मंगलवार, 3 जनवरी 2023

कश्मीरी गेट से गाजियाबाद पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा'

कश्मीरी गेट से गाजियाबाद पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा'

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गाजियाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार को दिल्ली से रवाना हो गई। यात्रा तिरंगे, झंडों और गुब्बारों से पटा सैलाब के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट से उप्र के गाजियाबाद पहुंच गई है। यमुना बाजार में हनुमान मंदिर पर सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथ में झंडे और बैनर लिए इकट्ठे हुए, जहां से यात्रा प्रारंभ हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग ''भारत जोड़ो'' के नारे लगा रहे हैं।

यात्रा में लोग देशभक्ति गीत गाते हुए और ढोल बजाते हुए जा रहे हैं। सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और यात्रा को रास्ता देने के लिए कई स्थानों पर सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पहंचने से पहले यात्रा ने 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होते हुए हरियाणा में 130 किलोमीटर का सफर तय किया था।

कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान वाली यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और उसके बाद यह अपने पहले चरण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। यात्रा उत्तर प्रदेश में दो दिन रहेगी और उसके बाद बृहस्पतिवार शाम को यह हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी। इसके बाद पंजाब से होते हुए एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...