शनिवार, 28 नवंबर 2020

भारतः 24 घंटे में 41,000 नए संक्रमित मिलेंं

कोरोना अपडेट देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए 


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं। अपने देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में नौवे नंबर पर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452  मरीज कोरोना से ठीक हुए।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                               


मातमः घोड़ी चढ़ रहे दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा

दूल्हा घोड़ी चढ़ रहा था कि अचानक पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल ले जाने तक मौत। काशीपुर में दुखद घटना


काशीपुर। काशीपुर में शुक्रवार रात अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मुरादाबाद से काशीपुर बरात आई। दुल्हा घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर ही रहा था कि उसको अचानक दिल का दौरा पड़ गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे सारी खुशियां मातम में बदल गई। काशीपुर में पुष्पक बिहार कालोनी में मुरादाबाद के नागफनी मौहल्ले से मुकेश पुत्र चंद्रसेन की बारात आई थी। बारात यहाँ अग्रवाल सभा भवन में ठहरी थी। बताते हैं कि रात जब बारात चढ़त की तैयारी चल रही थी, दूल्हा घोड़ी चढ़ने जा रहा था। उसी वक्त उसको तखलीफ़ हुई। सीने में दर्द हुआ उसकी हालत बिगड़ती देख उसे आनन फानन में परिजन एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की सूचना जैसे ही कन्या पक्ष तक पहुंची वहां कोहराम मच गया। दूल्हे की अचानक मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया है। दूल्हे के परिजन शव को मुरादाबाद ले गये।               


हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान

हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम युवाओं से यह कर रहे हैं अपील


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का लव जिहाद कानून पर जारी बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस कानून के लिए मुस्लिम युवकों को बड़ा खतरा बता रहे हैं। उन्होंने अपील भी की है कि वह हिन्दू लड़कियों को बहन समझें। हसन कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा सरकार इस कानून की आड़ में राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। इस कानून का दूसरा मकसद मुश्लिम युवकों का शोषण करना है। इसलिए मुश्लिम युवक अपने को इस कानून के शिकंजे से बचाएं। क्योंकि इस कानून की आड़ में उनको प्रताड़ित किया जा सकता है। हसन का यह वीडियो खूब चर्चा में है।                     


आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक

आन्दोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए किसान नेता आज करेंगे बैठक


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेताओं के अनुसार वे आज बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि ये किसान नेता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं। हम कल बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे।
वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि वे बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। क्योंकि उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान किया था। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना और केंद्र सरकार पर इन तीन कृषि कानूनों को लेकर दबाव बनाना है।
बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली है। अनुमति
पाल ने कहा कि बुराड़ी के मैदान में पंजाब, हरियाणा और अन्य स्थानों से आए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी।
इस बीच कई किसान हरियाणा के सोनीपत जिले से लगती दिल्ली की सीमा पर जमा हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति का स्वागत किया।
गौरतलब है। किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिये किसान ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के तहत दिल्ली आ रहे हैं।                            


किसान आंदोलन के हीरो पर अपराधिक मामला

वॉटर कैनन को बंद करने वाले किसान आंदोलन के ‘हीरो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली की ओर किसानों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की वॉटर कैनन को बंद करने वाले हरियाणा के अंबाला के एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वॉटर कैनन को बंद करने के वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर 26 साल पर नवदीप सिंह को प्रोटेस्ट का एक हीरो कहा गया।
बुधवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों पर पानी बौछार करने पर नवदीप सिंह ने वाहन पर चढ़कर वाटर कैनन को बंद कर दिया था.एक किसान नेता जय सिंह के बेटे नवदीप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इसमें आजीवन कारावास तक होता है। 
पढ़ाई के बाद कर रहे खेती
नवदीप ने एक न्यूजपेपर से कहा कि पढ़ाई के बाद मैंने पिता के साथ खेती करना शुरू किया। वह एक किसान नेता हैं। मैं कभी भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ। किसानों विरोध करने की प्रतिबद्धता से वाहन पर चढ़ने और वाटर कैनन को बंद करने हिम्मत मिली।
नवदीप ने कहा शांतिपूर्वक विरोध करते हुए हम दिल्ली के लिए एक रास्ते की मांग कर रहे थे। पर पुलिस ने हमारे रास्ते को बंद कर दिया। सरकार पर सवाल उठाने का हमारे पास अधिकार है। यदि कोई जनविरोधी कानून पारित किया जाता है। तो उसका विरोध करना हमारा अधिकार है।
नवदीप ने बीजेपी शासित हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की किसानों पर कार्रवाई के लिए आलोचना की और कहा कि उन्हें डर है। कि सरकार किसानों को बड़े कॉरपोरेट्स के भरोसे छोड़ देगी।                                


वायरसः चीनी वैज्ञानिकों ने सारीं हदें पार की

बीजिंग। चीन के कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस सबसे पहले भारतीय उप- महाद्वीप में ही फैला. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल साइंसेंज के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च पेपर में कहा है कि दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना के मामले सामने आने से पहले यह वायरस भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद था। हालांकि, वायरस फैलने की यह थ्योरी विवादित है। चीनी वैज्ञानिकों की इस थ्योरी का रिव्यू अब तक अन्य वैज्ञानिकों ने नहीं किया है।         


पीएम ने वैक्सीन के विकास कार्यों की समीक्षा की

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा की


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए तीन शहरों का अपना दौरा शनिवार को आरंभ किया। वह सबसे पहले अहमदाबाद के निकट फार्मास्युटिकल कंपनी जाइडस कैडिला की उत्पादन इकाई में गए।
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से करीब 20 किमी दूर स्थित जाइडस कैडिला के चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनुसंधान केंद्र में टीके के विकास की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान मोदी ने पीपीई किट पहन रखी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से करीब नौ बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे वहां से वह सबसे पहले जाइडस कैडिला के संयंत्र में पहुंचे जहां उन्होंने कंपनी के प्रमोटरों और अधिकारियों से बात की। मोदी करीब एक घंटे तक संयंत्र में रहे। फिर हवाईअड्डे रवाना हो गए। वह हैदराबाद जाएंगे।
उल्लेखनीय है। कि जाइडस कैडिला ने कोविड-19 के खिलाफ जाइकोव-डी नामक संभावित टीके का विकास किया है। जिसके पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण पूरा हो चुका है। और कंपनी ने अगस्त से दूसरे चरण का परीक्षण शुरू किया था।
मोदी का अहमदाबाद के बाद हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है। जहां वह टीका निर्माता भारत बायोटेक के संयंत्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री हैदराबाद स्थित हकीमपेट वायुसेना केंद्र पर पहुंचने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र में जाएंगे। भारत बायोटेक द्वारा विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।
भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।                               


डीडीसी चुनाव, पहले चरण का मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस चुनाव में तिकोणीय मुकाबला- जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग कर रहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा की कई पार्टियों पर आधारित गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) भाजपा और पूर्व वित्तमंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी- के बीच है।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि आठ चरणों की चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सर्दी की वजह से मतदान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन दिन में तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है। जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। जिनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं। जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं। और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर नगर निगम के और अनंतनाग जिले के पहलगाम और ऐशमुकाम नगर निकाय के चार वार्डों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के तहत दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी की 280 सीटें हैं। जिनमें से 140-140 सीटें जम्मू और कश्मीर की हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलो में प्रत्येक में 14-14 सीटें हैं।
डीडीसी चुनाव के साथ-साथ 12,153 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इनमें से 11,814 सीटें कश्मीर घाटी की और 339 सीटें जम्मू की हैं।                                  


लगातार तीसरे दिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम


पालूराम


नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। दिल्ली में आज पेट्रोल 82 रुपये और डीजल 72 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। डीजल की कीमत में आज 26 से 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़े हैं। देश के चार बड़े महानगरों में 27 नवंबर को डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था।
लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रहीं थी। दिल्ली में पेट्रोल 82.13 रुपये जबकि डीजल 72.13 रुपये प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.66 रुपये प्रति लीटर हो गये।
कोलकाता में पेट्रोल 83.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.70 रुपये प्रति लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 85.12 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 77.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।                                       


नागालैंड के गांव में खुदाई, मिला हीरा























कोहिमा। नागालैंड के एक गांव में हीरा मिलने की खबर है, नागालैंड के मोन जिला स्थित वानचिंग गांव में हीरा मिलने की खबर पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया में कथिर तौर पर हीरा मिलने की खबर फैली थी। हीरे की तलाश में खुदाई करते ग्रामीणों की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि ग्रामीणों के दावे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया में फैली वीडियो और तस्वीरें
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भारी संख्या में लोग एक पहाड़ी की खुदाई कर रहे हैं, इस सूचना के बाद भूविज्ञान और खनन विभाग की टीम ने भूवैज्ञानिकों की 4 सदस्यीय टीम को साइट पर जाने का आदेश दिया है। विभाग के निदेशक एस मानेन ने कहा कि जल्द ही स्थिति की जांच की जाएगी। हम कोशिश करेंगे की जांच रिपोर्ट जल्दी पेश की जाए।            










सीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की




















रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मंत्रिपरिषद की बैठक के समस्त प्रस्तावों पर चर्चा छत्तीसगढ़ी राजभाषा में हुई। मुख्यसचिव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत होने वाले प्रस्तावों की जानकारी छत्तीसगढ़ी भाषा में दी।





















'लव जिहाद' को राज्यपाल पटेल ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिये बनाये गये कानून को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही दूसरे धर्म में शादी करने के आवेदन का प्रारूप भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद को लेकर सख्त है। प्रदेश में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उ.प्र. विधि विरुद्ध प्रतिषेद अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी। अब कोई भी व्यक्ति अपना धर्म और पहचान छुपाकर यदि किसी युवती को अपने जाल में फंसाएगा, उससे शादी करेगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।             


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...