मंगलवार, 3 जनवरी 2023

राष्ट्रपति ने सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

राष्ट्रपति ने सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

अकांशु उपाध्याय/नरेश राघानी 

नई दिल्ली/जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को यहां लोकार्पण किया। मुर्मु ने दोपहर में यहां संविधान उद्यान में स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन किया। इस मौके राष्ट्रपति का राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया।

इससे पहले राष्ट्रपति के जयपुर आगमन पर मिश्र एवं श्री गहलोत ने जयपुर स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मिश्र एवं गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि श्री मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है और इसका शिलान्यास मिश्र, गहलोत और डॉ. जोशी ने गत वर्ष 26 जनवरी को किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...