शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

इटावाः 15 वर्षीय छात्रा को बनाया अधिकारी

इटावा। यूनेस्को द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा में एक 15 वर्षीय लड़की को थाना बकेवर थानाध्यक्ष बनाकर थाना पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत लखना की रहने वाली और दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ में कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा आकृति त्रिपाठी को एक दिन के लिए बकेवर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा नारी शक्ति सम्मान, चाइल्ड केयर संबंधित जानकारी देकर जनता की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाली छात्रा आकृति अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही थी।


एमपीः कब होगा शिप्रा नदी का शुद्धीकरण

आखिर कब होगा शिप्रा नदी का शुद्धिकरण


उज्जैन। सरकार कांग्रेस की हो या फिर भाजपा की शिप्रा नदी को शुद्ध कराने के लिए कई जतन किए लेकिन हर प्रयास असफल साबित हुए हैं। शिप्रा नदी को साफ करने के लिए सामाजिक संगठन भी मैदान में उतरे परंतु उसके बाद भी शिप्रा का जल शुद्ध नहीं हो पाया। यह एक चिंता का विषय है। आखिरकार कब तक क्षिप्रा के नाम पर जनप्रतिनिधि राजनीति करते रहेंगे। उज्जैन शहर की पहचान और पूरे भारत में पहचान अगर है। उज्जैन शहर की तो बाबा महाकाल की वजह से और शिप्रा नदी की वजह से। क्योंकि शिप्रा नदी के घाट पर कई प्राचीन मंदिर हैं। सिद्धवट घाट ,मंगलनाथ मंदिर और अन्य मंदिर। सिद्धवट घाट पर पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए अलग-अलग शहर और अलग-अलग राज्यों से लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं।बड़ी संख्या में अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए पिंड दान और आत्म शांति की पूजा के लिए साथ ही मंगलनाथ मंदिर पर भी पहुचते हैं। बड़ी संख्या में भक्त ग्रह कलेश बाधाएं खत्म हो भगवान शिव मंगलनाथ की भात पूजा और दर्शन कर इसीलिए यह दोनों मंदिर बेहद ही खास और बेहद ही पौराणिक हैं पर शिप्रा नदी में मिलने वाले मल मूत्र के पानी से शिप्रा नदी का जल तो  दूषित और खराब हो ही रहा है। साथ ही  जो भक्त शिप्रा नदी में मिल रहे गंदे को देखते हैं तो स्नान भी नहीं करते हैं और बिना स्नान किए ही चले जाते हैं। साथ ही यह भी कहते हुए नजर आते हैं, कि कैसे होगा यहां आकर तीर्थ पूजा सफल और भक्त कोसते हैं।                              


अफवाहः 30 नवंबर तक लगा लॉकडाउन

क्षेत्र में 25 से 30 नवंबर तक लगा लॉकडाउन


हापुड़। उत्तर-प्रदेश शासन ने पड़ोसी जिले हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। इस अवधि में यहांं केवल शादी के लिए आने-जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। दरअसल गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में इस बार कोरोना की वजह से यहां भारी भीड़ ना जुट जाए इसलिए स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रदेश प्रशासन ने इसके लिए मेरठ, सहारनपुर मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों  में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पत्र भेजा है। जिसके बाद मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बेरिकेडिंग की जा रही है। जिससे भारी संख्या में श्रद्धालु ना आ पाए। वहीं आसपास के जिलों को पत्र भेजने के बाद प्रशासन अन्य राज्यों को भी लेटर भेजने की तैयारी में है। गंगा स्नान के लिए यहां विभिन्न प्रदेशों से 50 लाख लोग आते हैं और इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है।                                                     


हरियाणाः ट्रायल शुरू, मंत्री ने लगवाईं वैक्सीन

हरियाणाः तीसरे वैक्सीन का ट्रायल शुरू, अनिल विज ने लगवाया पहला टीका


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। भारत बायोटेक द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिए विकसित किए जा रहे टीके (कोरोना वैक्सीन) का तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा में भी शुरू हो गया है। इस ट्रायल के लिए सबसे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला में टीका लगाया गया। इससे पहले अनिल विज ने बुधवार को ट्वीट कर स्वेच्छा से सबसे पहले कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि वह ट्रायल के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। आपको बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की उम्मीदें देश में ही निर्मित वैक्सीन कोवैक्सीन पर टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल इस वैक्सीन का तीसरे चरण में ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो उम्मीद है कि टीका फरवरी में आ सकता है।                                         


अखिलेश सरकार में हुआ घोटाला , 1 गिरफ्तार

रिवर फ्रंट घोटाले में चीफ इंजीनियर रूप सिंह यादव गिरफ्तार, अखिलेश सरकार में हुआ था घोटाला


लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंचाई विभाग के तटकली चीफ इंजीनियर  रूप सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले की जांच कार्यवाही योगी आदित्यनाथ के सत्तारूढ़ होने के बाद शुरू की गई थी। इस मामले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया। हाल ही में ईडी ने आठ में से पांच आरोपियों को पूछताछ भी की है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंचाई विभाग की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को आधार बनाकर 30 नवंबर 2017 में नया मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (अब सेवानिवृत्त) गुलेश चंद, एसएन शर्मा व काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (अब सेवानिवृत्त) शिव मंगल यादव, अखिल रमन, कमलेश्वर सिंह व रूप सिंह यादव तथा अधिशासी अभियंता सुरेश यादव नामजद हैं। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू भी कर दी। उसने सिंचाई विभाग से हासिल पत्रावलियों की जांच करने के अलावा कुछ आरोपियों से पूछताछ भी की। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति आलोक सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की संस्तुति की थी। फिर, 19 जून 2017 को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ. अंबुज द्विवेदी ने गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया थी। बाद में यह जांच सीबीआई को स्थानान्तरित हो गई। सीबीआई अब इस आरोप की जांच कर रही है। कि प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित कार्य पूर्ण कराए बगैर ही स्वीकृत बजट की 95 प्रतिशत धनराशि कैसे खर्च हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रोजेक्ट में मनमाने तरीके से खर्च दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1513 करोड़ रुपये का था। जिसमें से 1437 करोड़ रुपये काम खर्च हो जाने के बाद भी 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया। आरोप यह भी है। कि जिस कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया था। वह पहले से डिफाल्टर थी।                               


महिला व बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत

तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत


काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी शहर कुंदुज पर हमला किया। जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना कुंदुज शहर के तालोका इलाके में हुई जहां एक मोर्टार द्वारा नागरिकों के घर पर हमला किया गया। टोलो न्यूज ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए सूचना दी। अफगान और विदेशी अधिकारियों ने कहा है। कि देश में हिंसा का स्तर अस्वीकार्य है।
टोलो न्यूज ने आगे बताया था। कि हाल ही में इमाम साहिब, दश्त-ए-अर्ची जिले, और कुंदुज के शहर में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। तालिबान ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है। दोहा में चल रहे शांति प्रयासों के बावजूद देश में हिंसा बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को फरयाब में विस्फोट हुआ और उसमें 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई। टोलो न्यूज ने प्रांतीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को प्रांत में एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कमरकुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बीदर सहित कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।                                 


अहमदाबाद: रात 9 बजे से 57 घंटे तक कर्फ्यू

अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू


अहमदाबाद। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा
अहमदाबाद में शुक्रवार रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी ख़ारिज कर दिया है। रोजाना यह नाइट कर्फ्यू कितने दिनों के लिए रहेगा अभी यह साफ नहीं है। देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना मामलो की संख्या 46 हजार 185 हो गयी है। वही 45 हजार 246 मरीज ठीक हुए। 583 मरीजों की मौत हो गयी है। देश में अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीजों का इलाज चल रहा है।                                 


प्रयागराजः खुल्दाबाद थानाध्यक्ष बनीं इफरा रज्जाक

प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद की एसएचओ बनी इफरा रज़्ज़ाक


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। विश्व बाल दिवस के अवसर पर कोतवाली खुल्दाबाद में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के कुशल निर्देशन में कुमारी इफरा रज्जाक 1 दिन की प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद बनाया गया। जिसमें साथ में आए बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में एवं थाना कार्यालय के बारे में पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया। एसएचओ बनी इफरा ने भी थाने में बैठकर थाने में होने वाले कामो को देखा और एक मामले को निस्तारण किया। इफरा ने पुलिस विभाग को बखूबी समझा और पुलिस भिभाग में आने का मन बनाया है।                                   


हापुड़: वाहनों की नीलामी के लिए बड़ा मेला लगा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा हापुड़ में वाहनों की नीलामी का बड़ा मेला लगा। एआरटीओ महेश शर्मा और राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बोली शुरू की गई। जहां पर देखा गया बोली शुरू होने से पहले जो वाहन खरीदार आए थे। सभी लोग इकट्ठे हुए और इकट्ठे होकर एक सेटिंग करने चाही। जिससे कि वाहनों की रकम ज्यादा ना पढ़ पाए। सेटिंग थी कि ज्यादा लोग बोली नहीं लगाएंगे। टोटल व्यापारियों ने 4 गुट बनाये जो की बोली लगाएंगे। मगर गाजियाबाद के एक व्यापारी ने सभी सेटिंग खराब कर दी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 33 था। 33 नंबर के व्यापारी ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कुल मिलाकर 29 वाहनों की नीलामी होनी थी। जिसमें से 33 नंबर रजिस्ट्रेशन ने अकेले 11 वाहन खरीद डालें। बहस और शोर-शराबे का माहौल उस वक्त बन गया। जब एक बस की नीलामी हुई। जिसके इंतजार में दूर-दूर से लोग आए थे मगर उस बस की बोली 70हज़ार से शुरू हुई और 328000 पर रजिस्ट्रेशन नंबर 33 ने अपने नाम कर ली। कुल 29 वाहनों की नीलामी शांतिपूर्ण तरीके से की गई।                               


ब्रजघाट पर हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आखिरकार लगातार हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम क्यों नहीं दे रहा है।रहस्य में तरीके से मौत होने का सिलसिला। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर इसी प्रकार की घटना की पुनरावृति हुई इस घटना में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पन्नू पुत्र किशनलाल के रूप में हुई। स्थानीय व्यक्तियों के मुताबिक मृत्यु की वजह शराब बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                                   


छात्र महिमा को 1 दिन का कोतवाल बनाया

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद में विश्व बाल दिवस के अवसर पर हिन्दू महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा बजाज को एक दिन का कोतवाल बनाया गया है। वही विश्व बाल दिवस के साथ-साथ यूपी में महिला सशक्तिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके चलते जनपद में महिला को सम्मान दिलाने और उनकी सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। वही सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय और एएसपी के बराबर में बैठी महिमा बजाज ने पीड़ितों की शिकायत सुनी है और उनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वही एक दिन का कोतवाल बनने के बाद महिमा बजाज ने गर्व महसूस करते हुए भारत देश से क्राइम खत्म करने के अपील की है। दरअसल आपको बता दें कि आज विश्व बाल दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते जनपद शामली की सदर कोतवाली में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा बजाज को 1 दिन का कोतवाल नियुक्त किया गया है। वही कोतवाली में पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के बराबर में बैठी 1 दिन की कोतवाल महिमा बजाज ने पीड़ितों की शिकायत सुनी है। जिसमें महिमा बजाज के सामने एक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा काफी दिन से उसके साथ मारपीट कर रहा है। वही अब वह न्याय के लिये अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय के लिये आयी है। वहीं महिमा बजाज ने पीड़िता की शिकायत सुन उस पर तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वही एक दिन का कोतवाल बनने के बाद महिमा बजाज ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया है। जिसके बाद बजाज ने महिलाओं से अपील की है कि यदि किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की शिकायत होती है तो वह पुलिस कंट्रोल रुम पर शिकात दर्ज करा सकती है जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाएगा। साथ ही महिमा बजाज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि भारत देश से क्राइम खत्म हो जाये और एक अच्छे भारत का निर्माण हो सके।                                 


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...