रविवार, 10 जनवरी 2021
हिमाचल में 50 नगर निकाय के लिए मतदान
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
महिला को लेकर जवान घुटनों तक बर्फ में 2 किमी चले
बर्फबारी से जिंदगी थमी, सैकड़ों पर्यटक फंसे
दस इंच बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 3 जनवरी से श्रीनगर से जाने वाली सभी फ्लाइट रद्द हैं। 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बंद है। जाम में 6000 लोडेड ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं। हजारों पर्यटक पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में फंसे हुए हैं। बर्फबारी के बाद उत्तरी-दक्षिणी जिलों में पावर लाइन के ब्रेकडाउन से बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
सोमवार, 4 जनवरी 2021
छात्रा को शादी का झांसा देकर बुलाया हिमाचल
जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में पंजाब की युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि जिला कांगड़ा से सबंध रखने वाले एक युवक ने जोगिंद्रनगर के एक होटल में दुष्कर्म किया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीडि़त युवती पंजाब राज्य की छात्रा है, जिसने लिखित शिकायत कांगड़ा जिला के बैजनाथ पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, यहां पर पुलिस ने जांच पूरी कर अब मामला स्थानीय पुलिस थाना को सौंपा है। आरोप है छात्रा से शादी करने का झांसा देकर हिमाचल बुलाया।यहां शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से युवक ने मना कर दिया। इससे पीडित युवती शर्मशार होकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच स्वयं थाना प्रभारी संदीप शर्मा कर रहे है। उन्होंने कहा पीडि़त युवती के जांच में शामिल होने के उपरांत तफ्तीश तेज होगी। बहराल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। पीडि़त महिला को इंसाफ दिलाने के साथ आरोपित पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021
कोयले वाली अंगीठी की गैस से दो लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर की चौकी डगशाई के तहत पर्यटन क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति की कोठी में मेहमान आए हुए थे। उनके साथ ड्राइवर व कुक भी थे। यह दोनों (ड्राइवर व कुक) 30 दिसंबर को कोठी के सर्वेंट क्वाटर में सोने चले गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कोयले की अंगीठी भी जला रखी थी। 31 दिसंबर को जब यह दोनों (ड्राइवर व कुक) दोपहर तक रूम से बाहर न आए, तो उनके मालिक ने उन्हें जाकर देखा और पाया कि यह दोनों बेसुध पड़े है, जिनकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना कोठी मालिक ने तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
इस मामलें की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
शीत मरूस्थल बर्फ पर पर्यटकों ने मनाया जश्न
पर्यटकों ने पहली बार मनाया नववर्ष का जश्न लाहौल-स्पीति के सिस्सू में मनाया
पंकज कपूर
शिमला। बर्फ से लदे शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति में पर्यटकों ने पहली बार नववर्ष का जश्न मनाया। कुल्लू मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला के सभी छोटे-बड़े होटल पैक हो गए। मनाली में बंद पड़े होटल खुलने के बाद भी सैलानी कमरे तलाशते दिखे। बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों ने दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह से अभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में साढ़े 15 हजार पर्यटक वाहनों ने कुल्लू मनाली में दस्तक दी। वीरवार सुबह से ही मनाली की सड़कों में पर्यटक(tourist)वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से देर शाम तक सड़क में वाहन कछुआ गति से चलते रहे। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहली बार ड्रोन का सहारा लिया। हालांकि वाहनों की चाल कछुआ गति की तरह बहुत धीमी रही लेकिन बेहतर व्यवस्था के चलते क्रिसमस वाले दिन की बजाय आज ट्रैफिक में सुधार दिखा।
शीत मरुस्थल लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, फातरु, अंजनी महादेव, कोठी, हामटा, नग्गर, मणिकर्ण ,कसोल व जीभी पर्यटन स्थल में रौनक अधिक देखने को मिली। मनाली के कुछ एक बड़े होटलो ने प्रशासन से अनुमति लेकर कोविड के नियमों का पालन करते हुए सैलानियों के लिए नववर्ष के जश्न की व्यवस्था की। दिनभर पर्यटक अटल टनल को निहारने के बाद बर्फ की खेलों का आनंद लेते रहे। शाम को मनाली माल रोड पर्यटकों से भर गया। वीरवार को लगभग 4 हजार पर्यटक वाहनों ने अटल टनल आर-पार की।
लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहनों के लिए सिस्सू हैलीपैड में पार्किंग की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। वहीं, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि ट्रैफिक सुचारू रखने को ड्रोन का सहारा लिया गया है। सैलानियों के नववर्ष के जश्न को शांति पूर्वक बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाभर के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानी नववर्ष का जश्न मना रहे हैं।
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
राज्य के 50 वर्ष पूर्ण हुए, पीएम करेंगे संबोधित
वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम मोदी 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह को: मुख्यमंत्री
श्रीराम मौर्य
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह को वर्चुअल संबोधित करेंगे। रिज पर आयोजित किए जाने वाले इस समारोह को इंडोर अथवा वर्चुअल आयोजन के लिए गेयटी थिएटर तथा टाऊन हाल में वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे ताकि बर्फबारी होने या प्रतिकूल हालात में किसी तरह का व्यवधान न पड़े। इस अवसर पर 5 रुपए का एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के राष्ट्र स्तरीय पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस आयोजन को सफल बनाने एवं इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक के दौरान दी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समारोह को शानदार तरीके से मनाने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर अंग्रेजी व हिन्दी भाषाओं में कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को हिमाचल प्रदेश में पिछले 50 वर्षों में हुए विकास एवं उन्नति के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हिमाचल तब और अब वृत्तचित्र तैयार करेगा, जिसे समारोह में दिखाया जाएगा। प्रदेश के विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान सचिव सहित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान का भी उल्लेख होगा।51 उपलब्धियों की सूची तैयार होगी। अंतर्राष्ट्रीय उत्सवों एवं मेलों को दर्शाया जाएगा।50 साल पहले हिमाचल और अब को दर्शाएंगे। सांस्कृतिक, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले सम्मानित किए जाएंगे।
सोमवार, 28 दिसंबर 2020
हिमपात: पहाड़ों ने सफेद चांदी का श्रृंगार किया
देव भूमि हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी
शनिवार, 26 दिसंबर 2020
5 से पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
सोमवार, 21 दिसंबर 2020
हिमाचल में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजा
श्रीराम मौर्य
शिमला। लंबे इंतजार के बाद आखिकार हिमाचल में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज गया है। पंचायती राज चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 17 जनवरी, दूसरे चरण का 19 जनवरी व तीसरे चरण का 21 जनवरी को होगा। मतदान सुबह 8 से शाम चार बजे तक होगा। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
पंचायत चुनाव के लिए 31 दिसंबर, पहली व दो जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। चार जनवरी को सुबह दस बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव चिन्ह सहित जारी कर दी जाएगी। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद होगी। वहीं, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती 22 जनवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
4 किलो 40 ग्राम चरस की खेप के साथ दबोचा
सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया
सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया संदीप मिश्र बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...