बुधवार, 19 मई 2021

राष्ट्रीय लोक दल ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

सीतापुर। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मृत्यु 6 अप्रैल 2021 को हो गई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय लोक दल ने संपूर्ण प्रदेश में हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उसी क्रम में जिला अध्यक्ष प्रबीन कुमार सिंह ने अपने आवास पर कार्यक्रम किया गया और विकास खंड गोदलामाऊ की ग्राम पंचायत नटवर ग्रन्ट में कार्यकर्ता और ब्लाक अध्यक्ष सर्बेश कुमार यादव और कार्यकर्ता परमेश यादव नन्हेलाल हरिपाल मदन यादव दिलीप कुमार धनीराम आदि कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि कर  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष प्रबीन कुमार सिंह  अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया और श्रद्धाजलि दी। अपने नेता चौधरी अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया कहा कि जीवन भर वह किसानों गरीबों के लिए कार्य करते रहे सहकारिता क्षेत्र को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराया और चौधरी चौधरी अजीत सिंह ने मंत्रिमंडल में रहते हुए भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का भरपूर विरोध किया और उनके बात ना मानी गई तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था पार्टी कार्यकर्ता दिलीप तिवारी, राजकुमार मिश्रा, राम-लखन आदि ने अपने अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्व. चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए हवन किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...