रविवार, 28 मार्च 2021

इंडियन एक्सप्रेस: ताकतवर हस्तियों की सूची जारी

रायपुर। इंडियन एक्सप्रेस ने देश की ताकतवर हस्तियों की सूची जारी की है। लोकप्रियता के पैमाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबी छलांग लगाई है। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में इस साल उन्हें 26 वां पायदान हासिल हुआ है। जबकि, बीते साल वह इस सूची में 54 वें स्थान पर थे। गोधन न्याय योजना के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आदिवासियों से वनोपज खरीदी को बढ़ावा देने की भूपेश बघेल की नीति को सराहा गया है। इस नीति ने ही उन्हें प्रभावशाली लोगों में ला खड़ा किया है।ताकतवर हस्तियों की सूची में भूपेश बघेल ने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं। वहीं स्मृति ईरानी, डाक्टर हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से भी वह आगे निकल गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...