मंगलवार, 20 जुलाई 2021

अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाती हैं आलिया

कविता गर्ग                
मुबंई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। वो बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। मगर अपने बिज़ी शेड्यूल के बाद भी आलिया  अपनी फिटनेस को कभी नजरअंदाज नहीं करतीं। वो हमेशा फिट नज़र आती हैं। हालांकि, बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले आलिया  का वजन काफी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया  ने सिर्फ़ 3 महीने में ही अपना 16 किलो वज़न कम किया था। आज उनकी फिटनेस लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।आलिया के अनुसार वेट लॉस के बाद ही उनकी खूबसूरती में निखार आया है। 
वजन कम करने के लिए आलिया ने अपने वर्कआउट रूटीन को सख़्ती से फॉलो किया है, जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ एक्ट्रेस योगा भी करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आष्टांग आसन आलिया का पसंदीदा है। इसके अलावा आलिया मेडिटेशन करती हैं ताकि वो तनावमुक्त रहें।साथ ही एक्ट्रेस अपने फिटनेस रूटीन में किक बॉक्सिंग, रनिंग, स्विमिंग और वेट लिफ्टिंग को भी शामिल करती हैं। एक्सरसाइज़ के अलावा आलिया भट्ट फिट बॉडी के लिए डायट पर भी ध्यान रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर दो घंटे बाद कुछ न कुछ खाती हैं। सुबह नाश्ते में आलिया ऑमलेट या एग व्हाइट, सैंडविच लेती हैं। वो कभी-कभी स्टीम्ड पोहा भी खाती हैं। लंच से पहले एक्ट्रेस फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं और जूस पीती हैं। फिर लंच में आलिया उबली सब्ज़ियां बिना घी की रोटी लेती हैं। डिनर में सब्ज़ी, रोस्टेड चिकन, फिश, दाल और चावल खाना आलिया को पसंद है। आलिया अपना डिनर सोने से लगभग 2 घंटे पहले कर लेती हैं, ताकि पाचन सही तरीक़े से हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...