मंगलवार, 3 जनवरी 2023

360 फीट ऊंचे खतरनाक फॉल्स पर स्टंट किया 

360 फीट ऊंचे खतरनाक फॉल्स पर स्टंट किया 

सरस्वती उपाध्याय 
आपने दुनियाभर में स्टंट के शौकीन लोगों  के द्वारा किए गए कारनामे तो आपने बहुत देखे होगे, लेकिन एक महिला ने कुछ ऐसा कारनामा किया है। जिसे देख अच्छे से अच्छे स्टंट बाज कतराने लगेंगे। वायरल हो रही एक वीडियो में महिला को 360 फीट ऊंचे ख़तरनाक फॉल्स पर स्टंट करते देखा जा रहा है।

खतरनाक ऊंचाई से निचे देखने पर डर लगाता है। यह महिला एक वॉटरफॉल के हजारों लीटर पानी के फोर्स के बीच स्टंट करती नजर आ रहीं है। यह देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह इस वीडियो को लूप में देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला को विक्टोरिया फॉल्स पर स्टंट परफॉर्म करते देखा गया है।

इस वीडियो को  ट्विटर पर  weirdterrifying नाम की प्रोफाइल पर शेयर किया गया है। जो की यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है इस वीडियो में एक महिला को 360 फीट ऊंचे विक्टोरिया फॉल्स के बिल्कुल किनारे पर लेटे देखा जा रहा है जहां से हर सेकेंड हजारों लीटर पानी नीचे गिर रहा है। ऐसे में महिला की पकड़ ढीली पड़ने या फिर एक छोटी सी चूक ही उसकी जान ले सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...