मंगलवार, 31 मार्च 2020

195 देशों में 677705 लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार दोपहर तक 6 लाख 77 हजार 705 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 31,737 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 43 हजार 107 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में 2229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 782 लोगों की जान गई। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 209 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।


अमेरिका : ट्रम्प पर गंभीर आरोप
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया। पेलोसी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, “ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। अब अमेरिकी जान देकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। हम एकजुट होकर इस आपदा से निपट लेंगे। लेकिन, प्रेसिडेंट ने खतरे का सही आकलन नहीं किया। यह हमारी बदकिस्मती है। हम तो ये भी नहीं जानते कि हालात कितने नाजुक हैं। क्योंकि, सही वायरस की सही टेस्टिंग ही नहीं हुई।”


ब्रिटेन : 24 घंटे और 209 मौतें
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यहां 209 संक्रमितों की मौत हो गई। रविवार रात एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, ‘शनिवार से रविवार के बीच ब्रिटेन में 209 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुल मौतों का आंकड़ा अब 1,228 हो गया है। 2,433 नए संक्रमित सामने आए। कुल मिलाकर यह संख्या 19,522 हो गई है।’ कैबिनेट मिनिस्टर माइकल गोव ने कहा, “मैं पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं बता सकता लेकिन, सरकार अब बेहद कड़े कदम उठाने जा रही है। यह सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे सख्त पाबंदियां हो सकती हैं। ये वक्त की मांग भी है।”


नेपाल : लॉकडाउन बढ़ा
नेपाल सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। रविवार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के अलावा कुछ और फैसले भी लिए गए। पहले 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। नेपाल सरकार ने भारत से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कुछ दिनों पहले मदद मांगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष से बातचीत की थी।


स्विट्जरलैंड : एक दिन में एक हजार मामले
यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां शनिवार और रविवार के बीच 1,123 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटव केस 14,336 हो गए हैं। यह आंकड़ा सरकार ने जारी किया। 257 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 11 हजार टेस्ट किए गए हैं। 13 फीसदी पॉजिटिव रिजल्ट हैं।


श्रीलंका : पहली मौत
सरकार के मुताबिक, शनिवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई। 60 साल के पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसको कुछ दूसरी बीमारियां भी थीं। श्रीलंका सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ही कोरोना पर सख्त कदम उठाए थे। इसका फायदा भी हुआ। राजधानी कोलंबो समेत देश के पांच प्रमुख जिलों में 15 दिन से कर्फ्यु है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद की जा चुकी हैं। देश में कुल 107 मामले सामने आए हैं। 7 अब स्वस्थ हैं।


कनाडा: 5655 संक्रमित


प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को सोफी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हैं। 60 की मौत हो चुकी है।


इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोनावायरस से मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दस हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया था। करीब 6 करोड़ लोग घरों में कैद है। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।


पाकिस्तान: अब 1526 मामले
यहां 1526 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 558 केस सामने आए हैं। सिंध में 481, खैबर-पख्तूनख्वा में 188, बलूचिस्तान में 138, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पीओके में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चीन से 8 मेडिकल टीमें पहुंचीं।


स्पेन: 24 घंटे में 838 संक्रमितों की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 838 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 6528 हो गया है। 14,700 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमण के कुल मामले 78,797 हो चुके हैं। मैड्रिड (22,000) और कैटालोनिया (15,000) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 86 साल की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है।


ब्रिटेन: पीएम की अपील


सेल्फ आइसोलेट हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है। 27 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में तीन करोड़ ब्रिटेन वासियों से कहा- हम जानते हैं कि चीजें बेहतर होने से पहले ही खराब हो सकती हैं। लेकिन, हम इससे निपटने की तैयारी कर रहे हैं। नियमों का पालन करेंगे, तो लोगों की जान भी कम जाएगी। जल्द ही जीवन सामान्य हो जाएगा। देश में कोरोना के 17,089 मामले हैं, जबकि 1019 लोगों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविए वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का ऑर्डर दिया है। हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है।


न्यूजीलैंड: कोरोनावायरस से पहली मौत
न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में महामारी से यह पहली मौत है। रविवार को यहां 63 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 514 है। प्रधानमंत्री जेंसिडा आर्डर्न ने महिला की मौत पर दुख जताया और कहा कि हम सबको इससे मिलकर लड़ना है। यहां चार हफ्तों का लॉकडाउन है।


 तुर्की: 7,402 मामले, 108 लोगों की मौत
तुर्की के हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा,“देश में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि के कुल 7,402 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार तक कुल 7,641 टेस्ट किए जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।मिस्र: राष्ट्रपति सिसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने चर्चा कीः राष्ट्रपति सिसी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अबुधाबी के प्रिंस अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान वायरस के प्रसार को रोकने और उससे लड़ने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। मिस्र में 576 लोग संक्रमित हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...