बुधवार, 16 दिसंबर 2020

हापुड़: डीएम अदिति ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी 
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, राजकीय नियक्षण 
हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। राजकीय निर्माण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट के निर्माण में लगाई गई सामग्री को देखकर जिला अधिकारी नाराज दिखीं। दिनांक 16 दिसंबर 2020 को कलेक्ट्रेट हापुड़ के कार्यालयो का जिलाधिकारी अदिति सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संग्रह अनुभाग कार्यालय का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित पंजिका अपडेट रखें। उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका व जीपीएफ बुक में की गई प्रविष्टियों का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉक डाउन के बाद से ही राजस्व वसूली स्थगित थी। उसके स्थान पर कम्युनिटी किचन व शेल्टर होम का संचालन किया गया था। इसलिए अब वर्तमान में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष करने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयनाथ यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठके आयोजित कराई जाएं ताकि वर्ष का लक्ष्य पूरा किया जा सके। शस्त्र अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से पूछा कि अब तक शस्त्र के कितने लाइसेंस निलंबित किए गए। इस पर अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनवरी 2020 से अब तक अट्ठारह शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्र धारक के नाम के साथ पूरा विवरण मेरे समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने हैसियत प्रमाण पत्र व आरटीआई के आवेदनों की पत्रावलियो तथा आडिट आपत्तियों की भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही लंबित पत्रावली हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि इनका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। कलेक्ट्रेट की इमारत में आई सीलिंग को देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि मेरठ मंडल आयुक्त एवं एमडी को पत्र प्रेषित किया जाएंं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी से नमूनों की लंबित रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि वर्ष वार ब्यौरा प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन संस्थानों से नमूने की रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। उनका संख्यात्मक ब्यौरा प्रस्तुत करें और कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम व माल खाने का भी निरीक्षण किया और कहा कि अनावश्यक सामान की सूची बनाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। कोषागार व पेंशन का का निरीक्षण करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि अलमारियों पर इंडेक्स कराई जाए। उन्होंने सीटीओ कक्ष व डबल लॉक तथा भूलेख अनुभाग का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में प्राप्त आरटीआई के आवेदन पत्र में लंबित अपील का विवरण बनाकर प्रस्तुत करें। जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 नवंबर 2020 से संचालित है। इसकी मुझे बूथ वार जानकारी प्रस्तुत करें। निर्वाचन के द्वारा कराई जा रही फीडिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्टांप लिपिक कार्यालय व ई -गवर्नेंस सेल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-गवर्नेंस सेल में स्थापित कंप्यूटरों की एएमसी करा ली जाए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, कलेक्ट्रेट प्रभारी विशाल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कानून बनानें से पहले सुझाव ले सरकार: संगठन

कानून बनाने से पहले आम जनता का सुझाव ले सरकार हिन्दू शक्ति सेवा संगठन
दुर्ग। हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के द्वरा प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे देश हो या राज्य कोई भी कानून लागू करने से पहले आम जनता के संज्ञान में लाने व उस कानून पर आम लोगो से सुझाव लेने की अपील की गई। संगठन के अध्यक्ष तामेश तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश मे जब कोई कानून लाया जाता है, तो कानून लागू होने के बाद आम जनता की जानकारी में आता है। जरूरी नही होता कि हर पैमाने पर सरकार सही हो। सरकार को चाहिए कि वो कोई भी कानून लागू करने से पहले उसे सार्वजनिक करे व आम जनता से सुझाव ले। आम जनता को ये अधिकार होना चाहिए कि वो कानून बनने में सरकार को उचित सुझाव दे सके। पूर्व में ऐसे अनेको उदाहरण मौजूद है। जिसमे सरकार को आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ा हो और आम जनता की मांगे मानते हुवे सरकार को कानून में संशोधन करना पड़ा है। कानून बनने के बाद अनेको बार अनेको जगह उस काननू के विरोध में आंदोलन हुवे है। जिससे आम जनता के साथ साथ सरकार को भी नुकसान उठाना पढ़ा है व सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व की हानि होई है। सरकार को चाहिए कि वो कानून लागु करने से पहले आम जनता को विश्वास में ले उस कानून के बारे में जनता को जानकारी दे और आम जनता से सुझाव ले।
आम जनता को ये अधिकार होना चाहिए कि काननु लागू होने से पहले उस पर अपना सुझाव दे सके। ऐसा होने से लोकतंत्र मजबूत होगा व आम जनता का सरकार के ऊपर विश्वास बढेगा। तिवारी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वो देश की तमाम बड़ी राजनीतिक पार्टियों को पत्र लिख कर निवेदन करेंगे कि देश में ऐसा कानून बनाये जाए जिससे कोई नया कानून लागू होने से पहले जनता के संज्ञान में लाया जाए व उन्हें उस कानून पर सुझाव देने का प्रावधान हो। उपरोक्त प्रयोजन में संगठन के राजेन्द्र तिवारी तोषानंद शुक्ला, केसरी देवांगन, जीवन रजक व राजेश चन्द्राकर तामेंद्र सिन्हा उपस्थित थे।

संक्रांति: 7 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

पालूराम 
नई दिल्ली। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ग्रहों नक्षत्रों में निरंतर बदलाव होने की वजह से मनुष्य के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति इस माह का सबसे शुभ और पावन दिन था। इस समय बन रहे ग्रह दशा इन 7 राशियों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत करने जा रही है
आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जीवन में खुशियों और धन आगमन होगा। आपकी धन सम्बन्धित सभी समस्या अचानक से समाप्त होगी।आपको सफलता के नए मार्ग मिल सकते है।
इनकी सभी मुरादे पूरी होगी। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होगा। कारोबार में अच्छी योजनाए आपके दिमाग में आ सकती है, आपको मनोरंजन के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आपके जीवन में आने वाली सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी। तुला, मकर, मिथुन, सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि के लोग रहेंगे अधिक भाग्यशाली।

लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर की 'आत्महत्या'

विजय भाटी   
गौतमबुध नगर। ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी मोहल्ला मॉडल पुरिया जेवर में रहने वाले श्याम सुंदर पुत्र राम सिंह उम्र करीब 58 वर्ष ने कमरे में अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं उधर, फौजी के आत्महत्या करने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 3 की मौत हुई

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत
विजय भाटी
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। हताहत हुए लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 3 लोगों को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस-वे से हटवा दिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा है। दूसरी और आपको बता दें कि बीती रात 12:00 बजे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। यमुना प्राधिकरण ने बढ़ते कोहरे के कारण यह फैसला लिया है। यह फैसला लागू करने के चंद घंटे बाद ही बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल नए नियमों के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 फरवरी 2021 तक के लिए छोटे वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा और बड़े वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है। अभी तक कार और दूसरे हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ सकते थे।

गजब: लोगों को बातों में फंसाकर बनाया शिकार

युवतियों से पूछताछ में मिली हैरान करने वाली जानकारी, लोगों को बातों में 'फंसाकर'
होटल में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवतियां 
मोमीन मलिक
आगरा। बालूगंज स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पकड़ी गईं चार महिलाएं और एक युवती पेशेवर हैं। वह होटल में अक्सर आया करती थीं। दो महिलाओं के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलीं। इस पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोगों को कॉल करके बात करती थीं, उन्हें फंसाकर होटल बुला लेती थीं। होटल संचालक भी युवतियों और महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर बुलाता था। 
रविवार दोपहर को होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दो युवक, एक युवती और चार महिलाएं पकड़ी थीं। आरोप है कि यह सभी देह व्यापार में लिप्त थीं, युवक ग्राहक थे। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। होटल से पुलिस ने पकड़ी सीओ सदर ने बताया कि इससे पहले महिलाओं से पूछताछ की गई। महिलाओं के मोबाइल को भी चेक किया गया। दो के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली। इनमें वह लोगों को होटल में आने की कह रही थीं। इस पर महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लोगों के एक सीरीज के नंबर मिलाकर कॉल करती थी। 
पुरुषों के फोन उठाने पर उन्हें बातों में फंसाकर मिलने के बहाने होटल में बुला लेती थीं। होटल संचालक भूरी सिंह कमरा दे देता था। लॉकडाउन के बाद परिवार की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। महिलाएं पति से अलग रहती हैं, बच्चों को खर्च उठा रही हैं। बाकी दो महिलाओं ने अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया था।
होटल संचालक की भी रिकॉर्डिंग मिली हैं। इसमें वह युवतियों और महिलाओं को देह व्यापार के लिए अपने होटल में बुलाने की बात कर रहा है। आरोपी संचालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 
पहले भी पकड़ा गया होटलों में धंधा, न्यू आगरा और सिकंदरा के होटल में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है, पुलिस एक दिन कार्रवाई करती है। इसके बाद कार्रवाई को बंद कर दिया जाता है। होटलों में सील भी लगाई जाती है, लेकिन नाम बदलकर यह फिर से शुरू हो जाते हैं।

3 काले कानूनों का विरोध, 3 किसानों की जान गईं

राणा ओबरॉय 
सोनीपत। केंद्र सरकार से तीन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे एक और किसान की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गई। बॉर्डर पर लगातार तीन दिन में तीन किसानों की मौत हो गयी है, जबकि अभी तक चार किसानों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिला के भातसो गांव निवासी 62 वर्षीय किसान पाला सिंह की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द उठने की वजह से उसके साथी भी घबरा गए मगर जब तक वे खुद को संभालते किसान की मौत हो चुकी थी। पाला सिंह पिछले कई दिनों से अपने कई साथियों के साथ कुंडली बॉर्डर पर धरने पर थे। पीड़ित के साथियों ने मामले की जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से होनी प्रतीत होती है। बाकी पोस्टमार्टम से तस्वीर साफ हो जाएगी। कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों में चार किसान की ठंड से हृदयघात के कारण जान जा चुकी है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले ही पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की भी जान चली गई थी। मंगलवार को किसान गुरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि पाला सिंह की भी दिल का दौरा पड़ने आज मौत हो गई।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...