बुधवार, 16 दिसंबर 2020

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 3 की मौत हुई

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत
विजय भाटी
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। हताहत हुए लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 3 लोगों को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस-वे से हटवा दिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा है। दूसरी और आपको बता दें कि बीती रात 12:00 बजे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। यमुना प्राधिकरण ने बढ़ते कोहरे के कारण यह फैसला लिया है। यह फैसला लागू करने के चंद घंटे बाद ही बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल नए नियमों के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 फरवरी 2021 तक के लिए छोटे वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा और बड़े वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है। अभी तक कार और दूसरे हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ सकते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...