शनिवार, 14 दिसंबर 2019

भाजपा है तो, संविधान खतरे में है: गांधी

नई दिल्ली! आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है। जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 


प्रियंका ने कहा- आज खतरे में देश है, आवाज उठाइए
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है। एक दूसरे का हाथ थामने का ये देश है। उन्होंने आगे कहा कि यह हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है। प्रियंका ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।


प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।


मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया


पूर्व वित्र मंत्री पी चिदंबरम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छह महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।


आज बंद है रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई मार्ग:
रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की रैली की वजह से पुरानी दिल्ली के कई रास्ते बंद हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते से बचकर चलने की अपील की है और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।ट्रैफिक के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि रैली में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुरानी दिल्ली व रामलीला मैदान के आसपास की कुछ सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 


भारतीय दूतावासों के सामने भी होंगे प्रदर्शन:बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने शनिवार को दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आईओसी के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, 'विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं। 


केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग इन सब मुद्दों पर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।' वशिष्ठ के मुताबिक, आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब और ओमान में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर होने वाले प्रदर्शन की निगरानी करेंगे। 


आईसीयू में अर्थव्यवस्था- राहुल गांधी:इसी बीच रैली से पहले राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाी के विरोध में वह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।'


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...