बुधवार, 14 अगस्त 2019

सीबीएसई परीक्षा शुल्क बढ़त गलत:माया

विक्रम सिंह यादव


लखनऊ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बेहद खफा हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीएसई परीक्षा का शुल्क बढ़ाए जाने को गरीब विरोधी करार देते हुए सरकार से इसे वापस लेने की अपील की है। मायावती ने इसे भाजपा सरकार का गलत फैसला बताते हुए वापस लेने की मांग की है।बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार ने सीबीएसई के परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी का जो फैसला लिया है, वह छात्रों के हित में नहीं है। मायावती ने इस बाबत ट्वीट किया है। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार का सीबीएसई परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी का निर्णय बचकाना है। फीस में जो 24 गुना तक बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत अब एससी-एसटी छात्रों को 50 रुपये के बजाय 1200 रुपये देने होंगे।इसी तरह सामान्य वर्ग के छात्रों के शुल्क में भी दोगुनी वृद्धि की गई है। यह अति दुर्भाग्यपूर्ण व गरीब विरोधी फैसला है। मायावती ने कहा सरकार इसे तुरंत वापस ले। बीएसपी की यह माँग है। छात्र हित के लड़ाई तथा संघर्ष में बसपा उनके साथ खड़ी है। यह तो छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित कराने वाला कदम है।


 


जल शक्ति अभियान की उच्चस्तरीय जांच

कृष्णकांत राठौड़


बूंदी। जल शक्ति अभियान के तहत उच्चस्तरीय केंद्रीय दल ने मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जल शक्ति अभियान की महत्ता समझाई। उच्च स्तरीय दल में केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सचिव डॉ. मनोहर अगनानी, गृह मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक श्री एस.शंकर एवं जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक  आशुतोष आनंद शामिल रहे। 
उच्च स्तरीय दल ने कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके बाद मोतीपुरा व सहण गांव में पौधारोपण एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कायम करते हुए जल शक्ति अभियान की महत्ता समझाई। उन्होंने बताया कि किस तरह जल संरक्षण और स्वास्थ्य एक दूसरे से गहरे जुड़े हैं। इस दल ने देई के स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जल शक्ति अभियान के तहत निर्माणाधीन जल संरचनाओं निरीक्षण व अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह टीम के साथ रहे।


एक्सप्रेस वे का कराया जाएगा निरीक्षण

रायपुर । राजधानी में रेलवे स्टेशन से केंद्री तक निर्माणधीन एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता एवं खराबी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसकी जांच विभागीय अधिकारियों के बजाय स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी है। इसके लिए उन्होंने सड़क विकास निगम द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति को खत्म करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कार्यरत मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय को जांच के निर्देश जारी किए हैं।


मुख्य तकनीकी कार्यालय परीक्षक से यह भी कहा गया है कि वे आवश्यक्तानुसार इसमें विशेषज्ञ संस्थाओं जैसे आईआईटी, एनआईटी की सलाह लेकर जल्द से जल्द इसकी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक्सप्रेस वे के कार्य प्रभारी मुख्य अभियंता को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए हैं।इसके साथ ही मुख्य तकनीकी परीक्षक से जांच के लिए समस्त दस्तावेज और स्थल निरीक्षण के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश सड़क विकास निगम के दिए हैं। जांच की कार्यवाही सुगम रूप से कराई जा सके इसके उद्देश्य से मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत में किए जा रहे कार्य को तत्काल रोकने और इसका निरीक्षण जांच एजेंसी द्वारा किए जाने के बाद ही आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अनेक विभागीय बैठकों में दिए गए अपने पूर्व निर्देशों को दोहराते हुए विभाग के सभी इंजीनियरों को कार्य की गुणवत्ता के विषय में सजग रहकर साईट पर सतत रूप से निगरानी रखते हुए कार्य संपन्न करने की बात कही है।


बरसात बनी आफत, राहत कार्य जारी

कांकेर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले के मेंढकी नदी उफान पर है। मेंढ़की नदीं में आई बाढ़ में 6 ग्रामीण फंस गए हैं। पिछले 18 घंटों से ये ग्रामीण टापू में फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ग्रामीणों को बचाने पहुंची है। फिलहाल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। स्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारशि हो रही है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से कई गांव टॉपू में तब्दील हो गया है। मेंढ़की नदी में आई बाढ़ की वजह से पीवी-71 के ग्रामीण फंस गए हैं। ग्रामीण अपनी जान बचाने पेढ़ पर चढ़ गए हैं। नदी में आई बाढ़ की वजब से इलाका टापू बन गया है। पिछले 18 घंटों से 6 ग्रामीण इसी टापू में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ग्रामीणों को बचाने घटना स्थल पहुंच गई है। फिलहाल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक पखांजूर के पीवी- 71 के 7 ग्रामीण मच्छी पकडऩे मेंढकी नदी गए थे।इसी दौरान नदी का बहाव तेज हो गया और सभी ग्रामीण फंस गए। इनमें से एक ग्रामीण ने जैसे-तैसे नांव के जरिए अपनी जान बचाई और गांव आकर लोगों की घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसी जानकारी दी। नदी से आई बाढ़ की वजह से पूरा इलाका टापू बन गया है। फंसे लोग जान बचाने पेड़ पर चढ़ गए हैं। फिलहाल तहसीलदाल और होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।


डीसीपी ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

डीसीपी विक्रम कपूर ने सर्विस रिवाल्वर से 
अपने मुंह के अंदर मारी गोली, मौत
फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उन्होने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है, हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना आज सुबह करीब 5.45 बजे हुई। डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


खेल प्रतियोगिता से निखरती है आभाऐ

लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा धावकों ने दिखाया जज्बा,सम्मान राशि व पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे।


प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा,प्रतिभा से निखरता है राष्ट्र 


रिपोर्ट- अनुज मिश्रा
      


करौंदीकला। क्षेत्र के पहाड़पुरकला (कूड़ी वाली बाग) में बुढ़वा मंगल को आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 38 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नदीम लखनऊ ने 23 फीट 3 इंच छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं दाउद खान (प्रतापगढ़)23 फीट 2 इंच व अबुल हसन ने 23 फीट छलांग लगाकर क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।  इसके अलावा राजकुमार प्रतापगढ़, नीरज यादव सुलतानपुर, कुंदन मिश्रा, विवेक सिंह, मोहन निषाद, पवन तिवारी, अभिषेक तिवारी, पंकज कुमार, चन्दन आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा।  इस मौके पर प्रथम स्थान पर रहे नदीम को पुरस्कार स्वरूप लंबी कूद प्रतियोगिता समिति ने साइकिल प्रदान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आयोजक अमरीश मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा का चयन करती है, समय-समय पर प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करते रहना चाहिए। श्री मिश्र ने कहा कि युवाओं को भारत के पारंपरिक खेलों को अपनाना होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजेन्द्र पांडेय,प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के रेफरी खेल शिक्षक चिन्तामणि मिश्रा व पूर्व प्रदेश चैम्पियन शेषनारायण झा रहे। कार्यक्रम का सँचालन डा. सन्त भारती व विजय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महेंद्र नाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, निम्बूलाल, आत्माराम मिश्रा, विजय जायसवाल, सूरज मिश्रा, प्रदीप नारायण झा, अजय पाँडे, सूरज मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विलम्ब से पहुंचे विधायक राजेश गौतम ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों सँग बैठक कर चर्चा किया।


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता एवं केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड जिले के लोगों के जीवन और जीविका की रक्षा के लिए दीर्घकालिक रणनीति विकसित करने की अपील की। राहुल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में वायनाड जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान कृषि क्षेत्र की समस्याओं की ओर खींचा, जिसके कारण राज्य में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।


उन्होंने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ''मैं दो समस्याओं को उजागर करना चाहूंगा, पहला जो वायनाड के लोगों के जीवन और जीविका को प्रभावित करती है और दूसरा कार्बन विविधता के योगदान के साथ जैव विविधता के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट कृषि समस्या की ओर। उन्होंने कहा कि वायनाड में कृषि और धान की खेती लोगों की जीविका का मुख्य आधार है। कृषि क्षेत्र में संकट के कारण पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है। जंगलों का विनाश तथा नदियों और नालों से जल का निकासी समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र तथा लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी घाटों में खनन जारी है। इसके कारण वनों तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में जानवरों तथा मानवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। राहुल इससे पहले मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के कोटक्कल, मंम्बाद और एदवान्नपारा के राहत शिवरों में तथा कवलप्पारा के भूस्खलन स्थल पर गये। साथ ही उन्होंने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित वायनाड जिले के पुथुमाला और मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के नजदीक कवलप्परा सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।


बलूचिस्तान:आजादी के बाद तस्वीर लगेगी

पेशाव। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद भारत के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के गुलाम बलूचिस्तान के लोग भी जश्न मना रहे हैं। बलूच लोगों के जश्न का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला बलूच नेता नायला कादरी ने बलूचिस्तान में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मूर्ति लगाने का ऐलान कर दिया है। नायला कादरी ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को हीरो बताते हुए कहा है पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहती है । पाकिस्तान बलोचों का संहार कर रहा है। नायला कादरी ने कहा अगर बलूचिस्तान आजाद होता है, तो वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हम प्रतिमा लगाएंगेनायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। मोदी जी ने जिस साहस के साथ फैसला लिया है विश्व के किसी नेता ने उनकी तरह  आवाज नहीं उठाई। पाकिस्तान पिछले 70 सालों से हम पर जुल्म कर रहा है।  मोदी जी हमारे हीरो हैं, मोदी जी हमारे भाई हैं।  बलूच नेता ने कहा कि हम बलोच एक कटोरे पानी के बदले सौ साल की वफा करते हैं।  हमने जान देकर अब तक माता हिंगलाज के मंदिर को सहेजा है। नायला ने स्पष्ट कहा बलूचिस्तान को आजाद कराने में अगर भारत साथ देता है  तो उसके दूरगामी फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि एक तो भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक मददगार की परंपरा का निर्वाह करेगा, दूसरा आने वाले समय में बलूचिस्तान भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मदद करेगा। मध्य एशिया का सीधा रास्ता भारत को आजाद बलूचिस्तान से मिलेगा।  हिंगलाज माता के दर्शन के लिए किसी भी भारतीय को वीजा लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी.। नायला कादरी ने कहा कि इस्लाम के नाम पर दहशतगर्दी करते हुए अब तक 30 लाख बंगाली मुसलमानों, 40 लाख अफगानी मुसलमानों और दो ज्यादा से ज्यादा बलूचों की हत्या कर चुका है।


मालूम हो कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था, इसके बाद से बलूच आजादी की मांग तेज हो गई है। बलोच नेताओं तथा वहां की जनता का कहना है कि मोदी ने हमें संबल दिया है तथा वो दिन जरूर आएगा जब बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे से आजाद होगा।  जब बलूचिस्तान आजाद होगा, उस समय भारत के पीएम मोदी की प्रतिमा बलूचिस्तान में लगाई जाएगी।


बाढ़-भूस्खलन:225 की मौत,109 लापता

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर सवा दो सौ (225) हो गई है जबकि 109 अन्य लापता हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश, जल-जमाव और भूस्खलन के कारण सेंट्रल रेलवे के मुंबई और पुणे डिवीजनों में कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों की रूट में परिवर्तित किया गया है। कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति में हालांकि तेजी से सुधार हो रहा है और सेना विभिन्न एजेंसियों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है।


बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण अन्य राज्यों में भी कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उनमें अधिकतर लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केरल में अबतक 02, कर्नाटक में 50, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड में 8 तथा हिमाचल प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद से 109 लोग लापता हैं। केरल में जहां 59 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जबकि कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।


पाक मंत्री:सिख फौजियों पर गलत बयान

पाक मंत्री का इडिंयन सिख फोजियों पर गलत बयान, सिरसा बोले ताकत से अभी भी हैं अनजान


नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह सिरसा ने पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी और पंजाबी गायिका हार्ड कौर द्वारा की बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते कहा है कि वे न तो पंजाबियों और सिखों के प्रतिनिधि चेहरे रहे और न ही देश के प्रति भावनाओं के मामले में पंजाबियों व सिखों का सही प्रतिनिधित्व करते हैं।पंजाबी सैनिकों की वचनबद्धता से अनजान फवाद।सिरसा ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि पाकिस्तान के फैडरल मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने पंजाबी लिपि का प्रयोग कर भारतीय फौज में सेवा करते हुए पंजाबी फौजियों को भड़काने की कोशिश की है।  ऐसा प्रतीत होता है कि फवाद चौधरी पंजाबी सैनिकों की असली भावना और दृढ़ वचनबद्धता से पूरी तरह अनजान हैं।


हार्ड कौर की हरकत बर्दाशत करने लायक नहीं
उन्होंने कहा कि पंजाबी और सिख सैनिकों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे होकर लड़ाई लड़ी है और सिर्फ पंजाबी लिपि के प्रयोग से ही फवाद चौधरी पंजाबियों को भड़का नहीं सकते। इस दौरान सिरसा ने यह भी कहा कि पंजाबी गायिका हार्ड कौर ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, हम ऐसी हरकत कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।


शाह के नेतृत्व में होंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्‍ली। भाजपा इस साल के आखिरी में झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह के ही नेतृत्व में लड़ेगी। इन तीनों राज्यों के विधानसभा के बाद ही भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष और पूरे देश में संगठन के चुनाव के लिए भाजपा ने राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में चुनाव समिति का गठन कर दिया है। मोहन सिंह ने इस संबंधी पूरी सारणी जारी की है। जो कार्यक्रम तय किया गया है उसके मुताबिक संगठन चुनाव की प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू की जाएगी। 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच मंडल स्तर के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा, जबकि 1 से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। यानि कि 15 दिसंबर के बाद ही भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। ऐसे में शाह के हाथ ही आगामी तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को शाह के नेतृत्व में 303 सीटें हासिल हुईं।


700 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग ने देश भर में बड़ी कार्रवाई की है। शराब कंपनी के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 700 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और गोवा में 6 अगस्त को छापा मारा था। आयकर विभाग ने इस कंपनी के 55 ठिकानों पर छापेमारी की थी।अब तक की तफ्तीश के मुताबिक इस कंपनी की 700 करोड़ रुपये की ऐसी आय का पता चला है कि जिसकी सरकार को जानकारी ही नहीं थी। ये कंपनी बीयर और विदेशी शराब बनाती है।


आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि कंपनी द्वारा आयकर की चोरी की गई है। जिसके बाद यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि आयकर विभाग देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रहा है। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के एक बड़े नेता के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। सर्च के दौरान आयकर विभाग को पता चला कि कंपनी की कर योग्य आय 300 करोड़ रुपए है। तलाशी की कार्रवाई के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर आयकर विभाग के अधिकारियों के कंपनी कर्माचारियों को ट्रैक किया और उन्हें रोककर कार से 4.5 करोड़ रुपए बरामद किये। आयकर विभाग के अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन में कंपनी के 700 करोड़ रुपए अघोषित आय का पता चला है।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...