बुधवार, 4 नवंबर 2020

पंजाबः अमरिंदर और सिद्धू का धरना जारी

राणा ऑबराय


चंडीगढ़। राष्ट्रपति की ओर से मुलाकात के लिए समय देने से मना करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ यहां पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ही सभी मंत्री और कांग्रेसी विधायक धरना दे रहे हैं। इस धरने के जरिए केंद्र सरकार द्वारा मालगाड़ियां रोकने के कारण राज्य में बिजली संकट और जरूरी वस्तुओं की स्थिति गंभीर होने की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश है। जंतर-मंतर से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य नेता राजघाट गए और बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जंतर-मंतर पर पहुंचकर धरना देना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि सूबे में मालगाड़ियों की आवाजाही रोके जाने के कारण पैदा हुआ संकट गहराता जा रहा है और सभी पावर प्लांट पूरी तरह बंद हो गए हैं। इसके साथ ही कृषि और सब्जियों की सप्लाई में भी काफी हद तक बाधा आई है। उन्होंने धरना देने का फैसला इसलिए लिया है ताकि केंद्र सरकार का ध्यान राज्य की नाजुक स्थिति की ओर दिलाया जा सके। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने उस समय रोक दिया जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर होने वाले ‘रिले धरना’ में भाग लेने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि सिंघू सीमा पर तीखी बहस के बाद, सिद्धू को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। उनके साथ कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग भी थे।             


प्रयागराजः व्यापारी हत्याकांड एचसी ने अर्जी ठुकराई

बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के महोबा में व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की गोली लगने से मौत के चर्चित मामले में यूपी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले की न्यायिक या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग हाईकोर्ट ने ठुकराई  दी है। हाईकोर्ट ने कहा, इस मामले में दखल देने की फिलहाल कोई ज़रुरत नहीं है। आपको बता दें प्रयागराज के सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर भट्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने पूरे मामले में सीबीआई या न्यायिक जांच कराए जाने के आदेश देने, हाईकोर्ट द्वारा जांच की मॉनिटरिंग करने, पीड़ित परिवार व गवाहों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जैसी मांग की थी। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की डिवीजन बेंच में सुनवाई  हुई है। इसी मामले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार सस्पेंड किये जा चुके है। वहीं  पाटीदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है।           

करवाचौथः 40 महिलाओं को सम्मानित किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। करवा चौथ के शुभ अवसर पर आज गाज़ियाबाद के बसंतपुर सैंथली गाँव में 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। एचआरआइटी संस्थान की ओर से आयोजित करवा चौथ महोत्सव का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका वैशाली अग्रवाल ने किया। संस्थान की ओर से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनके परिवार में सिर्फ बेटियाँ ही हैं। इस अवसर पर वैशाली अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी के लिए गांव स्तर पर सूचना देनी चाहिए, तभी महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। ग्राम प्रधान अर्णिमा त्यागी ने बताया कि प्रदेश भर में मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं से संबंधित अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं से अपनी अपनी पुत्रियों को आत्मनिर्भर बनाने का अनुरोध किया गया।             


चंडीगढ़ः विशेष सचिव का औचक निरीक्षण

राणा ओबराय


आईएएस महेश्वर शर्मा विशेष सचिव सचिवालय स्थापना ने किया औचक निरीक्षण


चंडीगढ। आईएएस महेश्वर शर्मा विशेष सचिव सचिवालय स्थापना ने अपने स्टाफ के साथ हरियाणा सिविल सचिवालय की कई मंजिलों का दौरा किया। मेहनती एवं ईमानदारी की मिसाल महेश्वर शर्मा ने निरीक्षण दौरान कमरों एवं बिल्डिंग की सफाई व्यवस्था को बड़े ध्यानपूर्वक देखा। स्मरण रहे महेश्वर शर्मा समय समय पर सचिवालय का औचक निरीक्षण एवं बेहतर साफ सफाई के लिए अपने कनिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं।           


फ्रांसः भेदभाव के खिलाफ लायेगा कानून

पेरिस। फ्रांस कट्टरपंथ के खिलाफ लगातार कदम उठा रहा है।तुर्की के अल्ट्रा नेशनलिस्ट ग्रुप ‘ग्रे वूल्व्स’ पर प्रतिबंध लगाने के ऐलान के बाद अब फ्रांस एक ऐसा कानून पेश करने जा रहा है, जिससे मुस्लिम देशों के साथ उसका विवाद बढ़ना तय है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहले ही कट्टरवादी सोच पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून बनाने की बात कह चुके हैं।अब आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सरकार की इस तैयारी का खाका पेश किया है। उन्होंने बताया कि सरकार एक ऐसा बिल संसद में रखने जा रही है, जो धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव पर पूरी तरह रोक लगाएगा।                  


ज्ञापनः मिठाई का पर्व है न कि बम-पटाखों का

दीपावली पर्व पर हेवी किस्म के बम पटाखे की खरीदारी व हेवी पटाखे छोड़ने पर रोक लगाने की मांग


भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के जिला संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि ने एक पत्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन पत्र लिखकर कहा है कि दीपावली पर पर हेवी बम पटाखे की बिक्री पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में रोक लगाई जाए और दीपावली पर्व दीपों को जलाकर उत्सव मनाने का प्यार व सौहार्द का पर्व है। इस पर्व पर अपने इष्ट मित्रों को मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाने का पर्व है। वैभव लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर मां लक्ष्मी की कृपा पाने का पर्व है, ना कि पूरी रात में हेवी बम पटाखे छोड़कर जो प्रदूषण फैलाने का व बीमार लोगो को कष्ट पहुंचाने का पर्व है। यह दीपावली पर प्यार व सौहार्द का दीपोत्सव का पर्व है। अतः  हेवी बम पटाखे की बिक्री पर रोक लगाई जाए और हेवी पटाखे छोड़ने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और दीपावली पर्व पर रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक हल्के ध्वनि के पटाखे छोड़ने की अनुमति दी जाए और इसके बाद पुलिस कॉलोनियों में गश्त कर पटाखे छोड़ने वालों को कानूनी तरीके से समझा कर पटाखे छोड़ने पर रोक लगवाई जाए। यह निर्देश सभी जनपदों के जिला प्रशासन को कारगर रूप से निर्देश देकर हैवी बम पटाखे की बिक्री पर व हेवी बम पटाखे छोड़ने पर रॉक लगाए जाने की उत्तर प्रदेश स्तर पर मांग की है। भवदीय नंदू प्रसाद वाल्मीकि।               


अभिव्यक्ति पर प्रहार है गिरफ्तारीः योगी

लखनऊ। गोस्वामी की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सच्चाई से मुंह छिपाने वाली कांग्रेस एक बार फिर प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।


मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया “ वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। देश में इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुंह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।” उन्होने कहा “ कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास है।               

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...