गुरुवार, 4 मार्च 2021

बागपत: प्रोजेक्ट में स्लोगन और पोस्टर अभियान

गोपीचंद 
बागपत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज गुरुवार को स्लोगन और दीवारो पर पोस्टर चित्रण विषय पर नारी सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कोऑर्डिनेटर डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई। डॉ. सिंह ने छात्राओं से प्रेरणात्मक वक्तव्य द्वारा जागरूक किया, कि जब तक परिवार और समाज सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को स्वीकार नहीं करेगा। तब तक समाज का विकास केवल एक कल्पना मात्र ही होगा और यह शुरुआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। अपने परिवार एवं अपने आसपास सभी को प्राथमिकता भी देनी होगी। बीएड विभाग में असि. प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन गर्ग के निर्देशन में इस कार्यक्रम का संचालन किया गया इसका उद्देश्य छात्राओं के मध्य पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता एवं सशक्त बनाना था। गौरतलब है, कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा हेतु महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वालंबन के निर्माण हेतु मिशन शक्ति प्रोजेक्ट को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ किरन गर्ग ने स्लोगन लिखा मैं भी छू सकती हूं, कि आकाश, मौके की है। मुझे तलाश है, कि कहा महिला सशक्तिकरण में समाज की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। देश की समग्र प्रगति तब तक नहीं हो सकती। जब तक उस देश की राजनीति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में वहां की महिलाएं सशक्त बन कर नहीं उभरती।तमाम प्रभावी नीतियों और योजनाओं के बावजूद हकीकत यह है कि महिलाएं व्यावहारिकता में अब भी तरह-तरह की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से जूझ रही हैं। और इसका मुख्य कारण परिवार और समाज द्वारा महिलाओं को सशक्त नहीं माना जाना है। कुछ अपने ही परिवार में अपनी आवाज बुलंद करके अपने आप को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। निश्चित तौर पर यह मानना होगा, कि जब तक परिवार और समाज सकारात्मक सोच के साथ महिलाओ को सशक्त मानकर आगे नहीं बढ़ेगा। तब तक महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण की बातें करना महज एक कल्पना ही होगी। इस अवसर पर बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. दीपक जैन मानसी, श्वेता, वैशाली, अभी, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...