बुधवार, 19 मई 2021

महराजगंज: फलमंडी में यज्ञ पूजन का आयोजन किया

संदीप मिश्र                     
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई सिसवा बाजार के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना के भयावहता को देखते हुए सनातन परम्परा के अनुरूप वातावरण शुद्धि हेतु मंगलवार को दिन में 10 बजे से कस्बे में स्थित फलमंडी में यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, घुघली के नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्त, नगर संरक्षक मनीष शर्मा, नगर उपाध्यक्ष संदीप सोनी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल,अंशुमान विश्वास, माधुरी रौनियार सहित अनेक व्यापारी व नगरवासी उपस्थित रहे ।पुरोहित के रूप मे यज्ञ का समापन मुरलीधर शुक्ल ने कराया। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सम्पूर्ण विश्व को इस महामारी से मुक्ति दिलाए। वहीं मुख्य जजमान के रूप में  शैलेश सुल्तानिया, पिंकी सुल्तानिया, मनोज ससुल्तानिया, मनोज सुल्तानिया, रेखा सुल्तानिया आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...