बुधवार, 9 दिसंबर 2020

जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, हत्या

पीएसी फॉलोवर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


मुरादाबाद। नौवीं पीएसी बटालियन परिसर में एक फॉलोवर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर झूलता पाया गया। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारण से खुदकुशी को जोड़ा जा रहा है। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जहां पीएसी बुधवार को बटालियन परिसर के आवास में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मृतका का पति दहेज को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।                                       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...