बुधवार, 18 सितंबर 2019

यमाचार्य नचिकेता वार्ता (कर्तव्यवाद)

गतांक से...
 मेरे प्यारों, गुरुदेव ने बहुत कुछ वाक्य उच्चारण किया है। परंतु देखो इस संसार में यदि कोई राष्ट्र हुआ है और उसमें कोई राजा हुआ है तो भगवान मन हुआ है। उन्होंने जिस नगरी का निर्माण किया, उस नगरी का नाम अयोध्या है। क्योंकि अयोध्या अष्टचक्र और नौ द्वार वाली एकमात्र नगरी है। उसमें मनु महाराज के वंशजों के द्वारा लगभग 1,75,552 वंशजों ने राष्ट्र का पालन किया है। पालन इसी आधार पर किया गया है कि समाज को कर्तव्यवाद में स्थापित करना है। इससे माता का वियोग नहीं दृष्टिपात किया जाता, पिता का वियोग दृष्टिपात नहीं किया जाता। यह वियोग जब नहीं होगा तब मानव सार्थक बनेगा, पवित्र बनेगा। माता अपने कर्तव्य का पालन करेगी। राजा अपने कर्तव्य का पालन करें। समाज कर्तव्य का पालन करके राजा और प्रजा को कर्तव्यवाद में लाता रहे और वह प्रजा का सेवक स्वीकार करें तो राष्ट्रीयता कुछ नहीं रह पाती। राष्ट्रीय तो देखो आधुनिक काल का जो राष्ट्रवाद चल रहा है। यह कैसा राष्ट्रवाद है? वह समाज को, संपदा को अपना-अपना करके अपने में राजा बनना चाहते हैं। परंतु हे राजन, राष्ट्रीय वाद का निवारण करना होगा। तुम मुझे वैसा कर्तव्य करना होगा। जिससे समाज महान बन जाए, जिससे एक दूसरा प्राणी के रक्त का पीपासी न बन जाए। पिपासी अज्ञानता में बनता है। इसलिए तेरे द्वारा ज्ञान होना चाहिए कि पिपासी स्वार्थ में होता है कर्तव्य वाद का पालन करे तो मुनिवर यह राष्ट्रीयवाद का निवारण हो जाएगा। नाना प्रकार की संपदा में रमने वाला समाज कदापि महान नहीं बन सकता है। मैंने बहुत पुरातन काल से इस समाज को दृष्टिपात किया है। महाभारत काल के पश्चात स्वार्थवाद आया था और स्वार्थवाद क्या था? महाराजा शांतनु ने सबसे प्रथम स्वार्थवाद की भावनाएं ग्रहण की।उसने क्या स्वार्थवाद कििया, अपने पुत्र को कहा कि तू ब्रह्मचारी रहे और मेरा संस्कार होो। पुत्र ने ब्रह्मचर्य के वश में प्रतिज्ञा की और पिता का संस्कार हुआ। उसका परिणाम यह हुआ कि महाभारत काल में स्वार्थवाद आया और स्वार्थवाद में विधाता, विधाता रक्त के पीपासे ही बन गए। अज्ञानता में यदि शांतनु के हृदय में स्वार्थ की भावना ना होती तो यह अनुचित क्रियाकलाप नहीं होता है। तो यह समाज नष्ट नहीं हो सकता था। विद्वानों का ह्रास नहीं हो सकता था। परंतु देखो भाव प्रबल है जब मैं यह उदगीत गाता हूं तो यह मानवता का ह्रास हुआ। उसका परिणाम यहां मेरी पुत्रियों के सिंगार को हनन किया गया उसके पश्चात नाना प्रकार की अज्ञानता में संप्रदायों में संप्रदायिकता का जन्म हुआ वह संप्रदाय आधुनिक काल में जितनी पनप रही है राष्ट्र की है क्योंकि राजा इसलिए नहीं होता है एक ईश्वर बाद में कुछ कह रहा है एक धर्म की विवेचना कुछ कर रहा है धर्म केवल मानव इंद्रियों में समाहित रहता है वह इंद्र देखो इंद्रियों वाले धर्म को लाकर के राजा को उसकी व्याख्या करनी चाहिए जब राजा किसी भी मत से मटकी पूजा में जाता है वहां उस धर्म की प्रशंसा करने लगता है वह मार्ग में जाता है वहां वहां मार्ग की प्रशंसा करता है गुरु में जाता है वहां गुरुओं की प्रशंसा करता है यह राजा निर्णय हो जाता है ऐसे राजा नाना धर्म की जो चर्चा कर रहा है अरे धर्म तो ले प्राणी व्याकरण की दृष्टि से एक ही धर्म धर्म धर्म क्या है मानव का पूजन होगा। मुनिवरो, देखो नेत्र,दृष्टि बात करेंगे तो मानव का पूजन होगा और वह जो दृष्टिपात करेगा तो उसकी अंतरात्मा उसे निकालने लगती हैै। वह नेत्रों में धर्म समाहित रहता है वाणी सदैव सत्य उच्चारण करती है। तो उसका धर्म है। अशुद्ध उच्चारण करती है तो उसका धर्म बन जाता है। वाणी का धर्म सत्य ही उच्चारण करना है। सुगंधी में मानव प्रसन्न रहता है सुगंधी में अपने अंतर हृदय को रखता है। अरे, सुगंधी ही उसका जीवन है। देखो इसी प्रकार प्रथा है उसको प्रेम में मग्न होकर के ज्ञान के द्वारा स्पर्श करता है। मैं उसका धर्म है मेरे प्यारे स्रोतों में शब्द आते हैं। आज का हमारा विचार क्या कह रहा है कि हमें इस समाज को ऊंचा बनाना हैै। मानवता की रक्षा करनी है। मानव दर्शन को अग्रणी बनाना है और राष्ट्र के निवारण के लिए चर्चा की है कि प्रत्येक जो रूढ़िवादी आचार्य है। वह एकत्रित होकर के राजा के संविधान में मैं अपने-अपने विचारों की व्याख्या करें और जो विचार विज्ञान से मानवता से स्थिर हो जाए। वह विचार ,वही रहना चाहिए। आज का विचार यह कह रहा है। मैं अपने पूज्य पाद गुरुदेव को वर्णन करा रहा था। क्योंकि पूजा-पाठ गुरुदेव का वह विचार है। जब इस संसार में कोई भी रूढ़िवाद नहीं था। मानवता के यज्ञ की चर्चा करते हैं विज्ञान की चर्चा कर रहे हैं। आज का विज्ञान भी रूढ़िवादी बना हुआ हैै। परंतु उच्चारण करने के लिए तो बहुत कुछ है। परंतु अब मेरा विचार समाप्त होने वाला है। आज का विचार मैं उच्‍चारण कर रहा हूं कि पूज्‍यपाद गुरुदेव को परिचय करा रहा हूं कि काल एक वाम मार्ग का है जहाां राजा भी वाममार्गी है और मत-मतांतर भी  वाममार्गी हुए हैं। देखो कोई आचार्य गुरु जी कहे जाते हैं उनके मानने वाले रक्त को अपने में भक्षण कर जाते हैं। उससे अपने शरीर को बना रहे हैं। शरीरों का निर्माण केवल इसलिए कि जीवन स्तर बना रहे। यही मेरा कर्तव्य नहीं है। हे मााता, मुझे तो संसार को महान बनाना है। क्योंकि यह प्रभु की सृष्टि है और प्रभु की सृष्टि को महान बनाना हमारा कर्तव्य है। आज का विचार क्या है,तेरे जीवन का सौभाग्य अखंड बना रहे। मेरा हृदय गदगद होता है जब यजमान देखो यह अद्भुत यज्ञ का आयोजन होता है। अहिंसा से रहित होता है और धर्म का सदुपयोग किया जाता है। जब प्रत्येक ग्रह में यज्ञ के द्वारा निर्माण का सदुपयोग होता है। वहां पर क्यों  ह्रास हो जाता है? यह आज का वाक्य हमारा समाप्त होने जा रहा है। मैं अपने पूज्य पाद गुरुदेव से आज्ञा पाऊंगा। मेरे प्यारे महानंद जी ने बहुत अच्छे से अपने वाक्य प्रकट किए। वाक्य में बड़ी सार्थकता मुझे प्रतिपादित हो रही हैै। परंतु यह उनकी जो वेदना है जो विडंबना है वह बड़ी विडंबित मेरे हृदय में समाहित हैै। इसलिए जब प्रभु की अनुपमता होगी तो प्राय ऐसे राजा भी होंगेे। ऐसा कोई वाक्य नहीं है परंतु संसार में अपने शब्दों में रत करते रहना चाहिए। अपने विचारों को महानता देनी चाहिए। वायुमंडल में जो विचार भ्रमण करते रहे। किसी न किसी काल में वह महान विचार मानवता के अंतरण को छूकर के पवित्र बना सकते हैं। यह आज का विचार अब समाप्त होने जा रहा है। अब वेदों का पठन-पाठन होगा।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 19, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1.अंक-47 (साल-01)
2.  बृहस्पतिवार,19 सितबंर 2019
3.शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि पंचमी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:10,सूर्यास्त 6:10
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


मंगलवार, 17 सितंबर 2019

अफगान में ब्लास्ट 24 की मौत 32 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में मंगलवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी की रैली में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। धमाके के समय गनी वहीं पर मौजूद थे। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परवान अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अब्दुल कासिम संगिन ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और रैली स्थल के नजदीक पुलिस चौकी में बम लगाकर धमाका कर दिया। हालांकि गनी को कोई चोट नहीं आई। किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


बसपा विधायक कांग्रेस में शामिल क्यों

मायावती बताएं कि आखिर हर बार बसपा के विधायक ही कांग्रेस में क्यों शामिल होते हैं? बसपा विधायक राजेन्द्र गुढा ने आरोप लगाया था कि मायावती पैसे लेकर टिकट देंती हैं। मायावती में दम हो तो एमपी में कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लें। ट्वीट करने से क्या होता है। मायावती अपनी सोच बदलें-सीएम गहलोत। 

जयपुर। राजस्थान में यह दूसरा मौका है, जब बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2009 में भी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को मजबूती देने के लिए बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब बसपा सुप्रीमो मायावती को बताना चाहिए कि आखिर हर बार उन्हीं की पार्टी के  विधायक  कांग्रेस में शामिल  क्यों होते हैं? एक राजनीतिक पार्टी के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि सभी विधायक रातों रात पाला बदल लें। मायावती का दावा रहता है कि उनकी पार्टी दलितों की पार्टी है और पार्टी की एक विचारधारा है। हालांकि राजस्थान में बसपा के विधायक राजेन्द्र गुढा का तो आरोप है कि मायावती और उनके समर्थक पैसा लेकर टिकिट देते हैं। गुढा ने यह बयान कोई एक माह पहले दिया था, लेकिन मायावती ने न तो कोई जवाब दिया और न ही गुढा के खिलाफ कोई कार्यवाही की। क्या बसपा ऐसी ही विचारधारा वाली पार्टी है? क्या मायावती को राजस्थान में ऐसे उम्मीदवार नहीं मिलते तो पार्टी के प्रति वफादार रहें? या फिर राजेन्द्र गुढा के आरोप सही हैं। जब पैसे देकर टिकिट लिया जाएगा, तब विधायक बनने के बाद पैसों की वसूली तो की जाएगी? क्या पैसों के आगे विचारधारा गौण हैं? जो मतदाता मायावती की पार्टी को दलितोंकी पार्टी मान कर वोट देते हैं, उन्हें बसपा विधायकों के पाला बदलने की घटना से सबक लेना चाहिए। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक राजेन्द्र गुढा, जोङ्क्षगदर अवाना, लाखन सिंह, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव और वाजिब अली को मतदाताओं ने कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर जिताया था। अब ये सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। क्या यह मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी नहीं हैं?
एमपी में समर्थन वापसी क्यों नहीं:
राजस्थान की घटना पर मायातवी ने ट्वीट पर कड़ी टिप्पणी की। माया ने कांग्रेस को गैर जिम्मेदार धोखेबाज और दलित विरोधी पार्टी बताया है। सवाल उठता है कि जब मायावती को कांग्रेस से इतनी नाराजगी है तो फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन क्यों दे रखा है? मायावती के समर्थन की वजह से ही एमपी में कमलनाथ की सरकार टिकी हुई है। यदि बसपा विधायक समर्थन वापस ले लें तो कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी। एमपी में बहुमत के लिए 115 विधायक चाहिए। कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं, लेकिन 2 बसपा, 1 सपा ने समर्थन दे रखा है। अब यदि मायावती दो विधायक समर्थन वापस ले लें तो कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। लेकिन मायावती को भी पता है कि जब राजस्थान में 6 विधायक पाला बदल सकते हैं, तब एमपी में दो विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मायावती अपने विधायकों को अच्छी तरह जानती है। 
गहलोत की दो टूक:
बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने और बसपा प्रमुख मायावती के बयान का जवाब देते हुए 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अब मायावती को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। बसपा की विधायक शुरू से ही मेरी सरकार को समर्थन दे रहे थे। अब इन विधायकों ने अपने स्तर पर यह महसूस किया कि उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। गहलोत ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ने बसपा को बिना शर्त समर्थन दिया था। मैं आज भी इस पक्ष में हंू कि बसपा जैसे राजनीतिक दल कांग्रेस के साथ मिल कर काम करें। उन्होंने कहा कि बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का असर नवम्बर में होने वाले तीन राज्यों पर कितना पड़ेगा यह आने वाला समय ही बताएगा। मैं इतना कह सकता हंू कि बसपा विधायकों को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर कोई सौदेबाजी नहीं हुई, जबकि भाजपा तो मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपए का प्रस्ताव कर रही है। भाजपा को बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर कोई सवाल करने का अधिकार नहीं क्योंकि कई राज्यों में भाजपा ने अल्पमत में होने के बावजूद भी सरकार का गठन किया है। सब जानते हैं कि इन राज्यों में भाजपा ने किस तरह सरकार बनाई है। 
एस.पी.मित्तल


आने वाले दिन कांग्रेस में मचाएंगे खलबली

#6013
अब सचिन पायलट से भी लिया जा सकता है राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष का पद। बसपा के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस संगठन पर ज्यादा असर।
===========
16 सितम्बर की रात को राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 200 में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 106 हो गई है। इससे अशोक गहलोत की सरकार तो मजबूत होगी, लेकिन ज्यादा असर कांग्रेस संगठन पर पड़ेगा। हो सकता है कि अब डिप्टी सीएम सचिन पायलट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद वापस ले लिया जाए। बसपा के 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल करवाने में प्रदेशाध्यक्ष की हैसियत से पायलट की कोई भूमिका नहीं रही। राजनीतिक दृष्टि से यह बड़ी घटना है, लेकिन इसमें प्रदेशाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं होने से साफ जाहिर है कि राजस्थान में सत्ता और संगठन एक पटरी पर नहीं है। पायलट पहले ही अपनी सरकार के कामकाज को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो राजस्थान में सता और संगठन में जो कुछ भी हो रहा है उसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि जानवरी में होने वाले पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिले। लेकिन यह तभी संभव है, जब उम्मीदवारों का चयन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से हो। पायलट प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रहते ऐसा संभव नहीं है। असल में मौजूदा परिस्थितियों में पायलट को हटाना जोखिम भरा था, इसलिए पहले सरकार की मजबूती सुनिश्चित की गई। अब जब सरकार पूर्ण रूप से मजबूत हो गई है तो पायलट को हटाने वाला बड़ा फैसला भी किया जा सकता है। 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन गहलोत के पास है। ऐसे में गहलोत को 200 में से 118 विधायकों का समर्थन है। आरएलडी के सुभाष गर्ग पहले से ही गहलोत के साथ हैं। यानि अब अशोक गहलोत संगठन में कोई भी जोखिम ले सकते हैं। जागरुक पाठकों को याद होगा कि विधानसभा चुनाव के अवसर पर गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से बयान दिया था कि राजस्थान में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन किया जा सकता है, तब गहलोत ने बसपा की ओर इशारा भी किया था, लेकिन तब प्रदेशाध्यक्ष की हैसियत से पायलट ने गठबंधन को नकार दिया। गहलोत के समर्थक माने जाने वाले सुभाष गर्ग का टिकिट भी भरतपुर से काट दिया गया था, लेकिन गहलोत ने गर्ग को आरएलडी का उम्मीदवार बनवा दिया। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में खलबली मचाएंगे। देखना होगा कि इन सब हालातों पर पायलट की क्या प्रतिक्रिया होती है। 
एस.पी.मित्तल


जन्मदिन: बुजुर्गों के प्रति सम्मान

मां का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर।
गांधी नगर जाकर मां हीरा बा के साथ भोजन किया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 69वें जन्मदिन पर मां का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी है। ऐसा नहीं कि लोग अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। लेकिन समाज में उपभोक्तावादी संस्कृति और एकल परिवार की प्रवृत्ति बढऩे से माता-पिता स्वयं को उपेक्षित समझ रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर अनेक परिवार किसी रिसोर्ट या होटल में लंच डिनर करने जाते हैं, कुछ लोग अपने माता-पिता को भी साथ ले जाते हैं, लेकिन महानगरों में नौकरी करने वाले बेटे-बहू तो अपने हाल में ही मस्त रहते हैं। कुछ समझदार बहुएं कोरियर से सास-ससुर को गिफ्ट भिजवा देती हैं, ताकि माल के बंटवारे का ख्याल बना रहे। हम सब जानते हैं कि परिवार में बुजुर्गों की स्थिति कैसी है? लेकिन वो लोग भाग्यशाली है जो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल है। आज हर क्षेत्र में मोदी को सफलता मिल रही है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का काम कोई छोटा नहीं है। एक समय था, तब चर्चा करने मात्र से आग के गोले भड़क उठते थे, लेकिन मोदी ने 370 को हटा दिया और आज जम्मू-कश्मीर में शांति भी है। ऐसी सफलताओं के पीछे मां हीरा बा का आशीर्वाद भी है। जो लोग अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं उन्हें नरेन्द्र मोदी की तरह अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। एक मां के लिए इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है कि जन्मदिन के मौके पर बेटा साथ खाना खा रहा है। ऐसे खुशी के माहौल में मां के दिल से जो आशीष निकलेगा उससे और सफलता मिलेगी। जो लोग जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट करते हैं उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा भी लेनी चाहिए। मोदी ने मां के साथ खाना खाते हुए फोटो जारी किया है। यह फोटो अपने आप में बुजुर्गों के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा देता है। 
एस.पी.मित्तल


नमो सेना का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नमो सेना इंडिया का निशुल्‍क स्वास्थ्य शिविर 
मोहित श्रीवास्तव
गाजियाबाद,लोनी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में विभिन्न संगठन और संस्थाओं के द्वारा विभिन्न तरीके से जन्मदिन मनाया गया। जिसके अंतर्गत नमो सेना इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोनी इंटर कॉलेज के पास संगठन के द्वारा कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों की निशुल्क जांच की। संगठन के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र बैसोया ने बताया नमो सेना इंडिया का उद्देश्य स्वास्थ्य, जनसंख्या नियंत्रण, प्रदूषण आदि विषयों पर जागरूकता फैलाना है। डॉ विजय बैसोया एवं सहयोगियों के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की। इस अवसर पर क्षेत्र क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कैंप में पहुंचकर संगठन एवं डॉक्टरों की टीम का उत्साह वर्धन किया।  इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सचिन बसोया, पिंटू नंबरदार, सुमी बसोया आदि उपस्थित लोगों के द्वारा केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई देते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।


दुखी जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज संविदा पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने भेंटकर अपनी परेशानियां बताई। आउटसोर्सिंग कम्पनी अवनी परिधि के माध्यम से कई जनपदों में सीएमओ एवं सीएमएस के अधीन कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को सितम्बर 2018 से अब तक कार्य करते हुए 11 महीने से अधिक समय बीच चुका है। इनको अभी तक कोई मानदेय नहीं मिला है। इनको अब सेवा समाप्ति आदेश दे दिया गया है और सिर्फ जून तक उन्हें मानदेय देने की बात की जा रही है। पीड़ित नर्सों ने बताया कि उन सभी ने माह अगस्त 2019 तक कार्य किया है। कोई सुनवाई नहीं होने से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से सेवा बहाली की मांग करते हुए एक ज्ञापन अखिलेश को भी सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि वे दो-दो वर्ष तक सेवारत रही है और अब भुखमरी की शिकार है। अखिलेश यादव ने नर्सिंग स्टाफ के साथ सहानुभूति जताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में पर्याप्त बजट था। भाजपा सरकार में सभी कर्मचारी दुःखी हैं। श्री यादव ने कहा कि बेरोजगारी में लगातार वृद्धि से स्थिति विस्फोटक हो गई है। भाजपा सरकार की यह संवेदनहीनता की पराकष्ठा है। दुःखी और परेशान जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। 
बृजेश केसरवानी


राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की तलाश पूर्ण

नई दिल्ली। काफी दिनों से चल रही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नए प्रेस सचिव की तलाश अब पूरी हो गई है। इस पद पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार सिंह (55) की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए या अगले आदेश तक अनुबंध के आधार पर की गई है।


अजय कुमार सिंह को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का करीब 30 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1985 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (लखनऊ) से की थी। बाद में उन्होंने दिल्ली में 'द पॉयनियर' जॉइन कर लिया था। पूर्व में वह 'बिजनेस स्टैंडर्ड' 'स्टार न्यूज' (अब एबीपी न्यूज) और 'न्यूज एक्स' में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   


'फर्स्टपोस्ट' में एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका निभाने से पहले वह 'गवर्नमेंस नाउ' मैगजीन में एडिटर के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा 'गवर्नमेंस नाउ' में डायरेक्टर (एडिटोरियल) के पद पर वापसी की थी और इस साल की शुरुआत में इस मैगजीन का प्रिंट एडिशन बंद होने तक इसी पद पर काम कर रहे थे। यहां वह मैगजीन के अंग्रेजी और मराठी एडिशन की कमान संभाल रहे थे। फिलहाल वे 'फर्स्टपोस्ट' से कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े हुए हैं।


योगी का प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त रुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्लास्टिक बैन को लेकर अब सख्त रूख अपना रही है। इसके तहत अधिकारी भी इसका सख्ती से पालन कर रहे हैं। इश क्रम में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलायुक्तों एंव जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूपी के सभी सरकारी कार्यालयों अौर बैठकों में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोगा कतई नहीं होना चाहिए। यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में और अधिक पारदर्शिता के साथ काम करें।


दिए जरूरी निर्देश-मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रशासन को प्राथमिकता देकर अधिकारी अपने शासकीय दायित्वों का पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।


पालन न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई-उन्होंने कहा कि शासकीय धन का दुरुपयोग होने पर पारदर्शिता के साथ जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी या सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। तिवारी ने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन योजना (शहरी) के तहत जारी 428 करोड़ रुपये की धनराशि का पारदर्शिता के साथ उपयोग कराने के लिए जनपद स्तर पर गठित कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाए। साथ ही आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाए।


बैलगाड़ी का चालान,नया कीर्तिमान स्थापित

नई दिल्ली। सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट क्या पास किया लोगों की जान को आफत खड़ी हो गई। पुलिस ने इस कानून का इस्तेमाल लोगों में खौफ पैदा करने के लिए कर दिया।


यूपी के बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस ने एक बैलगाड़ी का चालान कर नया कीर्तिमान बना डाला। बिजनौर के सहसपुर गांव में एक किसान अपनी बैलगाड़ी लेकर खेतों पर गया और खेत के पास बैलगाड़ी खड़ी कर दी। उसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने बैलगाड़ी का चालान काट कर किसान को दे दिया।एक हजार के चालान कटने से हैरान परेशान किसान ने अपनी व्यथा लोगों से बताई। जब इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि बैलगाड़ी का चालान कैसे कर दिया तो पुलिस ने चालान कैंसिल कर दिया।


सिंधिया के चेहरे पर हार की शिकन दिखी

जयपुर। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया हार के वाद पहली वार मुंगावली पहुँचे। उन्होंने विधानसभा के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवो में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह पहला मौक़ा है जब सिंधिया अपने क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे थे।
इस दौरान सिंधिया के चेहरे पर हार की शिकन दिखी और दर्द भी छलका अधिक वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे सिंधिया ने प्रशासन द्वारा किए गए प्राथमिक सर्वे को नाकामी बताते हुए। नए सिरे से खराब फसलों का आकलन करने एवं शासन से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की।


फिर झलका हार का दर्द झलका


लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे पर हार की शिकन साफ देखने को मिली। लोगों से बातचीत करते समय उन्होंने लगातार इस बात का उल्लेख किया, कि 17 साल तक लोगों की सेवा करते रहे। फिर भी शायद उनमें कोई कमी हुई होगी । जिसके कारण यह परिणाम आए। पत्रकारों के सवालो के जवाब में उन्होंने कहा कि नये सांसद क्षेत्र में आते है या नही इससे उनको कोई मतलब नही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मेरा पारिवारिक संबंध है। उनके सुख के समय भले ही ना पाऊं ,मगर दुख में मैं जरूर उनके साथ होता हूं । आगे  इस क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखेंगे या नहीं इसका जवाब देते समय सिंधिया भावुक हो गए और कहा कि यह तो आगे वाला समय बताएगा।


मेरे परिवार के लोग परेशान हैं, इसलिए आया हूँ


मुंगावली में सिंधिया ने कहा जब कोई व्यापारी लेन देन करता है और उसमें कोई हानि हो जाये तो चोट नही लगती। क्योकि वो हानि पैसों की हानि होती है। पर मेरा और आपका रिश्ता एक सदैव मैंने तो माना था कि ह्र्दय का रिश्ता है विकास प्रगति का रिश्ता है। मैने तो जरूर माना था की एक एक जन जन के ह्रदय के अंदर मेरा रिश्ता है। सत्रह साल आपकी सेवा करने का सौभाग्य मुझको मिला। और जो सम्भव हो सका मैंने कोशिश की, सादगी के साथ, भ्र्ष्टाचार न पनपे, विकास हो प्रगति हो जन जन के साथ रिश्ता हो लेकिन कहीं न कहीं शायद उसी में मेरी कमी रह गई होगी। पिछले तीन महीने से में कई कारण बस व्यस्त रहा। दिल में पीड़ा भी है मैं और मेरा कोई राजनीतिक जिम्मेदारी भी बाकी नही रही थी। लेकिन जब मैंने सुना कि क्षेत्र में बाढ़ आई है। मेरी जनता नही परिवार के लोग परेशान है। सुख के समय में मैं आपके साथ रहूं न रहूं एक सामान्य नागरिक के रूप में क्योकि वही मरी आज हैसियत है लेकिन कोई आये न आये सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा।


सूअर का दिल बनेगा इंसान की धड़कन

इंसान के शरीर में धड़क सकता है सूअर का दिल


मेडिकल साइंस अंग प्रत्यर्पण के लिए पूरी तरह से अंगदाताओं पर निर्भर करता है। एक जर्मन सर्जन ने सूअर के दिल को लंगूर में सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर जल्द ही सुअरों का दिल इंसानों में धड़काने की संभावना भी जगा दी है।जर्मन सर्जन ब्रूनो राइषार्ट ने लंगूर के शरीर में सूअर के दिल का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण किया है। अब यह उम्मीद जतायी जा रही है कि ऐसा प्रयोग इंसान के साथ भी आजमाया जाएगा। इंसान के शरीर में सूअर का दिल धड़कने की कितनी संभावना है, इस पर जर्मन चिकित्सक राइषार्ट से डॉयचे वेले की खास बातचीत के अंश. डॉयचे वेले: पहली बार लंगूर के शरीर में सूअर के दिल का प्रत्यर्पण उम्मीद जगाता है कि यह इंसान के साथ भी संभव हो सकेगा। सवाल है कि जानवरों में सूअर को ही डोनर के रूप में क्यों चुना गया? ब्रूनो राइषार्ट: यहां नैतिकता अहम है। हम सुअरों को लंबे समय से खा रहे हैं। इन्हें मारने को लेकर समाज में स्वीकार्यता भी है। एक सूअर हर चार महीने में बच्चे पैदा करने की स्थिति में होता है। इतना ही नहीं जन्म के छह महीने बाद ही सूअर प्रजनन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।वहीं सूअर का दिल इंसान के दिल से काफी मिलता-जुलता है। वैसे भी पिछले 40 सालों से इंसानों के शरीर में सूअर के हृदय के वॉल्व का इस्तेमाल तो हो ही रहा है।


इस प्रक्रिया अंग लेने वाले के रूप में लंगूर को ही क्यों चुना गया? ये प्रशासन की मांग थी। उनका कहना था कि प्रत्यर्पण सूअर या कुत्ते के शरीर में नहीं किया जाना चाहिए। इसके बजाय किसी ऐसे को चुना जाना चाहिए जो जैविक रूप से इंसानों के करीब हो ताकि यह समझा जा सके कि इस तरह की प्रक्रिया इंसानों के साथ कितनी सफल होगी।


क्या इस प्रक्रिया में किसी भी साधारण सूअर को बतौर डोनर चुना जा सकता है? सूअर का दिल इंसान स्वीकार करें, इसके लिए पहले डोनर के अंग को इसके अनुकूल बनाना होगा। यही कारण है कि प्रत्यर्पण से पहले सूअर के दिल में अनुवांशिक रूप से बदलाव किया जाता है। इस तरह के प्रत्यर्पण से क्या फायदा होगा?सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे अंगदाताओं की भारी कमी की समस्या में लाभ मिलेगा। क्या इसे सफलता का क्षण कहा जा सकता है? कुछ और भी सफलताएं मिलनी चाहिए. मुझे डर भी है।दरअसल अब हमें पैसा चाहिए, क्योंकि इस तरह के प्रयोग महंगे हैं. हमें निवेशक चाहिए, और यूरोप में निवेशक खोज पाना बहुत मुश्किल है। जर्मन रिसर्च फाउंडेशन ने अब तक काफी वित्तीय सहायता दी है। लेकिन आगे की पायलट स्टडी के लिए हमें अतिरिक्त धन, साधन के साथ-साथ अस्पताल भी चाहिए।आपको कैसे इतना भरोसा है कि यह काम करेगा? आपको हमेशा खुद को अज्ञात चीजों की ओर ले जाना होता है. ऐसी आशंकाएं कम हैं कि यह काम नहीं करेगा। ब्रूनो राइषार्ट जर्मनी के जाने-माने ह्दय प्रत्यर्पण विशेषज्ञों में से एक हैं।


विराट रेटिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

भारतीय कप्तान विराट कोहली सोमवार को जारी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान बरकरार हैं। कोहली के नाम 903 रेटिंग अंक हैं जबकि स्मिथ उनसे 34 अंक आगे 937 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ के अलावा टीम के उनके साथी तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। स्मिथ और कमिंस के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया एशेज खिताब को अपने पास रखने में सफल रहा। इंग्लैंड ने रविवार को पांचवां और अंतिम मुकाबला जीताकर श्रृंखला को 2-2 से बराबर किया लेकिन ट्राफी को आस्ट्रेलिया के पास जाने से नहीं रोक सके।


इस मैच में स्मिथ ने 80 और 23 रन की पारी खेली जिससे वह अपने 937 रेटिंग अंक को बरकरार रखने में सफल रहे। इस श्रृंखला के शुरू होने से पहले उनके नाम 857 रेटिंग अंक थे जिससे वह चौथे पायदान पर थे। उन्होंने श्रृंखला के चार मैचों में 774 रन बनाये। कमिंस भी दूसरे पायदान पर काबिज कागिसो रबाडा पर 57 अंक की बड़ी बढ़त कायम किये हुए हैं। वह एशेज श्रृंखला में 29 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। भारत के जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श भी रैंकिंग में सुधार करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। वेड ने रविवार को अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया जिससे वह 32 स्थान के सुधार के साथ 78वें पायदान पर पहुंच गये। पहली बार पांच विकेट लेने वाले मिशेल मार्श भी 20 स्थानों के सुधार के साथ 54वें स्थान पर पहुंच गये। मार्च 2017 के बाद यह उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
डेविड वार्नर को सात स्थानों का नुकसान हुआ है जो अब 24वें पायदान पर हैं। वार्नर ने पांच मैचों की 10 परियों में कुल 95 रन बनाये जिससे श्रृंखला के दौरान उनकी रैंकिंग में 19 स्थानों की गिरावट आयी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहली बार शीर्ष 40 में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने पांचवें टेस्ट में छह विकेट लिये थे। सैम कुरेन ने भी छह स्थानों का सुधार किया और 65वें पायदान पर पहुंच गये। मैच में 70 और 47 रन की दमदार पारी खेलने वाले जोस बटलर इस साल जनवरी के बाद पहली बार शीर्ष 30 में पहुंचने में सफल रहे। टेस्ट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 94 रन की पारी खेलने वाले जो डेनली करियर के सर्वश्रेष्ठ 57वें पायदान पर पहुंच गये। रोरी बर्न्स भी पांच स्थानों के सुधार के साथ 56वें पायदान पर काबिज हैं।


ऑस्ट्रेलिया को हरा इंग्लैंड में जीती सीरीज

एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्‍म किया। हालांकि इस जीत के बावजूद आईसीसी की ताजा टेस्‍ट रैंकिंग में ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा ही देखने को मिला। ताजा रैंकिंग में स्‍टीव स्मिथ सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट बल्‍लेबाज और पैट कमिंस सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट गेंदबाज है।'कुलदीप और लेेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अनदेखी जल्दबाजी होगी'ओवल टेस्‍ट की पहली पारी में स्मिथ ने 80 रन का योगदान दिया। हालांकि दूसरी पारी में वो 23 रन ही बना पाए। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के बाद से कोई नया मुकाबला नहीं खेला है। दूसरे स्‍थान पर मौजूद भारतीय कप्‍तान से स्‍टीव स्मिथ 34 प्‍वाइंट आगे हैं।


बांग्लादेश ने बल्लेबाज सौम्य सरकार को टीम से किया बाहर


पैट कमिंस भी गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा से 57 प्‍वाइंट आगे हैं।ओवल टेस्‍ट की दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले मैथ्‍यू वेड 32 पायदान की छलांग लगाते हुए अब 78वें स्‍थान पर आ गए हैं। पांच विकेट हॉल लेने वाले मिशेल मार्श 20 स्‍थान ऊपर आते हुए अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 54वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। साल 2017 के बाद से यह उनकी सर्वश्रेष्‍ठ रैंकिंग है।रिकी पोंटिंग बोले- एशेज सीरीज में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इंग्‍लैंड पर पड़ी भारी।पहली पारी में छह विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टॉप 40 टेस्‍ट गेंदबाजों में जगह बनाने में कामयाब रहे। इसी तरह पहली पारी में 70 और दूसरी पारी में 47 रन बनाने वाले जोस बटलर टॉप 30 टेस्‍ट बल्‍लेबाजों में शुमार हो गए हैं।


 


देशभक्त मुस्लिम भाजपा को वोट देता है

बेंगलुरु। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान से बवाल मच गया है। श्री राम सेना के एक कार्यक्रम में केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि राष्ट्र भक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देंगे जबकि पाकिस्तान समर्थक मुस्लिम भगवा पार्टी को वोट देने में संकोच करेंगे। श्री राम सेना के समर्थकों को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मंत्री ने कहा, 'बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले, मैं कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिला जिन्होंने बीजेपी में आने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन उन कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में 50,000 से अधिक मुस्लिम वोट हैं और बीजेपी ज्वॉइन करने पर उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है।'केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मेरे समुदाय कुरुबा का वोट लगभग 8,000-10,000 है और 50,000 से अधिक मुस्लिम वोट है। मैं आज तक वोट के लिए किसी मुस्लिम को सलाम करने नहीं गया और मैंने 47,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।' केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि जो देशभक्त मुस्लिम हैं वो बीजेपी को वोट देते हैं, लेकिन पाकिस्तान समर्थक और एंटी-नेशनल मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं करते हैं।


बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता डिप्टी सीएम भी रहे हैं और इस तरह के विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि बीजेपी कर्नाटक में मुसलमानों को टिकट नहीं देगी क्योंकि उन्हें बीजेपी में विश्वास नहीं है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केएस ईश्वरप्पा के बयान पर टिप्पणी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। ईश्वरप्पा जैसे लोग क्या बोलते हैं, उस पर मैंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी है।लेकिन कांग्रेस के प्रवक्ता ब्रृजेश कलप्पा ने आजतक से कहा कि ईश्वरप्पा प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान नहीं करते हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास। इसका मतलब है कि ईश्वरप्पा पीएम मोदी का थोड़ा भी सम्मान नहीं करते हैं।


डेंगू रोकथाम में केंद्र करें सहयोग:सीएम

डेंगू के खिलाफ लड़ाई में केंद्र भी साथ दे : केजरीवाल


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान -'10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट' में भाग लेने का आग्रह किया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी से रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है, जिससे लोगों को उनके घर व आसपास में मच्छर पैदा होने वाले जगहों को लेकर जागरूक किया जा सके।


केजरीवाल ने लिखा है कि इस अभियान के तहत पूरे शहर के नागरिकों हर रविवार अगले दस हफ्तों तक 10 मिनट, दस बजे अपने घरों व आसपास की निगरानी करने की अपील की गई है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कही ठहरा हुआ साफ पानी नहीं रूका हो, जहां एडीज मच्छर पैदा हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने यह अभियान अपने घर से रविवार को शुरू किया और ऐसा ही मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों, पार्षदों व दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने किया। हम इस अभियान को अगले 10 रविवार तक 15 नवंबर तक जारी रखेंगे, क्योंकि किसी तरह के मच्छरों को पैदा हो से रोकना डेंगू व चिकनगुनिया पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है।”केंद्रीय स्वास्थ मंत्री को आमंत्रित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं आपकों व सभी केंद्र सरकार के मंत्रियों को अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूं। आपकी भागीदार बहुत से दूसरे लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।”उन्होंने सूचित किया कि दिल्ली सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को अभियान में भाग लेने के लिए निर्देश दिया है।


ट्रंप की चेतावनी, हमले के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सऊदी अरब की तेल कंपनी पर किए गए ड्रोन हमले का जवाब देने के लिए उनका देश पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया था। इस हमले के कारण तेल की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई। खाड़ी युद्ध के बाद तेल कीमतों में इतना उछाल पहली बार देखा गया है।


शनिवार को हुए इन हमलों में सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के अब्कैक स्थित सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र और खुरैस स्थित तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया है। इसकी जिम्मेदारी यमन में सक्रिय ईरान से जुड़े हुती विद्रोहियों ने ली है।


जनसंख्या नियंत्रण का हो समाधान

भारत की जनता की मांग जनसँख्या नियंत्रण का हो समाधान                           


गाजियाबाद,लोनी। विधानसभा की पूजा कालोनी स्‍थित पूजा बाल विधा मंदिर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के अवसर पर बच्चो को फल वितरित कर मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सहयोग द हेल्पिंग संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सहयोग संस्था की टीम ने संकल्प लिया कि जब तक देश मे  जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नही किया जाएगा, तब तक देश के अलग प्रान्त ओर जिलों में जाकर सहयोग संस्था द्वारा जनसँख्या समाधान चोपाल लगाकर आम जनमानस को जागरूक कर,हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने स्वच्छता,वृक्ष रोपण बारे में विस्तार से बताया और संकल्प लिया कि अपने आस-पास स्वच्छता रखे, पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चोधरी चयनपाल सिंह ,पूर्व जिला मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ,पूर्व सभासद अमरेश चोधरी ,स्कूल प्रबंधक विनोद माहेश्वरी ,संध्या माहेश्वरी ,समेत अनेको शिक्षक और आस पास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


संस्था ने चलाया स्वच्छता जागरूक अभियान

स्‍वदेशी फाउंडेशन संस्था ने नोली रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान।


गाजियाबाद,लोनी। स्वदेशी फाउंडेशन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमित याना को नोली रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजकुमार द्वारा निमंत्रण पत्र भेजकर प्रस्ताव रखा गया कि नोली रेलवे स्टेशन पर एक जागरूकता अभियान स्वच्छता को लेकर चलाना है। जिसमें हमें आपकी एनजीओ स्वदेशी फाउंडेशन संस्था की सहायता की आवश्यकता है।
संस्था के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों  ने वहां पहुंचकर स्टेशन परिसर पर मौजूद समस्त यात्री गणों को एनजीओ के माध्यम से बताया कि गंदगी फैलाना किस तरह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, और स्वच्छता से आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। स्वदेशी फाउंडेशन संस्था व रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजकुमार द्वारा पूर्ण स्टाफ, सफाई कर्मचारियों व यात्रीगणों को शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। मैं ना गंदगी फैलाऊंगा और ना किसी को फैलाने दूंगा।


महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर मां भारती को आजाद कराया है। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से, एवं मेरे कार्य स्थल से इसकी शुरुआत करूंगा।
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
मैं यह भी संकल्प लेता हूं कि मैं एकल उपयोगी प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग नहीं करूंगा जो जायज प्लास्टिक का मैं उपयोग करता हूं। उसका मैं पुुन: उपयोग या पुन:चक्रण करूंगाा। मैं दूसरों को भी शिक्षित करूंगा, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण एक अतीत की चीज बन जाए। ,मैं सतत प्रयास करूंगा कि हमारे आवासीय परिसर, रेलवे परिसर, व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त बन जाए।
इस विचार के साथ में गांव-गांव, गली-गली, स्वच्छ भारत मिशन एवं एकल उपयोगी प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का प्रचार करूंगा! जिससे हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर वातावरण मिल सके।"


स्वच्छता को लेकर इस विशेष जागरूकता अभियान मे स्वदेशी फाउंडेशन संस्था के प्रदेश महासचिव राहुल तिसावर, मेरठ मंडल संयोजक विशाल जीनवाल, जिला संयोजक भोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी, जिला प्रवक्ता भी मीडिया प्रभारी पंडित अभिषेक शर्मा, जिला सचिव दिवाकर ओझा, संगठन मंत्री मोहर सिंह, ब्लॉक सचिव मनीष पहलवान, अरुण सूद, प्रशांत, सागर नोली स्टेशन अधीक्षक राजकुमार सहित स्टेशन के सभी कर्मचारी व हजारों की संख्या में यात्रीगण आदि मौजूद रहे।


मंदी के दौर में मुसीबतें कम की:केजरीवाल

मंदी के दौर में हमने दिल्लीवालों की मुसीबतें कम की
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं खुद एक व्यापारी परिवार से आता हूं इसलिए व्यापारी की व्यथा, दर्द, समस्याओं को अच्छी तरह समझ सकता हूं।


नई दिल्ली। मंदी के इस दौर में हमारी सरकार ने दिल्लीवालों को काफी सुविधाएं दी हैं, इसलिए उन्हें कुछ कम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम सब चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था सुधरे। दिल्ली की अर्थव्यवस्था सुधरे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) की तरफ से आयोजित एक सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 36 व्यापारियों को 'नवरत्न पुरस्कार' दिए  व्यापारियों को सम्मानित भी किया। MDH के महाशय धर्मपाल गुलाटी भी सम्मानित व्यापारियों को आशीर्वाद देते हुए दिखें। नवरत्न पुरस्कार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी व्यापारियों को बधाई दी और कहा व्यापारी ही दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोबार मंदा है। सैलरी बढ़ नहीं रही। खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन हमारी सरकार ने दिल्लीवालों को काफी सुविधाएं दी हैं, इसलिए लोगों को थोड़ी कम दिक्कत हो रही है। जैसे, हमने बिजली के बिल 200 यूनिट तक माफ कर दिये। पानी फ्री कर दिया। पानी के पुराने बिल माफ कर दिया। अब महिलाओं के लिए बस में सफर भी फ्री हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने कहा अभी बहुत ज्यादा मंदी का दौर है। आज भी मैं कई व्यापारियों से मिला हूं। वह कह रहे थे कि 30 से 40 फीसदी तक कारोबार डाउन हो गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्दी अर्थव्यवस्था सुधरेगी। व्यापारियों का व्यापार भी सुधरेगा। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वो सभी कदम उठाए।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...