रविवार, 5 जुलाई 2020

राजद के स्थापना दिवस पर साइकिल मार्च

पटना। राजद के 24वें स्थापना दिवस पर शहर से लेकर पंचायत स्तर तक साइकिल मार्च के बहाने केंद्र और बिहार की सरकार पर हल्ला बोल का कार्यक्रम चल रहा है।  पटना में खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने मोर्चा संभाला है।





आपको बता दें सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों से अपील करते हुए कहा था कि हम सरकार को महंगाई जैसे अहम मुद्दे पर घेरने के लिए 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाएंगे। तेजस्वी ने खुद कहा था कि मैं अपने सरकारी आवास से पार्टी के कार्यालय तक साइकिल चलाता हुआ जाऊंगा इसके साथ ही मेरे पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक ऐसा कार्यक्रम चलाएंगे। तेजस्वी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर हम अपनी बात को लोगों के सामने रखेंगे।




तीन राज्यों में वायरस का कहर जारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित है और यहां संक्रमण के कुल 4,04,265 मामले सामने आए हैं जो देशभर में अब तक इस वायरस से संक्रमित कुल आबादी का 60.05 फीसदी हैं।


कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 2,00,064, तमिलनाडु में 1,07,001 तथा दिल्ली में 97200 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,850 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 19,268 लोगों की मौत हुई है तथा 4,09,083 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं।


यूपी में 25 करोड़ पौधारोपण अभियान

लखनऊ । यूपी में 25 करोड़ पौधा लगाने के महाअभियान शुरू हो चुका है। वन महोत्सव सप्ताह के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने रविवार को राजधानी के कुकरैल वन क्षेत्र में उन्होनें पौधे लगाये। और कहा कि कोरोना काल में हमें प्रकृति ही बचाये हुए है, ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि हम भी प्रकृति का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री कुकरैल वन क्षेत्र में हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ वन महोत्सव का यह अद्भुत संगम आज 25 करोड़ पौधे रोपने के लक्ष्य के साथ प्रारंभ हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी हैं हम उसके बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान में भागीदार बन सकते हैं, वृहद पौधारोपण अभियान उसका साक्षी बन रहा है। सभी जिलों में इसके लिए जोश और जुनून दिख रहा है।


5.3 करोड़ पौधे प्रदेश में अभी तक लगाये गये
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ी जानकारी यह दी कि अभी तक अलग-अलग जिलों में 5.3 करोड़ पौधारोपण हो चुका है। यह कार्यक्रम कोविड-19 से पहले, उसके दौरान और उसके बाद की परिस्थितियों में आने वाले बदलावों का एक चित्र भी प्रस्तुत करेगा।


पिछले साल लगाये गये 22 करोड़ पौधे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्ष इस अभियान के तहत प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाए गए। उनमें से प्रत्येक की जियो टैगिंग की गई। पौधे सुरक्षित रहें, इसकी समीक्षा बराबर होती रही। जो पौधे जीवित नहीं रह पाए, अगले साल उनकी जगह नए पौधे रोपित किए गए। पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में पौधारोपण का अभियान लगातार बढ़ता गया। उसी के तहत आज हम 25 करोड़ पौधारोपण के साक्षी बन रहे हैं।


सबसे उर्वर भूमि हमारे प्रदेश में
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे उर्वर भूमि हमारे प्रदेश में है और सबसे बड़ी आबादी भी। इतनी बड़ी आबादी के बाद भी विकास के जो नए प्रतिमान उप्र ने स्थापित किए हैं, यह कार्यक्रम उसी सिलसिले का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए।


यह भी प्रयास किया गया कि इनमें से प्रत्येक परिवार अपने घर पर सहजन का एक पौधा लगाए। ज्यादातर लोगों ने सहजन के पौधे लगाए। तीन वर्ष में यह पौधा जब वृक्ष के रूप में फली देने लगेगा तो कई तरह के कुपोषण से मुक्ति मिलेगी।


प्रकृ​ति के सभी संशाधनों को बचाने का लक्ष्य
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हमको प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है। इसी क्रम में हमारा पौधारोपण अभियान आगे बढ़ रहा है। पौधारोपण के इस अभियान से हम सृष्टि को काफी बचा सकते हैं। देश के कोरोना वायरस संक्रमण काल खंड में हमको प्रकृति ही बचा रही है। इस दौर में काढ़ा हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा रहा है, काढ़ा भी हमको वन तथा वृक्षों से मिल रहा है। जिनको हमारे ऋषि-मुनियों ने तोहफे के रूप में दिया है।


गंगा, गोमती किनारे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस पीएम पैकेज की घोषणा की है, उसके तहत कृषि क्षेत्र के लिए भी बड़ी घोषणा हुई है। इसी घोषणा के तहत हर्बल पौधे रोकने का कार्यक्रम भी बना है। साथ ही गंगा और गोमती नदी के तटवर्ती क्षेत्र में फलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर हम इन नदियों की अविरलता और निर्मलता को बनाने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं।


हर जिले में होगा पौधारोपण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत हर जनपद में विशिष्ट वाटिका वृक्षारोपण के अन्तर्गत- स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हरिशंकरी का रोपण कराया जाएगा। वन विभाग की पौधशालाओं एवं वृक्षारोपण के लिए निराश्रित गौ वंश आश्रय स्थलों से कम्पोष्ट के क्रय की व्यवस्था की गई है। वृक्षारोपण अभियान कुपोषण निवारण, जैवविविधता संरक्षण, जीवामृत के उपयोग तथा गंगा व सहायक नदियों के किनारे वृक्षारोपण पर केंद्रित है।


200 से ज्यादा प्रजातियों के रोपे जायेंगे पौधे-दारा सिंह चौहान
वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 200 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 36 प्रकार के औषधीय प्रजातियों के पौधे भी शामिल हैं। वहीं कुपोषण से लोगों को बचाने के लिए सहजन सहित 25 फलदार प्रजातियों के पौधे भी। उन्होंने कहा कि गंगा के दोनों ओर 10 किलोमीटर के तटवर्ती क्षेत्र में सवा दो करोड़ पौधे रोकने का लक्ष्य है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण






यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-328 (साल-01)
2. सोमवार, जुलाई-06, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित) 



 

 



 



शनिवार, 4 जुलाई 2020

पेड़ काटने पर निकलता है खून

मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। ऐसे तो हम कहते हैं कि पेड़ों में भी जान होती है उनको काटने या पत्ते आदि तोड़ने पर दर्द होता है। हम लोग ये सब मानते भी हैं कि पेड़ पौधे भी हमारी तरह दिन में जागते और रात में सोते हैं। ऐसा सब हम बचपन से सुनते आए हैं लेकिन ये हकीकत भी है। एक पेड़ ऐसा भी है जिसे काटो तो इंसानों की तरह खून निकलता है। सुनने में यह सब भले अजीब लगे, लेकिन ऐसा होता है। दरअसल, ऐसा एक पेड़ है जिसे काटने पर उसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है और कई बार इसे देखने पर आप चौंक भी सकते हैं या हो सकता है डर भी जाएं। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पाया जाता है जो बेहद ही खास और अनोखा है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ को लोग ‘ब्लडवुड ट्री’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे किआट मुकवा, मुनिंगा नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम ‘सेरोकारपस एंगोलेनसिस’ है। इसके काटने पर निकलने वाला लाल रंग का पदार्थ भले ही आपको डराने वाला हो, लेकिन यह जानकर भी हैरान होंगे कि इसका उपाय दवाई के रूप में किया जाता है। इससे पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक की जाती हैं। इसके अलावा यह पेड़ खून संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। ऐसे में लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं।


स्वदेशी एप बनाने की चुनौतीः पीएम

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव और चीन के 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं और स्टार्ट अप कंपनियों का स्वदेशी मोबाइल एप बनाने की चुनौती दी है। पीएम मोदी ने आज “आत्मनिर्भर भारत एप नवाचार चुनौती की” शुरूआत करने के बाद टि्वट किया , “यह चुनौती आपके लिए है, यदि आपके पास ऐसा उत्पाद है या आपको ऐसा लगता है कि आपके पास इस तरह के उत्पाद को बनाने का विजन और विशेषज्ञता है तो मैं प्रौद्योगिकी से जुड़े अपने सभी मित्रों से इसमें हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं।”


उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप से जुड़े लोगों में विश्व स्तरीय मेड इन इंडिया एप बनाने को लेकर बहुत अधिक उत्साह है। उनके विचारों और उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत एप नवाचार चुनौती पेश की है। उल्लेखनीय है कि सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत ने चीन की 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह चुनौती इन एप के विकल्प पेश करने के लिए शुरू की गयी है। 


फिर चलेगा ऑपरेशन क्लीनः योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यूपी में एक बार फिर ‘आपरेशन क्लीन’ चलाया जाएगा। हर जिले के अपराधियों की लिस्ट तैयार की जाए।


अपराध के आधार पर सभी जिलों की लिस्ट बनाई जाए। हर जिले की लिस्ट की समीक्षा डीजीपी आफिस करेगा। यह अभियान हिस्ट्रीशीटर और बड़े अपराधियों के खिलाफ चलाया जाएगा। ‘कानपुर कांड’ के बाद अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।                 


मनोज सिंह ठाकुर


दुनिया में 1.11 करोड लोग संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुरी दुनिया में 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया में दो लाख 8 हजार 270 मामले सामने आए। वहीं अबतक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 11 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है।


दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 28.90 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 41,988 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,264 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।



  • अमेरिका:  केस- 2,890,588, मौतें- 132,101

  • ब्राजील:     केस- 1,543,341, मौतें- 63,254

  • रूस:         केस- 667,883, मौतें- 9,859

  • भारत:       केस- 649,889, मौतें- 18,669

  • स्पेन:         केस- 297,625, मौतें- 28,385

  • पेरू:          केस- 295,599, मौतें- 10,226

  • चिली:        केस- 288,089, मौतें- 6,051

  • यूके:          केस- 284,276, मौतें- 44,131

  • इटली:       केस- 241,184, मौतें- 34,833

  • मैक्सिको:  केस- 238,511, मौतें- 29,189


14 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की और साउथ अरब में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।            


हापुड़ मे फूटा कोरोना बम, 8 नए मरीज

अतुल त्यागी
फिर फूटा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बम्ब निकले 8 नये मरीज


आपको बता दें कि हापुड़ जनपद में फिर फूटा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बम्ब। कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मरीज मिलने से जिले में मचा हड़कंप। हापुड़ में लगातार तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 134, रिकवरड हुए 510, कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।


यूपी 'पुलिस' की हिट लिस्ट के 25 नाम

बृजेश केसरवानी 
लखनऊ। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में आजमगढ़ के बाहुबली नेता और बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी, प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद और गौतम बुद्ध नगर के अनिल भाटी का नाम भी शामिल है। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में कुल 25 नाम हैं। इसमें बाकायदा अपराधी का नाम, पता लिखा गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है या नहीं ये भी लिखा है। इसके अलावा अपराधी वर्तमान में किस जेल में बंद है या फिर जमानत पर बाहर है लिखा हुआ है। इस हिट लिस्ट को एसटीएफ से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।


इसके अलावा हिट लिस्ट में उमेश राय, त्रिभुवन सिंह, खान मुबारक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद रुस्तम, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर, ध्रुव कुमार सिंह, मुनीर, संजीव महेश्वरी, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, सिंह राज भाटी, सुशील, अंकित गुर्जर, अमित कसाना, आकाश जाट, ऊधम सिंह, योगेश भदौड़ा, अजीत उर्फ हप्पू, लल्लू यादव, अजय सिंह, रमेश सिंह, संजीव द्विवेदी, मुलायम यादव, राजेश यादव, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा और ओम प्रकाश श्रीवास्तव का नाम शामिल है।


बता दें कि कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद योगी सरकार ने अपराधियों से निपटने का मूड बना लिया है। कानपुर हत्याकांड में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। अभी यूपी पुलिस की 100 टीमें पूरे प्रदेश में विकास दुबे को तलाश रही हैं।          


विभाग में तबादले के लिए बोर्ड का गठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले के लिए बोर्ड का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बोर्ड गठन का आदेश जारी किया है जिसके अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर बोर्ड अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक करेंगे।


तीन सदस्यीय बोर्ड के दो अन्य सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन होंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षक का तबादले की जिम्मेवारी पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता वाला बोर्ड करेगा हालांकि इस बोर्ड के सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना होंगे। सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक और उसके नीचे के अधिकारियों के तबादलों के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना अध्यक्ष होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक अथवा पुलिस महानिदेशक द्वारा नियुक्त डीआईजी के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि गठित बोर्ड की संस्तुति पर अधिकारियों के तबादले किये जायेंगे।           

अमित शर्मा


171 कर्मचारियों को दिया नियुक्ति-पत्र

नगर परिषद पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को लिया गया पालिका रोल पर विधायक ने सफाई कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र


रतन सिंह चौहान


पलवल। नगर परिषद पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को आज पालिका रोल पर ले लिया गया। पलवल विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास किया है। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज सहित सभी वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग चल आ रही थी कि उन्हें पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सफाई कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग आज पूरी कर दी है। दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने से पलवल शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। पलवल साफ व सुदंर शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यरत अन्य सफाई कर्मचारियों के दस्तावेजों को भी पूरा करने के बाद उन्हें भी पालिका रोल पर लिया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारी लंबे समय से कार्य कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें ठेके की बजाय पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लिया है। इससे उनके जीवन स्तर में और अधिक सुधार होगा। सरकार ने सफाई कर्मचारियों को आज एक नई सौगात प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश ङ्क्षसगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, जिला महामंत्री पवन अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठï नेता एल.डी. वर्मा, सुरेंद्र सिंगला, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन दर्शना भारद्वाज मौजूद रहे।


गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन उत्सव

गौ सेवा कर मनाया कार्तिक गुर्जर ने जन्मदिन


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी बंथला नहर पर कन्हैया गौशाला में जाकर कार्तिक गुर्जर ने आज गायों की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। साथ में उपस्थित गो सेवकों ने गायों की सेवा की एवं कार्तिक गुर्जर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
सतपाल प्रधान ने कहा सांसारिक जीवन में गौ सेवा करना बड़ा पुण्य का कार्य है। भारतीय संस्कृति में गाय, गंगा व गायत्री को प्राचीन काल से ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। आज मानव मात्र गोवंश के कारण खड़ा है यह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को बचाने में महती भूमिका निभा रही है। जननी मां की तरह गौ माता अपने दूध से सभी बच्चों को बलवान बनाती है। गाय के दूध से तनाव एवं कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।मुख्य रूप से विनोद प्रधान कार्तिक गुर्जर कपिल प्रधान सचिन राकेश बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहेंं।     


छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली से उड़ाया

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली से उड़ाया
बृजेश केसरवानी 
पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक समेत किया गिरफ्तार
 
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के पथरहिया गांव में दो भाई जमीन के विवाद को लेकर शनिवार दोपहर में विवाद कर लिए और बात आगे बढ़ी तो बड़े छोटे भाई ने लाइसेंसी एक नाल की बंदूक से बड़े भाई को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिए। जानकारी के मुताबिक करछना थाना क्षेत्र के भुंडा पुलिस चौकी के अंतर्गत पथरहिया गांव के रहने वाले राउरदीन  पटेल के बड़े पुत्र रमेश चन्द्र पटेल (52) व छोटे बेटे राम बहादुर पटेल के बीच जमीन का विवाद आपस में चल रहा है। शनिवार दोपहर में  इसी बात को लेकर दोनों भाई आपस में कहासुनी कर लिए, बात आगे बढ़ी तो छोटे भाई राम बहादुर पटेल ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई रमेश चंद्र पटेल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर करछना थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ ही सीओ करछना  आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिए। इस संबंध में करछना क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


व्यापार संचालन हेतु एसडीएम से मिलें

अतुल त्यागी
बाजार खुलवाने को लेकर एडीएम से मिलें भाजपाई
21 दिन से 14 दिन हुआ समय


हापुड़। नगर के प्रमुख बाजारों को खुलवाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम  से मिला और बाजार खुलवाने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष  उमेश राणा ने कहा कि इस समय व्यापारी वर्ग बहुत अधिक परेशान है तथा आजीविका साधन बिल्कुल रुका हुआ है।


 गोल मार्केट, कसेरठ बाजार, छोटी बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार ,चंडी रोड व  पिलखुआ के घास मंडी, रेलवे रोड आदि बाजारों के विषय में चर्चा करते हुए खुलवाने की मांग की। एडीएम जय नाथ यादव ने बताया कि अब सरकार ने 21 दिन की बजाए 14 दिन का समय कर दिया है। जिस कारण  जल्द ही कुछ बाजार खुलने वाले हैं।  सरकार को भी व्यापारी वर्ग की बहुत अधिक चिंता है तथा दिन रात प्रशासन भी इसी चिंतन में लगा है कि किस प्रकार जल्दी से जल्दी बाजार खुले और व्यापार प्रारंभ हो। इस मौके पर  पुनीत गोयल, यशपाल सिंह सिसोदिया ,श्याम इंद्र त्यागी, विनीत दीवान ,प्रवीण सिंगल, गगन बाटला, अमित त्यागी  एवं जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ मौजूद थे।


कोरोना रिकवरी 60.81 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमित मरीजों के रोगमुक्त होने (रिकवरी) की दर बढ़कर 60.81 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी कि देश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर 60.81 प्रतिशत हो गयी है।


देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 2,35,433 सक्रिय मामले हैं और 3,94,226 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण मुक्ति की दर बढ़कर 60.81 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 14,335 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों का फासला बढ़कर अब 1,58,793 हो गया है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराने वाले लैब की संख्या भी लगातार बढ़ती हुई 1,087 हो गयी है जिससे नमूना जांच की गति भी तेजी हुई है। देश में फिलहाल अब तक 95,40,132 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


यूपी राज्यमंत्री की जांच, मिलें पॉजिटिव

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी की जांच रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलजीत सिह सोढी ने बताया कि आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के सैम्पल लेने के लिए स्वास्थ्य टीम को रवाना किया गया है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंत्री के संपर्क में आये स्थानीय नेताओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनके सैम्पल भी लिये जाएंगे। डॉ. सोढी ने बताया कि मंत्री को खांसी की शिकायत है और वह थकावट भी महसूस कर रहे हैं। एक्सरे के बाद ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


फारूख खान


हथियार की तरह 'डाटा' का इस्तेमाल

नई दिल्ली। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी सैन्य शाखा मोबाइल नेटवर्क और एप के जरिये एकत्र किये जा रहे भारतीयों के डाटा का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर रही हैं और इस खतरे से निपटने के लिए एक बहुउद्देशीय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून बनाये जाने की जरूरत है।


राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों तथा जानकारों ने ‘डाटा एक हथियार : मोबाइल ऐप और 5 जी नेटवर्क के जरिये ‘चीन का हमला’ विषय पर आयोजित एक बेबिनार में यह दावा करते हुए जोर देकर कहा है कि चीन इन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल जासूसी उपकरणों की तरह कर रहा है और भारत को इस बारे में दीर्घावधि रणनीति के तहत स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और दूरसंचार क्षेत्र में विनिर्माण क्षमता को बढाने पर जोर देना चाहिए।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सस्ते सामान और कम्युनिस्ट सरकार की सब्सिडी की नीति के कारण फल फूल रहे चीन के आर्थिक विस्तारवाद पर अंकुश लगाने की भी जरूरत है। चीन की इस नीति से अमेरिका और अनेक यूरोपीय देशों में औद्योगिकरण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वेबिनार में पूर्व दूरसंचार सचिव तथा नेसकॉम के पूर्व अध्यक्ष आर चंद्रशेखर , डाटा संप्रभुता के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता विनित गोयंका और वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ जराबी ने अपने विचार व्यक्त किये।


वेबिनार का आयोजन ‘लॉ एंड सोसायटी एलायंस और रक्षा तथा सामरिक मामलों की पत्रिका डिफेंस कैपिटल ने किया था। विशेषज्ञों ने कहा कि चीन ने विभिन्न देशों से डाटा जमा कर अपनी वैश्चिक पैठ बना ली है और उस पर लगाम लगाने के लिए दीर्घावधि रणनीति बनाया जाना जरूरी है जो स्वदेशी प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षमता को मजबूत बनाये।


इसके साथ ही इस खतरे से निपटने के लिए एक बहुउद्देशीय राष्ट्रीय कानून बनाये जाने की भी दरकार है। वेबिनार का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले दो महीने से सैन्य गतिरोध जारी है और भारत ने चीन की 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं में चीनी कंपनियों की भागीदारी पर पाबंदी लगा दी गयी है।               


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोनों जिलों में संक्रमण को नियंत्रित करने तथा उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।


योगी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में संक्रमण को रोकने तथा उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये एक विशेष कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है। गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भेजी जाए, जो वहां कैम्प करे। यह टीम कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए संक्रमित रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के सभी उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने बुलन्दशहर में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सालयों में भी ट्रूनैट मशीन क्रियाशील रखने के लिये स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किये जाय। आरटीपीसीआर जांच विधि से टेस्टिंग क्षमता को 25 हजार टेस्ट प्रतिदिन से अधिक किया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर जांच विधि, ट्रूनैट मशीन तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट को अपनाते हुए जांच क्षमता में व्यापक स्तर पर वृद्धि की जाय। योगी ने कहा कि मेडिकल काॅलेजों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वरिष्ठ चिकित्सक नियमित राउण्ड लें। उन्होंने मेडिकल काॅलेजों की स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग के लिए अलग से अधिकारी को नामित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी के तौर पर जिलों में भेजे गए विशेष सचिव स्तर के अधिकारी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं की निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को, उनके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जाए।इसके लिए वार्ड इंचार्ज द्वारा मरीज के तीमारदार को रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी टेलीफोन के माध्यम से प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक चिकित्सालय में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

सुनील पुरी

विद्युत-विभाग के भ्रष्टाचार की सच्चाई

रवि चौहान 
गाजियाबाद। बिजली विभाग में स्टीमेट के नाम पर उपभोक्ताओं को किस तरह से परेशान किया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण लोनी क्षेत्र के भोपुरा में प्रकाश में आया है। एक तरह से कहा जाए तो स्टीमेट के नाम पर खेल किया जा रहा है। भोपुरा निवासी सेवा राम कासना के अनुसार 50 किलो वाट के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उसके बाद विभाग की ओर से उन्हें ₹500000 का एस्टीमेट बना कर दिया गया। जबकि 500000 का उसमें सामान नहीं लगाया गया। उपभोक्ता सेवाराम कसाना आरोप है कि विभाग ने जो स्टीमेट बनाया, उससे कम सामान लगाया। इसकी शिकायत उन्होंने विद्युत विभाग के चीफ से की। उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। उसके बाद विद्युत विभाग की ओर से तीन लाख 48 हजार की धनराशि का स्टीमेट बनाया गया। उपभोक्ता सेवा राम का आरोप है कि उन्हें बकाया धनराशि अभी तक नहीं दी गई है। जब इस संबंध में विद्युत विभाग के चीफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला निबट गया है और जो बकाया धनराशि है वह बिल में एडजस्ट कर दी गई है। जबकि उपभोक्ता सेवा राम का कहना है कि उन्होंने 52 हजार के करीब बिल आया था। वह भी जमा करा दिया है।  बकाया धनराशि है वह बिल में एडजस्ट नहीं की गई है। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई की बकाया धनराशि उन्हें ब्याज सहित लौटाई जानी चाहिए। बिल में एडजस्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं है और यदि बिल में एडजस्ट की जाती है तो उनको ब्याज सहित पूरी धनराशि वापस लौटाई जाए। मामले की शिकायत एवं प्रदेश के मंत्री से अपील की है कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार फैला रहे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित से उचित कार्रवाई की जाए। जिससे की जनता का उत्पीड़न रोका जा सके। सेवा राम का है कि उन्होंने तो प्रयास करके विद्युत विभाग के  इस घोटाले को उजागर किया है। लेकिन स्टीमेट के नाम पर जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह अधिकतर उपभोक्ताओं को मालूम ही नहीं होता हैं। इस तरह उपभोक्ता उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं इस तरह भ्रष्टाचार करने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।            


किसान क्रेडिट कार्ड, खंड स्तरीय शिविर

रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग पलवल की उपनिदेशक डा. नीलम आर्य ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड (पी.के.सी.सी.) बनवाने के लिए खंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहा हैं। यह शिविर 3 से 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पशुपालको द्वारा भरे गए आवेदनों को बैंक अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है, जिसके तहत पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव के लिए नियमानुसार ऋण राशि दी जाएगी तथा ऋण राशि को पशुपालकों द्वारा छ: आसान किस्तों में एक साल के अंदर भुगतान करना होगा। इस योजना में एक लाख 60 हजार रूपये से अधिक या 3 लाख तक का ऋण लेने पर ब्याज दर कम हो जाएगी। यदि तीन से ज्यादा पशुओं पर ऋण लेना हो तो पशुपालक को बैंक द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। यह कैम्प पशुपालकों को जानकारी देने तथा पशुपालकों द्वारा इस योजना का अत्यधिक लाभ उठाने के लिए आयोजित किए जा रहें हैं।
उपनिदेशक ने बताया कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालन विभाग के अधिकारी व ऑरिंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों के पशु किसान क्रेडिट कार्ड (पी.के.सी.सी.) बनवाने के निर्देश दिए गए।
इन गांवों में किया जाएगा शिविरों का आयोजन
डा. नीलम आर्य ने बताया कि 6 जुलाई को हसनपुर, 8 जुलाई को हथीन, 10 जुलाई को होडल, 13 जुलाई को पलवल, 15 जुलाई को पृथला में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
यह रहेगी ऋण राशि
उपनिदेशक ने बताया कि ऋण राशि एक वर्ष के लिए दी जाएगी। गाय के लिए 40 हजार 783 रुपये एवं भैंस के लिए 60 हजार 249 रुपये और भेड व बकरी के लिए 4 हजार 63 रुपये तथा सूअर के लिए 16 हजार 337 रुपये का ऋण दिया जाएगा।
ऋण लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बैंक प्रारूप के अनुसार आवेदन फार्म-शपथ पत्र तथा केवाईसी पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड एवं आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...