शनिवार, 21 नवंबर 2020

सीबीआई ने चीफ यादव को गिरफ्तार किया

लखनऊ। सपा सरकार में लखनऊ में हुए गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता रूप सिंह यादव और वरिष्ठ सहायक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश करके चार दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड भी प्राप्त कर ली है। अब दोनों से घोटाले के संबंध में गहन पूछताछ होगी। आपको बता दें कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर सिंचाई विभाग की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को आधार बनाकर 30 नवंबर 2017 में नया मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (अब सेवानिवृत्त) गुलेश चंद, एसएन शर्मा व काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (अब सेवानिवृत्त) शिव मंगल यादव, अखिल रमन, कमलेश्वर सिंह व रूप सिंह यादव तथा अधिशासी अभियंता सुरेश यादव नामजद हैं। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू भी कर दी। उसने सिंचाई विभाग से हासिल पत्रावलियों की जांच करने के अलावा कुछ आरोपियों से पूछताछ भी की। सीबीआई जांच की संस्तुति करने से पहले प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2017 को इस घोटाले की न्यायिक जांच कराई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति आलोक सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की संस्तुति की थी। इसके बाद 19 जून 2017 को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ. अंबुज द्विवेदी ने गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया थी। बाद में यह जांच सीबीआई को स्थानान्तरित हो गई। सीबीआई अब इस आरोप की जांच कर रही है कि प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित कार्य पूर्ण कराए बगैर ही स्वीकृत बजट की 95 प्रतिशत धनराशि कैसे खर्च हो गई? प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रोजेक्ट में मनमाने तरीके से खर्च दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1513 करोड़ रुपये का था, जिसमें से 1437 करोड़ रुपये काम खर्च हो जाने के बाद भी 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया। आरोप यह भी है कि जिस कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया था, वह पहले से डिफाल्टर थी।             


समुदाय के पास राजनीतिक शक्ति हो: औवेसी

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुत्व को लेकर एक बयान दिया है जिसे विदास्पद बयान माना जा रहा है उन्होंने कहा है कि हिंदुत्व इस झूठ पर बना है कि केवल एक ही समुदाय के पास राजनीतिक शक्ति होनी चाहिए।


अपनी रक्षा की कोशिश
सोशल मीडिया पर अपने बयान में ओवैसी ने कहा, ‘हिंदुत्व इस झूठ पर बना है कि केवल एक ही समुदाय के पास सभी राजनीतिक शक्ति होनी चाहिए और मुसलमानों को राजनीति में भाग लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संसद और विधानसभाओं में हमारी उपस्थिति एक तरह से हिंदुत्व से अपनी रक्षा की हमारी कोशिश है।              


लवस्टोरी हटके, चुप रहने के 12 करोड़ दिए

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी का अपने बॉडीगार्ड से रिश्ता था। राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड को अपने रिश्ते के बारे में चुप रहने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये भी दिए थे। ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर डेली मेल ने यह दावा किया है। दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत उन्हें फरवरी 2019 में तलाक दे दिया था।


रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड शादीशुदा था। लेकिन अफेयर की वजह से बॉडीगार्ड की शादी टूट गई। राजकुमारी हया दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं। बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया था।


राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे गिफ्ट दिया करती थीं जिनमें 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक जैसी चीजें शामिल थीं। राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी रही थीं। समझा जा रहा है कि अफेयर 2016 में शुरू हुआ था और तभी वह बॉडीगार्ड राजकुमारी हया के लिए पूरी तरह काम करने लगा।


रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की राजकुमारी हया के ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला। यह भी कहा जा रहा है कि राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए।


राजकुमारी हया 2018 में दुबई से भाग निकली थीं और अब लंदन में रहती हैं। वह दो बच्चों की मां है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। वहीं, समझा जा रहा है कि राजकुमारी हया भी रसेल के साथ अपने अफेयर से जुड़े कुछ दावों का खंडन करती हैं।                                       


पंचायत चुनाव में होगा सीटों का आरक्षण

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब धीरे-धीरे जोर पकड़ते नजर आ रहा है। इधर, प्रशासनिक स्तर के साथ ही चुनाव लड़ने के दावेदार भी मैदान भी कूद पड़े हैं। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की घोषण होने के बाद अब गांवों में इस बात पर चर्चा हो रही है कि कौन सा गांव आरक्षित होगा और कौन सा नहीं। सबसे पहला गुणाभाग इस बात के लिए लगाया जा रहा है कि इस बार जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित है या अनारक्षित है, अब इस बार के चुनाव के लिए वह सीट किस वर्ग के लिए तय होगी।          ँ      


दिल्ली में 8500 पदों में बम्पर भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के पास भारतीय स्टेट बैंक में अप्रेंटिस के पदों में जाने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि अभी हाल ही भर्ती स्टेट बैंक द्वारा 8500 पदों में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर योग्यताधारी एवं नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है और निर्धारित योग्यता रखते है तो विभाग द्वारा जारी विभागीय विज्ञापन एवं नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर अवश्य आवेदन करें।               


प्रदूषणः राजधानी दिल्ली में सांस लेना मना

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘खराब श्रेणी’ में बना हुआ है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर वायु प्रदूषण का स्तर संतोषजनक नहीं रहा। दिल्ली के द्वारका, आनंद विहार, रोहिणी, मुनिरका, लक्ष्मी नगर समेत एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवता खराब श्रेणी में बनी रही। हालांकि, वायु प्रदूषण के स्तर में हल्के सुधार की बात भी कही गई है।


सफर के मुताबिक 48 घंटे तक राहत
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था सफर इंडिया (वायु गुणवत्ता निगरानी) के मुताबिक हवा की रफ्तार में सुधार के कारण स्थिति ठीक है। अगले 48 घंटे में वायु प्रदूषण में इजाफा नहीं होने की उम्मीद है. संस्था की मानें तो हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दोनों राज्यों में शुक्रवार को पराली जलाने के 450 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसका असर दिल्ली की हवा पर हो रहा है।


23 नवंबर के बाद हालात बिगड़ेंगे?
सफर के मुताबिक 23 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर पड़ेगा। इससे एक तरफ ठंड में इजाफा होगा, दूसरी तरफ प्रदूषण की स्थिति और खराब होने का अनुमान है। अगर दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की बात करें तो हर साल पराली जलाने से स्थिति काफी खराब हो जाती है। दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच जाता है।                                     


यूपी-गुजरात में कोरोना को लेकर हाईअलर्ट

नई दिल्‍ली। दिल्ली के साथ-साथ देश के बाकी राज्यों में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। गुजरात के कई शहरों में एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू के अलावा कुछ दिनों के लिए सबकुछ बंद कर दिया गया है। साथ ही यूपी सरकार के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार भी कुछ गाइडलाइंस जारी कर सकती है। कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से अगल-अगल राज्यों में अपने पैर फेला दिये हैं, जिसके बाद राज्य सरकारें एक्शन में नजर आ रही है।                 


सीएम ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया

मनीष कश्यप


रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रुद्रपुर में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को बिना ब्याज के तीन लाख तक के चेक प्रदान किये।


इस दौरान सीएम रावत 120 करोड़ के लागत की 43 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी कर रहे हैं इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।                                


यूपी में 'लव जिहाद' को लेकर बनाया कानून

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के गृह विभाग ने शादी के नाम पर महिलाओं के कथित धर्म परिवर्तन से निपटने के लिए एक कड़े कानून के लिए राज्य के कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है, जिसे भाजपा नेता “लव जिहाद” का नाम देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया चुनावी रैलियों के दौरान कहा कि उनकी सरकार “लव जिहाद” से निपटने के लिए एक कानून लेकर आएगी। सरकार के प्रवक्ता ने पुष्टि की, “लव जिहाद” के खिलाफ सख्त कानून का प्रस्ताव कानून विभाग को भेजा गया है।             


कानून में बड़ें बदलाव की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश अथव्यवस्था को पटरी पर लेन के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार श्रम कानून में का बड़े बदलाव पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो काम के घंटे में बड़ा बदलाव हो सकता है। अब लोगों को 8 के बदले 12 घंटे काम करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताहिक काम के घंटे 48 (6 दिन एक्स आठ घंटे, एक साप्ताहिक छुट्टी के साथ) ही रहेंगे। यह नया लेबर कोड देश में मौजूदा 13 केेंंद्रीय श्रम कानून की जगह लेगा।             


दिल्लीः 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत हुईंं

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमण के 938 मामले कम आए। शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिल्ली में 6,608 दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को वह 7546 की गई थी। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 118 मरीजों की मौत दिल्ली में हुई है। यह आंकड़ा गुरुवार को दर्ज किए गए आंकड़े से ज्यादा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में कुल 98 मरीजों की मौत हुई थी।
दिल्ली में सर्वे के लिए घर-घर जाएंगी टीमें
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से कोरोना को लेकर घर-घर सर्वे शुरू हो रहा है। कोरोना को लेकर होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा सर्वे होगा। गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में इस सर्वे पर सहमति बनी थी। सर्वे के दौरान 9500 टीमें 13-14 लाख घरों में जाएंगी। हर टीम में 2 से 5 लोग होंगे। यह दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीमें होंगी। दिल्ली के 11 ज़िलों में करीब 57 लाख लोगों की सर्वे के दौरन जांच की जाएगी। यानी यह दिल्ली की चौथाई आबादी पर सर्वे होगा। खास बात यह है कि घनी आबादी और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का भी सर्वे होगा।


गौरतलब रहे कि फिलहाल दिल्ली सरकार एक पॉजिटिव मामला सामने आने पर उसके संपर्क में आने वाले 16 लोगों की फोन पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। लेकिन इस सर्वे टीम को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम फेस टु फेस करना है। जिन घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण और कांटेक्ट की संख्या ज्यादा है, वहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना इस सर्वे टीम की जिम्मेदारी होगी।
शव जलाने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार
निगमबोध घाट पर शवों को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को एक शख्स ने बताया कि वह 10 बजे निगमबोध घाट पर पहुंचे थे, लेकिन यहां आने पर पता चला कि पहले से 5 एंबुलेंस यहां पर मौजूद हैं। शख्स ने बताया कि उन्हें दोपहर 3 बजे का वेटिंग नंबर दिया गया। निगमबोध घाट पर बढ़ती शवों की संख्या पर मेयर जय प्रकाश ने कहा कि घाट पर शवों को जलाने के लिए 104 प्लेटफॉर्म हैं। इनमें से 50 को कोविड के लिए रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोविड के लिए यहां पर सीएनजी के प्लेटफॉर्म हैं। कोरोना से होने वाली मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 16 वुडेन प्लेटफॉर्म भी लिए गए हैं।                                       

कोरोना की वैक्सीन को लेकर 2 खुशखबरी

नई दिल्‍ली। वैसे तो पिछले 7-8 महीने से कोई भी अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली है। हर तरफ बस कोरोना के कहर की बात हो रही है, लेकिन कोरोना के इस काल में दो बड़ी खुशखबरी आई है। पहली तो दो वैक्सीन बहुत जल्द मिलने वाली हैं और दूसरी भारत में बनने वाली वैक्सीन महज 20 रुपये में लोगों की मिल सकती है। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला का वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अदार पूनावाला के मुताबिक, दो यूनिटों की क्षमता 50 से 60 लाख डोज हर महीने तैयार करने की है 2 और यूनिट वैक्सीन तैयार करने के लिए जल्द ही काम शुरू करने वाला है। जून जुलाई तक 30 से 40 करोड़ डोज तैयार हो जाएंगे।             


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...