रविवार, 15 नवंबर 2020

चीन की स्थिति को लेकर चिंतित 'भारत'

नई दिल्ली/ बीजिंग। दक्षिण चीन सागर में दादाग‍िरी द‍िखा रहे चीन को भारत ने इशारों ही इशारों में बेहद कड़ा संदेश दिया है। भारत ने साउथ चाइना सी में विश्‍वास को नष्‍ट करने वाली ‘कार्रवाई’ और ‘घटनाओं’ पर चिंता जताई। साथ ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के पालन, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्‍मान के महत्‍व पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने 15वें ईस्‍ट एशिया श‍िखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने हिंद-प्रशांत इलाके के बारे में बात की और इस क्षेत्र के बढ़ते महत्‍व की ओर ध्‍यान आकर्षित कराया जो आसियान के 10 देशों का एकीकृत और मूलभूत नौवहन क्षेत्र है। जयशंकर ने हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कई देशों की ओर से की गई हाल की घोषणाओं की ओर भी ध्‍यान दिलाया।                                             


दिल्लीः जानलेवा बन गया है वायु प्रदूषण

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और बेहद ‘गंभीर’ हो गई है। पराली जलने और शनिवार रात रोक के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते स्थिति खतरनाक हो गई है। आसमान में धुंध छाई हुई है। दृश्यता बेहद कम है,हवा में घुला जहर दिल और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।


हवा की धीमी गति खतरनाक


दिल्ली के प्रदूषण में 32 फीसदी हिस्सेदारी पराली जलाने और आतिशबाजी की है। हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण की स्थिति और बुरी हो गई है। प्रदूषक तत्व एक ही जगह इकट्ठा हो रहे हैं।SAFAR ने प्रदूषण के बेहद चिंताजनक आंकड़े जारी किए हैं।दिल्ली में शनिवार रात दस बजे तक PM 2.5 331 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आपातकालीन सीमा से ऊपर पहुंच चुका था।
वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और बेहद ‘गंभीर’ हो गई है। पराली जलने और शनिवार रात रोक के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते स्थिति खतरनाक हो गई है। आसमान में धुंध छाई हुई है,दृश्यता बेहद कम है।हवा में घुला जहर दिल और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।                  


अमेरिकाः नतीजों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के विरोध में हजारों की संख्या में लोग वाशिंगटन डीसी में सड़कों पर उतरे। इन सभी लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन किया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद भी ट्रंप समर्थक हार मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन दिखाने और चुनाव परिणामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए हजारों लोगों ने अमेरिका की राजधानी में मार्च किया। अमेरिका में विरोध प्रदर्शन में शामिल विनचेस्टर, वर्जीनिया के एंथनी व्हिटेकर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मैं सिर्फ ट्रंप का साथ देना चाहता हूं और हमें उसका समर्थन करना चाहिए। डेमोक्रेट जो बाइडन को चुनाव को विजेता घोषित किए जाने के एक हफ्ते बाद ट्रंप के समर्थन में अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए।अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फ्रीडम प्लाजा में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, जिसमें दोपहर तक भीड़ रही। यहां एक ग्रुप ने कार्यक्रम भी आयोजित किया, इस ग्रुप की मेजबानी पूर्व कार्यकर्ता एमी क्रेमर ने की थी। इस ग्रुप(क्रेमर) ने शुक्रवार को प्लाजा में 10 हजार लोगों की भीड़ के लिए परमिट ली थी।                                         


20 साल में 7 वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। नीतिश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए के घटक दलों की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। संभावना इस बात की है कि चंद घंटों में नीतीश कुमार राज्यपाल से भेंटकर एनडीए के सभी घटक दलों का समर्थन पत्र प्रस्तुत कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। इसके बाद सोमवार को उनका शपथ ग्रहण हो सकता है।                                         


पाक और चीन को 'मोदी' की चेतावनी

नई दिल्ली/ बीजिंग/ इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के दिन लोंगेवाल में पाकिस्तान और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत को आजमाया गया तो दुश्मनों को प्रचंड जवाब दिया जाएगा। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी मोदी दीपावली जवानों के साथ मनाने राजस्थान पहुंचे। इस बार वह जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लोंगेवाला चौकी आए। अग्रिम चौकी पर जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने नाम लिए बगैर चीन पर निशाना साधा और कहा कि आज पूरी दुनिया विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं। विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है। उन्होंने कहा कि इस सोच के खिलाफ भारत मजबूत आवाज बन रहा है।                                         

गैंगस्टर में वाछिंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


गैंगस्टर में वाछिंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हापुड़। जनपद की थाना हाफिजपुर पुलिस ने काफी समय से गेंगस्टर में वाछिंत चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी नदीम पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम बडौदा सिहानी को थाना हाफिजपुर को थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया हैं।                                     


हापुड़ः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का गांव बीच चौराहे शव मिलने से हड़कंप


अतुल त्यागी


हापुड़। आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शोलाना पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखें गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना की घटना।


चिकित्सा इकाई में आग लगने से 10 की मौत

यहां 10 की हुई मौत, सघन चिकित्सा इकाई में आग लगने से हुआ हादसा


रोमानिया। रोमानिया में पियात्रा नेमट शहर के एक सार्वजनिक हास्पिटल में आग लगने से लगभग दस भर्ती मरीजों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सभी मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित थे जिनका इलाज किया जा रहा था। बताया गया कि हास्पिटल के लोगों ने डिग 24 टीवी को बताया कि हास्पिटल में आग लगने से लगभग दस लोगों कि मौत हुई है। जबकि आधा दर्जन लोगों की हालत गम्भीर है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस सघन चिकित्सा इकाई में आग लगने के बाद तेजी से फैली, जिसकी जांच की जा रही है।                                             


महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद

महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


रायपुर। छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला के सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मीटिंन का शव बंगले में लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि मुंगेली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कान्ता मार्टिन कुछ सालों से यही पदस्थ थी जो करही मुख्य मार्ग में एडीजे बंगले में रहती थी। बताया गया कि सुबह जब देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो सीजेएम ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस कप्तान अरविंद कुजुर ने मौके पर पहुंचकर  बंगले के दरवाजे को किसी तरह खुलवाया तो पंखे से लटकी वह पाई गई।बताया गया कि वह इस बंगले में अकेले ही रहती थी उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि इसके पहले इसी बंगले में न्यायाधीश श्रीमती संजय अमृता लाल की भी सनसनीखेज मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद लोग इस बंगले को ही मनहूस बंगले की संज्ञा दे रहे हैं।                                               


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की प्रैक्टिस जारी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाए गए जिससे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की आउटडोर प्रैक्टिस और जिम सेशन की तस्वीरें डालीं। इसमें स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा प्रैक्टिस करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।                                                      



हॉस्पिटल के डॉ. गौतम ने दिया नया जीवन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवम ट्रॉमा सर्जन डॉ. आशीष गौतम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की जान बचाई। 8 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में युवक की छाती में लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) घुस कर फेफड़ों तक पहुँच गई। मरीज को पहले मुरादनगर स्थित आईटीएस अस्पताल ले जाया गया मगर हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया।                                          


लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शहर के पॉश इलाके में बद्री सरार्फ के सर्राफा की दुकान में स्वर्ण व्यापारी को गोली मार दी गई है जिससे वह घायल है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की विभिन्न संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक केसरवानी वैश्य वेल फेयर ट्रस्ट के युगल ट्रस्टी सुधीर केसरवानी, लखनऊ के शो रूम बद्री सर्राफ के मालिक है। सरार्फा के दुकान की देखरेख उनका पुत्र अभिषेक करता है। अभिषेक केसरवानी को रंजिशवश गोली मार दी गयी है। इस गोलीकांड में अभिषेक घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की ओर से अशोक कुमार केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष और तीर्थराज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोषियों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।                                   


4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की

4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की  पंकज कपूर  ऋषिकेश। टिहरी विकास प्राधिकरण ने करवाई करते हुए 4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की। क...