शनिवार, 14 दिसंबर 2019

एटीएस ने दो आतंकी किए गिरफ्तार

 मुंबई! महाराष्ट्र एटीएस ने साल 2006 से वांछित दो सिमी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है! इनका नाम एजाज अकरम शेख और इलियास अकरम शेख है! दोनों को मध्य प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया!
महाराष्ट्र एटीएस ने साल 2006 से वॉन्टेड दो सिमी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है! इनका नाम एजाज अकरम शेख और इलियास अकरम शेख है और ये दोनों भाई हैं! दोनों को मध्य प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया!


दोनों भाई मुंबई के कुर्ला के रहने वाले हैं और मुंबई में सीरियल ट्रेन ब्लास्ट के बाद शहर छोड़कर भाग गए थे! एटीएस महाराष्ट्र और एंटी टेरर एजंसियों ने दोनों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे! दोनों भाई सिमी के महासचिव और आतंकी सफदर नागोरी, आतंकी एहतेशान सिद्दीकी और अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ ​​तौकीर द्वारा संचालित मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिन्हें भारत के ओसामा बिन लादेन के नाम से भी जाना जाता है!सिद्दीकी को आतंकी गतिविधियों से संबंधित दो मामलों में दोषी ठहराया गया है, जबकि तौकीर को पिछले साल दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जो 2007 और 2008 के बीच उत्तर प्रदेश, जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली में सिलसिलेवार विस्फोटों के मामलों की सुनवाई का इंतजार कर रहा है!


एमपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से एक गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों आतंकियो को गिरफ्तार किया गया! झूठी पहचान का इस्तेमाल करने के संदेह में दोनों आरोपियों से 2006 और 2018 के बीच देश भर में हुए विभिन्न आतंकवादी बम विस्फोटों में उनकी संदिग्ध भागीदारी के बारे में पूछताछ की जा रही है!


दोनों आरोपियों को बुरहानपुर और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई लाया गया! यहां उन्हें अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया! एटीएस महाराष्ट्र का मानना ​​है कि दोनों की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है क्योंकि इससे आईएम और सिमी जैसे आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल और उनके साथ काम करने वाले अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी सामने आएगी!


भाजपा है तो, संविधान खतरे में है: गांधी

नई दिल्ली! आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है। जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 


प्रियंका ने कहा- आज खतरे में देश है, आवाज उठाइए
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है। एक दूसरे का हाथ थामने का ये देश है। उन्होंने आगे कहा कि यह हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है। प्रियंका ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।


प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।


मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया


पूर्व वित्र मंत्री पी चिदंबरम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छह महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।


आज बंद है रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई मार्ग:
रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की रैली की वजह से पुरानी दिल्ली के कई रास्ते बंद हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते से बचकर चलने की अपील की है और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।ट्रैफिक के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि रैली में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुरानी दिल्ली व रामलीला मैदान के आसपास की कुछ सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 


भारतीय दूतावासों के सामने भी होंगे प्रदर्शन:बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने शनिवार को दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आईओसी के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, 'विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं। 


केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग इन सब मुद्दों पर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।' वशिष्ठ के मुताबिक, आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब और ओमान में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर होने वाले प्रदर्शन की निगरानी करेंगे। 


आईसीयू में अर्थव्यवस्था- राहुल गांधी:इसी बीच रैली से पहले राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाी के विरोध में वह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।'


 


सिद्धू बन सकते हैं पंजाब के डिप्टी सीएम

चंडीगढ़। गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के तीन साल बीत चुके हैं और अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर अन्य पात्र विधायकों को मंत्री बनने का मौका देना चाहिए। गुरुवार को पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजा वडि़ंग ने कहा कि हालांकि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करें। नवजोत सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजा वडि़ंग ने कहा कि सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वह कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं।



नकली सफाई को झूठ का चश्मा:अखिलेश

अंजू अग्रवाल की रिपोर्ट 
लखनऊ। नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने कानपुर में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि सुना है प्रधान जी गंगा की स्वच्छता व प्रदूषण मुक्ति के लिए कानपुर में बड़ी बैठक कर रहे हैं। वहां निरीक्षण के समय फिर से गंगा में गिरनेवाले नालों का मुख मोड़कर 'नक़ली सफ़ाई' को झूठ का चश्मा पहनाया जाएगा।


अखिलेश यादव ने इस बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहाकि सुना है प्रधान जी गंगा की स्वच्छता व प्रदूषण मुक्ति के लिए कानपुर में बड़ी बैठक कर रहे हैं। वहां निरीक्षण के समय फिर से गंगा में गिरनेवाले नालों का मुख मोड़कर 'नक़ली सफ़ाई' को झूठ का चश्मा पहनाया जाएगा। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि सलाह है कि प्रधान जी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ़ करें तब कानपुर पहुंचें।भाजपा सरकार की नीतियों को आइना दिखते हुए सपा सुप्रीमो ने कहाकि वर्तमान भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों की वजह से देश जल रहा है जिसके कारण जापान के प्रधानमंत्री तक ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। ऐसे में बार-बार वैश्विक छवि को सुधारने का दावा करने वाला प्रधान जी इस मुद्दे पर अपनी राय कब देंगे?


मोदी-योगी पैदल मीटिंग हॉल तक पहुंचे

 कानपुर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं। कानपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीएसए कॉलेज पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम मोदी सीएम योगी के साथ पैदल ही मीटिंग रूम तक पहुंचेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां गंगा परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बैठक हो रही है।


बैठक में गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बिहार, यूपी के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र सहित 40 से अधिक प्रमुख लोग मौजूद हैं। बैठक में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा की स्थिति को लेकर मंथन किया जा रहा है। इन प्रदेशों में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, पीएम मोदी उनकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। शुक्रवार शाम तक बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलक, यूपी के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह सहित पर्यावरण मंत्रालय, नगर एवं आवास विकास मंत्रालय के अधिकारी यहां पहुंच गए थे।


बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अटल घाट से मोटर बोट के जरिए गंगा का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सीसामऊ नाले के पास खड़े होकर सेल्फी लेंगे। सेल्फी लेने की वजह यह है कि लंबे समय से गंगा में गिरने वाले सीसामऊ नाले को मोड़ने में केेंद्र सरकार को सफलता मिली है।    


आम आदमी पार्टी को जेडीयू का मिला साथ

 नई दिल्ली! दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का साथ मिल गया है! अब प्रशांत किशोर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 जिताने में अपनी भूमिका निभाएंगे!


प्रशांत किशोर के आम आदमी के साथ आने की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि @indianpac हमारे साथ आ रही है। हम उसका स्वागत करते हैं!


बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को जेडीयू के समर्थन देने के मामले में प्रशांत किशोर अपनी अलग राय रखते हैं! प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपना स्टैंड क्लियर रखते हुए इसका लगातार विरोध कर रहे हैं! वहीं प्रशांत किशोर आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे!


कानून के विरोध में 21 को बिहार बंद

 पटना! नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसा जारी है! कई राजनीतिक पार्टियां भी इस बिल को लेकर सरकार के विरोध में है! राष्ट्रीय जनता दल भी इस बिल को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही है!


राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अब 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया है! तेजस्वी यादव ने कहा है कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन बिल जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल बिहार बंद करेगा! साथ ही उन्होंने कहा है, 'हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते हैं, बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें!


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...