शनिवार, 5 सितंबर 2020

3 बच्चों सहित पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

राणा ओबरॉय


महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स पर पत्नी और तीन बच्चों की कुल्‍हाड़ी से काट कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी तुलसी (35) अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराए के मकान में रहता था। तुलसी राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी पत्नी शहर में मजदूरी का काम. यहीं पर करीब दस अन्य मजदूर भी परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि रात को उसने अपने तीन बच्चों (एक 12 वर्षीय बेटी और दो 6-8 वर्षीय लड़कों) और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर मौके पर फरार हो गया। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों को दोपहर उसकी झोपड़ी से बदबू आई, जिस पर उन्होंने प्लाट मालिक को इसकी सूचना दी।
झोपड़ी में पड़े थे शव



प्लाट मालिक ने झोपड़ी में देखा तो बच्चों व महिला के शव पड़े थे। इस पर उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
झुग्गी-झोपड़ी में उनके आस-पास रह रहे लोगों ने बताया कि गत दिवस मृतक महिला के बुधवार को गांव जाने की सूचना थी। यही कारण रहा कि आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं लग पाई, क्योंकि उन्होंने सोचा की वे अपने गांव चले गए, लेकिन जब घटना की जानकारी लगी तो उनके आस-पास रहने वाले लोगों के होश उड़ गए। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति तुलसीराम शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...