बुधवार, 18 नवंबर 2020

धमाके के साथ उड़ी छत, इलाके में फैली दहशत

मेरठ जोरदार विस्फोट से कई घरों की उड़ गई छत इलाके में दहशत


शेरदीन खान


मेरठ। जिले के एक गांव में देर शाम हुए जोरदार विस्फोट से कई घरों की छत उड़ गई। विस्फोट में दो लोगों के मरने और दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।


विस्फोट से गांव में दहशत फैल गई


मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना थाना फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर की है। जहां देर शाम अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गई। विस्फोट से गांव में दहशत फैल गई।विस्फोट में कई परिवार मलबे में दब गए।


जानकारी के अनुसार फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज,निसार, सलेक के मकान पास पास ही बने हुए हैं। यहां मंगलवार को निसार के मकान में अचानक भीषण विस्फोट हुआ। जिसके चलते चारों मकानों की छतें उड़ गईं।भीषण विस्फोट में चारों परिवारों के कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक परिवार के चार लोगों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं पुलिस मलबे में दबे अन्य लोगों को भी निकालने में जुटी है।                                        


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...