मंगलवार, 31 मार्च 2020

योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया

योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया
 अश्वनी उपाध्याय। गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में  कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सतर्क और चिंतित दिखाई दे रहे हैं। लापरवाह और कर्तव्य विमुख अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं।  साथ-साथ वायरस से प्रभावित जनपदों में स्वयं निरीक्षण और व्यवस्था आकलन कर रहे हैं।  जिसके चलते जनपद गाजियाबाद में मंगलवार को मुख्यमंत्री के द्वारा कई स्थानों का  निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात जनपद के प्रमुख अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए जरूरी और आवश्यक  कदमों की सूचना ली गई। नियंत्रण विधि का विस्तार से वर्णन किया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कुछ संतुष्ट नजर आए। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात भी कही। जिससे अधिकारियों के चेहरों पर भय की लहर दौड़ गई।
जिला अधिकारी के द्वारा एहतियातन आवश्यक कार्रवाई  की हैं। निरंतर, नियमित रूप से  स्थिति का आकलन भी कर रहे हैं। इसके पश्चात अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवम स्वास्थ्य श्री रजनीश दुबे के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की गई। कोरोना नियंत्रण को लेकर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम, एसएसपी के अलावा सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिस तरह से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था। उस प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री संतोष मेडिकल कॉलेज के अलावा कहीं नहीं गए। जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत कम समय दिया गया और प्रोग्राम के तहत अन्य जगह का भी निरीक्षण नहीं किया गया। उससे सारी तैयारियां भी धरी रह गई । स्वास्थ्य विभाग द्वारा संतोष मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वयं किया गया है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किसी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए। और सीधे मुख्यमंत्री यहां से रवाना हो गयेे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...