रविवार, 29 नवंबर 2020

दिल्लीः लड़ाई लड़ने को तैयार किसान

किसानों की लंबी चलेगी लड़ाई, दिल्ली में महीनों का अन्न पानी लेकर आए हैं साथ देखिये तस्वीरें


नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच किया। लेकिन पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया गया। पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई लेकिन किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसान अपने साथ ट्रकों में राशन भरकर लाए हैं। और लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसानों के पास राशन, दूध, सब्जी कंबल कपड़े गैस चूल्हा समेत अन्य सामान है। इन्हीं ट्रकों और ट्रैक्टरों में किसान अपना राशन रहने का सामान लाए हैं। ताकि अगर प्रदर्शन और धरना लंबे वक्त तक चले तो इस्तेमाल किया जा सके। उनका कहना है। कि ट्रॉलियों में 6 महीने का राशन आदि लदा है। पंजाब के अनेक हिस्सों से बहादुरगढ़ पहुंचे किसान अपने आंदोलन की लड़ाई को लंबी चलाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। किसानों के अलग-अलग जत्थों में भोजन बनाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित हैं। ये सड़क किनारे ही अलग-अलग ग्रुप में भोजन बना रहे हैं।
अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए निकले लेकिन पुलिस द्वारा रोक दिया गया। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया आंसू गैस के गोले मारे और पानी की बौछारें छोड़ीं। इस दौरान किसान ट्रक ट्रैक्टर पर मुस्तैद रहे।
बता दें कि इस प्रदर्शन में करीब 30 से अधिक किसान संगठन शामिल हैं। जो कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पंजाब से चले ये किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली आने की कोशिश में हैं। ताकि राजधानी में ही प्रदर्शन कर सकें। किसानों की ओर से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने की कोशिश की जा रही है।
पंजाब से आए जसविंदर सिंह, विक्रम सिंह, हरविंद्र आदि ने कहा कि वे शांति प्रिय ढंग से दिल्ली जाना चाहते थे। उन्हें नाजायज रूप से तंग किया गया। वॉटर कैनन व टीयर गैस का इस्तेमाल कर उन्हें उकसाने का प्रयास किया गया। अब उन्हें रामलीला मैदान की जगह बुराड़ी भेजा जा रहा है।
उन्हें यह मंजूर नहीं हे। उनके अनुसार सैकड़ों ट्रॉलियों में पहुंचे किसान पूरे प्रबंध के साथ आए हैं। फिलहाल हजारों किसानों ने टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाल लिया है। ये किसान यहीं पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं।             


आतंकियों के निशाने पर 'सीएम' खट्टर

खालिस्तानी आंतकियों के निशाने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर, पोस्टर वायरल


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने संबंधी वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह के किसान आंदोलन दौरान सोनीपत व पानीपत के बीच होने की खबर है। यहीं नहीं इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए धमकी भरा पोस्टर जारी होने की भी खबरें सामने आई हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर चलने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धमकी दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से इस बारे में हरियाणा की खुफिया एजेंसियों को न केवल सूचना दे दी गई है। बल्कि उन्हें सतर्क भी कर दिया गया है। हालांकि राज्य की खुफिया एजेंसियों ने आइबी की ओर से ऐसी कोई सूचना रिकार्ड में आने से इन्कार किया है। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने इन सूचनाओं पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की लेकिन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने इन्हें हाल फिलहाल तक अफवाह तथा शरारती तत्वों की कारस्तानी करार दिया है। इसके बावजूद सीआइडी प्रमुख आलोक मित्तल किसी भी तरह की सूचना को हल्‍के में नहीं ले रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे की समीक्षा शुरू कर दी है। सिख फार जस्टिस के अध्य्क्ष गुरपतवंत पन्नु
बता दें कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एसजेएफ के चीफ की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें लिखा है। कि मनोहर लाल का वारंट जारी किया जाए। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही सिख फार जस्टिस के अध्य्क्ष गुरपतवंत पन्नु को आतंकवादी घोषित किया है। इसकी गैरकानूनी गतिविधियों की जांच फिलहाल एनआइए कर रही है। पन्नु खालिस्तान के समर्थन में पिछले काफी समय से भारत में अलग-अलग जगहों पर फोन कर रहा है। यह फोन काल रिकार्डेड होती है। जिसे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी सुन चुके हैं। और उन्होंने ऐसे फोन काल का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रहने के लिए कह रखा है।             


कंगारुओं ने फिर की गेंदबाजों की पिटाईं

सिडनी। आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर भारत के सामने 390 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कंगारू टीम के लिए एक बार फिर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जमाते हुए ऑस्ट्रेलिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचने में उपयोगी योगदान दिया। स्मिथ के अलावा कप्तान एरोन फिंच (60) और डेविड वॉर्नर (83), मार्नस लाबुशेन (70) और ग्लेन मैक्सवेल (63) ने भी अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी जमाई। कंगारू टीम के लिए उसके टॉप 5 बल्लेबाजों ने 50 या इससे ज्यादा रन बनाए।               


पुतिन की गर्लफ्रेंड कमाई 75 करोड़ सालाना

ये है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश


मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में यूं तो आप बहुत सी बातें जानते होंगे। उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन कथित तौर पर उनकी एक गर्लफ्रेंड भी है जिसकी सालाना कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे। उनकी गर्लफ्रेंड एक मीडिया कंपनी की मालिक है। पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा के टैक्स रिकॉर्ड के सामने आने के बाद उनकी कमाई का खुलासा हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का टैक्स रिकॉर्ड सामने आया है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि वह हर साल लगभग 75 लाख पाउंड यानी करीब 75 करोड़ रुपये कमाती हैं।
अलीना कबाएवा पेशे से एक मीडिया कंपनी की बॉस भी हैं। अलीना के बारे में एक बात भी काफी गौर करने वाली है कि उनकी मुलाकात राष्ट्रपति पुतिन से साल 2001 में हुई थी। तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। अलीना अपनी जिंदगी में मस्त रहती हैं पिछले महीने उनके एक दोस्त ने दावा किया था कि जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद अलीना अपने दोस्तों के संपर्क से दूर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ओलंपिक का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। उनकी आय के बारे में बहुत कम लोगों को पता है मगर सेंट्रल टैक्स सर्विस की डेटाबेस के मुताबिक उनकी आधिकारिक आए 78.54 करोड रुबल है। रूसी मीडिया में खासतौर पर क्रेमिनल समूह ने इस बात का खंडन किया है कि पुतिन और अलीना के बीच में किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।           


देश में 94 लाख से अधिक वायरस संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 94 लाख के करीब


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 प्रतिशत हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है।


देश में लगातार 19वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,53,956 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसदी है। देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 प्रतिशत है।


जबकि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 12,83,449 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।


भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।                              


वित्तीय मदद को लेकर सरकार पर निशाना

पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय मदद बंद होने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अटक जाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘भारत को लेकर भाजपा तथा आरएसएस की सोच के अनुसार शिक्षा तक आदिवासियों और दलितों की पहुंच नहीं होनी’’ चाहिए।                  


करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

जिला पंचायत की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास


कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिला पंचायत कौशाम्बी की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसी क्रम में जनपद कौशांबी के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवध रानी की उपस्थिति में इन 59 परियोजनाओं का फीता काटकर जन कल्याण के लिए लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने जनपद वासियों को भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों में और तेजी आएगी। जो भी जरूरी कार्य होंगे वह निश्चित रूप से कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नाले, सड़क,खड़ंजा की अधिक आवश्यकता है और इसीलिए जिला पंचायत ने इन कार्यों को प्राथमिकता से कराना शुरू किया है। जिले में जिला पंचायत द्वारा साल भर के अन्दर लगभग 650 कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के सहयोग की जरूरत होती है और उन्हें सभी क्षेत्रों में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह अभियंता अखिलेश थर्मल सहायक लिपिक रमेश चंद्र शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


कौशांबी: जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी

अचानक जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, लिया जायजा


कौशाम्बी। रविवार को अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक जिला कारागार पहुंच गए हैं। वहां अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्था का जायजा लिया है। अधिकारियों के कारागार पहुंचने के बाद वहां हड़कंप मचा रहा निरीक्षण के दौरान कैदियों को दिए जाने वाले भोजन और साफ-सफाई का अधिकारियों ने विधिवत निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह  पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे। जिला कारागार पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले जिला कारागार की आवासीय बैरको को देखा और वहां की अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने जिला कारागार के कार्यालय व परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया और निर्देश दिया है, कि कारागार की साफ सफाई और बेहतर बनाई जाए निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जिला कारागार की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।


राजकुमार


किसान आंदोलन सरकार की चूल हिलाएगा

राणा ओबराय


किसान-किसान में कितना होता है फर्क, किसान का संघर्ष है अलग अलग, किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का करेगा काम


चंडीगढ। हरियाणा सरकार की लिए सिरदर्द बने किसानों के ऊपर मुकदमे बनाये जा रहे है। हरियाणा सरकार दलील दे रही है कि यह हरियाणा के किसान नही, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के भेजे हुए लोग हैं। बहरहाल लोग कही के हो या किसने भी भेजे हो पर मामला तो किसानों से जुड़ा हैं। भारत औऱ हरियाणा का बड़ा नारा है, जय जवान जय किसान राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा के असली किसानों की सहानुभूति भी इन संघर्ष कर रहे किसानों को मिल सकती है। इसलिए केंद्र और हरियाणा सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर तुरंत इस मामले को खत्म करना चाहिए नही तो यह खट्टर सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। किसानों और अन्य राजनीतिक दलों का कहना है कि जब भाजपा सत्ता में आने का संघर्ष कर रही थी तब उनके साथ हरियाणा का किसान नही था। सिर्फ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही किसानों को बेवकूफ बना कर कपड़े उतार प्रदर्शन करते थे। जनता को झूठे वादे दिखा कर भाजपा ने हरियाणा में सत्ता पर कब्जा किया है। अब यही किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का काम करेगा।                                         


सभी छात्रों को निशुल्क टेबलेट देगी सरकार

हरियाणा में स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी टैबलेट देगी सरकार, जानिये फॉर्मूला


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा के मद्देनजर छात्रों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार स्कूली छात्रों को टैबलेट देने वाली है। सरकार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क टैबलेट देने की योजना बनाई है। ये टैबलेट बारहवीं कक्षा के बाद वापस स्कूल को सौंपना होगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा आठवीं से बारहवीं के सभी वर्गों जैसे सामान्य श्रेणी अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक वर्गों के लड़के व लड़कियों को डिजिटल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टैबलेट देने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास विचाराधीन है। पुस्तकालय की तर्ज पर इस योजना में यह टैबलेट विभाग की संपत्ति होगी जिसे विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा और बारहवीं पास करने पर विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल को वापस लौटाना होगा। इसमें प्री-लोडेड कंटेंट के तौर पर डिजिटल पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के टेस्ट वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी जो सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रमों के अनुसार होगी तथा कक्षावार होगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को घर बैठे ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी बल्कि अब वे ऑनलाइन परीक्षा भी दे सकेंगे।


रानी की फिर होगी हरियाणा में वापसी

आईएएस रानी नागर की फिर होगी हरियाणा में वापसी, पहले दिया था इस्तीफा


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की 2014 बैच की महिला आईएएस रानी नागर ने 6 माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब उनको जल्द हरियाणा में ही पोस्टिंग मिल सकती है। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इसके बाद उन्हें पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा में रखा गया है। रानी नागर ने 4 मई को अपना त्यागपत्र तत्कालीन मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को भेजा था। जिसमें उन्होंने इसकी वजह सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी सुरक्षा पर खतरे का उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रति सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। राज्य सरकार ने उन्हें उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में इंटर कैडर ट्रांसफर करने की अनुशंसा की। मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर उन्हें 11 नवंबर 2020 नई पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा में दर्शाया जा रहा है।               


सरकारः किराये पर सस्ते फ्लैट देने की तैयारी

किराये पर सस्ते फ्लैट देने की तैयारी, देखिये क्या है स्कीम 


नई दिल्ली। केन्द्र सरकार आम लोगों को जल्‍द ही बड़ी राहत देने वाली है। दरअसल सरकार अब किराये पर घर लेकर रहने के लिए चुकाने वाले मोटी रकम से निजात देने वाली है। पीएम आवास योजना के तहत शहर की जानी मानी कॉलनियों में आपको मकान मात्र 2500 रुपये से लेकर 3000 रुपये में किराए पर मिलेंगे। हालांकि शहर में यह सस्‍ते घर का फायदा एक खास वर्ग के लिए ही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के मजदूरों को किराये पर मकान मिलेंगे। एनआइटी डबुआ कॉलोनी तथा बापू नगर, बल्लभगढ़ में 2296 मकान खाली पड़े हैं। इन मकानों को किराये पर देने की योजना तैयार कर ली गई है। नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी में 2500 रुपये और बापू नगर में 3000 रुपये मासिक किराये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगमायुक्त डा. यश गर्ग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। वहीं इस मामले में निगमायुक्त डा. यश गर्ग का कहना है। कि शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम शहर में आएगी। हम इस टीम के साथ डबुआ कॉलोनी का दौरा करेंगे। हम प्रयास कर रहे हैं। कि मजदूरों को किराये पर मकान उपलब्ध करा दिए जाएं। मकानों में सीवर, पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। बता दें कि कई वर्ष पूर्व केंद्र की योजना के तहत बापू नगर में बनाए गए 1280 मकानों में से 149 मकान जरूरतमंद को जारी कर दिए गए थे। ऐसे ही डबुआ कॉलोनी के 1968 में से 203 मकान जारी किए गए थे। बाकी मकान इन दिनों जर्जर हालत में हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने शहर का दौरा किया था। नगर निगम के साथ जब यह टीम डबुआ कॉलोनी में गई थी। तो उस समय चर्चा हुई थी। कि जब तक स्थायी रूप से जरूरतमंद लोगों को मकान जारी नहीं किए जाते तब तक यह मकान मजदूरों को किराये पर दे दिए जाएं।             


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...