शनिवार, 4 जुलाई 2020

पेड़ काटने पर निकलता है खून

मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। ऐसे तो हम कहते हैं कि पेड़ों में भी जान होती है उनको काटने या पत्ते आदि तोड़ने पर दर्द होता है। हम लोग ये सब मानते भी हैं कि पेड़ पौधे भी हमारी तरह दिन में जागते और रात में सोते हैं। ऐसा सब हम बचपन से सुनते आए हैं लेकिन ये हकीकत भी है। एक पेड़ ऐसा भी है जिसे काटो तो इंसानों की तरह खून निकलता है। सुनने में यह सब भले अजीब लगे, लेकिन ऐसा होता है। दरअसल, ऐसा एक पेड़ है जिसे काटने पर उसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है और कई बार इसे देखने पर आप चौंक भी सकते हैं या हो सकता है डर भी जाएं। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पाया जाता है जो बेहद ही खास और अनोखा है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ को लोग ‘ब्लडवुड ट्री’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे किआट मुकवा, मुनिंगा नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम ‘सेरोकारपस एंगोलेनसिस’ है। इसके काटने पर निकलने वाला लाल रंग का पदार्थ भले ही आपको डराने वाला हो, लेकिन यह जानकर भी हैरान होंगे कि इसका उपाय दवाई के रूप में किया जाता है। इससे पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक की जाती हैं। इसके अलावा यह पेड़ खून संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। ऐसे में लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...