बुधवार, 16 दिसंबर 2020

गजब: लोगों को बातों में फंसाकर बनाया शिकार

युवतियों से पूछताछ में मिली हैरान करने वाली जानकारी, लोगों को बातों में 'फंसाकर'
होटल में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवतियां 
मोमीन मलिक
आगरा। बालूगंज स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पकड़ी गईं चार महिलाएं और एक युवती पेशेवर हैं। वह होटल में अक्सर आया करती थीं। दो महिलाओं के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलीं। इस पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोगों को कॉल करके बात करती थीं, उन्हें फंसाकर होटल बुला लेती थीं। होटल संचालक भी युवतियों और महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर बुलाता था। 
रविवार दोपहर को होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दो युवक, एक युवती और चार महिलाएं पकड़ी थीं। आरोप है कि यह सभी देह व्यापार में लिप्त थीं, युवक ग्राहक थे। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। होटल से पुलिस ने पकड़ी सीओ सदर ने बताया कि इससे पहले महिलाओं से पूछताछ की गई। महिलाओं के मोबाइल को भी चेक किया गया। दो के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली। इनमें वह लोगों को होटल में आने की कह रही थीं। इस पर महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लोगों के एक सीरीज के नंबर मिलाकर कॉल करती थी। 
पुरुषों के फोन उठाने पर उन्हें बातों में फंसाकर मिलने के बहाने होटल में बुला लेती थीं। होटल संचालक भूरी सिंह कमरा दे देता था। लॉकडाउन के बाद परिवार की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। महिलाएं पति से अलग रहती हैं, बच्चों को खर्च उठा रही हैं। बाकी दो महिलाओं ने अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया था।
होटल संचालक की भी रिकॉर्डिंग मिली हैं। इसमें वह युवतियों और महिलाओं को देह व्यापार के लिए अपने होटल में बुलाने की बात कर रहा है। आरोपी संचालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 
पहले भी पकड़ा गया होटलों में धंधा, न्यू आगरा और सिकंदरा के होटल में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है, पुलिस एक दिन कार्रवाई करती है। इसके बाद कार्रवाई को बंद कर दिया जाता है। होटलों में सील भी लगाई जाती है, लेकिन नाम बदलकर यह फिर से शुरू हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...