्लिकेशंस में कई कमजोरियां सामने आई हैं, जिनके कारण दूर बैठा हैकर/हमलावर अपनी मर्जी का कोड लिखकर उसका उपयोग कर सकता है और किसी भी सिस्टम/कंप्यूटर में मौजूद संवेदनशील डेटा हासिल कर सकता है।’ खतरे को विस्तार से बताते हुए, परामर्श में कहा गया है कि व्हाट्सऐप में ये कमजोरियां कैशे कंफिग्रेशन के मुद्दे और ऑडियो डिकोड करने के रास्ते में जांच की कमी के कारण हैं। परामर्श में कहा गया है कि उपयोक्ता गूगल प्ले स्टोर से या आईओएस स्टोर से अपने व्हाट्सऐप को तुरंत अपडेट करें ताकि इन कमजोरियों को दूर किया जा सके और किसी भी आसन्न खतरे से बचा जा सके।

 

ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर शुक्रवार को ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया और कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।
गोयल ने शनिवार को एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि महाराष्ट्र में अक्षम और भ्रष्ट सरकार है और केंद्र सरकार लोगों को संकट के समय में मदद उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लोग ‘माझा कुटुंब माझा जवाबदेही’ का पूरी तरह से पालन रहे हैं। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भी ‘माझा राज्य माझा जवाबदेही’ से अपने कर्तव्य का पालन करें।”
गोयल ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार सभी संबद्ध पक्षों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। औद्योगिक रूप से काम में आने वाली ऑक्सीजन चिकित्सा के लिए उपलब्ध कराई गई है। पूरे देश में ऑक्सीजन संयंत्र से 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ उत्पादन कर रहे हैं।

एमपी: 24 घंटों में कोरोना के 11,269 नए मामलें

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस नए रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है। यहां बीते 24 घंटों में 11,269 नए मामलें मिले हैं। पहली बार प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 66 लोगों की मौत भी हुई है।
मध्यप्रदेश में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी संक्रमण दर 21% से अधिक रही है। यानी कोरोना की जांच में हर चौथे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या चारों महानगरों में ज्यादा होने के साथ अब छोटे शहरों में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर और जबलपुर में 7-7 व ग्वालियर में 5 मौतें दर्ज की गईं। जबकि झाबुआ और विदिशा में 4-4 और बैतूल, उज्जैन, राजगढ़ और रतलाम में 3-3 मौतें हुई। इस तरह मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4491 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव केस की रफ़तार भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 63 हजार 889 हो गए हैं। ऐसे में सरकार के सामने मरीजों के इलाज का इंतजाम करना सबसे बड़ी चुनौती है। यह संख्या अप्रैल माह के अंत तक 1 लाख तक पहुंचने की संभावना है। सरकार का दावा किया है कि सभी शहरों में 1 लाख बेड का इंतजाम किया जा रहा है। लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 40,276 बेड ही उपलब्ध हैं।

सैनिटाइजर से जुड़े उद्योगों को खोलें जाने का निर्देश

हरिओम उपाध्याय    
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साप्ताहिक बंद के दौरान दवा, सैनिटाइजर निर्माण से जुड़े उद्योगों को खोले जाने का निर्देश दिया है। वहीं, कोरोना कर्फ्यू के दौरान फर्मासिस्ट, सैनिटाइजर मेकिंग और इससे जुड़े अन्य उद्योगों के मजदूरों को आने-जाने की छूट रहेगी। यह जानकारी शनिवार को अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। अवस्थी ने बताया कि 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना के खिलाफ लड़ाई से संबंध रखने वाले सभी औद्योगिक गतिविधियों और उनके श्रमिकों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान छूट होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को बंद स्थानों के अंदर 50 व्यक्ति व खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विवाह करने की छूट रहेगी। समारोह स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग करना होगा। 

भाजपा के 1 एजेंट की मतदान केंद्र के अंदर हुई मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान  के दौरान भी चुनाव आयोग की सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई हैं। राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के कमरहटी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र के अंदर ही मौत हुई। आरोप है कि बार-बार शिकायत और मदद मांगने के बावजूद चुनाव आयोग ने उसे अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग नहीं किया। 
सूत्रों ने बताया है कि मतदान केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंट की तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद पीठासीन अधिकारी और अन्य जिम्मेवार अधिकारियों को इस बारे में तत्काल जानकारी दी गई  लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। इस बीच उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। जब वह अचेत होकर गिर पड़ा। तब वहां से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा ने इस पर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराने का मन बनाया है। 

झंडा फहराने के आरोपित दीप सिद्धू को दी जमानत

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज नीलोफर आबिदा परवीन ने 26 जनवरी को लालकिले पर झंडा फहराने के आरोपित दीप सिद्धू को जमानत दे दी है। कोर्ट ने दीप सिद्धू को तीस हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। 
 कोर्ट ने दीप सिद्धू को अपना पासपोर्ट और मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने उसे  निर्देश दिया कि वो अपने मोबाइल फोन हमेशा ऑन रखेगा और उस पर लोकेशन भी ऑन रखेगा। कोर्ट ने कहा कि वो जांच अधिकारी को हर महीने की एक और पन्द्रह तारीख को  फोन करेगा और जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी को सहयोग करेगा। कोर्ट ने दीप सिद़्धू को सुनवाई की हर तिथि के दिन मौजूद रहने का निर्देश दिया। कोर्ट ने  सिद्धू को निर्देश दिया कि वो साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगा।
 कोर्ट ने सिद्धू को  जमानत के मामले में पिछले 12 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके पहले तीस हजारी कोर्ट 26 फरवरी को दीप सिद्धू की जमानत याचिका खारिज कर चुका था। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से 9 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

अभिनेत्री कंगना ने जौहर पर जमकर साधा निशाना

मनोज सिंह ठाकुर           
मुंबई। कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2 ' से बाहर होने के बाद बॉलीवुड की गलियारों में एक बार फिर से नेपोटिज्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं इन सब के बीच अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में खुलकर आगे आई हैं और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता करण जौहर पर एक बार फिर से जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किये हैं। अपने पहले ट्वीट में कंगना ने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए  लिखा-''कार्तिक ने इतना लंबा सफर अपने दम पर पूरा किया है और अपने दम पर ही वह इसे आगे भी जारी रखेगा। पापा जो और नेपो गैंग से मेरी विनती है कि उसे प्लीज अकेला छोड़ दो, सुशांत की तरह इसके पीछे मत पड़ जाओ ताकि उसको भी फांसी पर लटकाना पड़े।

भारत: 24 घंटों में कोरोना से 1341 लोगों की मौत

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या सवा दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 34 हजार 692 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,45,26,609 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1341 लोगों की मौत हुई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 16,79,740 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि कोरोना से अबतक 1,26,71,220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, देश का रिकवरी रेट 87.22 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, 16 अप्रैल को 14,95,397 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 26,49,72,022 टेस्ट किए जा चुके हैं।

ममता के ऑडियो क्लिप पर मचा घमासान, मांग की

कोलकाता। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब से अनुरोध किया कि वो उस कथित ऑडियो क्लिप पर संज्ञान लें। ममता के ऑडियो क्लिप पर घमासान मचा और भाजपा ने जांच की मांग की।
जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूच बिहार गोलीबारी के पीड़ितों के शवों के साथ रैली का प्रस्ताव देते सुनी जा रही हैं। क्योंकि राज्य में जारी चुनावों के बीच ऐसे किसी कदम से तनाव और बढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने यहां सीईओ कार्यालय पहुंचे पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दासगुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आफताब को उस बातचीत से अवगत कराया जो संभवत: ममता बनर्जी और सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच हुई और बताया कि इसकी वजह से विधानसभा चुनाव के अगले तीन चरणों में अप्रिय स्थिति बन सकती है।

बीपीएफ: कांग्रेस ने भाजपा को दिया करारा जवाब

रायपुर। असम के बोडो पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ में रखे जाने पर भाजपा ने सवाल उठाया था। अब इस पर भाजपा को कांग्रेस ने करारा जवाब दिया। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन ने कहा कि भ्रष्टाचार के पैसे से खरीद-फरोख्त करने वाली भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है। भाजपा ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जो किया था वो क्या था?, भाजपा डरी हुई है। क्योंकि असम से सत्ता जा रही है  त्रिवेदी ने कहा कि असम चुनाव के ठीक पहले भाजपा के अनेक सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। इसका प्रमुख कारण पांच के साल शासनकाल में भाजपा की जन विरोधी नीतियां रही है। नीतियों से नाराज सारे राजनीतिक दल कांग्रेस के साथ आ गए अब इन्हें बीजेपी से बचाने यहां सुरक्षित रखा जा रहा है। राजनीति में जिस प्रकार से इन्होंने खरीद फरोख्त की है, वो किसी से छिपा नहीं है। भाजपा अब इसमें आपत्ति जता रही है। उन्हें भ्रष्टाचार के पैसे से जनप्रतिनिधियों को खरीदने का मौका नहीं मिल रहा है  इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही है।
भाजपा ये बताए कि कोरोना के ठीक पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को बेगलूरू में रखा था या नहीं रखा था असम के विधानसभा उम्मीदवार छत्तीसगढ़ आए तो पेट में क्यों दर्द हो रहा है?
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी बोडो पीपुल्स के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के बस्तर लाए गए हैं। इस पर बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर सवाल उठाया था। कहा था कि कोरोना काल में मंत्री, सांसद, विधायक सेवा में लगे हुए हैं। जबकि पूरे बस्तर में धारा 144 लगी हुई है। लॉकडाऊन लग रहा है, फिर दूसरे प्रदेश के लोग बस्तर में ओ भी रेस्ट हाउस में किसके निर्देश पर रुके हुए हैं ? मेरा सरकार से आग्रह है जल्द उन्हें निकाल बाहर करें एवम बस्तर की चरमराती चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करे।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...