बुधवार, 2 सितंबर 2020

प्रसारण पर रोक लगाने से एचसी का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ” गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” के प्रसारण पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया। केंद्र की तरफ से भारतीय वायुसेना की गलत छवि पेश करने के आधार पर फिल्म का प्रसारण रोकने का आग्रह किया गया था। न्यायाधीश राजीव शकधर ने फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने से इंकार करते हुए केंद्र से सवाल किया कि ”ओवर द टॉप” (ओटीटी) मंच पर फिल्म के प्रदर्शन से पहले वह मामला न्यायालय के समक्ष क्यों नहीं लाई। न्यायाधीश शकधर ने कहा अब कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता क्योंकि फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है। फिल्म 12 अगस्त को ही ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर प्रदर्शित हो चुकी है।


केंद्र की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि फिल्म भारतीय वायु सेना की गलत छवि पेश कर रही है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने सरकार की तरफ से दलील रखते हुए कहा कि फिल्म से भारतीय वायु सेना की छवि धूमिल हो रही है। फिल्म में बल मैं लैंगिक भेदभाव होने के संबंध में दिखाया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।न्यायाधीश शकधर ने केन्द्र की याचिका पर ”धर्मा प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड” और नेटफ्लिक्स से जबाव मांगा है। न्यायालय ने यह भी कहा कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना को भी मामले में एक पक्ष बनाना चाहिए और उन्हें नोटिस जारी कर उनसे भी जवाब मांगा है।         


बाहर से आने वालों को 7 दिन क्वारंटाइन

देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नई गाइडलाइन के साथ ही संक्रमण के लिहाज से हाई लोड वाले देश के 33 जिलों की संशोधित सूची जारी की है। यहाँ से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन के संस्थागत क्वारन्टाईन तथा 7 दिन के होम क्वारन्टाईन में रहना होगा, अगर आप भी नीचे दिए गए लिस्ट मैं अंकित शहरों से आ रहे हैं तो आपको 7 दिन का संस्थागत और 7 दिन का होम क्वॉरेंटाइन रहना होगा।


बोर्ड ने अख्तर को दी बड़ी जिम्मेदारी

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रोफेसर एसएम अख्तर को दी बड़ी जिम्मेदारी


तैयार करेंगे अयोध्या मस्जिद का डिजाइन


जानें कैसी होगी इमारत।


 अयोध्या/नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन तैयार करने का जिम्मा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रोफेसर एस एम अख्तर को सौंपा गया है।अख्तर ने कहा कि पूरा परिसर ‘‘भारत के लोकाचार और इस्लाम की भावना को एक साथ लाएगा।”
अख्तर ने कहा कि उन्हें हाल ही में परिसर का डिजाइन तैयार करने का काम दिया गया था जिसमें भारत-इस्लामी शोध केंद्र, एक पुस्तकालय और एक अस्पताल भी होगा।उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द ही परियोजना पर काम शुरू कर देंगे।उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ यह किसी एक मस्जिद का डिजाइन तैयार करने का सवाल नहीं है। सरकार की दी गई भूमि पर परिसर तैयार होगा। इस परिसर का उद्देश्य मानवता की सेवा करना होगा।इसका मूल उद्देश्य भारत के लोकाचार और इस्लाम की भावना को एक साथ लाना होगा।’
उन्होंने कहा, “इस्लाम या किसी अन्य धर्म का दर्शन मानवता की सेवा है और यह प्राथमिक उद्देश्य होगा। प्रयास किया जाएगा कि समाज की सेवा के लिए सभी को एक साथ लाया जाए।’’
अयोध्या में पांच एकड़ भूखंड पर मस्जिद के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की गठित ट्रस्ट ‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ काम की देखरेख करेगा।उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ भूखंड आवंटित किया है।
डिजाइन में आर्किटेक्ट स्टूडेंट्स का भी लेंगे सहयोग।
जामिया मिलिया इस्लामिया में आर्किटेक्ट विभाग के प्रमुख अख्तर ने कहा, “1,000 से अधिक आर्किटेक्ट मेरे छात्र रहे हैं और वे दुनिया भर में फैले हुए हैं।वे मेरे साथ सहयोग कर सकते हैं। इस परियोजना पर काम करने का विकल्प मेरे वर्तमान छात्रों के लिए भी खुला रहेगा क्योंकि यह उनके लिए सीखने का अनुभव होगा।
अख्तर ने विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केद्र, उसके अस्पताल और यहां तक कि वास्तुकला भवन का भी डिजाइन तैयार किया है। उन्होंने स्थानीय क्षेत्र की योजनाओं के सिलसिले में दिल्ली सरकार के साथ भी काम किया है।                 


दिल्लीः दो दोस्तों को उतारा मौत के घाट

डबल मर्डर: दोस्त ने ही दो साथियों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट


हत्या की वजह ने सबको किया हैरान।
 नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक शख्स ने अपने दो साथियों की गला रेतकर हत्या कर दी।जब हत्या की वजह सामने आई तो सभी हैरान रह गए। आरोपी ने साथियों द्वारा महज कमरे का किराया मांगने से नाराज होकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
ये मामला पश्चिमी दिल्ली के ख्याला रघुवीर नगर इलाके का है।डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए ख्याला थाना पुलिस ने मृतकों के तीसरे साथी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम शाकिर है जिसकी उम्र 23 साल है।आरोपी शाकिर दोनों मृतक के साथ किराए के डी-17 रघुवीर नगर के मकान में रहता था। पुलिस ने इस आरोपी को उत्तर प्रदेश के गांव अमरोहा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अमीर हसन और आजम अली के साथ वह भी लहसुन का व्यापार करता था।जिसमें अमीर की उम्र 48 साल थी और आजम अली की 45 साल। वह उन्हीं के साथ रघुवीर नगर के डी-17 मकान में रहता था। जहां वह  4 महीने पहले लॉकडाउन के दौरान अपने गांव चला गया था और गांव में उसके पास पैसे भी खत्म हो गए थे।ऐसे में वह 15 दिन पहले ही दिल्ली वापस आया।
दिल्ली वापस आने पर अमीर हसन और आजम अली ने उसे भी कमरे का किराया देने के लिए कहा लेकिन  शाकिर ने किराया देने से साफ इनकार कर दिया।इसके चलते दोनों के बीच में काफी झड़प और गाली-गलौज भी हुई।नाराज शाकिर ने दोनों को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली।
प्लानिंग के तहत शनिवार देर रात शाकिर ने अमीर हसन और आजम अली के ऊपर हमला कर दिया जब वह दोनों गहरी नींद में सो रहे थे। शाकिर ने चाकू और मीट काटने वाले चाकू से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।इसके बाद रविवार को इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।छानबीन में पुलिस को हत्या का शक मृतकों के तीसरे साथी पर गया।
पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और शाकिर के गांव अमरोहा पहुंच गई। जहां पर आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया।डीसीपी दीपक प्रोहित का कहना है कि फिलहाल आरोपी शाकिर अब तक पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।                     


यूपी में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ डीसीपी चारु निगम ने बताया कि लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में दुर्गेश और उसका भाई साथ में रहते थे। यह गोरखपुर के पूर्वा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दुर्गेश सुबह अपने भाई से मिलने आया था। इस दौरान उससे मिलने मनीष यादव और पलक के साथ कई लोग आए। इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इनकी आपसी झड़प के बाद कुछ लोगों ने इनकी हत्या कर दी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुालासा किया जाएगा।


पुलिस ने बताया कि दुर्गेश कोई प्रॉपर्टी डीलर नहीं है। उसके घर में जांच के दौरान स्टांप पेपर, मोहर और ज्वाइनिंग लेटर का मिलना इस बात का सबूत है कि वह जालसाजी का काम करता था।


पत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग दुर्गेश से मिलने पहुंचे। इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। सभी ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे गोली मार दी। उसे गंभीर हालात में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


किरायेदार ने बताया कि दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।           


मिट्टी की खुदाई में निकले 'चांदी के सिक्के'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सफीपुर ग्राम पंचायत नन्हकऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में सन 1862 के चांदी व तांबे के सिक्के निकले।

सूचना पर पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। बाद में सिक्कों को सील करके डीएम कार्यालय भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार दशकों पहले किसी ने यहां सिक्के छिपाए होंगे।



तहसील क्षेत्र के नन्हकऊ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सचिवालय का निर्माण कराने के लिए खुदाई कराई जा रही है। मंगलवार को मजदूर नींव खोद रहे थे तभी अचानक फावड़ा मिट्टी के बर्तन से टकराया।


तेज आवाज होने पर मजदूरों ने तुरंत हाथ से मिट्टी हटाई तो अंदर एक मिट्टी के बर्तन में चांदी व तांबे के सिक्के मिले। थाना आसीवन प्रभारी राजेश ने मौके पर पहुंच सिक्के अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया।


एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी के 17 सिक्के सन 1862 से लेकर 1919 तक के निकले हैं। साथ ही 287 सिक्के तांबे के हैं। तांबे के पुराने होने के कारण सन का पता नहीं चल पा रहा है। इसे सील कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जा रहा है। वहां से पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।           





डीएम ने भवन का औचक निरीक्षण किया


तनवीर खान 


उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने 1 सितम्बर को पूर्वान्ह सवा दस बजे विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायेजा लिया। जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्थापित कोविड हैल्प डेस्क की स्थापना प्रमुख द्वार पर की गई है निरीक्षण के दौरान इस हैल्प डेस्क पर कोई कर्मचारी उपस्थित नही पाया गया और पल्सआक्सीमीटर भी उपलब्ध नही था, जिसपर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति को निर्देशित किया कि सम्बन्धित कर्मी का इस समबन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चत करें कि  कोविड हैल्प डेस्क पर ड्यूटी पर लगाये गये कर्मचारी प्रत्येक दशा में उपस्थित रहे तथा कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर से जांच अवश्य की जाये।


निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजन निदेशक डी0आर0डी0ए0, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, ए0आर0 कोआपरेटिव अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने उक्त अधिकारियों का 01 सितम्बर 2020 का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। परियोजनाधिकारी डूडा के कार्यालय के समस्त कर्मी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी को छोड़कर) निरीक्षण के समय उपस्थित नही पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी समस्त अनुपस्थित कर्मचारियों का 1 सितम्बर 2020 का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित मिले। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। हेल्प डेस्क पर  पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध नही मिला। निर्देशित किया गया तत्काल व्यवस्था कराकर पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध नही मिला। निर्देशित किया गया तत्कान व्यवस्था कराकर पल्स आक्सीमीटर रखा जाये। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अत्यन्त गन्दगी देखने को मिली। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कूड़ा देखने को मिला। उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति नितान्त आपत्तिजनक है। उन्होने निर्देशित किया कूड़ा हेतु डस्टबिन रखवाकर समय से समुचित निस्तारण किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गत बनाये गये वाररूम का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई का अभाव पाया गया । उपस्थित कर्मचारी भी काफी पास-पास बैठे मिले। निर्देशित किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करते हुय विभागीय कार्यो का सम्पादन किया जाय तथा कार्यालय की साफ-सफाई कराई जाये।              



गोलाबारी में सैन्य अधिकारी हुए शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में बुधवार को एक जूनियर कमीशंड आर्मी ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि तारकुंडी सेक्टर में एक अग्रिम चौकी पर तैनात जेसीओ पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पाकिस्तान 2020 की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। 2,720 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 27 नागरिक मारे गए हैं और 100 अन्य घायल हुए हैं।           

मृतक संख्या-66, 333, संक्रमित-37,69,524

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की विकराल होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटाें में 78 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले 15 हजार से ज्यादा बढ़ गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,026 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 29,019,09 हो गयी है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 78,357 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 37,69,524 हो गया। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,286 बढ़कर 8,01,282 हो गये हैं।


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,045 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 66,333 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 21.26 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.98 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.76 प्रतिशत है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 4,467 बढ़कर 1,98,866 हो गयी तथा 320 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,903 हो गया। इस दौरान 10,978 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,84,537 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।


दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 934 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,01,210 हो गये। राज्य में अब तक 4,053 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,39,876 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 3,764 की वृद्धि हुई है और यहां अब 91,018 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,837 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,54,626 लोग स्वस्थ हुए हैं।               


डीएम ने सुनी कई फरियादियों की समस्याएं


बृजेश गोंड


मीरजापुर। कलेक्ट्रेट सभागर में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल प्रीति शुक्ला के कोविड-19 बैठक लेने के बाद शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में पूर्वाहन 11 बजे से जनता दर्शन के दौरान आये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को उनके दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भेजे गये प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कर सम्बंधित फरियादी के मोबाइल नम्बर पर फोन कर अवगत कराया जाये। जनता दर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये फरियादियों के बैठने के लिये कुर्सियों को भी निर्धारित दूरी पर लगायी गयी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित हेल्प डेस्क पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में आने वाले सभी व्यक्तियों को थर्मल स्केनिंग किया जाए। जनता दर्शन के दौरान आये हुये लोगों में जमीन विवाद जमीनों की पैमाइश निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की मांग आदि से सम्बंधित प्रार्थना दिये गये जिलसे जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण का आश्वान देते हुये सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिये भेजा गया।                   



बाढ़ से निपटने के लिए 'प्रशासन' मुस्तैद


बृजेश गोंड


मीरजापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गंगा के बढते जल स्तर को देखते हुये बताया कि सम्भावित बाढ से निपटने के लिये जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां की गयी है। उन्होंने बताया कि गंगा में खतरे का निशान 77 दशमलव 08 मीटर है जब कि अभी गंगा का जल स्तर 72 मीटर पर है, खतरे के निशान से 05 मीटर नीचे है जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का जल स्तर पर कल तक एक से0मी0 प्रति घंटे बढ रहा था बीच में घटने भी लगा था परन्तु आज प्राप्त जानकारी के अनुसार जल स्तर 03 सेंटीमीटर प्रतिघंटा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिये जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 37 बाढ़ चौकिया बनायी गयी है जिनमें से 24 चुनार तहसील तथा 13 सदर तहसील अन्तर्गत है. ये बाढ़ चौकियां रात- दिन 24 घंटे कार्यरत रहेगी। इन चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, पुलिस तथा पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। बाझ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिये जगह का भी चिन्हांकन कर लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार 15 बाढ़ प्रभावित लोगों को 15 दिन के लिये किट देने की व्यस्वस्था कर ली गयी है। बाढ से निपटने के लिये पर्याप्त नाव की व्यवस्था की भी कर ली गयी है। सम्बंधित उप जिलाधिकारी को यह निर्देशित किया गया है कि बाढ़ के दौरान जहां पर नाव चलाने के लिये प्रतिबन्धित किया गया है उस पर निगरानी रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गयी है।             



किशोरी ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संस्कार सिंह


मीरजापुर। देहात कोतवाली इलाके के एक गांव में अपने ननिहाल आयी किशोरी के साथ बद नियति से खींचने की शिकायत की गई हैं । मड़िहान थाना राजगढ़ चौकी क्षेत्र की निवासिनी किशोरी देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित ननिहाल में गयी थी। सोमवार की देर शाम नानी के साथ जा रही थी। आरोप है कि सुनसान देख पड़ोसी युवक हरकत करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म की नीयत से जबरन खिंचने का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने व नानी के विरोध करने पर आरोपी युवक छोड़कर भाग गया। पीड़िता की नानी आरोपी युवक के घर उलाहना देने गयी तो परिजन अपशब्द कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए । नानी के सिर का बाल खींचकर भगाने लगे। नामजद शिकायत के बाद हरकत में आयी गुरुसंडी चौकी की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मनबढ़ युवक के खिलाफ कार्यवायी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।           


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...