बुधवार, 19 मई 2021

किसानों के गेंहू की खरीद पिछले 1 सप्ताह से रुकी

हरिओम उपाध्याय           
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सरकारी एजेंसियों सहित अन्य कई सेंटर चल रहे हैं। हजारों कुंतल गेंहू मंडी में डम्प पड़ा हुआ है और किसानों के गेंहू की खरीद पिछले एक सप्ताह से नही हो रही है। मंडी में सौ रुपये प्रति कुंतल कमीशन पर तौल हो रही है। बतातें चलें कि क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का गेहूं पिछले गुरुवार से नहीं तौला जा रहा है। जबकि सत्ता केंद्रित लोंगों और व्यापारियों का गेहूं चोरी छुपे कमीशन लेकर तौल लिया जा रहा है। दलालों और व्यापारियों की जकड़ में फंस चुकी गेंहू की सरकारी खरीद आम किसानों के लिये अभिशाप बन गयी है। स्थिति यह है कि मंडी में आखिर इतना गेंहू किसान का तो नही है। किसानों का कहना है कि व्यापारी और दलाल हावी हैं। जिसके चलते किसान अपने हक और अधिकारों से वंचित हो गया है। इसलिए किसान अपना गेंहू किसान मंडी में बेचने को विवश है।अधिकृत तौर पर गुरुवार से यहां कोई तोल नहीं हुई है और अगले गुरुवार को तौल करने की बात जिम्मेदारों द्वारा बताई जा रही है। यहाँ ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी सुचारू रूप से नही चल रही है। जिसके चलते किसानों के गेंहू खरीद में बाधा पैदा हुई है। बताया गया है कि व्यापारियों से खरीदा गया हजारों कुंतल गेंहू खुले आसमान में पड़ा हुआ है। उसी का बहाना बनाकर तौल नही की जा रही।मंडी परिसर में खरीद एजेंसियों के अधिकृत प्राइवेट लोग किसानों से एक हफ्ते बाद गेंहू लाने की बात कह कर उनका शोषण करते हैं। मंडी में बैठे लोंगो का कहना था जब तक गेंहू नही उठ जाता तब तौल नही होगी।केंद्र प्रभारियों का कहना है कि उनसे पूछकर गेंहू लाना तभी तौल हो सकती है। वरना एक सप्ताह तक फंसे रहोगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...