रविवार, 29 नवंबर 2020

दिल्लीः लड़ाई लड़ने को तैयार किसान

किसानों की लंबी चलेगी लड़ाई, दिल्ली में महीनों का अन्न पानी लेकर आए हैं साथ देखिये तस्वीरें


नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच किया। लेकिन पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया गया। पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई लेकिन किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसान अपने साथ ट्रकों में राशन भरकर लाए हैं। और लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसानों के पास राशन, दूध, सब्जी कंबल कपड़े गैस चूल्हा समेत अन्य सामान है। इन्हीं ट्रकों और ट्रैक्टरों में किसान अपना राशन रहने का सामान लाए हैं। ताकि अगर प्रदर्शन और धरना लंबे वक्त तक चले तो इस्तेमाल किया जा सके। उनका कहना है। कि ट्रॉलियों में 6 महीने का राशन आदि लदा है। पंजाब के अनेक हिस्सों से बहादुरगढ़ पहुंचे किसान अपने आंदोलन की लड़ाई को लंबी चलाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। किसानों के अलग-अलग जत्थों में भोजन बनाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित हैं। ये सड़क किनारे ही अलग-अलग ग्रुप में भोजन बना रहे हैं।
अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए निकले लेकिन पुलिस द्वारा रोक दिया गया। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया आंसू गैस के गोले मारे और पानी की बौछारें छोड़ीं। इस दौरान किसान ट्रक ट्रैक्टर पर मुस्तैद रहे।
बता दें कि इस प्रदर्शन में करीब 30 से अधिक किसान संगठन शामिल हैं। जो कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पंजाब से चले ये किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली आने की कोशिश में हैं। ताकि राजधानी में ही प्रदर्शन कर सकें। किसानों की ओर से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने की कोशिश की जा रही है।
पंजाब से आए जसविंदर सिंह, विक्रम सिंह, हरविंद्र आदि ने कहा कि वे शांति प्रिय ढंग से दिल्ली जाना चाहते थे। उन्हें नाजायज रूप से तंग किया गया। वॉटर कैनन व टीयर गैस का इस्तेमाल कर उन्हें उकसाने का प्रयास किया गया। अब उन्हें रामलीला मैदान की जगह बुराड़ी भेजा जा रहा है।
उन्हें यह मंजूर नहीं हे। उनके अनुसार सैकड़ों ट्रॉलियों में पहुंचे किसान पूरे प्रबंध के साथ आए हैं। फिलहाल हजारों किसानों ने टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाल लिया है। ये किसान यहीं पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...