शुक्रवार, 6 मार्च 2020

2 बच्चों से अधिक के लिए सख्त नीति

लखनऊ। दो से ज्यादा बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। सरकारी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में उन्हीं दम्पति को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके दो या उससे कम बच्चे होंगे। ये संकेत प्रदेश सरकार की तैयार हो रही प्रस्तावित जनसंख्या नीति से मिले हैं।
पंचायत चुनाव में लागू हो सकती है नई जनसंख्या नीति
प्रस्तावित जनसंख्या नीति को सरकारी नौकरियों से भी जोड़ने पर विचार चल रहा है। यह नीति भर्ती से लेकर प्रोन्नति के मामलों मे भी लागू रहेगी। इस साल होने वाले पंचायत और उसके बाद स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही नई जनसंख्या नीति बन जाने की संभावना है। नीति को सबसे पहले पंचायत चुनावों में लागू किया जा सकता है।
साल 2025 तक 2.1 सकल प्रजनन दर लक्ष्य
सरकार ने साल 2025 तक सकल प्रजनन दर 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक शहरी आबादी में तो सकल प्रजनन दर 2.1 है। यह शहरी लोगों की खुद की जागरूकता के कारण दर बनी है। लेकिन ग्रामीण आबादी में यही दर 3 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सरकार का फोकस ग्रामीण आबादी पर ज्यादा रहेगा। एक जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक है। प्रदेश की आबादी हर 10 साल में 20 फीसदी बढ़ रही है।


सुरेश की याचिका शर्मा ने की दायर

नई दिल्ली। देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के गुनाहगार मुकेश के भाई सुरेश की ओर से उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई। सुरेश की ओर से वकील एम.एल. शर्मा ने याचिका दायर की। वकील शर्मा का आरोप है कि इस मुकदमे में मुकेश के लिए कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील वृंदा ग्रोवर ने उस पर दबाव डाल कर क्यूरेटिव याचिका दाखिल करवाई।


एम.एल. शर्मा के मुताबिक क्यूरेटिव पेटिशन दायर करने की समय सीमा तीन साल थी, जिसकी जानकारी मुकेश को नहीं दी गयी। इसलिए मुकेश को नए सिरे से क्यूरेटिव याचिका और दया याचिका दाखिल करने का मौका दिया जाए। इस याचिका पर नौ मार्च को सुनवाई हो सकती है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के गुनहगारों के लिए 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।


तालाब में तब्दील हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 49

नई दिल्ली। चांपा रेलवे परिक्षेत्र जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर व्यवस्थित है। इन दिनों चांपा रेलवे का माल गोदाम का आसपास का एरिया थोड़ी सी बूंदाबांदी होने के बाद महासागर में तब्दील हो गया है। यूं तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग का एरिया में छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे पहले से बने हुए हैं।


ऊपर से थोड़ी सी बरसात होने पर यह लबालब पानी से भर गया है। जिसके चलते राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महिलाओं तथा बच्चों पर आफत आन पड़ी है। जिस पर आसपास के निवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि सूखे दिनों में वे गंभीर धूल मिट्टी से परेशान होते हैं और थोड़ी सी बरसात होने पर यह क्षेत्र गंदा पानी से लबालब भर गया है। ऐसे में चांपा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर बताते हैं कि इसकी शिकायत डिवीजन स्तर पर की जाएगी तथा रिपेयरिंग आदि का कार्य वहीं से हो पाएगा। फिलहाल जब तक यह मुख्य मार्ग बन नहीं जाता। तब तक लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अतिरिक्त यहां पर भरा हुआ गंदा पानी का निकासी नहीं होने से स्थिति भयावह बन गया है। चांपा रेलवे क्षेत्र से रेलवे को हर वर्ष करोड़ों रुपए की आय अर्जित हो रही है। लेकिन जब विकास तथा सहूलियत देने की बात आती है तो रेलवे प्रशासन हमेशा खोखला साबित हो जाता है।


 


नौकरी का झांसा देकर किशोरी से गैंगरेप

उज्जैन:नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म


उज्जैन। इंदौर रोड क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने शहर की नृत्यांगना और मुंबई के तबला वादक और उसके दोस्त पर नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती आवेदन डाक से दिया है।
राजस्थान में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी इंदौर रोड क्षेत्र में रहने वाली नृत्यांगना के घर पर काम करती थी। नृत्यांगना जनवरी में किशोरी को मुंबई ले गई, जहां नौकरी दिलाने की बात कही गई। किशोरी और नृत्यांगना बांद्रा स्थित फ्लैट में पहुंचे, जहां तबला वादक और उसका दोस्त नृत्यांगना के साथ बीयर पी रहे थे। किशोरी ने भोजन किया तो बेहोशी छाने लगी। उसी दौरान तबला वादक और उसके दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म किया। दो दिनों तक बंधक बनाने के बाद नृत्यांगना उसे उज्जैन ले आई। यहां भी उसे कमरे में बंद रखा गया। किशोरी ने नृत्यांगना के घर आने वाले एक युवक को अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लिखा पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र सौंपा। पुलिस सूत्र बताते हैं कि युवक ने पत्र कोरियर से एसपी कार्यालय भिजवाया, जिसकी जांच शुरू की गई है।


महिला थाने में भी शिकायत
एसपी को लिखे पत्र में फरवरी में महिला थाने पहुंचकर नृत्यांगना की शिकायत करने और करीब आधा दर्जन लड़कियाों को शिकार बनाने की बात का उल्लेख किया है, साथ ही महिला पुलिसकर्मी द्वारा पीडि़ता के साथ मारपीट कर उसे पुन: नृतयांगना के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में एसपी सचिन अतुलकर से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने कहा कि मैं अभी मीटिंग में हूं। बैठक समाप्त होने के बाद चर्चा कर पाऊंगा।


हिंसाः पहचाने गये रतनलाल के हत्यारे

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में शहीद हुए कांस्टेबल रतनलाल के हत्या के आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) कर रही है।


सूत्रों का कहना है कि अभी तक दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यू विभाग हिंसा प्रभावित SIT को सीसीटीवी का फुटेज जांच के लिए नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार डीसीपी और एसीपी पर भी हमला करने वालों की शिनाख्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली हिंसा से संबंधित दो वीडियो गुरुवार को सामने आए थे। इन वीडियो में स्पष्ट नज़र आ रहा है कि दंगाइयों ने पुलिस पर किस प्रकार से हमला कर रहे हैं। बता दें कि चांद बाग की हिंसा में ही कांस्टेबल रतनलाल की हत्या कर दी गई थी और DCP शाहदरा, अमित शर्मा और एसीपी गोकुलपुरी अनुज इस हमले में बुरी तरह घयल हो गए थे।


इसी प्रकार IB कर्मी अंकित शर्मा भी दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में हुई हिंसा का शिकार हुए थे। इस संबंध में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया था कि, ‘देखिये कैसे कांस्टेबल रतनलाल जी को मारा गया, घेर कर, पत्थरों से। इसी भीड़ ने DCP अमित शर्मा जी की हत्या की कोशिश की। इन औरतों को देखिये और इनके वहशीपन को देखिये। ये चांद बाग में CAA विरोधी प्रदर्शन करने वाली औरतें और आदमी हैं।


नेपाल बॉर्डर पर कार्यकर्ता सम्मान

संवाददाता मोहम्मद सिराज                                



कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


निघासन खीरी। नेपाल वार्डर पर बसी थारू ग्राम पंचायत बेलापरसुआ जिसमे एकल अभियान ने आज सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया एकल अभियान के राष्ट्रीय महा मंत्री माननीय माधवेन्द्र सिंह जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीर सम्राट महाराणा प्रताप की सेना के सैनिक जिन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा  के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया मगर हिन्दू धर्म नही छोड़ा कार्यक्रम मे थारू बहनों ने अपना प्रमापरिक न्रत्य प्रस्तुत किया सभी बहनों को लखनऊ से आये प्रोफेसर मुनेंद्र सिंह मीनाक्षी सिंह ने बैग ओर अंग बस्त्र दे कर सम्मानित किया कार्यक्रम मे सी ओ पीलिया श्री राकेश नायक जी ,चंदनचौकी कोतबाल श्री सिया राम जी ,रेंजर वन विभाग श्री राकेश जी, ssb कमांडेड ,राजेश जी प्रधानाचार्य सिसु मंदिर ,डॉ0 संतराम जी , भारत नेपालसमन्वय ओमप्रकाश ने कहा कि  आज भारत माँ के वीर सपूत प्राकृतिक माँ के दुलारे संसाधनों के अभाव मैं अपना जीवन जी रहे है जहाँ न स्वास्थ्य की उत्तम ब्यबस्था है ना यातायात की ब्यबस्था न ही जीवन को व्यवस्थित जीने के लिय रोजगार फिर भी जीवन को खुसी खुसी जी रहे है 
इस अवसर पर राम सागर ,अमर सिंह, पंकज कुमार प्रमिला राना ,सरबन,नरेश ,परियोजना अधिकारी श्री उत्तम सिंह जी ,सरदार बलजीत सिंह जी, के साथ ग्राम पंचायतों के लोग हुए शामिल।


ठेकेदार एसोसिएशन के नए कर्मचारी

दिगापंडी ब्लॉक ठेकेदार एसोसिएशन के नए कर्मचारी चुने गए 
 दिगापंडी। स्थानीय गुप्तेश्वर शिव पीठ में दिगापंडी ब्लॉक कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन की एक आपात बैठक आयोजित की गई है।  वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के एक नए अधिकारी का चुनाव हुआ।  रंजन कुमार पाणिग्रही, सुबाष चंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार पांडा, संपादक कैलाश साहू, बुलू साहू, कोषाध्यक्ष बुलू साहू, सलाहकार मनोज पाणिग्रही को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।  दस सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई।  युवा समाजसेवी संजय कुमार पाणिग्रही को सर्वसम्मति से कोर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।  मुख्य समितियों में अशोक कुमार स्वयंवर, राधाकृष्ण महानकुड, नीलमधव गौड़, ब्रज स्वयंवर, चित्रसेना गौड, सीमांचल स्वयंवर, संजय साहू, अशोक साहू, शिवशंकर पाधी, गोपालकृष्ण साहू और प्रभाकर रेड्डी शामिल हैं।  इस अवसर पर संतोष जेना, रघुनाथ सामंतराय, मनोज पटनायक, दिबराज सेठी और अलाय सेठी सहित अन्य उपस्थित थे।  इस संदर्भ में, ठेकेदारों का सामना करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।  विभिन्न सुधार कार्यों के दौरान माल के कराधान, राजस्व विभाग की दोयम दर्जे की नीति में कटौती, रॉयल्टी को दोगुना करना, तय कीमतों पर निर्धारित कीमतों का टेंडर न होना आदि जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।  ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों के ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।  यूनियन ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष उठाएगी।


 रविकुमारशर्मा (दिगापंडी) की रिपोर्ट


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...