शनिवार, 5 दिसंबर 2020

देश में कोरोना के 36,652 नए मामले

देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, 96 लाख से ज्यादा संक्रमित


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई।
मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है।               


नेताओं के साथ बात कर सकते हैं 'पीएम'

किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब खुद ही पिछले दस दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समाधान की कमान थाम ली है। नये कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ पांचवें दौर की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री ने मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में किसानों की मांग और उन बिंदुओं पर चर्चा की गई जिस पर किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनी है। राजधानी दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। तकरीबन दो घंटे तक चली इस बैठक में किसानों की मांगों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए गंभीर चिंतन किया गया। दोपहर दो बजे किसानों और सरकार के बीच आरंभ होने वाली वार्ता से पहले प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई इस बैठक को आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद कृषि मंत्री तोमर ने उम्मीद जताई कि किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे और सकारात्मक दिशा में सोचकर समाधान की तरफ आगे बढेगें। सूत्रों की माने तो बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्वयं किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उधर, किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, सिर्फ कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर ही बात होगी। अगर आज हल नहीं निकलता तो 8 दिसम्बर को प्रस्तावित भारत बंद करेंगे।                 


मुंबई: खिलाड़ी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे'

खिलाडी ने शुरू की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार उर्फ़ अक्षय कुमार ने सारा अली खान के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने फिल्मकार आनंद एल. राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए दी। अक्षय ने सारा अली ख़ान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "उन तीन जादुई शब्दों से जो आनंद मिलता है, उसका कोई मुकाबला नहीं। लाइट्स, कैमरा, एक्शन। आनंद एल राय की फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। आप सबका प्यार और शुभकामनाएं चाहिए। फ़िल्म में एआर रहमान का संगीत होगा। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है।" गौरतलब है कि अतरंगी रे में अक्षय और सारा अली ख़ान के साथ धनुष भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म में सारा अली ख़ान डबल रोल निभा रही हैं। अतरंगी रे अगले साल रिलीज होगी।             


टक्कर मारकर पलटी कार 2 की मौत, 4 घायल

कार टक्कर मार कर पलटी, दो लोगें की मौत, चार घायल


छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास एक कार दो दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई। जिससे मोटरसायकल सवार एक भाई - बहन की मौत हो गई जबकि दुपहिया वाहन पर सवार एक बुजुर्ग सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर सिहोरा माल गांव के पास कल हुए इस हादसें में सिवनी जिले के पलारी गांव के निवासी आशु ठाकुर (21)और उनकी बहिन साक्षी ठाकुर (20) की मौत हो गई और आकांक्षा ठाकुर (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। कार की टक्कर लगने से दुपहिया वाहन पर सवार चोरगांव के निवासी गोवर्धन (55) घायल हो गए है। इस सड़क दुर्घटना में सिवनी से छिंदवाड़ा जा रही कार दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर पलट गई, जिससे उसमें महिला एवं बच्ची को भी चोटें आई है। गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग और 14 वर्षीय बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                   


प्रदेश कांग्रेस ने किसानो संग यज्ञ में आहुति दी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी गेट पर कई दिनों से किसान विरोधी बिल के विरोध अनेक प्रदेशों से आए किसान धरना देकर लगातार भाजपा सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जिनको समर्थन देने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू ,उत्तर प्रदेश पश्चिमी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय ओमवीर यादव समर्थन देने पहुंचे और किसानों द्वारा यज्ञ हवन में भी बैठ कर पूजा की और किसानों के स्वास्थ्य कि कामना की। कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर तरीके से किसानों के साथ हैं और जब तक किसानों की शर्तों को नहीं मान लिया जाता तब तक पूरी कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर इस बीजेपी की सरकार को इसी की भाषा में समझाने का कार्य करेंगे। किसानों को मांगते हुए बीजेपी सरकार को इस बिल को वापस लेना पड़ेगा मौजूद रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओमबीर यादव जी, उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री श्री नरेंद्र राठी जी, महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक, गाजियाबाद यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकबर चौधरी, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष अमूल वशिष्ट, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव चौधरी मुस्तकिम, गाजियाबाद महानगर महासचिव अनुज चौधरी तेवतिया, उपाध्यक्ष यामिन मलिक , सचिव वैभव चोपड़ा, यूथ कांग्रेस जिला सचिव रिजवान अली, युवा नेता अरशद चौधरी, पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी, पूर्व जिला महामंत्री सकिजान सैफी, यूथ कांग्रेस लोनी नगर अध्यक्ष मास्टर रिजवान खान, दलित कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज तेजानिया, मोहित गॉड, विजयपाल चौधरी एवं सभी यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।                            


किसान आंदोलन को मिला ब्रिटेन का समर्थन

लंदन। नये कृषि काूननों को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शनिवार को 10वें दिन जारी है। हालांकि किसान संगठनों के नेता अपनी मांगों को लेकर आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में पहुंचेंगे। इस बीच लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में ब्रिटेन के 36 सांसदों का एक धड़ा भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सामने आया है। इसने ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक रैब से इस मामले को नई दिल्ली के साथ उठाने के लिए कहा है। सांसदों ने रैब को हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जो किसानों और खेती पर निर्भर लोगों का ‘शोषण’ करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने विदेश सचिव से पंजाब और विदेशों में सिख किसानों के समर्थन के जरिए भारत सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।                     


चीनः मोनोऑक्साइड का बढ़ा स्तर, 18 की मौत

बीजिंग। चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम पांच बजे हुई।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-111 (साल-02)
2. रविवार, दिसंबर 06, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:59, सूर्यास्त 05:16।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                               





शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

विश्वः संक्रमितो की संख्या 1.41 करोड़

विश्वभर में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1.41 करोड़


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस महामारी के चपेट में आने से दुनियाभर में अब तक 6.51 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 65,169, 904 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,05,527 लोगों की मौत हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल में 30 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 36,595 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95.71 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 90.16 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 540 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,39,188 हो गया है। विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप के मुदकमें पर सुनवाई से इंकार ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 64.87 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 1,75,270 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.54 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 41,173 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 54,231 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,038 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 16.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,210 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,038 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद भी कई चुनौतियां अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,305 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,305 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,08,173 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.42 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,097 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 10.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 18,828 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,003,494 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,348 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,076 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,803 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.93 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,394 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,316 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,033 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,540 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,519 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 17,355 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,645 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.33 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,515 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,876 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.71 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,748 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,446 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,260 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.99 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,423 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,063 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,930 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,891 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,181 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,612, बोलीविया में 8,982, मिस्र में 6,713, चीन में 4,745, ग्वाटेमाला में 4,205, पनामा में 3,141 और होंडुरास में 2,930 लोगों की मौत हो चुकी है।                   


न्यूजीलैंडः विलियमसन ने रचा इतिहास

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज़ (NZ vs WI) के खिपलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक लगाया। ये उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक है। विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 3 या उससे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा चार दोहरा शतक ब्रैडन मैक्कलम ने लगाया है. जबकि रॉस टेलर और स्टिफन फ्लेमिंग ने भी इससे पहले 3-3 दोहरा शतक लगाया था।             


व्हाइट हाउस की संचार निदेशक का इस्तीफा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में व्हाइट हाउस की संचार निदेशक एलिसा फराह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुश्री फराह ने ट्रम्प प्रशासन के साथ साढ़े तीन वर्ष काम करने के बाद व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ट्रम्प प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी इस सप्ताह अपने प्रस्थान की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना वायरस महामारी पर विशेष सलाहकार स्कॉट एडम्स ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के प्रमुख अजीत पई ने सोमवार को दिए एक बयान में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है और वह 21 जनवरी को पद छोड़ देंगे।                                 


दुनिया के देश अपनाएं, मेरा फार्मूलाः इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुनिया के विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था के लिए शुक्रवार को अपना एक 10 सूत्रीय एजेंडा सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक दो दिवसीय विशेष सत्र को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि विकासशील देश यदि उनकी ओर से सुझाए गए 10 सूत्री फॉर्मूले को यदि अपनाते हैं तो उनकी अर्थव्यवस्था कोविड-19 के संकट से तबाह होने से बच सकती है। विशेष सत्र के आयोजन का लक्ष्य कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए एक राह की तलाश करना है। इस सत्र को 141 देशों के नुमाइंदों को संबोधित करना है।               


अमेरिकाः सैन्य उपकरण खरीदने की मंजूरी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण खरीदने एवं सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान के बेड़े के पक्ष में सेवाएं प्रदान करने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। रक्षा विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग करेगी तथा 'बड़े रक्षा साझेदार' की सुरक्षा सुधारेगी।                   


एनसीसी की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली

एनसीसी की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली


कौशांबी। भरवारी कस्बे के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं द्वारा शुक्रवार को भरवारी नगर के विभिन्न सड़कों पर  रैली निकाली गई है। इस रैली में विद्यालय की तमाम छात्राओं ने हिस्सा लिया है। कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी के एनसीसी सीनियर विंग एवं जूनियर विंग कैडेट्स द्वारा भरवारी नगर क्षेत्र में 4 दिसंबर को यूथ मार्च रैली निकाली गई। रैली का भ्रमण छात्रों ने कस्बे में किया हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते छात्राओं का जत्था नगर में घूमा यूथ मार्च रैली के दौरान विद्यालय की ANO श्रीमती रेखा सिंह व श्रीमती नीलम सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रही।


सुशील केशरवानी


मजदूर की मौत, समर्थकों ने लगाया जाम

मजदूर की मौत पर समर्थकों ने किया चक्का जाम


कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे एक मजदूर की अचानक छत से गिरकर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जब पोस्टमार्टम से लाश वापस परिजन लेकर आ रहे थे, तो मंझनपुर मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर परिजन और समर्थकों ने मृतक मजदूर के लाश को चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। परिजनों का कहना था कि इस मामले की पुलिस जांच कर उन्हें न्याय दिलाएं पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सब तफ्तीश कराई जाएगी जो दोषी पाया जाएगा। उसे दंडित किया जाएगा काफी देर तक मृतक मजदूर के समर्थक और परिजन धरना प्रदर्शन और तत्काल कार्यवाही कर न्याय की मांग पर अड़े रहे जिस पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहे पर तमाम उप निरीक्षक कोतवाल और पुलिस के जवान बुला लिया। पुलिस की बढ़ती भीड़ देख धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बातचीत करने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर ग्राम पंचायत के मजरा गडरियन का पुरवा निवासी बच्ची लाल पाल उम्र 45 वर्ष पुत्र कमलेश पाल मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। शुक्रवार की सुबह वह मजदूरी करने मंझनपुर कस्बे के राजू के घर गया था जहां मजदूरी करने के दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ा छत से कैसे गिरा यह तो वहां के मजदूर और भवन निर्माण करा रहे मकान मालिक ही बता सकते हैं। जैसे ही मजदूर छत से जमीन पर गिरा वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और निर्माणाधीन मकान के मालिक ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हादसे की जानकारी मजदूर के परिजनों को मिली वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम से मजदूर की लाश वापस आने के बाद मंझनपुर चौराहे पर समर्थकों और परिजनों ने मृतक के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया काफी समय तक परिजन और समर्थक अपनी मांगों पर अड़े रहे कोतवाल के समझाने के बाद जाम समाप्त हो सका है।


गणेश साहू


ड्यूटी पर दौड़ने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


अस्पताल में दौड़ लगाते वक्त सिक्योरिटी गार्ड की गिरने से हुई मौत


हापुड़। मामला जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के जीएस मेडिकल कॉलेज का है। जहां सिक्योरिटी गार्ड लगाते हैं।सिक्योरिटी इंचार्ज के निर्देशानुसार अनुसार दौड़, दौड़ लगाते वक्त हुआ हादसा 48 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की दौड़ लगाते वक्त दर्दनाक मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार सभी सिक्योरिटी गार्ड दौड़ लगा रहे थे। तभी 48 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड अचानक गिरने से हल्का घायल हो गया। आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया सिक्योरिटी गार्ड की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित होकर अस्पताल में परिजन पहुंच गए। वहीं परिजनों का कहना है। मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल पुलिस मौके पर है। मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट और सिक्योरिटी इंचार्ज से परिजनों की बात चल रही है, फिलहाल मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही पता चल पाएगा सिक्योरिटी गार्ड की कैसे मौत हुई और परिजन क्या चाहते हैं।                                     


ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाएंगे ट्रांसपोर्ट

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


बहुत जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाएंगे ट्रांसपोर्टर : अर्चना वर्मा


हापुड़। जनपद में पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बनाया गया। लेकिन आज तक ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट नगर में जाने के लिए तैयार नहीं है। इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता अतुल त्यागी द्वारा एचपीडीए के एमबेसी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रशासन के साथ एक बैठक कर ट्रांसपोर्ट को ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में जो कुछ सुविधाओं का अभाव  ट्रांसपोर्ट के द्वारा बताया गया था उन सबको दूर करा कर बहुत जल्द शासन और प्रशासन का साथ लेते हुए ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कराया जाएगा ताकि शहर के अंदर जाम की भी समस्या ना रह सके करीब 2 माह पूर्व एक बैठक का आयोजन कर भी इस संदर्भ में बात की गई थी। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण उस पर कार्यवाही नहीं हो सकी लेकिन बहुत जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी और ट्रांसपोर्टरों को शहर से बाहर निकालते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाएगा। कोरोना काल के चलते हुए भी थोड़ा ट्रांसपोर्टरों को ठिलाई दी गई थी लेकिन अब जल्द ही इस और कार्रवाई की जाएगी।


यूपीः किसान यूनियन का प्रदेश व्यापी आह्वान

भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रदेश व्यापी आवाहन शासन-प्रशासन को चेतावनी


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन भानु की प्रान्तीय कमेटी की आकस्मिक बैठक आज दिनांंक 4 दिसम्बर को प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में बैकुण्ठ धाम आश्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर विस्तार से विचार विमर्ष किया गया। यूनियन के प्रदेश महा सचिव डॉ बी के सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवम प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे देश के किसान विगत 3 दिनों से नोयडा दिल्ली बॉर्डर पर न केवल चक्का जाम किये हुए है। बल्कि वही पर विशाल किसान पंचायत भी हो रही है। पूरा आंदोलन शांति पूर्ण चल रहा है। किंतु यदि केंद्र या प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार करती है, तो सम्पूर्ण प्रदेश आंदोलन में कूद जाएगा और आर पार की लडाई सुरू हो जाएगी।
यूनियन के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे ने 4 दिसंबर की बैठक के माध्यम से प्रदेश के किसानों को हमेशा तैयार रहने की अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश आते ही सब एक साथ दिल्ली कूच कर जाएंगे। जो पूरे प्रदेश में अस्थिरता पैदा कर देगी। दुबे ने कहा कि अगले तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण है, यदि किसानों के पक्ष में निर्णय नही हुआ तो स्थिति भयावह हो जाएगी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राजीव चन्देल मण्डल संरक्षक राजेन्द्र तिवारी दुकान जी महासचिव के के मिश्र स्याम ,सूरत पांडेय,अन्नू बेगम, विमला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


जल्दी खोले जाएंगे वकीलों के चैंबरः हाई कोर्ट

वकीलो के चैम्बर जल्दी खोले जाएंगे: मुख्य न्यायाधीश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसगोविंद माथुर ने वकीलों के चैंबर जल्द खोले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी माह में वकीलों के बायोमीट्रिक प्रवेश के लिए भी प्रयास करेंगे। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर गुरुवार हाईकोर्ट बार की ओर से ओल्ड स्टडी रूम में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वकीलों को आश्वस्त किया कि चैंबर खुलने के साथ जनवरी माह से वकीलों के बायोमीट्रिक प्रवेश के लिए कोशिश की जाएगी और अधिवक्ता क्लर्कों के प्रवेश का मार्ग भी प्रशस्त होगा। प्रारंभ में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह एवं महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने चीफ जस्टिस को पुष्पगुच्छ प्रदान किया।                                 


'यूनाइटेड मेडिसिटी' रावतपुर का उद्घाटन किया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। 4 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद कौशांबी के थाना पिपरी के यूनाइटेड यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पुलिस चौकी "यूनाइटेड मेडिसिटी" रावतपुर का उद्घाटन पूजा-पाठ एवं फीता काटकर किया गया। जिससे कैम्पस में संचालित हो रही शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल की मौजूदगी भी बनी रहेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...