बुधवार, 2 सितंबर 2020

डीएम ने भवन का औचक निरीक्षण किया


तनवीर खान 


उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने 1 सितम्बर को पूर्वान्ह सवा दस बजे विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायेजा लिया। जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्थापित कोविड हैल्प डेस्क की स्थापना प्रमुख द्वार पर की गई है निरीक्षण के दौरान इस हैल्प डेस्क पर कोई कर्मचारी उपस्थित नही पाया गया और पल्सआक्सीमीटर भी उपलब्ध नही था, जिसपर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति को निर्देशित किया कि सम्बन्धित कर्मी का इस समबन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चत करें कि  कोविड हैल्प डेस्क पर ड्यूटी पर लगाये गये कर्मचारी प्रत्येक दशा में उपस्थित रहे तथा कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर से जांच अवश्य की जाये।


निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजन निदेशक डी0आर0डी0ए0, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, ए0आर0 कोआपरेटिव अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने उक्त अधिकारियों का 01 सितम्बर 2020 का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। परियोजनाधिकारी डूडा के कार्यालय के समस्त कर्मी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी को छोड़कर) निरीक्षण के समय उपस्थित नही पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी समस्त अनुपस्थित कर्मचारियों का 1 सितम्बर 2020 का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण प्राप्त कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित मिले। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। हेल्प डेस्क पर  पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध नही मिला। निर्देशित किया गया तत्काल व्यवस्था कराकर पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध नही मिला। निर्देशित किया गया तत्कान व्यवस्था कराकर पल्स आक्सीमीटर रखा जाये। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अत्यन्त गन्दगी देखने को मिली। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कूड़ा देखने को मिला। उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति नितान्त आपत्तिजनक है। उन्होने निर्देशित किया कूड़ा हेतु डस्टबिन रखवाकर समय से समुचित निस्तारण किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गत बनाये गये वाररूम का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई का अभाव पाया गया । उपस्थित कर्मचारी भी काफी पास-पास बैठे मिले। निर्देशित किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करते हुय विभागीय कार्यो का सम्पादन किया जाय तथा कार्यालय की साफ-सफाई कराई जाये।              



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...