मंगलवार, 17 सितंबर 2019

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की तलाश पूर्ण

नई दिल्ली। काफी दिनों से चल रही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नए प्रेस सचिव की तलाश अब पूरी हो गई है। इस पद पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार सिंह (55) की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए या अगले आदेश तक अनुबंध के आधार पर की गई है।


अजय कुमार सिंह को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का करीब 30 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1985 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (लखनऊ) से की थी। बाद में उन्होंने दिल्ली में 'द पॉयनियर' जॉइन कर लिया था। पूर्व में वह 'बिजनेस स्टैंडर्ड' 'स्टार न्यूज' (अब एबीपी न्यूज) और 'न्यूज एक्स' में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।   


'फर्स्टपोस्ट' में एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका निभाने से पहले वह 'गवर्नमेंस नाउ' मैगजीन में एडिटर के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा 'गवर्नमेंस नाउ' में डायरेक्टर (एडिटोरियल) के पद पर वापसी की थी और इस साल की शुरुआत में इस मैगजीन का प्रिंट एडिशन बंद होने तक इसी पद पर काम कर रहे थे। यहां वह मैगजीन के अंग्रेजी और मराठी एडिशन की कमान संभाल रहे थे। फिलहाल वे 'फर्स्टपोस्ट' से कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...