मंगलवार, 31 मार्च 2020

दुर्गाष्टमी, मां महागौरी नवरात्र

माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की जाती है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। इनकि चार भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको।


इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बांए हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है।


मान्यता
पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं।


यह अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं।


एक और मान्यता के अनुसार एक भूखा सिंह भोजन की तलाश में वहां पहुंचा जहां देवी ऊमा तपस्या कर रही होती है। देवी को देखकर सिंह की भूख बढ़ गई, लेकिन वह देवी के तपस्या से उठने का प्रतीक्षा करते हुए वहीं बैठ गया। इस प्रतीक्षा में वह काफी कमज़ोर हो गया। देवी जब तप से उठी तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर बहुत दया आ गई। उन्होने द्याभाव और प्रसन्न्ता से उसे भी अपना वाहन बना लिया क्‍योंकि वह उनकी तपस्या पूरी होने की प्रतीक्षा में स्वंय भी तप कर बैठा।


कहते है जो स्त्री मां की पूजा भक्ति भाव सहित करती हैं उनके सुहाग की रक्षा देवी स्वंय करती हैं।


मंत्र:


श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥


अन्य नाम: इन्हें अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है।


योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया

योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया
 अश्वनी उपाध्याय। गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में  कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सतर्क और चिंतित दिखाई दे रहे हैं। लापरवाह और कर्तव्य विमुख अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं।  साथ-साथ वायरस से प्रभावित जनपदों में स्वयं निरीक्षण और व्यवस्था आकलन कर रहे हैं।  जिसके चलते जनपद गाजियाबाद में मंगलवार को मुख्यमंत्री के द्वारा कई स्थानों का  निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात जनपद के प्रमुख अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए जरूरी और आवश्यक  कदमों की सूचना ली गई। नियंत्रण विधि का विस्तार से वर्णन किया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कुछ संतुष्ट नजर आए। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात भी कही। जिससे अधिकारियों के चेहरों पर भय की लहर दौड़ गई।
जिला अधिकारी के द्वारा एहतियातन आवश्यक कार्रवाई  की हैं। निरंतर, नियमित रूप से  स्थिति का आकलन भी कर रहे हैं। इसके पश्चात अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवम स्वास्थ्य श्री रजनीश दुबे के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की गई। कोरोना नियंत्रण को लेकर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम, एसएसपी के अलावा सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिस तरह से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था। उस प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री संतोष मेडिकल कॉलेज के अलावा कहीं नहीं गए। जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत कम समय दिया गया और प्रोग्राम के तहत अन्य जगह का भी निरीक्षण नहीं किया गया। उससे सारी तैयारियां भी धरी रह गई । स्वास्थ्य विभाग द्वारा संतोष मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वयं किया गया है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किसी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए। और सीधे मुख्यमंत्री यहां से रवाना हो गयेे।


वायरसः इटली में 8 हजार से अधिक मौतें

रोम। कोरोनावायरस महामारी के चलते इटली में आठ हजार से अधिक मौतें हो गईं हैं। लॉकडाउन हुए इटली में गुरुवार तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 8,165 रही, जबकि बीमारी से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 80,539 रहा। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़े से यह बात निकलकर सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट और टेक्निकल एंड साइंटिफिक कमेटी के कोऑर्डिनेटर अगस्टिनो मियोजो के हवाले से कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले बुधावर की तुलना में कुल 4,492 अधिक रहे, जिसके बाद से देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या 62,013 हो गई है।
रात को एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए अगस्टिनो ने आगे कहा कि संक्रमित लोगों में से 33,648 हाउस आइसोलेशन में हैं। वहीं 3,612 अस्पताल के आईसीयू में, जबकि अन्य 24,753 जनरल अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार की तुलना में उपचार के बाद कुल 999 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या कुल 10,361 हो गई है। वहीं, बुधवार और गुरुवार के बीच 662 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद 21 फरवरी को उत्तरी इटली में पहली बार महामारी शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 8,165 हो गई।


स्पेनः अंतिम संस्कार के लिए तीन लोग

मैड्रिड। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्पेन ने अंतिम संस्कार में अधिक लोगों के एकत्रित होने और घरों पर जाकर शोक व्यक्त करने पर रोक लगा दी है। नए आदेशानुसार, अंतिम संस्कार के लिए अब तीन से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे। मैड्रिड ने सोमवार को घोषणा की ” अलर्ट खत्म होने तक धार्मिक समारोह और लोगों के अंतिम संस्कार के बाद किए जाने वाले अनुष्ठानों पर रोक रहेगी।


लोगों को नियंत्रित रखने के लिए देशभर में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। नए आदेशानुसार अब केवल तीन लोग ही अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हो पाएंगे और लोगों को एक दूसरे से एक-दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। स्पेन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अभी तक 7,340 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने लोगों के घर पर जाकर शोक व्यक्त करने पर भी रोक लगा दी है।


195 देशों में 677705 लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार दोपहर तक 6 लाख 77 हजार 705 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 31,737 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 43 हजार 107 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में 2229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 782 लोगों की जान गई। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 209 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।


अमेरिका : ट्रम्प पर गंभीर आरोप
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया। पेलोसी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, “ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। अब अमेरिकी जान देकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। हम एकजुट होकर इस आपदा से निपट लेंगे। लेकिन, प्रेसिडेंट ने खतरे का सही आकलन नहीं किया। यह हमारी बदकिस्मती है। हम तो ये भी नहीं जानते कि हालात कितने नाजुक हैं। क्योंकि, सही वायरस की सही टेस्टिंग ही नहीं हुई।”


ब्रिटेन : 24 घंटे और 209 मौतें
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यहां 209 संक्रमितों की मौत हो गई। रविवार रात एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, ‘शनिवार से रविवार के बीच ब्रिटेन में 209 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुल मौतों का आंकड़ा अब 1,228 हो गया है। 2,433 नए संक्रमित सामने आए। कुल मिलाकर यह संख्या 19,522 हो गई है।’ कैबिनेट मिनिस्टर माइकल गोव ने कहा, “मैं पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं बता सकता लेकिन, सरकार अब बेहद कड़े कदम उठाने जा रही है। यह सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे सख्त पाबंदियां हो सकती हैं। ये वक्त की मांग भी है।”


नेपाल : लॉकडाउन बढ़ा
नेपाल सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। रविवार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के अलावा कुछ और फैसले भी लिए गए। पहले 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। नेपाल सरकार ने भारत से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कुछ दिनों पहले मदद मांगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष से बातचीत की थी।


स्विट्जरलैंड : एक दिन में एक हजार मामले
यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां शनिवार और रविवार के बीच 1,123 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटव केस 14,336 हो गए हैं। यह आंकड़ा सरकार ने जारी किया। 257 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 11 हजार टेस्ट किए गए हैं। 13 फीसदी पॉजिटिव रिजल्ट हैं।


श्रीलंका : पहली मौत
सरकार के मुताबिक, शनिवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई। 60 साल के पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसको कुछ दूसरी बीमारियां भी थीं। श्रीलंका सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ही कोरोना पर सख्त कदम उठाए थे। इसका फायदा भी हुआ। राजधानी कोलंबो समेत देश के पांच प्रमुख जिलों में 15 दिन से कर्फ्यु है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद की जा चुकी हैं। देश में कुल 107 मामले सामने आए हैं। 7 अब स्वस्थ हैं।


कनाडा: 5655 संक्रमित


प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को सोफी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हैं। 60 की मौत हो चुकी है।


इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोनावायरस से मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दस हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया था। करीब 6 करोड़ लोग घरों में कैद है। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।


पाकिस्तान: अब 1526 मामले
यहां 1526 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 558 केस सामने आए हैं। सिंध में 481, खैबर-पख्तूनख्वा में 188, बलूचिस्तान में 138, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पीओके में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चीन से 8 मेडिकल टीमें पहुंचीं।


स्पेन: 24 घंटे में 838 संक्रमितों की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 838 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 6528 हो गया है। 14,700 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमण के कुल मामले 78,797 हो चुके हैं। मैड्रिड (22,000) और कैटालोनिया (15,000) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 86 साल की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है।


ब्रिटेन: पीएम की अपील


सेल्फ आइसोलेट हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है। 27 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में तीन करोड़ ब्रिटेन वासियों से कहा- हम जानते हैं कि चीजें बेहतर होने से पहले ही खराब हो सकती हैं। लेकिन, हम इससे निपटने की तैयारी कर रहे हैं। नियमों का पालन करेंगे, तो लोगों की जान भी कम जाएगी। जल्द ही जीवन सामान्य हो जाएगा। देश में कोरोना के 17,089 मामले हैं, जबकि 1019 लोगों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविए वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का ऑर्डर दिया है। हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है।


न्यूजीलैंड: कोरोनावायरस से पहली मौत
न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में महामारी से यह पहली मौत है। रविवार को यहां 63 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 514 है। प्रधानमंत्री जेंसिडा आर्डर्न ने महिला की मौत पर दुख जताया और कहा कि हम सबको इससे मिलकर लड़ना है। यहां चार हफ्तों का लॉकडाउन है।


 तुर्की: 7,402 मामले, 108 लोगों की मौत
तुर्की के हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा,“देश में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि के कुल 7,402 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार तक कुल 7,641 टेस्ट किए जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।मिस्र: राष्ट्रपति सिसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने चर्चा कीः राष्ट्रपति सिसी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अबुधाबी के प्रिंस अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान वायरस के प्रसार को रोकने और उससे लड़ने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। मिस्र में 576 लोग संक्रमित हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो चुकी है।


7 दिन बाद रिकवर हुए ब्रिटेन के प्रिंस

लंदन। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद अब ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स रिकवर हो गए हैं और वह सोमवार को डॉक्टर की सलाह के बाद आइसोलेशन से बाहर आ गए। शाही परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि चार्ल्स (71) पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस परीक्षण कराने के बाद स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में चले गए थे। 
उनके प्रवक्ता ने कहा, क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) ने आज (सोमवार को) पुष्टि की कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए हैं। प्रिंस चार्ल्स की प प्रतिशती कैमिला (72) उसी समय जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थीं लेकिन तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं।


इस शाही दंपत्ति ने पिछले सोमवार को मेडिकल जांच कराई थी। उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड पहुंचे थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था, यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले सप्ताहों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे। उल्लेखनीय है कि उनसे पहले मोनैको को प्रिंस अल्बर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी।


पॉजिटिव लोगों की मौत का सिलसिला

अतुल त्यागी जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार रिपोर्टर, मनोज रूहेला रिपोर्टर


हापुड़। कोरोना संक्रमित वायरस से भारत में लगातार आ रही पॉजिटिव रिपोर्ट व लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। जिसके प्रति केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर दिख रही हैं और लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए संपूर्ण भारत को 21 दिन के लिए लोग डाउन किया हुआ है। हापुड़ के पास जनपद मेरठ नोएडा मैं इस संक्रमित वायरस से निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। उसके बावजूद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं आज 31 दिसंबर 2020 को ग्राम ततारपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कुछ लोग में महिलाएं पैसे निकालने के लिए बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे संक्रमित फैलने के चांस अधिक होते हैं।  बैंक के गार्ड द्वारा बार-बार जनता से अनुरोध करा की आप लोग कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें ऐसा ही नजारा ततारपुर बाईपास पर देखने को मिला कि एक किसान के ट्रैक्टर पर पांच-छह लोग ट्रॉली पर बैठकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे। हापुड़ देहात  के एसएसआई विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ उन्हें रोका और चेतावनी दी कि आप लोग केवल 10:00 बजे तक अपना कार्य कर सकते हैं। उसके बाद अगर आप रोड पर दिखाई दिए तो आपके विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी दुपहिया वाहन चालकों को भी लोग डाउन का पालन नहीं करने पर देहात पुलिस ने करीब 8 वाहन चालकों के चालान की है। उसी कड़ी में हापुर सदर उप जिला मजिस्ट्रेट सत प्रकाश वपुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा शहर कोतवाल अवनीश गौतम एवं यातायात निरीक्षक अजयवीर सिंह ने भी पुलिस बल के साथ लोगों को लोग डाउन का पालन करने के लिए जनता से अनुरोध किया।


घर-घर पहुंचेगा राशन व सब्जीः ईरानी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जारी लड़ाई के बीच केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए आगे आई हैं। राहत के लिए एक करोड़ की निधि देने के बाद अब हर घर तक राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग का सामान पहुंचाने की योजना शुरू की है।
राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग के सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्थान सेवा संस्थान को सौंपी गई है। अमेठी, रायबरेली व सुलतानपुर जिला प्रशासन से संसदीय क्षेत्र के गांवों के ऐसे परिवारों की सूची मांगी गई है। जिन्हें अभी किसी और योजना से पात्र होने के बाद भी मदद नहीं मिल पाई है। इन्हें मोदी किट दिया जाएगा। पीडि़त परिवार को संकट के समय मदद के लिए तैयार की गई मोदी किट में पांच किग्रा आटा, पांच किग्रा चावल, एक किग्रा अरहर की दाल, ढाई किग्रा आलू, दो सौ ग्राम तेल, 50 ग्राम सब्जी मसाला, 50 ग्राम हल्दी पाउडर व एक किग्रा नामक रखा गया है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता के अनुसार इससे लोगों को राहत मिलेगी।


यूपीः 17140 लोगों के खिलाफ मामले

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में अभूतपूर्व लॉकडाउन के बावजूद कुछ सारे किये कराए पर पानी फेरने पर आमादा हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत 17140 लोगों के खिलाफ 5516 प्राथमिकी दर्ज की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 58 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 1.31 लाख वाहन सीज भी किए हैं।  कोरोना से लड़ाई में पुलिस दूसरों की मदद के लिए वालंटियर बनाने से लेकर कई बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वाराणसी, मऊ, मीरजापुर और भदोही में पुलिस- पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक की शुरुआत की गई है। लॉकडाउन के मद्देनजर असहाय, श्रमिकों व अन्य जरूरतमंद परिवार को फूड पैकेटश,राशन, दवाएं व अन्य घरेलू आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए इस बैैंक की स्थापना की गई है। इसके जरिए जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरित किया जा रहा है। इस सेवा में सामाजिक संगठन व लोग सहयोग भी कर रहे हैं। इसे अन्य जिलों में विस्तार देने की भी तैयारी है।पुलिस ने कोरोना संक्रमण की जंग में दूसरों की मदद के लिए आगे आए लोगों को वालंटियर बनाने की प्रकिया शूरू कर दी है। 112 पर दूसरों की मदद के लिए कॉल करने वालों को वालंटियर बनने के लिए ऑनलाइन राहत फार्म भरने की जानकारी दी जा रही है। एडीजी 112 ने बताया कि सेवा शुरू करने के साथ ही पहले घंटे में 400 से अधिक वालंटियर आवेदन कर चुके हैं। लोगों के आवेदनों को संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है।


गरीब हित के लिए सपा संवेदनशील

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से देश में अचानक लागू हुए लॉकडाउन से उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं। इन हालात में सत्ताधारी दल की जिम्मेदारी जहां ज्यादा है, वहीं मुख्य विपक्षी दल के रूप में सपा भी जनता के दुख-दर्द के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। गरीबों, असहायों की मदद में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता दिन रात सक्रिय हैं। उन्होंने अपना आर्थिक सहयोग भी दिया है।अखिलेश यादव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पलायन की भारी भीड़ और गरीबों की मुसीबतों को देखते हुए हमारा सुझाव है कि भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के समय भोजन के लिए वितरित किए गए समाजवादी राहत पैकेट को बांटने का निर्देश जिलाधिकारियों को दे। इसके नियम पहले से बने हैं, सरकार चाहे तो इसका नाम बदल दे।अखिलेश यादव ने कहा कि खड़ी ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए अस्थायी रैन बसेरों में तब्दील किया जाए। जो यात्री रास्ते में फंसे हैं उनको तत्काल घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। समाजवादी पेंशन, मनरेगा, किसान सम्मान राशि फिर शुरू की जाए। बैंक प्रतिनिधियों को सुरक्षा देकर घर-घर पैसा पहुंचाने की व्यवस्था हो। मोबाइल दुकानों से राशन का वितरण हो।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिनरात जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं। वे लोगों को खाने के पैकेट, पानी, मास्क बांट रहे हैं। बीमारों को दवाएं पहुंचा रहे और बुजुर्गों का ख्याल रख रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि इस समय विपक्ष पर कटाक्ष करने वाले अपने सिपहसालारों पर भाजपा को अंकुश लगाना चाहिए।


पानीपत में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

पानीपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद, बिना कार्य के सड़को पर दिखने वालो लोगो पर दिखाई सख्ती

पानीपत (राजेश ओबराय)। हरियाणा के पानीपत शहर में आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त दिखाई दिया। पूरी मुस्तैदी बरतते हुए पुलिस ने बेवजह सड़कों पर दिखाई देने वाले लोगों और वाहन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करी। बीते कल तक पानीपत में कानून व्यवस्था लचर दिखाई दे रही थी। परन्तु आज पुलिस के बड़े अधिकारियों के आदेश से सड़को पर पुलिस द्वारा सख्ती बरतने के कारण सड़क लगभग खाली दिखाई दे रही है। पुलिस द्वारा जगह जगह नाके लगा कर वाहनों को रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ियों को इम्पाउंड भी किया जा रहा है। यदि इसी तरह से प्रशासन सख्ती बरतता रहा तो फिर कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है।


सिलेंडर में आग, दो मासूमो की मौत

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के गम्भीरिया टोला बसंतपुर मे  गैस सिलेंडर से लगी आग मे दो मासुमो की मौत धर के अन्दर हो गयी। मौके पर जिलाधिकारी ने पहुच स्थित का जायजा लिया। बताते चले कि परिजनों ने बच्चों को धर के अन्दर कोरोना वायरस के मद्वेनजर सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से कुन्डी लगाकर बन्द कर दिये। तथा अपने  खेत मे काम करने चले गये थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गयी ।पक्की मकान होने के चलते बच्चे धर से बाहर भाग नही पाये ।सुचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी भुपेन्द्र एस चौधरी उपजिलाधिकारी सदर रामकेश यादव प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिह मयफोर्स उक्त गाव मे पहुच कर स्थित का जायजा लिया ।शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस अगली कार्यवाही मे जुट गयी ।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिह ने बताया कि मृतक करिश्मा 7बर्ष.सुजीत कुमार उम्र 5बर्ष पुत्र तुफानो  के शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। 
रामायण यादव


संकल्प के प्रति 'संपादकीय'

संकल्प के प्रति  'संपादकीय'


रणभूमि में जो सबसे आगे और आतुर है। वह प्रत्येक दशा में वीर है। वह चतुर है या नहीं, यह बात कोई मायने नहीं रखती है। आज देश इतने बुरे दौर से गुजर रहा है। जो लोग हर मंच और भीड़ में आगे नजर आते थे। वे सब मृत्यु के भय से कहीं दुबक कर बैठ गए हैं। भय का आवरण ओढ़ने के कारण उनका गला सूखता जा रहा है। इसीलिए कर्म हीन सदा संसार में अपयश को प्राप्त होता है। सामर्थ हीन और अभावग्रस्त जनता पीड़ा का अर्थ बखूबी समझ रही है। जो वेदना और संवेदना को प्रतीत कर रहे हैं। अपने दायित्व निर्वाह करने में स्वयं को असफल और विवश प्रतीत कर रहे हैं। ऐसे समस्या ग्रस्त लोगों का किसी प्रकार कोई अनुमान निर्धारित करना घोर मूर्खता ही साबित होगी। साथ-साथ चटुकारिता करने वाले पत्रकारों पर भी लानत है। जो अपने कर्तव्य से भटक गए हैं। समाज को संकट की विषम परिस्थितियों में वास्तविकता दिखाने वाले, बताने वाले दर्पण की आवश्यकता होती है। लेकिन यह बात समर्पित भाव का ज्ञान रखने वाले लोग ही समझ पाएंगे। जो खुद अपने निजी स्वार्थों के कारण एहसानों की जंजीरों में कैद है। उनसे भला क्या उम्मीद की जा सकती है? जो नेता अथवा जनप्रतिनिधि जनता के सामने नए-नए डोंग का स्वांग रचते थे। उनकी भी असलियत आज जनता स्वयं देख रही है। इस बात को आप भी बखूबी जानते हैं। आदर्शों की बकवास करने से कोई आदर्शवादी नहीं बनता है। जो आदर्श और सिद्धांतों को आत्मसात कर लेता है। उसे बखान करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। उसकी निष्ठा और कर्तव्य स्वयं उदाहरण के रूप में प्रस्तुत रहते हैं।
 देश में 'सामाजिक दूरी' का ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी निर्धारित 'सामाजिक परिधि' के सिद्धांत पर समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है। एक दूसरे का सहयोग और सेवा करने की जरूरत है। इस खाई को पाटने का कार्य उद्देश्य हित साधने के लिए सामाजिक संस्थाओं को ही पहल करनी होगी। सामाजिक संस्थाओं ने स्वयं इस उद्देश्य पूर्ति हेतु यह संकल्प लिया है। जिसे निभाने का सही वक्त है। सरकार सभी को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। निरंतर विभिन्न प्रकार के आयामों पर कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन यह सरकार की पहुंच से बाहर है।


राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'


हापुड़ः एंबुलेंस कर्मियों को वेतन नहीं

अतुल त्यागी


हापुड़। सूचना विभाग हापुड़ सोशल मीडिया पर प्रसारित 108/ 102/ एएलएस एंबुलेंस कर्मियों द्वारा एंबुलेंस कर्मियों को 6 माह से वेतन न मिलने, कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं एंबुलेंस को सैनिटाइज व जीवन सुरक्षा बीमा न दिए जाने के संबंध में हड़ताल किए जाने की खबर प्रकाशित की गई। जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड द्वारा संज्ञान लेते हुए एंबुलेंस कर्मियों के जिला अध्यक्ष विकास चौधरी एवं जिला समन्वयक राजेश मिश्री से वार्ता की गई और उन्हें अवगत कराया गया की मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संबंधित एजेंसी को एंबुलेंस कर्मियों के मासिक मानदेय का भुगतान एक-दो दिन के अंदर संबंधित के खातों में आहरित करने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस कर्मियों के जीवन बीमा के संबंध में संबंधित एजेंसी को लिखित में मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दे दिए गए हैं जिसके प्राप्त होने पर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह जीवन बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार को संस्तुति के लिए पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। उक्त कार्यवाही से संतुष्ट होते हुए जिला अध्यक्ष एवं जिला समन्वयक द्वारा अपने पत्र 30 मार्च 2020 द्वारा सहमति प्रदान की गई है। इस प्रकार जनपद हापुड़ में समस्त 108/102/एएलएस एंबुलेंस सेवाएं निर्वाध रूप से संचालित है तथा कोई हड़ताल नहीं होगी। जनपद वासियों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है जनपद वासी इन सेवाओं का आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा द्वारा दी गई है जिला सूचना अधिकारी हापुड़।


हादसे को दावत, एनटीपीसी का फाटक

जानलेवा हैं दादरी एनटीपीसी का बिना फाटक रेलवे क्रासिंग



दादरी। गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी क्षेत्र के गाँव सलारपुर कला एनटीपीसी रेलवे लाइन व रेलवे क्रासिंग मानव रहित हैं।इन पर अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं। इनमें काफी हद तक लोग घायल भी हो चुकी थे। दर्जनों पशु भी जान गंवा चुके हैं। जिले में रेलवे लाइन बने काफी साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर फाटक लगाने की दिशा में एनटीपीसी रेल प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। 
बिना फाटक रेलवे क्रासिंग पर हादसों की आशंका बनी रहती है। रेलवे क्रासिंग पर फाटक नहीं होने से ग्रामीणों के पशु भी अक्सर ट्रेन की चपेट में आकर मर जाते हैं। हादसों के बाद ग्रामीणों ने फाटक लगवाने की मांग तो उठाई लेकिन एनटीपीसी रेलवे प्रशासन ने आज तक कोई सुनवाई नही की। लोगों का कहना है कि सलारपुर कला रेलवे क्रासिंगों पर फाटक लगवाए जाने चाहिए।यह रास्ता आस-पास के काफी गाँव जैसे सलारपुर कला,,मुठयानी,लतीफपुर नरौली,दादुपुर खटाना,आदि गाँव को एक दूसरे से जोड़ते है और मामला यहीं नहीं थमता लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने मजदूरी करने  व छोटे बच्चे पढ़ने के लिए  रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से जाते है।
रिपोर्ट:-ठा0अमित शिशौदिया


जरूरतमंदों को दिए खाने के पैकेट

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी नगर पालिका क्षेत्र की दर्जनो कालोनियों व ग्रामीण क्षेत्र की भी कई कालोनियों में लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये।


इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी के लोगों से कहा कि वह संकल्प लें कि लोनी में कोई भूखा ना रहे।


इकबाल अंसारी


गाजियाबाद। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने आज लोनी नगर पालिका क्षेत्र की सरल कुंज, आनंद विहार, सरस्वती विहार, नाईपुरा, पुष्पा गार्डन आदि दर्जनों कालोनियों में अपने समर्थकों के साथ हजारों लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए वही ग्रामीण क्षेत्र की श्रीराम कालोनी, इंद्र्प्रस्थ कालोनी व अम्बेडकरपुरम आदि कालोनियों में उनके सुपुत्र सूरज मावी व नीरज मावी ने अपने दोस्तों के साथ सैकड़ों लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि कोरोना के कारण लोनी में हजारों लोगों के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया है लोनी में लाखों लोगों की आबादी है इनमें ज्यादातर लोग रोजाना की मजदूरी वाले हैं जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है उन्होंने लोनी के लोगों से अपील की कि वह संकल्प लें कि लोनी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे उन्होंने कहा कि लोगों को इस संकल्प की शुरुआत अपनी गली मोहल्ले से करनी चाहिए गली के लोगों को ऐसे परिवार का पता लगाकर उसकी मदद करनी चाहिए।
इस दौरान पार्षद विनोद नागर, ज्ञानेंद्र नागर, अनिल जाटव, अशोक भाटी, अमित धामा, बिट्टू नागर, सोनू जाटव, बबलू गुर्जर, मुखिया गुर्जर, मनोज कुमार व नितिन शर्मा आदि लोगों ने अलग अलग रहकर लोगों को भोजन वितरित किया।


योगी ने व्यवस्था के दिए निर्देश

अकाशुं उपाध्याय


लखनऊ। दिल्ली या अन्य प्रदेशों में रहने वाले उ0प्र0 के निवासियों की फोन कॉल्स को पूरी संजीदगी से लिया जाए, उनकी कठिनाइयों का हर सम्भव निराकरण किया जाए प्रदेश के निवासियों के ठहरने के लिए यदि अतिरिक्त आवासीय परिसरों की आवश्यकता हो तो नोएडा/ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों की मदद से उन्हें चिन्हित कर व्यवस्था कर ली जाए, कण्ट्रोल रूम में कार्यरत कर्मी कॉलर से अतिविनम्रता व शालीनता से बात करें।


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के निवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन में स्थापित कण्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि दिल्ली या अन्य प्रदेशों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों की फोन कॉल्स को पूरी संजीदगी से लिया जाये तथा उनकी कठिनाइयों का हर सम्भव निराकरण किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कॉलर को आश्वस्त किया जाये कि दिल्ली या जहां पर भी वह रह रहा है, वहां से बाहर जाने में कोरोना वायरस से उसकी जान को खतरा है, अतः उसके ठहरने, खाने, व उपचार की पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है और उसकी सभी समस्याओं का समाधान यहीं पर किया जायेगा।


सीएम योगी के आदेश अनुरूप काम

जौनपुर। बरसठी ब्लॉक ग्राम पंचायत गोहका के विकास अधिकारी अंजली श्रीवास्तव व सहायक विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार ग्राम प्रधान डॉ मनोज यादव व उनकी पूरी टीम सरकार की तरफ से आई हुई राहत सामग्री जिसमें 5 किलोग्राम आटा 2 किलो चावल 1 किलो चीनी 1 किलो दाल एक पैकेट नमक 10 पैकेट बिस्किट 250 ग्राम सरसों का तेल वह एक पैकेट मसाला जो सभी भूमिहीन व वनवासी समाज के लोगों को घर-घर जाकर पहुंचाया। राहत सामग्री और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया। आगे भी सरकार की तरफ से आई  हुई सहायता इसी तरह से आप लोगों तक पहुंचती रहेगी। आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं।


प्रधान हो तो ऐसा डॉ मनोज यादव व उनकी पूरी टीम ने सभी लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप किया और उन्हें मास्क साबुन और पैसों व बीमारों को दवा की भी मदद किया  और आश्वासन दिया की आगे भी उनकी मदद करता रहूंगा।  उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है गांव का प्रधान होने के नाते मैं अपने कर्तव्य का पालन करता रहूंगा और किसी को भी भूखे नहीं मरने दूंगा जब तक लॉक डाउन चलेगा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक हम इन लोगों की मदद करते रहेंगे आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है दवा से लेकर खाने-पीने की सामग्री से लेकर पैसों से हर तरह से हम आप लोगों की मदद करते रहेंगे।


विधायक के प्रयास से काफी राहत

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे देश में 21 दिन के लिए लॉक डाउन किया गया है। जिसके चलते गरीब ,असहायों और मजदूरों को मूलभूत समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूरे देश से मदद की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बुन्देलखण्ड के बांदा से आई है जहां बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मुसीबत में फंसे ऐसे सभी लोगो के लिए देवदूत बनकर सामने आए हैं। हर दिन सैकड़ो लोगो को लंच पैकेट दिए जा रहे हैं और कोरोना से बचने के उपाय भी बताए जा रहे है। 


सबसे खास बात ये है कि ऐसे समय मे भी पीएम नरेंद्र मोदी सबके बीच हैं। भोजन के लंच पैकेट जो दिए जा रहे हैं वो मोदी लंच पैकेट के नाम से दिए जा रहे हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा लंच पैकेट के अलावा आटा ,दाल, चावल, नमक आदि राशन सामग्री गरीब बस्तियों में जाकर किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में स्वच्छता और सतर्कता के साथ रहने की अपील की जा रही है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपनी टीम के साथ विगत दिनों की भांति आज भी भोजन के लंच पैकेट बटवाते रहे।उन्होंने अपने कैम्प कार्यालय को ही कंट्रोल रूम बना रखा है। एक नम्बर भी जारी किया है। अगर आपको कहीं भी कोई समस्या है तो लंच पैकेट पहुचेगा आपके घर तक।  फिलहाल ऐसे मदद के हाथ गरीब और असहायों के लिए काफी राहत साबित हो रहे हैं।


युवक से मिला प्रतिबंधित पशु का मांस

तिलोई/अमेठी। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने क्षेत्र के कस्बा सातनपुरवा में सोमवार को प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा जब छापेमारी की गई तो युवक के कब्जे से प्रतिबंधित पशुओं का सात किलो मांस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक की शिनाख्त अंसार पुत्र मुसीबत अली निवासी ग्राम सातनपुरवा के रुप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


बिजनौर में ढाई सौ परिवारों की मदद

शेरकोट/बिजनौर। शेरकोट मुस्लिम फंड शेरकोट ने आज 31 मार्च को ढाई सौ परिवार को 5 किलो गेहूं 5 किलो चावल प्रत्येक को ₹100 मदद के रूप में वितरण। जिसमें मुस्लिम फंड शेयरकोट के मौलाना अब्दुल रहमान सचिव के साथ मुस्लिम फंड मैनेजर मोहम्मद रफीक आज रईस कुरैशी डायरेक्टर मुस्लिम फंड शेरकोट मुस्लिम फंड की पूरी कमेटी मौके पर उपस्थित रहे। सभी को आर्थिक मदद करके मौलाना मौलाना उवेदुर्रहमान ने बताया कि हमने अभी ढाई सौ परिवारों को वितरण किया है और मदद की है हम अभी और पर्ची बाटेंगे जो गरीबों को जरूरी सामान होगा वह मुहैया कराया जाएगा कोरोना के चलते आम आदमी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हमारी संस्था गरीबो के दुःख में हमेशा साथ देती आई है और आज के हालात देखते हुऐ हमारी संस्था ने आज भी गरीबो को राशन वितरण किया हैं और आगे भी करते रहगे।
रिपोर्ट-अमित कुमार रवि


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...