बुधवार, 18 नवंबर 2020

मुंबईः 8000 से अधिक अपराधियों की तलाश

लॉकडाउन मे नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा भारी, ८ हजार से अधिक आरोपियों की तलाश जारी


कविता गर्ग


मुंबई। मुंबई मे कोरोना के कोहराम से लोगों को बचाने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अब पुलिस की रडार पर आ गए हैं। ८ हजार से अधिक लोगों के उपर मामला दर्ज किया गया है। जिनके उपर जल्द ही भविष्य मे कार्यवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल काफी सख्ती दिखा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहर में लगाए गए लॉकडाउन नियमों का पालन कई लोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक आईपीसी की धारा १८८ के तहत ५४, ७११ मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार २५ मार्च से जारी लॉकडाउन अवधि में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज ५४ हजार ७११ मामलों में ८, ५३४ आरोपियों की तलाश हैं। हालांकि इनमें से कई आरोपी मुंबई से बाहर चले गए हैं, जिन्हें खोजना और गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती है लेकिन लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म होते ही इनका तलाशी अभियान तेज कर दिया जाएगा। पुलसि ने अब तक २४,५७० आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि २१ हजार से अधिक आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा है।                                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...